झारखंड विधानसभा में मंत्री व विधायको का होली मिलन समारोह, फगुआ गीतों पर खूब झूमे सभी
पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन आज विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, समेत राज्य सरकार के मंत्री और पक्ष विपक्ष के विधायक शामिल हुए। बताते चले कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल यानी 12 मार्च से 17 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसलिए आज विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
![]()
होली मिलन के इस समारोह में जमकर रंग गुलाल उड़े। पक्ष- विपक्ष के विधायकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी लोग हर भावना से ऊपर उठकर सबके साथ मिलजुल कर होली के इस रंगों के त्यौहार का आनंद उठाया। सभी विधायक पूरी तरह होली के मूड में दिखे। साथ ही यहां उपस्थित लोगों को खूब अबीर गुलाल लगाया।
![]()
इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य वीडियो को होली पर दोहरी खुशी देने का प्रयास किया है। होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं होली रंगों के साथ-साथ प्यार का भी त्यौहार है। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के लोगों को रंगों के पर्व होली और सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि यह पर्व राज्य के लोगों को खुशहाली भर दे। रंगों के इस पर्व को भाईचारे के साथ राज्य के लोग मनाए यही कामना करता हूं।
Mar 11 2025, 19:50