करंट लगने से मां और बैटी की मौत
बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल पंचायत स्थित पकड़ी गांव में रविवार की सुबह करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार माइल पकड़ी गांव निवासी अनिल चौधरी की बेटी प्रियंका कुमारी रविवार की सुबह अपने घर में स्नान करने के बाद बाहर गीले कपड़ों को दरवाजे के पास बंधी अलगनी में सुखाने के लिए रखने र गई थी। इसी दौरान बिजली पोल से लटके नंगे तार की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर पुकार सुनकर प्रियंका की मां जो खाना बना रही थी। खाना बनाना छोड़कर बेटी को बचाने ले भागकर पहुंची। इसी दौरान पहले से करेंट की चपेट में आई बेटी के साथ मां भी करेंट की संपर्क में आ गई। जिससे मां और बेटी दिनों गंभीर रूप से झुलस गई।
परिजनों में कोहराम मच गया
मौत कि सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतका मां बेटी माइल पकड़ी गांव निवासी अनिल चौधरी के पत्नी संगीता देवी (40) और उनकी पुत्री (18) वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी थी। मृतका संगीता देवी के तीन लड़की और दो लड़के हैं किसी की शादी नहीं हुई है। सभी फिलहाल पढ़ाई करते हैं।
मजदूरी करके ही परिवार का घर चलता था
करंट लगने की सूचना मिलते ही घर के आसपास के लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मां और बेटी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मांऔर बेटी की मौत की सूचना मिलते ही रिश्तेदारो का सदर अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ था। नगर थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को दास संस्कार के लिए शव को सौंप दिया। बेटी को बचाने में गई मां की जान मृतका संगीता देवी के पति मजदूर काकाम करते हैं।
थानाध्यक्ष ने कहा जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
घटना के संबंध में मृतका के पति अनिल चौधरी ने कहा कि बेटी स्नान करने के बाद गीला कपड़ा अलगन्नी पर सूखाने के लिए रखने गई थी। कपड़े टांगने के दौरान बेटी को करंट लगा बचाने गई पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के संबंध में बिदुपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि माइल पंचायत स्थित पकड़ी गांव में करंट लगने से मां-बेटी की मौत हुई है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
![]()











Mar 11 2025, 14:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k