मगहर महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शुभारंभ
दिलीप उपाध्याय
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक अंकुर तिवारी को कमिश्नर अखिलेश सिंह ने एक जिला एक उत्पाद योजना का किट भी प्रदान किया। जबकि, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर विधायक को सम्मानित किया।इस मौके पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हम लोग के बीच में संत कबीर हैं।
कबीर हम लोगों के लिए आस्था के प्रतीक हैं। इसलिए मगहर महोत्सव कबीर की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव अनवरत चल रहा था। लेकिन, कोरोना काल के बाद से महोत्सव पर पूरी तरह से विराम लग गया था। लेकिन मैंने पुन: पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय से पहल कर दुगने बजट के साथ महोत्सव कराने की पहल की। यह खलीलाबाद ही नहीं वरन पूरे संत कबीर नगर जिले के लिए गौरवशाली विषय है। संत कबीर दास सामाजिक सद्भावना और समरसता के की प्रतीक है। लोग कार्यक्रम आएं और मगहर महोत्सव का आनंद लें। यह महोत्सव बहुत ही बेहतर और मनोरंजक होता है। क्योंकि यहां पर देश के जाने-माने कलाकार आते हैं और अपनी कलाओं का प्रदर्शन करने के साथ ही लोगों का मनोरंजन भी करते हैं।
आज के कार्यक्रम में दुनिया के 15 देश में अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर चुके कबीर कैफे बैंड के लोगों ने निर्गुण और कबीर के दोहे पर आधारित गीतों को सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर कबीर मगहर महोत्सव का आनंद लें। इस मौके पर कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी दिनेश कुमार पी, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी बस्ती अभिनंदन, एसपी सिद्धार्थ नगर एसपी संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि मगहर नुरूज्जमां अंसारी, महंत विचार दास, शिवम शुक्ला जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, अवधेश सिंह, उमेश तिवारी, संजीव उपाध्याय, आकाश त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, रामाशीष त्रिपाठी,आदि लोग मौजूद रहे।
Feb 18 2025, 16:03