लोकसभा में झारखंड में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठा, सांसद मनीष जायसवाल ने की कार्रवाई की मांग

हजारीबाग: हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा के बजट सत्र 2025 में झारखंड में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने रामगढ़, हजारीबाग और बड़कागांव की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

सांसद ने कहा कि सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान रामगढ़ के सोसो कला गांव में महिलाओं और बच्चों पर पथराव हुआ, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने 2022 में बरही में रूपेश पांडेय की हत्या और बड़कागांव के महुदी में रामनवमी जुलूस पर रोक का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने झारखंड सरकार पर हिंदू विरोधी नीतियों और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। सांसद ने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई और रामनवमी जुलूस संपन्न कराने की मांग की।

हजारीबाग में हाथियों का कहर जारी, पत्रकार का घर गिराया, ग्रामीणों में आक्रोश।

हजारीबाग जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के झुंड ने चेहला गांव के एक पत्रकार का घर तोड़ दिया। कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में हाथियों ने एक महिला को कुचलकर मार डाला था। पिछले तीन महीनों से चेहला वन क्षेत्र में हाथियों का झुंड सक्रिय है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

हजारीबाग जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

बीती रात हाथियों के झुंड ने सदर प्रखंड के कई गांवों में तबाही मचाई।

पत्रकार दीपक कुमार के घर और फसल को बर्बाद कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हाथियों के हमले में अब तक कई जानें जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

गुस्साए ग्रामीण अब सड़क जाम और धरना प्रदर्शन की तैयारी में हैं।

ग्रामीणों, पीड़ित परिवार का बयान

हमने कई बार वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आता। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक प्रशासन नहीं जागेगा।

भाजपा जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यता सत्यापन कार्य हेतु बैठक सम्पन्न


रामगढ़:- हाथीमारा स्थित भाजपा रामगढ़ जिला कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता आवेदन पत्र का सत्यापन कार्य हेतु एक आवश्यक बैठक बुलाई गई।

प्रदेश द्वारा अधिकृत जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता जांच एवं सत्यापन उप समिति के संयोजक प्रेम मित्तल एवं द्वय सदस्य प्रो संजय प्रसाद सिंह एवं प्रो. खिरोधर साहु विशेष रूप से उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में सक्रिय सदस्यता का सत्यापन का कार्य प्रदेश द्वारा निर्देशित करणीय कार्य के अंतर्गत किया गया। 

सत्यापन कार्य समिति द्वारा सत्यापन आवेदन पत्र का सत्यापन कर अनुमोदित के लिए प्रदेश में जमा कराया गया। जिला सदस्यता संयोजक राजेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि सदस्यता महापर्व के प्रथम चरण में प्राथमिक सदस्य अभियान को 22 दिसम्बर से 10 फरवरी 2025 तक गति दी गई। 

वहीं दूसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान जो 12 जनवरी 2025 से प्रारम्भ हुआ और आज सत्यापन कार्य सम्पन्न होने के साथ ही आगे के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का कार्य शुरू होगा। प्रारंभिक करणीय कार्य में बुथ अध्यक्ष,शक्ति केन्द्र संयोजक, सहसंयोजक,मंडल अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा 

बैठक में जिला सदस्यता अभियान संयोजक राजू कुशवाहा, सहसंयोजक विजय जायसवाल एवं सहसंयोजक विजय जायसवाल एवं जिला मंत्री संजीव कुमार बबला जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद, मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव मनोज गिरि, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, अशोक कुमार, नरेश साव,ऋषिकेश सिंह , कुणाल दास, मिथिलेश मण्डल सहित मंडल अध्यक्ष मंडल सदस्यता संयोजक सहित सह संयोजक गण थे।

मुख्यमंत्री अंतर उत्कृष्ट विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न।

हजारीबाग के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में मुख्यमंत्री अंतर उत्कृष्ट विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रबंधक अशोक कुमार व प्राचार्य सुजाता केरकेट्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की आयुषी सिन्हा, नूर अफसा और विद्यतमा भारती की टीम ने 100 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सतीश कुमार, राकेश कुमार व रिया कुमारी ने द्वितीय स्थान पाया।

कक्षा 8वीं की साजिया को “बेस्ट क्विज़्जर” घोषित किया गया। विजेताओं को समरिटन वेलफेयर फाउंडेशन ने सम्मानित किया।

हजारीबाग: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य’ सम्मान


हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग के प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार झा को झारखंड के गुमला में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन-2025 में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा हजारीबाग विभाग के ‘सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य’ के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें उत्तरीय अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

हजारीबाग विभाग के अंतर्गत हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के 32 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आते हैं। ऐसे में यह सम्मान विद्यालय के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

सम्मेलन से लौटने के बाद विद्यालय में संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया, जहां प्रधानाचार्य को बधाइयां दी गईं। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, जो इन दिनों दिल्ली में हैं, उन्होंने सचल दूरभाष से अपने संदेश में कहा—

“लगन, परिश्रम, निष्ठा और समर्पित भाव से किया गया रचनात्मक कार्य समाज पर चमत्कारी प्रभाव डालता है। प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार झा के कार्य का सही मूल्यांकन हुआ है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे मालवीय मार्ग विद्यालय परिवार की ठोस पृष्ठभूमि पर इस स्तर के मानकों को बनाए रखें। शिक्षा-सेवा के माध्यम से वे सर्वत्र प्रकाश आलोकित कर सकेंगे, ऐसी प्रतिभा और संभावनाएं उनमें हैं।”

प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार झा के नेतृत्व में विद्यालय में कई रचनात्मक कार्य किए गए हैं, जिससे स्कूल को नई दिशा और गति मिली है। इस सम्मान से विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति, भैया-बहन और अभिभावकों में अपार उत्साह है।

हजारीबाग यूथ विंग ने बाबूलाल मरांडी को सम्मानित किया, रक्तदान शिविर में होंगे मुख्य अतिथि

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। 

उन्होंने 3 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे बाबूलाल मरांडी ने सहर्ष स्वीकार किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदान को एक महान कार्य बताते हुए हजारीबाग के नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने भी संस्था की सराहना की और बताया कि 2024 में आयोजित रक्तदान शिविर में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि शिविर की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत पर सांसद मनीष जायसवाल ने जताई खुशी


हजारीबाग:- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व और प्रचंड जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में झूठ की राजनीति का अंत हुआ है और अब विकास एवं सुशासन की नई शुरुआत होगी।

सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली की जनता, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने 26 साल बाद भाजपा को सत्ता सौंपकर एक नया इतिहास रचा है। यह जीत जनता की आकांक्षाओं की जीत है और अब डबल इंजन सरकार दिल्ली में विकास को नई रफ्तार देगी।

सांसद मनीष जायसवाल को सौंपा गया था विशेष चुनावी दायित्व

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नेतृत्व ने सांसद मनीष जायसवाल को दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों – पटेल नगर और राजौरी गार्डन – की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने अपनी कुशल रणनीति और संगठनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए इन क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में ज़ोरदार प्रचार किया।

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की शानदार जीत में उनकी अहम भूमिका रही, जिससे दिल्ली में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने में सफलता मिली। सांसद जायसवाल ने कहा कि यह जीत जनता की भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और विकास की राजनीति की स्वीकृति को दर्शाती है।

हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 3 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन।


हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 3 मार्च को लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और संस्था के संरक्षक ब्रजकिशोर जायसवाल ने पोस्टर का अनावरण किया। यह शिविर विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 पिछले वर्ष 130 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था, जबकि इस बार 170 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य है। रक्तदान शिविर 3 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, और इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी तथा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का सहयोग रहेगा। इस दौरान चिकित्सकीय विशेषज्ञ रक्तदाताओं की जांच करेंगे।

 कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष करण जायसवाल और सहसंयोजक रोहित बजाज हैं।

कुंभ गये फुफंदी गांव के वृद्ध गुनी महतो की मौत,तीन फरवरी को अपनी पत्नी एवं परिवार के के साथ गए थे प्रयागराज

हजारीबाग: इचाक. प्रखंड के फुफंदी गांव निवासी गुनी महतो (70 वर्ष) की मौत मथुरा में हो गयी. उनके चचेरे भाई अनिल मेहता ने बताया कि तीन फरवरी को गुनी महतो अपनी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य एवं ग्रामीणों के साथ प्रयागराज गये थे.

तीन फरवरी को संगम में डुबकी लगाई. इसके बाद भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा दर्शन के लिए गये. वहां अचानक उनकी स्थिति बिगड़ गयी. अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गुनी महतो के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से लाया जा रहा है.

कुंभ स्नान करने गयी बरही मलकोको की सोनमती लापता

बरही. कुंभ स्नान करने गयी बरही थाना के मलकोको निवासी रुपलाल तुरी की पत्नी सोनमती देवी (54) लापता हो गयी. वह 20 जनवरी को कुंभ स्नान के लिए प्रयाग गयी थीं, लेकिन अब तक वह घर लौट कर नहीं आयी और न ही उनका कोई अता-पता मिल रहा है. पुत्र दामोदर तुरी ने बताया कि 20 जनवरी को गांव के लोगों के साथ सोनमती देवी कुंभ स्नान करने गयी थी.

कुंभ में उनकी तबीयत खराब हो गयी और घर लौटने की ज़िद करने लगी. 29 जनवरी की सुबह 7.30 बजे उनकी टोली के बिनोद रविदास ने उन्हें बनारस जाने वाली जनरथ नामक बस में बैठा दिया. यह कह कर कि बनारस में बनारस-असनसोल पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर घर लौट जाना, पर वह घर नहीं लौटी. पति व पुत्र सोनमती की तलाश में बनारस पहुंच कर थाना में आवेदन दिया है.

हजारीबाग में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक संपन्न, कैलाश साव बने जिला संयोजक


हजारीबाग: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश के निर्देशानुसार हजारीबाग के रिंग रोज होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफ़ेसर सोमर साहू ने की, जबकि संचालन अरविंद साहू ने किया।

इस बैठक में कैलाश साव को हजारीबाग जिला संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें संगठन को मजबूत बनाने और एक महीने के भीतर जिला कमेटी तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक जिले में नियमित बैठकें आयोजित की जाएं और सभी जिला पदाधिकारी सदस्यता शुल्क जमा करें।

बैठक में समाज के बच्चों की शिक्षा और सामूहिक विवाह आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साहू, प्रोफेसर सोमर साहू, जिला संयोजक कैलाश साव, जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार साव समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।