देवघर-उपायुक्त की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त नवीन कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
देवघर: उपायुक्त  विशाल सागर की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन परिसदन के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सेवानिवृत्त उप विकास आयुक्त नवीन कुमार को शुभकामनाओं के साथ ढेरों बधाई दी। साथ अंगवस्त्र, फूलमाला पहना कर बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपने संबोधन में उपायुक्त विशाल सागर ने सेवानिवृत्त नवीन कुमार के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भावुक क्षण है कि सेवानिवृत्त होकर नवीन कुमार हमलोग के बीच से जा रहे हैं। इनका करीब 40 वर्ष का सेवा काल रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों में काम किया और उनका बेदाग सर्विस हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। सेवानिवृति होने के बाद अब श्री नवीन कुमार की नयी पारी की शुरुआत होगी। परिवार-समाज व अपने रिश्तेदारों को समय दे पायेंगे। आगे उपायुक्त ने उनके समाजिक लगाव होने के विचारों से भी अवगत कराया। जिला स्तर के विभिन्न अधिकारियों ने कहा की सेवानिवृत्त उप विकास आयुक्त का लंबे समय से मार्गदर्शन मिला है और आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहे, इसकी उम्मीद करता हूं। उप विकास आयुक्त के सरल, सहज विचारों के बारे में जानकारी दी। कहा कि उप विकास आयुक्त का आमजनों, पदाधिकारी एवं अपने सहकर्मियों के बीच गहरी सहानुभूति और आत्मिक लगाव रहा है। इसके अलावा विदाई-सह-सम्मान समारोह में निवर्तमान उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने कहा कि देवघर जिले में सेवाकाल के दौरान यहां के पदाधिकारी एवं कर्मियों का काफी सहयोग मिला। आमजनों का भी स्नेह मिला। सभी का प्यार और सहयोग से जिला में बेहतर कार्य करने में सफलता मिली। आगे उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। विभिन्न स्थानों पर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। सेवाकाल में कई स्थानों पर परेशानियां भी हुई। चुनौती को स्वीकार कर सभी अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण किया। अभाव में भी अवसर ढूंढकर बेहतर से बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने कनीय पदाधिकारियों को उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और बेहतर कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी कनीय पदाधिकारियों को हमेशा न्यूटल होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आईडिल रास्ता अपनाते हुए कार्य करने से समस्याएं नहीं होती है। तटस्थ होकर साफ-सुथरा एवं सरकार के एसओपी के अनुरूप उपायुक्त के निर्देशन व मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करें। इस दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला स्तर के सभी वरीय अधिकारियों, पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर-उपायुक्त ने बसंत पंचमी को लेकर बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर बसंत पंचमी को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने क्यू कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, अग्निशमन यंत्र, स्पाईरल, एक्जॉस्ट फैन, विद्युत व्यवस्था, स्नानगृह, स्वास्थ्य शिविर के कार्यों को दुरूस्त रखने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। आगे उपायुक्त ने बसंत पंचमी को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व मंदिर कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर को जोड़ने वाले सभी पहुँच पथ को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटने में किसी प्रकार की समस्या न हो और बड़े (अग्निशमन वाहन, एम्बूलेंस) वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावा प्रभारी पदाधिकारी बाबा बैद्यनाथ मंदिर सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भरती, प्रमारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला साख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्याथी, सिटि मैनेजर प्रकाश मिश्रा, नगर निगम के टीम एवं संबंधित अधिकारी व मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर-तक्षशिला विद्यापीठ में स्व.कृष्णानंद झा को दी गई भावपूर्ण श्रधांजलि के.एन. झा के नाम किया गया ओडिटोरियम।
देवघर:
29 जनवरी: संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री व हिंदी विद्यापीठ के पूर्व व्यवस्थापक डॉ. स्व.कृष्णानंद झा की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु बुधवार को तक्षशिला विद्यापीठ के सभागार में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर.के मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयन्तानन्द महाराज, महर्षि बालानंद आश्रम के स्वामी संविदानंद महाराज व सत्संग आश्रम के प्रतिनिधि अमृतांशु चक्रवर्ती विशेष रूप से शामिल हुए। साथ ही देश के प्रख्यात साहित्यकार डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र भी कार्यक्रम में शामिल होकर स्व.झा को अपनी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी।श्रीराम भजन से प्रारंभ हुई इस श्रधांजलि सभा में लोगों ने लोकप्रिय समाजसेवी स्व.झा की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी। तत्पश्चात तक्षशिला विद्यापीठ की भव्य ओडिटोरियम को स्व.कृष्णानंद झा के नाम से नामकरण करते हुए इसका अनावरण हुआ। वहीं इस भव्य प्रशाल में बालानंद आश्रम के स्वामी संविदानंद महाराज ने स्व.झा को पिता तुल्य अभिभावक बताया। कहा उनका निधन सम्पूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयन्तानन्द ने कहा कि कृष्णानंद झा बहुत ही सज्जन व ज्ञानी पुरुष थे। उन्होंने सबके लिए मंगल कामना की। इस क्रम में हिंदी विद्यापीठ प्रबंध परिषद के सदस्यों में प्रसिद्ध साहित्यकार डा. बुद्धिनाथ मिश्र,सेवा निवृत्त आइएएस अधिकारी रामउपदेश सिंह समेत योगेंद्र झा, अशोक राय, प्रदीप बाजला, मोतीलाल द्वारी, रमेश बाजला, सरोज कुमार मिश्रा,प्रो.उदय प्रकाश, दुर्लभ मिश्र,कुलपति डॉ. प्रमोदिनी हांसदा,डॉ. सुरेश भरद्वाज,प्रो.रामनंदन सिंह,डॉ. नागेश्वर शर्मा समेत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री  राजपालिवार व पूर्व स्थानीय विधायक नारायण दास ने अपने अपने संबोधन में स्व.कृष्णानंद झा को भावपूर्ण श्रधांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त व्यवस्थापक अशोकानंद झा ने अभी अतिथीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने पिता के मार्ग पर चलते हुए संस्थान की उन्नति के लिए हर सम्भसव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
देवघर-उप विकास भवन में जिला परिषद की बैठक अध्यक्ष किरण देवी नेतृत्व में की गई।
देवघर: के विकास भवन में आज जिला परिषद की बैठक जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता की गई मौके पर उप विकास आयुक्त नवीन कुमार एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष जमीला खातूनके साथ जिला परिषद सदस्य विभाग से संबंधित पदाधिकारी शामिल थे जिसमें आज जिला परिषदकी बैठक में जिला परिषद की जमीन दुकान एवं देवीपुर मैं आईबी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिला परिषद की योजना को लेकर भी चर्चा की गई आने वाले समय में जिला परिषद की सभी जमीन पर मार्केट कंपलेक्स बनाकर दुकान भाड़े पर लगाया जाएगा एवं देवीपुर के आईबी का बोर्ड एम्स के पास लगाया जाएगा जिससे जिला परिषद का आई बी बुक हो और जिला परिषद को आर्थिक लाभ पहुंचे साथ ही नई योजना पर विचार विमर्श किया गया जिसमे जिला परिषद को आर्थिक लाभ हो।
देवघर- प्रखंड के पुनासी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जिला मत्स्य कार्यालय देवघर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
देवघर: प्रखण्ड के ग्राम-पुनासी (पुनासी जलाशय के निकट) दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जिला मत्स्य कार्यालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिमसें मुख्य अतिथि सुरेश पासवान माननीय विधायक, देवघर विधानसभा, अपर समाहर्त्ता, देवघर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, देवघर, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, देवघर, देवघर, जिला मत्स्य पदाधिकारी, देवघर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यशाला में मात्स्यिकी विकास की संभावनाओ पर परिचर्चा, मत्स्य उत्पादन में लोगों की सहभागिता बढ़ाना एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, साथ ही साथ विभिन्न योजना जैसे मत्स्य प्रसार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण योजना, तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना तथा मत्स्य विपणन योजना अंतर्गत चार पहिया भारवाहक पिक-अप-वैन, जलाशय में मछली शिकारमाही हेतु गिल नेट, लाईफ जैकेट के लाभुकों को तथा मत्स्य प्रक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य कृषको को तथा निजी तथा सरकारी क्षेत्र में मछली-सह-बत्तख पालन तथा झींगा पालन करने हेतु चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। जिमसें मुख्य अतिथि सुरेश पासवान माननीय विधायक, देवघर विधानसभा, अपर समाहर्त्ता, देवघर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, देवघर, जिला पशुपालन पदाधिकारी, देवघर, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, देवघर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, देवघर, देवघर, नबार्ड के प्रतिनिधि, जिला मत्स्य पदाधिकारी, देवघर, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, देवघर तथा स्थानीय मुखिया पुनासी, साथ ही केज मित्र, मत्स्य मित्र, केज लाभुक, मत्स्य बीज उत्पादक मत्स्य कृषक आदि उपस्थित रहे।
देवघर: 76वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाईः-माननीय मंत्री हफीजूल हसन।
देवघर: आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम देवघर में माननीय मंत्री हफीजुल हसन, अल्पसंख्यक, कल्याण सह जल संसाधन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा झण्डोतोलन किया गया। इस दौरान माननीय मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है यह वो दिन है। जब से हमारा अपना संविधान लागू हुआ और पूरी आजादी मिली। साथियों संविधान ही हमें एक सूत्र में बांध रखता है। इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। 26 जनवरी 1950 से भारत एक संवैधानिक राष्ट्र बन गया। यह दुनियाँ के अन्य देशों की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है और दूसरे देशों की दखलदाजी से दूर है। इसी दिन डा० राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश के संवैधानिक प्रमुख अर्थात् राष्ट्रपति बने और हमारा देश पूर्ण गणतंत्र बना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर सहित सभी अन्य महान विद्वानों, नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए अमर बलिदानियों समेत सभी जननायकों को करोड़ों बार नमन् एवं विनम्र श्रद्धांजलि। आगे उन्होंने कहा कि आइये हम यह शपथ लें कि हम हर हाल में अपने संविधान की रक्षा करेंगे। इसके अलावा माननीय मंत्री श्री हफीजुल हसन ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने पुनः एक बार सबों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिन्द, जय झारखण्ड, जोहार। इस दौरान उपरोक्त के अलावे माननीय देवघर विधायक सुरेश पासवान, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष किरन कुमारी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, अपर समाहर्ता हीरा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर- कर्पूरी लोहिया मंच के द्वारा देवघर के जननायक कर्पूरी चौक पर झंडोतोलन किया गया।
देवघर: में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्पूरी लोहिया मंच के द्वारा देवघर के जननायक कर्पूरी चौक पर मंच के संस्थापक रमणिक ठाकुर जी संचालनकर्ता समाजसेवी ध्रुव प्रसाद साह और राजकुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस राष्ट्र पर्व के अवसर पर रमणिकांत ठाकुर ने सभी देशवासियों और देवघर जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई, समाजसेवी ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सभी युवा योगदान दें, इस कार्यक्रम सफल बनाने में अनिल चंद्रवंशी, विपिन ठाकुर,सपन साह,जलेश्वर कुमार,अजीत कुमार एवं अनेकों पदाधिकारीगण मौजूद थे।
देवघर नगर स्टेडियम में आज 76 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
देवघर: देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देवघर के, के के एन स्टेडियम में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिज़ूल हसन ने झंडा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान मंच पर जिलाधिकारी विशाल सागर डीआईजी सह पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डूंगडूंग सदर एसडीओ रवि कुमार डीडीसी देवघर के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के तमाम बलों के अलावा एनसीसी स्काउट गाइड के साथ ही स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति के जज़्बे के साथ परेड में हिस्सा लिया। इसके अलावा ग्राउंड में अलग अलग विभागों द्वारा निकाली गई झंकियों ने भी दर्शक दीर्घा में बैठे गन्यमान अतिथियों के अलावा दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। झंकियों में सड़क दुर्घटना को लेकर जागरूक करने वाली झांकी के अलावा अग्निकांड के दौरान अग्निश्मन दल के कर्तव्य को बखूबी दर्शाया गया। इतना ही नहीं झांकी के ज़रिये लोगों को लोक नृत्य और कला से भी रू ब रू होने का मौका मिला। राष्ट्रध्वज और गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि, जिस प्रकार देश के गृहमंत्री ने संविधान और उसके निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है। आज राज्य के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा राज्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और देश के संविधान के प्रति सम्मान कर इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मना कर भाईचारे और एकता का संदेश भी दे रहा है।
देवघर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव गोष्ठी का आयोजन किया गया।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान गोष्ठी का आयोजन होटल मनोरमा के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, देवघर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिंह दुमका जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, पूव विधायक बालेश्वर दास प्रदेश कार्यसमिति दिवाकर गुप्ता सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सह पूव मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र के विकास का मूल आधार है। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को सशक्त करने और हर नागरिक को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज कुछ दल संविधान का नाम लेकर समाज को बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति करने में जुटे हैं, लेकिन भाजपा का संकल्प है कि हम संविधान की रक्षा करेंगे और इसे जन-जन तक पहुंचाएंगे। आज कांग्रेस संविधान की रक्षा के बारे में कहती है उसे दिन का जब बाबा साहेब की मुत्यु हुई तब उनका पाथिव शरीर अपने कांग्रेस कार्यालय में रखने के लिए जगह नहीं दी आज यह सविधान के बारे मै कह रहे है।पार्लियामेंट में एक चित्र नहीं लगा सकी बाबा साहब की 1990 में विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में अटल बिहारी वाजपेई के प्रयास से बाबासाहेब का चित्र लगाया गया मूर्ति लगाई गई और उन्हें कहा आज सुभाष चंद्र बोस की भी जयंती पर पुष्प अर्पित किया और उनकी जीवनी को बतलाया पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा: "संविधान भारत की आत्मा है और भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। कांग्रेस और झामुमो की सरकारें अपने स्वार्थ के लिए संविधान की भावना को कुचल रही हैं, लेकिन भाजपा हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।" पूर्व सांसद अभय प्रसाद ने कहा: "झारखंड में हेमंत सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद ने झारखंड को गर्त में डाल दिया है। भाजपा ही एकमात्र विकल्प है, जो संविधान की रक्षा कर सकती है और संथाल परगना के विकास को गति दे सकती है।" पूर्व विधायक बालेश्वर दास ने कहा: "संविधान ने हमें समानता और न्याय का अधिकार दिया, लेकिन झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति कर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही हैं। भाजपा का संकल्प है कि हम बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को हर घर तक पहुंचाएंगे और उनके सपनों का भारत बनाएंगे।" संविधान गोष्ठी में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्रहित में भाजपा के मिशन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक की स्वतंत्रता, समानता और न्याय का आधार है। मीडिया प्रभारी सचिन सुलतानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सजीव जजवाडे दिवाकर गुप्ता अधिर चन्द भैया सतोष उपाध्याय राजेन्द्र दास सतोष मूमू पप्पू यादव सचिन सुलतानिया चन्द शेखर खवाड़े धनजय तिवारी धनजय खवाड़े राजीव सिंह विजया सिंह प्रज्ञा झा विनय चन्दवशी सुलोचना देवी निरजंन देव रूपा केसरी अशीष दूबे भुषण सोनी दिलीप सिंह बबलू प्रासवान तुफान महथा दशरथ दास सतोष पासवान सजय यादव प्रमोद विधाथी पकज सिंह भदौरिया बलराम पौदार सजय राय जयप्रकाश सिंह मनोज मडल विष्णु राउत जुनियर बाबु लाल मराडी मिथलेश सिन्हा गोतम राय रवि रवानी महेन्द्र भोकता अशोक यादव विश्वनाथ रमानी विभुती झा ओकार दास दिलीप यादव रिशि सिह उमाशंकर प्रजापति नकुल राय सतोष मिश्रा मनोज भागव मनोज राय मोहन मडल राजु दास विकाश दास अंश देव सिह अनील कोल गोतम यादव सजय गुप्ता बुधन यादव एंव पाटी के तमाम कार्यकर्ता मौजुद थे
देवघर-शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के दसवां सीजन में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर निभाई भागीदारी।
देवघर: के नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम, मे शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन (चित्रांकन प्रतियोगिता), सीजन- 10 का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए ड्रॉइंग शीट पर निर्धारित विषय के रंग भरे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे देवघर उपविकास आयुक्त नवीन कुमार, पूर्व विधायक नारायण दास, एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार झा, डॉ एनडी मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि देवघर उपविकास आयुक्त नवीन कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि देवघर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर बच्चों का कार्यक्रम आयोजित होता है शायद यही इस शहर के सांस्कृतिक नगरी होने की पहचान है। इस आयोजन में एक साथ हजारों बच्चों को शिरकत करते देखकर अभिभूत हूं। ऐसे आयोजन हेतु आयोजक के साथ बच्चों को भी शुभकामनायें। वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से इस कंपिटिशन को देखता रहा हूं, जहाँ छात्र छात्राएं बड़े उत्साह के साथ पहुंचते और प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। लगातार 10 वर्षों से हजारों बच्चों की उपस्थिति सही प्रतीत होता है कि यह प्रतियोगिता बच्चों कर बीच कितना लोकप्रिय है। एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार झा ने कहा कि मैं इस प्रतियोगिता में पहली बार पंहुचा हूं और मुझे दुख है कि नन्हे मुन्हे बच्चों के इस बगिया में मैं पहली बार पंहुचा हूं। बच्चों के इस सकारात्मक कार्यक्रम हेतु आयोजक को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनायें। तत्पश्चात देवघर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा, प्रो रामनन्दन सिंह इत्यादि ने भी अपने अपने सम्बोधनों में कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनायें दी। शहर परिक्रमा के संपादक सह मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के मुख्य आयोजक प्रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस कंपिटिशन मे हजारों की संख्या मे छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। देवघर के लगभग सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे सुप्रभा शिक्षा स्थली, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स, एस के पी विद्या-विहार, तक्षशिला विद्यापीठ, न्यू विज़न, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, सुपर्ब स्कॉलर स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, नंदन कानन स्कूल, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, सहदेवा अकादमी, राम मंदिर उच्च विद्यालय, दीनबंधु उच्च विद्यालय, एकलव्य पब्लिक स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, मैत्रेया स्कूल, देवघर पब्लिक स्कूल, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, ब्राइट कैरियर स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, ग्रीनव्हिच स्कूल, भारती विद्यापीठ, पंडित आमदानंद झा अकादमी, संत कोलम्बस स्कूल इत्यादि प्रमुख हैँ। आगे श्री वर्मा कार्यक्रम मे सहयोग हेतु प्रयोजक भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, एम एंड एस हेल्थकेयर, सुप्रभा शिक्षा स्थली, नमन नव्या एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, आशा इंटरनेशनल स्कूल, माँ कल्याणी ज्वेलर्स, नारायण सेवी गृह उद्योग, देवघर आईएएस अकादमी, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, नंदन कानन स्कूल, ब्लू बेल्स स्कूल, ब्राइट कैरियर स्कूल, श्री बाबा बैद्यनाथ एडु कैरियर कंसलटेंट को धन्यवाद दिया। वहीं मुख्य निर्णायक नरेन्द्र पंजीयारा के साथ सहायक निर्णायक सोनाली शिल्पी, पुष्पा कुमार और राजनंदनी को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलावा झारक्राफ्ट क्षेत्रीय कार्यलय के वरीय क्लस्टर प्रबंधक राजीव साहू, अजीत कुमार पाहुजा, सुप्रिया कुमारी सहित सभी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक और शिक्षकों के साथ कई अभिभावकों की मौजूदगी रही। अंत में प्रो रामनन्दन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। वही प्रभाकर कापरी ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।