गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम दिखेगी झारखंड संस्कृति की झलक


Image 2Image 3

लगातार तीसरी बार कर्तव्य पथ पर  चलेगी झारखंड की झांकी 

 

रिपोर्टर जयंत कुमार 

राँची : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की धनी संस्कृति यहां की पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारीशक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित की जाएगी। मालूम हो कि पिछले वर्ष 2024 मे दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी। 

 

 केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया। 

नई दिल्ली में 19 जनवरी 2025 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2025को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है।

अबुआ पोर्टल एवं एप्प पर सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले होंगे सम्मानित, यह सुझाव 17जनवरी तक दिया जा सकेगा


Image 2Image 3

रांची : सीएम हेमंत सोरेन द्वारा किये गए लॉन्च "अबुआ बजट" पोर्टल एवं मोबाइल एप्प पर वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर दिए गए सर्वोत्तम सुझाव देने वाले सम्मानित किये जायेंगे.

जानकारी के अनुसार विशेषज्ञों तथा आम लोगों से प्राप्त सुझाव का विस्तृत एनालिसिस किया जाएगा ताकि राज्य के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल किया जा सके। 

इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 33 खेल सितारों को दिया जयपाल सिंह खेल रत्न अवॉर्ड


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : रांची के ऑड्रे हाउस में आज झारखंड के खेल एवं पर्यटन विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने खेल के जगत में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों और उनके गुरुओं को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। 

पांच अलग-अलग श्रेणियां में यह पुरस्कार दिया गया। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह खेल पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड, झारखंड खेल रत्न पुरस्कार शामिल हैं। अलग-अलग स्पर्धाओं में खेले जाने वाले खेल में झारखंड के खिलाड़ी देश के साथ-साथ विदेश में भी अपने लोहा मनवा चुके हैं। उन्हें आज इस मंच पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। अब जरूरत है उन खिलाड़ियों को पहचान और प्रोत्साहन देने की।

अब कल छह जनवरी को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभुक जुटेगी आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुकों के खाते में वहां भेजेंगें 2500-2500 रुपए भेजेंगें

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

झारखंड की मंईया कल हेमंत सरकार का आभार जताने के लिए रांची में जुटेगी। मंईया सम्मान योजना का ये पहला बड़ा आयोजन होगा। इससे पहले पिछले महीने में भी कार्यक्रम आयोजित था, लेकिन राजकीय शोक की वजह से कार्यक्रम को टाल दिया गया। 

अब कल यानि छह जनवरी को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में जिला प्रशासन ने वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें राज्यभर से लाखों महिलाएं शामिल होंगी। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुकों के खाते में 2500-2500 रुपए भेजेंगे। कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है। बचे हुए सभी लाभुकों के खाते में 6 जनवरी को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी।

झामुमो ने दावा किया है कि समारोह में पूरे राज्य से तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी। दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों पर प्रशासन पुरी तरह से जुटा हुआ है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

इधर, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री लगातार कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं । आयोजन स्थल पर की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

एक ओर जहां आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ नृत्य आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

जनता क़ी अपेक्षा के अनुरूप समावेशी बजट के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने किया अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण,


माँगा जनता से सुझाव,कहा यह है अबुआ सरकार, अबुआ से रायशुमारी के बाद बनाएगी 2025-26 का बजट

Image 2Image 3

रांची : वर्ष 2025 -26 का बजट तैयार करने के लिए झारखंड सरकार ने अबुआ बजट पोर्टल जारी कर जनता से बजट के लिए सुझाव माँगा है.आज हेमंत सरकार अबुआ बजट मोबइल एप्प जारी किया जिसका लोकार्पण आज सीएम हेमंत सोरेन ने किया है.और जनता से सुझाव माँगा है ताकि जनता क़ी आकांक्षाओं का सरकार ख्याल रखते हुए बजट तैयार कर सके.

उन्होंने कहा यह अबुआ सरकार है । ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो , इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव /राय/विचार आमंत्रित करने हेतु अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण करते हुए ये बातें कही।

 सभी सेक्टर के संतुलित विकास का बजट में रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट ऐसा हो, जिसमें सभी सेक्टर का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आगामी बजट में यहां की ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली अर्थव्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। इसके साथ राजस्व संग्रहण की दिशा में भी ठोस कदम उठाने से संबंधित प्रावधानों को भी बजट में जगह मिले ताकि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाय।

 सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले होंगे सम्मानित 

विदित हो कि

"अबुआ बजट" पोर्टल एवं मोबाइल एप्प का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर विशेषज्ञों तथा आम लोगों का सुझाव प्राप्त करना है , ताकि हमारी सरकार एक बेहतर और संतुलित बजट पेश कर सके । इस दिशा में बजट को लेकर जो भी सुझाव/ राय और विचार मिलेंगे, उनका विस्तृत एनालिसिस किया जाएगा ताकि राज्य के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल कर सकें। इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक है।

*_इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री अमित कुमार, बजट पदाधिकारी श्री चंद्रभूषण प्रसाद, ओएसडी बजट श्री सत्यनारायण प्रसाद, एनआईसी के संयुक्त निदेशक श्री कुणाल आनंद एवं सहायक निदेशक श्री गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

झारखंड में सर्दी का प्रकोप जारी,राजधानी रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान आज 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

रांची। झारखंड में सर्दी का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर शीतलहर भी चल रही है। इसके मद्देनजर राज्‍य में आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद कर दी गई है।

 राजधानी रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान 5 जनवरी को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चतरा जिले का न्‍यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्यिस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके आद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कांके का तापमान बढ़ा

रांची से सटे कांके का तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बीएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस था। यह 5 जनवरी को 4.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

जिलेवार तापमान

झारखंड के सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद रहेंगे, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं से आम जनमानस परेशान है। सुबह धुंध छाए रह रही है हालांकि धूप निकल रहा है लेकिन ठिठुरन कम नहीं है।

कंपकंपाती सर्दी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को 13 जनवरी तक छुट्‌टी दे दी है। वहीं नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक, अध्यापक और कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे और जरूरी काम निपटाएंगे।

ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालय को 6 और 7 जनवरी को पूर्णतः बंद रखने का उपायुक्त ने दिया निर्देश


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : रांची जिले में शीत लहर की वजह से अत्याधिक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिसे देखते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा जिले सभी विद्यालयों को दो दिन तक बंद रखने का दिया निर्देश। 

शीत लहर के प्रकोप के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना न करना पड़ इसलिए 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी सरकारी उच्च / मध्य / प्राथमिक विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है।

साथ में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोटि के सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मी उक्त अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालय को 6 और 7 जनवरी को पूर्णतः बंद रखने का उपायुक्त ने दिया निर्देश


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : रांची जिले में शीत लहर की वजह से अत्याधिक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिसे देखते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा जिले सभी विद्यालयों को दो दिन तक बंद रखने का दिया निर्देश। 

शीत लहर के प्रकोप के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना न करना पड़ इसलिए 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी सरकारी उच्च / मध्य / प्राथमिक विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है।

साथ में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोटि के सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मी उक्त अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

रांची में 6 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी पूरी


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

 

रांची : राजधानी रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड खोजा टोली में 06 जनवरी 2025 को होने वालें राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज सभी सम्बंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित की।

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस कार्यक्रम से सम्बंधित सभी व्यवस्था जैसे- अतिथियों से सम्बंधित सभी व्यवस्था, लाभुकों के खाने, पेय जल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली सम्बन्धी व्यवस्था, पार्किंग, बस एवं वाहनों के लिए रुट मार्किंग, अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एम्बुलेंस, हर सेक्टर में पेय जल की व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय कराने को कहा गया।

हर सेक्टर पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती 

पुरे कार्यक्रम स्थल को सेक्टरवार बाटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में

दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है। जो सभी विधि व्यवस्था को संभालेगें। साथ ही इतने बड़े कार्यक्रम आयोजन को लेकर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए QRT टीम तैनात रहेगी जो पूरी तरह ट्रैफिक को सुगम बना कर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।