जनता क़ी अपेक्षा के अनुरूप समावेशी बजट के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने किया अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण,


माँगा जनता से सुझाव,कहा यह है अबुआ सरकार, अबुआ से रायशुमारी के बाद बनाएगी 2025-26 का बजट

Image 2Image 3

रांची : वर्ष 2025 -26 का बजट तैयार करने के लिए झारखंड सरकार ने अबुआ बजट पोर्टल जारी कर जनता से बजट के लिए सुझाव माँगा है.आज हेमंत सरकार अबुआ बजट मोबइल एप्प जारी किया जिसका लोकार्पण आज सीएम हेमंत सोरेन ने किया है.और जनता से सुझाव माँगा है ताकि जनता क़ी आकांक्षाओं का सरकार ख्याल रखते हुए बजट तैयार कर सके.

उन्होंने कहा यह अबुआ सरकार है । ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो , इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव /राय/विचार आमंत्रित करने हेतु अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण करते हुए ये बातें कही।

 सभी सेक्टर के संतुलित विकास का बजट में रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट ऐसा हो, जिसमें सभी सेक्टर का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आगामी बजट में यहां की ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली अर्थव्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। इसके साथ राजस्व संग्रहण की दिशा में भी ठोस कदम उठाने से संबंधित प्रावधानों को भी बजट में जगह मिले ताकि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाय।

 सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले होंगे सम्मानित 

विदित हो कि

"अबुआ बजट" पोर्टल एवं मोबाइल एप्प का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर विशेषज्ञों तथा आम लोगों का सुझाव प्राप्त करना है , ताकि हमारी सरकार एक बेहतर और संतुलित बजट पेश कर सके । इस दिशा में बजट को लेकर जो भी सुझाव/ राय और विचार मिलेंगे, उनका विस्तृत एनालिसिस किया जाएगा ताकि राज्य के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल कर सकें। इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक है।

*_इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री अमित कुमार, बजट पदाधिकारी श्री चंद्रभूषण प्रसाद, ओएसडी बजट श्री सत्यनारायण प्रसाद, एनआईसी के संयुक्त निदेशक श्री कुणाल आनंद एवं सहायक निदेशक श्री गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

झारखंड में सर्दी का प्रकोप जारी,राजधानी रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान आज 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

रांची। झारखंड में सर्दी का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर शीतलहर भी चल रही है। इसके मद्देनजर राज्‍य में आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद कर दी गई है।

 राजधानी रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान 5 जनवरी को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चतरा जिले का न्‍यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्यिस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके आद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कांके का तापमान बढ़ा

रांची से सटे कांके का तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बीएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस था। यह 5 जनवरी को 4.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

जिलेवार तापमान

झारखंड के सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद रहेंगे, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं से आम जनमानस परेशान है। सुबह धुंध छाए रह रही है हालांकि धूप निकल रहा है लेकिन ठिठुरन कम नहीं है।

कंपकंपाती सर्दी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को 13 जनवरी तक छुट्‌टी दे दी है। वहीं नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक, अध्यापक और कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे और जरूरी काम निपटाएंगे।

ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालय को 6 और 7 जनवरी को पूर्णतः बंद रखने का उपायुक्त ने दिया निर्देश


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : रांची जिले में शीत लहर की वजह से अत्याधिक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिसे देखते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा जिले सभी विद्यालयों को दो दिन तक बंद रखने का दिया निर्देश। 

शीत लहर के प्रकोप के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना न करना पड़ इसलिए 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी सरकारी उच्च / मध्य / प्राथमिक विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है।

साथ में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोटि के सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मी उक्त अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालय को 6 और 7 जनवरी को पूर्णतः बंद रखने का उपायुक्त ने दिया निर्देश


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : रांची जिले में शीत लहर की वजह से अत्याधिक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिसे देखते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा जिले सभी विद्यालयों को दो दिन तक बंद रखने का दिया निर्देश। 

शीत लहर के प्रकोप के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना न करना पड़ इसलिए 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी सरकारी उच्च / मध्य / प्राथमिक विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है।

साथ में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोटि के सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मी उक्त अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

रांची में 6 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी पूरी


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

 

रांची : राजधानी रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड खोजा टोली में 06 जनवरी 2025 को होने वालें राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज सभी सम्बंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित की।

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस कार्यक्रम से सम्बंधित सभी व्यवस्था जैसे- अतिथियों से सम्बंधित सभी व्यवस्था, लाभुकों के खाने, पेय जल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली सम्बन्धी व्यवस्था, पार्किंग, बस एवं वाहनों के लिए रुट मार्किंग, अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एम्बुलेंस, हर सेक्टर में पेय जल की व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय कराने को कहा गया।

हर सेक्टर पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती 

पुरे कार्यक्रम स्थल को सेक्टरवार बाटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में

दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है। जो सभी विधि व्यवस्था को संभालेगें। साथ ही इतने बड़े कार्यक्रम आयोजन को लेकर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए QRT टीम तैनात रहेगी जो पूरी तरह ट्रैफिक को सुगम बना कर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी की 8वीं और 9वी कक्षा के परीक्षा शिड्यूल्ड

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 8वीं व 9वीं बोर्ड परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। 8वीं बोर्ड परीक्षा 28 जनवरी और 9वीं बोर्ड परीक्षा 29 व 30 जनवरी को होगी। 8वीं बोर्ड परीक्षा दो पालियों में होगी।

8वीं बोर्ड परीक्षा शिड्यूल

8वीं बोर्ड परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा विषय में किसी एक की परीक्षा होगी। 

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसमें 50 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, 100 अंक का आतंरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा।

 परीक्षा के लिए परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड 18 जनवरी से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

9वीं बोर्ड परीक्षा शिड्यूल

9वीं बोर्ड परीक्षा 29 जनवरी से शुरू होगी। इस परीक्षा में 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 10 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। 9वीं बोर्ड में 5 मुख्य विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।

रांची रेलवे ने सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर के लिए फिर दिया ब्लॉक, कई ट्रेनें हुई रद्द कई के रूट में बदलाव


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर में केबल स्टे ब्रिज बनाने के लिए रेलवे ने एक बार फिर ब्लॉक दिया है। इस रेलवे ट्रैक के ऊपर केवल स्टे ब्रिज बनाने के लिए रेलवे ने 7 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए पथ निर्माण विभाग को ब्लॉक दे दिया है। रेलवे की ओर से इसके लिए शिड्यूल तय हो गया है।

रेलवे ने केबल स्टे ब्रिज के लिए दो पेज में ब्लॉक दिया है पहले 7 से 12 जनवरी तक रोजाना 4 घंटे का ब्लॉक रहेगा। वहीं,13 जनवरी से 16 जनवरी तक रोजाना 2 घंटे का ब्लॉक दिया गया है। 

अभी केबल स्टे ब्रिज में तीन सेगमेंट का काम बाकी है। इस बार ब्लॉक की समाप्ति के बाद केबल के स्ट्रेंथनिंग पर काम किया जायेगा। कार्य पूरा करने के लिए फिर ब्लॉक की जरूरत होगी। फिलहाल कंपनी की ओर से रांची रेलवे लाइन के ऊपर केबल स्टे ब्रिज का काम हो रहा है। कंपनी रेलवे लाइन के दोनों ओर से काम कर रही है। दोनों ओर क्रेन लगाये गये हैं।

ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द व कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस सात से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस सात एवं 12 जनवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन संख्या 68036/68035 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू सात से 12 जनवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू व ट्रेन संख्या 18036/18035 ट्रेन रद्द रहेगी।

 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस सात से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस सात से 12 जनवरी तक रद्द रहेगा।

ट्रेन संख्या 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू सात से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी। रेलवे ने नववर्ष व क्रिसमस को लेकर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए एक सप्ताह के लिए ब्लॉक हटा दिया था।

समय परिवर्तन

ट्रेन संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सात से 12 जनवरी तक निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 30 मिनट विलंब से रांची से प्रस्थान करेगी।

मार्ग परिवर्तन

 ट्रेन संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस 8 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला- रांची- कोटशिला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला-सिनी-चांडिल-मुरी-कोटशिला होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 11 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला-मुरी-रांची-राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला-मुरी-चांडिल- सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 07055 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 7 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला-मुरी-रांची-राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को मिला आईएएस में प्रमोशन,भारत सरकार का अधिसूचना जारी

Image 2Image 3

रांची :साल 2024 का अंतिम दिन झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. इन अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिली है. 

भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी करते हुए राज्य सरकार को इससे अवगत करा दिया है. हाल ही में यूपीएससी ने इन अधिकारियों का इंटरव्यू लिया था.

आईएएस बने अधिकारियों की सूची

सुधीर बारा

अनिल कुमार तिर्की

शैल प्रभा कुजूर

नीलम लता

संदीप कुमार 

पशुपति नाथ मिश्रा

राजकुमार गुप्ता

इसके पूर्व जुलाई में 24 पदाधिकारी बने थे आईपीएस 

 इससे पहले जुलाई 2024 में झारखंड पुलिस सेवा के 24 पदाधिकारियों की आईपीएस में प्रोन्नति मिली थी. तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी प्रोन्नत आईपीएस को पिन और बैज लगाकर सम्मानित किया था.

 उन्होंने कहा था कि इनसे जुड़ी फाइल कई बार आती रही, लेकिन आखिरकार झारखंड पुलिस सेवा के पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिल गई. उस लिस्ट में सरोजिनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का झारखंड की पहली ऐसी दो महिला आईपीएस बनीं, जिन्होंने स्पोर्ट्स कोटा से कांस्टेबल बनकर करियर की शुरुआत की थी.

अब सरकारी कामकाज में होगी सुविधा

बता दें कि झारखंड में आईएएस के स्वीकृत पदों के विरुद्ध अधिकारी नहीं हैं. ऐसे में राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलने के बाद झारखंड सरकार ने राहत की सांस ली है.

 अधिकारियों की कमी के कारण सरकारी कामकाज में परेशानी हो रही थी. अब 7 नये आइएएस के मिलने से सरकारी कामकाज में सुविधा होगी. जल्द ही विभिन्न विभागों में इन अधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी. वर्तमान समय में कई अधिकारियों को एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. स्वाभाविक रुप से इस वजह से सरकार के कामकाज पर असर पड़ता है.

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के सदस्यों ने पंडरा के घटनास्थल का किया निरीक्षण, सीएम और SSP को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची: राजधानी रांची में कल 30 दिसंबर को अपराधियों ने पुलिस के दावों को ध्वस्त करते हुए पंडरा ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और एक को मारी थी गोली। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लग गई है। 

आज फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के सदस्यों ने, पंडरा स्थित घटना स्थल के पास सुमित गुप्ता को गोली मारे जाने के मामले में सिटी एसपी से मिलकर मामले में त्वरित कार्रवाई और घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसी दौरान व्यापार संगठन के सदस्य घायल सुमित गुप्ता के भाई विनीत गुप्ता से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। 

पंडरा, कृषि बाजार के निकट, व्यवसायी से करीब 13 लाख की लूट करने और गोली मारे जाने की घटना पर फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के सदस्यों ने संज्ञान ले कर व्यवसायी नीरज गुप्ता से मुलाकात कर मामले का जायजा लिया। ऐसे घटना से व्यवसायियों में काफी रोष है। फेडरेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, एसएसपी और पंडरा ओपी थाना प्रभारी को ज्ञापन दे कर ठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, विनोद जैन बेगवानी और हरीश नागपाल सहित अन्य सदस्यगण सम्मिलित थे।