पूर्व आईपीएस अधिकारी और धार्मिक न्यास बोर्ड के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल हाजीपुर कोनहारा घाट पर पंचतत्व में हुए विलीन
बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी और धार्मिक न्यास बोर्ड के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल का हाजीपुर में अंतिम संस्कार किया गया है। उनकी इच्छा थी कि तीर्थमोक्ष धाम कोनहारा में ही पंचतत्व में विलीन हों। आचार्य किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 74 साल के थे। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।
उनके पार्थिव शरीर को पटना स्थित निजी आवास से महावीर मंदिर होते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट लाया गया था। जहां बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी समस्तीपुर सांसद संभवी चौधरी, समेत कई सांसद और विधायक शामिल हुए थे। आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम दर्शन करने को लेकर जिले ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों से भी लोग आए हुए थे।
कोनहरा घाट पर जिला प्रशासन के द्वारा राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या उनके चहेते और अनुयायियों ने आचार्य किशोर कुणाल का एक झलक पाने को लेकर व्याकुल थे। आचार्य किशोर कुणाल धर्म और आस्था को लेकर काफी एक्टिव थे।
पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, लालगंज बीजेपी विधायक संजय कुमार सिंह, राजू तिवारी, मंत्री जमा खां, विधायक मुकेश रौशन समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। वहीं आचार्य किशोर कुनाल की एक झलक पाने के लिए बिहार पुलिस विभाग के कई अधिकारी और वैशाली SP हर किशोर राय ADM विनोद कुमार भी मौजूद थे।![]()
लालगंज बीजेपी विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया के सनातनी आज रो रहे हैं सनातनी समाज के लोगों को जो आज छती हुई है वह कभी पूर्ति नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल ने लोगों और समाज के बीच धर्म को लेकर उदाहरण प्रस्तुत किए थे धार्मिक कर्मकांड को समाज के लिए उन्होंने उपयोगी बनाया। आज इस छती को पूर्ति नहीं किया जा सकता है।

सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक कैदी समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के रघुवरपुर गांव निवासी रामसागर शर्मा के 59 वर्षीय पुत्र राजेश्वर शर्मा बताया गया है. कैदी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मजिस्ट्रेट प्रेम गुप्ता की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

Jan 03 2025, 23:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.2k