नाबालिग से बलात्कार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
महेश चंद्र गुप्ता/ बहराइच
बहराइच जनपद की रुपईडीहा पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह दोनों आरोपी फरार चल रहे थे पुलिस ने उनके घर पर दबिश डालकर इनको इनके घर से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को जेल के लिए रवाना कर दिया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम गंगाराम पुत्र धनीराम उम्र 38 वर्ष और कन्हैया पुत्र धनीराम उग्र 42 वर्ष हैं जो ग्राम कोंडरी दाखिला निधी नगर संकल्पा थाना रुपईडीहा के रहने वाले हैं। रुपईडीहा पुलिस ने आज इन दोनों को उनके घर पर दबिश डालकर इन्हें गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह उप निरीक्षक विजय कुमार उप निरीक्षक सूर्यभान कुमार, हेड कांस्टेबल स्वतंत्र विक्रम सिंह और कांस्टेबल अभिषेक सिंह हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल के लिए रवाना कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा थाना दद्दन सिंह ने बताया की दोनों आरोपियों को दबिश डालकर उनके घर से गिरफ्तार किया गया है कागजी कार्यवाही पूरी करके जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।




Dec 27 2024, 19:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k