विद्या विहार आवासीय विद्यालय (VVRS), परोरा, पूर्णिया ने CBSE हेरिटेज इंडिया क्विज़ 2024 जोनल राउंड में रचा इतिहास
![]()
विद्या विहार आवासीय विद्यालय (VVRS), परोरा, पूर्णिया ने एक बार फिर अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान का परचम लहराते हुए CBSE हेरिटेज इंडिया क्विज़ 2024 के जोनल राउंड (बिहार-झारखंड) में विजेता का ताज अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 3 दिसंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में CBSE पटना क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने का एक मंच प्रदान किया। *प्रतियोगिता का स्वरूप* प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के 30 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। ऑनलाइन प्रारंभिक चरण के बाद, चुने गए प्रतिभागियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर आधारित विभिन्न बौद्धिक और सांस्कृतिक चुनौतियों का सामना किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक स्वागत गीत से हुई। प्रतियोगिता के दो प्रमुख चरण थे: 1. *प्रारंभिक लिखित परीक्षा*: जिसमें प्रतिभागियों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान का परीक्षण किया गया। 2. *अंतिम राउंड*: इस चरण में संवादात्मक मौखिक, दृश्य और श्रव्य आधारित प्रश्न पूछे गए, जिनमें गहन समझ और त्वरित सोच की आवश्यकता थी। प्रतियोगिता का संचालन जाने-माने क्विज़ मास्टर श्री कुणाल मंडल ने किया, जिनकी रोचक और प्रभावशाली प्रस्तुति ने प्रतिभागियों और दर्शकों को मोहित कर दिया। *VVRS की गौरवमयी उपलब्धि* विद्या विहार आवासीय विद्यालय की टीम—निखिल राज , शाहिल रंजन और प्रेम चौधरी—ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और असीम ज्ञान से जोनल राउंड में विजय हासिल की। उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शक *बिशाल जी* के नेतृत्व ने इस सफलता को और भी यादगार बना दिया। यह VVRS के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि यह चौथी बार है जब विद्यालय ने इस खिताब को जीता है। इससे पहले, 2010, 2011, और 2012 में भी विद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की थी। अब VVRS की टीम बिहार-झारखंड क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली में होने वाले *CBSE हेरिटेज इंडिया क्विज़ 2024 के नेशनल राउंड* में अपनी पहचान बनाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री निखिल रंजन* ने कहा: *"यह उपलब्धि हमारे छात्रों और उनके मार्गदर्शक की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। VVRS हमेशा से शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता को प्राथमिकता देता रहा है। यह सफलता हमारी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है।"* निदेशक इं. रंजीत कुमार पॉल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा: *"चौथी बार यह खिताब जीतना विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारी टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। हमें विश्वास है कि नेशनल राउंड में भी वे नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।"* सचिव इं. राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा: *"यह सफलता हमारे छात्रों और उनके मार्गदर्शक बिशाल जी की अथक मेहनत का नतीजा है। हमें गर्व है कि हमारी टीम ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हम उन्हें नेशनल राउंड के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"* VVRS की यह जीत न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूर्णिया और पूरे बिहार-झारखंड क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। हम पूरी टीम को उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को वीडियो बनाकर धमकी दिए जाने के मामले का पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है । उन्होंने भोजपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार व्यक्ति ने कबुल किया है कि सांसद के कुछ करीबी लोगों द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान करवाने हेतु वीडियो बना कर धमकी देने के लिए कहा गया था । जिसके लिए सांसद के लोगों द्वारा राशि भी दी गई थी साथ ही पार्टी में पद भी देने का प्रलोभन दिया गया था । पूर्णिया एसपी ने बताया कि यह पूर्व में संसद के करीबी रह चुका हैं और संसद की पार्टी का सदस्य भी रहा हैं । उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से इसका कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई दूर से तार भी नजर आ रहे हैं । पूरा मामला संसद द्वारा सुरक्षा बढ़ाने के लिए की गई खड्यंत्र का हिस्सा है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राम बाबू है ।
पूर्णिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक सरफिरे देवर ने अपने ही गर्भवती भाभी की बेहरमी से चाकू से शरीर मे कई बार गोदकर हत्या कर दिया। गला,पेट और जांघ में वार होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समूचा मामला मरंगा थाना क्षेत्र के लाइन बस्ती की है। मृत महिला की पहचान केशव मंडल की 24 वर्षीय रीमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह रीमा देवी घर में अकेली थी पति काम के सिलसिले में ऑफिस गए हुए थे। अकेला पाकर सनकी देवर सूरज कुमार ने उन पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। चाकू से गला, पेट और जांच के अलावा शरीर के कई हिस्सों में वार किया जिससे मौके पर ही रीमा देवी की मौत हो गई। वही मृतिका के पति केशव मंडल ने बताया कि 12 जून 2023 यानी डेढ़ साल पहले अररिया के ओमनगर की रहनेवाली रीमा देवी से हुई थी। पत्नी गर्भवती थी। आज सुबह घर के सभी लोग काम पर चले गए थे। अकेला पाकर उसका छोटा भाई ने पत्नी का हत्या दिया। उसका भाई सनकी टाइप का है। वही हत्यारा सूरज ने बताया कि वह पढ़ाई करता है। उसकी भाभी पड़ोसी से साथ मिलकर जहर खिलाकर उसे मारना चाहती थी। जिसके कारण उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दिया। बरहाल हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही इस घटना से परिजनों का रो रो बुरा हाल है जबकि स्थानीय लोग भी डरे सहमे हुए है।

पूर्णिया में बीती रात दो अलग-अलग हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई । पहली घटना टिकापट्टी थाना के टिकापट्टी कुर्सेला रोड में हुई। जहां तीन युवक बाइक से जा रहे थे ।तेज गति के कारण बाइक खंभे से टकरा गई ।जिस कारण तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक जिमी यादव, रोहित कुमार और विशाल कुमार टिकापट्टी के हिरने वाले थे। तीनों की उम्र 19 और 20 वर्ष के बीच थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं दूसरी घटना डगरूआ थाना के विश्वासपुर चौक के पास एन एच 31 पर हुई ।जहां एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग राजमिस्त्री का काम कर लौट रहे थे । तभी ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई ।इसके बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पूर्णिया लाया।
Dec 04 2024, 15:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k