अविनाश कुमार बनाए गए,सीएम हेमंत सोरेन के अपर मुख्‍य सचिव, कई आईएएस और आईपीएस के बदले गए विभाग

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

रांची। सीएम हेमंत सोरेन के अपर मुख्‍य सचिव अविनाश कुमार बनाए गए। अनुराग गुप्‍ता को प्रभारी डीजीपी और अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी बनाया गया है।

 इसके साथ, कई अन्‍य आईपीएस का तबादला भी किया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया।

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार (अतिरिक्त प्रभार- विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी और नई दिल्‍ली के झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।झारखंड पर्यटन

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, राँची) रहे अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है।झारखंड पर्यटन

महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग (अतिरिक्त प्रभार-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) अनुराग गुप्ता को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद का प्रभार सौंपा गया है।

समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-5, देवघर के समादेष्‍टा रहे अजीत पीटर डुंगडुंग को स्थानांतरित करते हुए अगले तक देवघर के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री डुंगडुंग अपने कार्यों के अतिरिक्त झारखंड सशस्त्र पुलिस-05, देवघर के समादेष्टा के प्रभार में रहेंगे।

देवघर के पुलिस अधीक्षक रहे अम्बर लकड़ा को स्थानांतरित करत हुए अगले आदेश तक झारखंड सशस्त्र पुलिस-03, गोविन्दपुर, धनबाद के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री लकड़ा अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल, धनबाद) के प्रभार में रहेंगे।

झामुमो युवा मोर्चा द्वारा आज बिष्टुपुर में हेमंत सोरेन को चौथी बाऱ सीएम बनने पर 5 क्विंटल लड्डू का वितरण करेगा

Image 2Image 3

झा. डेस्क 

जमशेदपुर :झामुमो युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को बिष्टुपुर गोलचक्कर के पास हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की खुशी में 5 क्विंटल लड्डू का वितरण किया. यह जानकारी झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय ने दी. 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बिष्टुपुर समेत परसुडीह, करनडीह, साकची, मानगो, बिरसानगर, गोलमुरी आदि जगहों पर शाम में झामुमो सरकार बनने पर लड्डू का वितरण किया जायेगा. 

इसके साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर आतिशबाजी की जायेगी.

बाघमारा सीओ ने फुलारीटांड से बिना नंबर के अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

Image 2Image 3

झा. डेस्क 

धनबाद : बाघमारा अनुमंडल के दामोदर नदी के नागदा घाट, बारकी घाट एवं बागरा घाट एवं महुदा थाना क्षेत्र के तेलमोच्चो एवं लोहापट्टी डोंगा घाट से अवैध बालू का कारोबार धडल्ले से जारी है।

 बालू माफिया द्वारा अवैध रूप से दामोदर नदी से बालू निकाल कर करोड़ों रुपए का अवैध कारोबार बदस्तूर किया जा रहा है। बालू लेकर विभिन्न थाने क्षेत्र से होकर वाहन गुजरते हैं। गुरुवार की शाम बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ रेलवे स्टेशन के समीप आशाकोठी के पास बिना नंबर प्लेट का बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर मधुबन पुलिस को सुपुर्द किया है। 

मधुबन थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

बदला-बदला दिखेगा विधानसभा का नजारा, पहली बार सदन पहुंचीं 12 महिला विधायक

रांची : झारखंड विधानसभा के चुनाव में पहली बार आधी आबादी का पूरा असर चुनाव क्षेत्र से लेकर निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों में परिलक्षित हो रहा है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने मतदान के दौरान जहां जमकर मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं राज्य में पहली बार सबसे अधिक 12 महिला विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा की दहलीज तक पहुंचीं हैं।

Image 2Image 3

निर्वाचित महिला विधायकों में ज्यादातर पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं तो कईयों ने अपने बूते भी राजनीति में अपनी पहचान और धमक कायम की है। 12 में से सर्वाधिक पांच विधायक कांग्रेस से तो भाजपा से चार और तीन महिला विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से निर्वाचित हुईं हैं।

यह उल्लेखनीय है कि झारखंड के गठन के 24 साल के दौरान राज्य की हर विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या में क्रमिक बढ़ोतरी देखी गई है। 2000 में यहां तीन महिला विधायक थीं, जबकि 2005 में यह संख्या बढ़कर आठ और 2014 में नौ हो गई। 2019 में 10 महिला विधायक निर्वाचित हुईं थीं।

86 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीतीं आलमगीर आलम की पत्नी

कांग्रेस की निशत आलम को पाकुड़ सीट पर सबसे ज्यादा 86 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत का श्रेय जाता है। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम ने अपने पति की सीट पर पहली बार चुनाव लड़कर कामयाबी पाई।

कद्दावर नेता स्वर्गीय समरेश सिंह की पुत्रवधू श्वेता सिंह बोकारो से भाजपा के बिरंची नारायण को हराकर निर्वाचित हुईं। महगामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा के अशोक कुमार को हराया है।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर झामुमो में शामिल हुई पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी जामा सीट से निर्वाचित हुई हैं। इसी तरह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली शिल्पी नेहा तिर्की भी मांडर सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुई हैं।

सबसे प्रमुख चेहरा कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने अपने दम पर राजनीति में काफी कम समय में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सफलता पाई। इस वर्ष के आरंभ में पति की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व संभाला। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सघन प्रचार अभियान चलाया।

इसी दौरान उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में जीत हासिल की। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में वह सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख स्टार प्रचारक के तौर पर उभरीं। उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया।

रघुवर दास की बहू पूर्णिमा ने हराया डॉ. अजय को

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू की विधानसभा में पहली बार एंट्री होगी। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कद्दावर कांग्रेसी नेता डा. अजय कुमार को हराने में कामयाबी पाई। टिकट मिलने के बाद उन्होंने क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाबी पाई।

जरूरी बात

2019 में निर्वाचित हुई थीं 10 महिला विधायक

वर्ष 2000 में थी सिर्फ तीन महिला विधायक

सबसे अधिक पांच विधायक कांग्रेस से

भाजपा से चार और झामुमो से तीन निर्वाचित

विधानसभा में ये महिला विधायक

कल्पना सोरेन - झामुमो

लुइस मरांडी - झामुमो

सविता महतो - झामुमो

निशत आलम - कांग्रेस

श्वेता सिंह - कांग्रेस

दीपिका पांडेय सिंह - कांग्रेस

ममता देवी - कांग्रेस

शिल्पी नेहा तिर्की - कांग्रेस

नीरा यादव - भाजपा

मंजू कुमारी - भाजपा

रागिनी सिंह - भाजपा

पूर्णिमा दास साहू - भाजपा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज हेमंत सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा। हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटों में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीट मिलीं। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के पोस्टर पूरे रांची में देखे जा सकते हैं।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी रही जिसमें प्रमुख रूप से कह तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इस दौरान मौजूद रहे। इसके साथ ही जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी शपथग्रहण के दौरान उपस्थित रहीं।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बंपर जीत मिली है। जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा-माले को 81 में से 56 सीटों पर जीत मिली। इसमें जेएमएम को 34, कांग्रेस को 16, आरजेडी को 4 और भाकपा-माले को 2 सीटें मिली हैं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की यह बड़ी जीत है। जेएमएम का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई अतिथि पहुंचे, हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण से पहले ली अपने पिता दिशोंम गुरु से आशीर्वाद
Image 2Image 3

झारखंड डेस्क हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए मोहराबादी मैदान पूरी तरह से सज धजकर तैयार है। मेहमान भी पहुंच गये हैं। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस खास पल के पहले अपने पिता दिशोम गुरू से मिलने पहुंचे। हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन से सरकार के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया। परिवार के साथ उन्होंने तस्वीर भी सोशल मीडिया में साझा की है। आपको बता दें कि इस चुनाव में हेमंत सोरेन ने करिश्मा किया है। उन्होंने ना सिर्फ इंडी गठबंधन को पहले से मजबूत किया है, बल्कि सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री बने और पहली बार झारखंड में सरकार रिपीट करने का रिकार्ड भी बनाया है। मुख्यमंत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का आशीर्वाद लिया… हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण से पहले उनकी सास की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है इसलिए जनता को बधाई देते हैं। इधर शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रांची पहुंचीं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं हेमंत सोरेन को, इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं। सोरेन को जनता ने एक बार फिर मौका दिया है. देश को बहुत अच्छा मेसेज दिया. जनता ने बहुत अच्छी प्रोग्रेसिव सरकार चुनी है. गठबंधन कहीं हारा कहीं जीता, पर आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और भी मजबूत होगा. बीजेपी का चरित्र है, वो संविधान पर भरोसा नहीं करती, वो खुद को लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है. महाराष्ट्र से रह गए कोई बात नहीं, लेकिन हम आगे अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मेघालय के मुख्यमंत्री कोराड कोंगकल संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, शिवसेना (उद्धव) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे,जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदय स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बिहार के सांसद पप्पू यादव और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समारोह में मौजूद रहेंगे.
झारखंड में कुछ देर बाद शपथ ग्रहण के साथ हेमंत करेंगे कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले पर लगेगी मुहर
Image 2Image 3

* झारखंड डेस्क झारखंड में अब से कुछ हीं देर बात हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन जायेंगे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने काम में लग जायेंगे। शपथ ग्रहण स्थल पर मेहमानों को विदा करने के बाद वो सीधे मंत्रालय पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय में अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत करेंगे। अधिकारियों के मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तुरंत ही कैबिनेट की बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक बैठक शाम साढ़े पांच बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने, रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराने के साथ राज्य के सबसे बड़े पुरस्कार का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू पुरस्कार करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक घोषणा पत्र के भी कुछ फैसलों को कैबिनेट की मुहर लगेगी।
हेमंत सोरेन के शपथग्रहण में आज होगा इंडी गठबंधन के देश भर के कई बड़े नेताओं का जुटान,हेमन्त अकेले लेंगें आज सीएम पद के शपथ*
Image 2Image 3


झारखंड डेस्क आज 28 नवंबर (गुरुवार) को शाम चार बजे हेमन्त सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले हैं और शपथ लेने के बाद झारखंड के 14 वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे. राजधानी के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की जा रही है….. इंडी गठबंधन में मंत्री के नाम फिनालाल नहीं अभी हेमंत अकेले लेंगे सीएम पद की शपथ हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक-एक मंत्री के शपथ लेने की चर्चा भी देर शाम तक चलती रही. हालांकि, इसको लेकर ‘इंडिया गठबंधन’ में कोई फैसला नहीं हुआ था. फिलहाल हेमंत सोरेन के अकेले ही शपथ लेंगे…. शपथ ग्रहण में देश स भर से आये नेता को मिलेगा राजकीय अतिथि का दर्जा शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. दर्जनभर से ज्यादा आला अधिकारियों को इस समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. शपथ ग्रहण समारोह में ‘इंडिया गठबंधन’ की ताकत भी दिखेगी. इस समारोह में देशभर से ‘इंडिया गठबंधन’ के आला नेता और गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे. इन्हें सरकार ने राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. इधर, कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन बुधवार शाम मोरहाबादी मैदान पहुंचे. उन्होंने समारोह की तैयारी का जायजा लिया और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिये…. *इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले दिग्गजों के नाम* मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष कांग्रेस पार्टीराहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा (कांग्रेस)शरद पवार, अध्यक्ष एनसीपीममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगालकोंराड कोंगकल संगमा, सीएम मेघालयभगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाबसुखविंद्र सिंह सुखू, सीएम, हिमाचलदीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव, मालेअरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली और आप पार्टी के अध्यक्षउद्धव ठाकरे, शिवसेना(उद्धव) सह पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्रअखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपामहबूबा मुफ्ती, पीडीपी नेता, जम्मू-कश्मीरउदय स्टालिन, डिप्टी सीएम, तमिलनाडुडीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटकतेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहारमनीष सिसोदिया (आप, दिल्ली),राजेश रंजन (पप्पू यादव), सांसदसंजय सिंह, सांसद (आप)इनके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन भी मौजूद रहेंगे. *अबुआ सरकार की एक नयी पारी शुरू होगी : हेमंत सोरेन* शिबू सोरेन के पिता शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप लोगों ने अपनी मेहनत और लगन के साथ फिर से अबुआ सरकार चुनकर इस राज्य की शान बढ़ायी है. फिर से अबुआ सरकार की एक नयी पारी शुरू होगी. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से 28 नवंबर को रांची में होने वाले सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की….
मौसम: झारखंड में दो से तीन दिन बाद से लगातार गिरेगी तापमान,उसके बाद लगातार बढ़ेगी ठंड
Image 2Image 3

* झारखंड डेस्क रांची : झारखंड के आधिकांश जिलों में टेम्परेचर लगातार गिरते जा रहा है, जिस चलते राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिसम्बर तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक तरफ जहां कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही थी, वहीं अब दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल दिखायी दे रहे हैं। हालांकी बारिश नहीं हो रही, लेकिन आंशिक बादल छाये रहने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो आने वाले दो-तीन रोज तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं रहेगा, लेकिन उसके बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
नीट पेपर लीक मामला: धनबाद-बोकारो के तीन लोग समेत पांच के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट
Image 2Image 3
* रांची : सीबीआई ने नीट 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पांचवां आरोपपत्र दाखिल किया है. इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, . जिन पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उसमें धनबाद निवासी अमित कुमार सिंह, बोकारो निवासी सुदीप कुमार, युवराज कुमार, बिहार का नालंदा निवासी अभिमन्यु पटेल और पटना का रहने वाला अमित कुमार शामिल है. इसके साथ ही इस मामले में कुल 45 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है और वे सभी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं. *हजारीबाग में रची गयी थी साजिश* चर्चित नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ अहसानुल हक को नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया था. अहसानुल हक ने उसी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और नीट यूजी परीक्षा के लिए सेंटर सुपरिटेंडेंट मोहम्मद इम्तियाज आलम और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नीट प्रश्नपत्र चोरी करने की साजिश रची थी. *सीबीआई ने पेपर लीक के लाभार्थी उम्मीदवारों की पहचान कर ली है* सीबीआई ने बताया कि अब तक इस नीट पेपर लीक मामले में कुल 48 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीबीआई ने इस पेपर लीक के लाभार्थी उम्मीदवारों की भी पहचान कर ली है और आवश्यक कार्रवाई के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ उनका विवरण साझा किया है. शेष गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में जांच और अन्य पहलुओं के संबंध में आगे की जांच जारी है.