क्या इस बाऱ धनबाद के विधायक को मिलेगा मंत्रिमंडल में जगह, मथुरा महतो और अरुप चटर्जी को लेकर हो रही है चर्चा


Image 2Image 3

झा. डेस्क 

धनबाद: चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब सरकार बनाने की बारी है. सरकार में मंत्री पद को लेकर विधायक खेमे में काफी हलचल है. कई विधायक मंत्री पद की दौड़ में हैं. धनबाद की बात करें तो झामुमो से टुंडी विधायक मथुरा महतो मंत्री पद की दौड़ में माने जा रहे हैं. वहीं निरसा सीट से भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी को इस बार मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है.

भाकपा माले के धनबाद जिले से दो विधायक चुने गए हैं. निरसा से अरूप चटर्जी और सिंदरी से चंद्रदेव उर्फ ​​बबलू महतो. चंद्रदेव महतो पहली बार विधायक बने हैं. जबकि निरसा से अरूप चटर्जी चौथी बार विधायक चुने गए हैं. इन दोनों में अरूप चटर्जी अपनी पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं. इस बार बगोदर सीट से विनोद सिंह और धनवार से राजकुमार यादव भी भाकपा माले से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. महागठबंधन में शामिल लगभग सभी घटक दलों के मंत्री हैं. ऐसे में भाकपा माले से अरूप चटर्जी का मंत्री बनना लगभग तय है.

अरुप चटर्जी अपने पिता गुरुदास चटर्जी के निधन के बाद 2000 में हुए उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे. 2005 में फारवर्ड ब्लॉक की अपर्णा सेन गुप्ता विधायक बनीं. लेकिन 2009 और 2014 के चुनाव में अरुप चटर्जी मासस के टिकट पर विधायक बनें. लेकिन फारवर्ड ब्लॉक से भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा सेन गुप्ता ने 2019 में उन्हें हरा दिया.

टुंडी से झामुमो विधायक मथुरा महतो की बात करें तो उन्हें जनता ने चौथी बार विधायक चुना है. वे पार्टी में काफी वरिष्ठ नेता भी माने जाते हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मंत्री पद दिए जाने की प्रबल संभावना थी. लेकिन खींचतान और सरकार गठन के बीच उन्हें निराशा हाथ लगी. लेकिन इस बार ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार उनका सरकार में मंत्री बनना तय है. मथुरा महतो 2005, 2009 में विधायक रहे. 2014 में जनता ने उन्हें नकार दिया और राजकिशोर महतो को विधायक चुना. इसके बाद 2019 में जनता ने फिर उन्हें अपना विधायक चुना.

सबके सहयोग और टीम वर्क से शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न - उपायुक्त

Image 2Image 3

धनबाद : विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मीडिया से कहा कि सभी पदाधिकारी, कर्मचारी और टीम वर्क से मतगणना का कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 

उन्होंने कहा कि 1 वर्ष में दो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना काफी चुनौती पूर्ण रहा। इसके बावजूद लोकतंत्र के दोनों महापर्व को जिला प्रशासन ने बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी बूथ से किसी तरह की गड़बड़ी होने की या किसी ने भी मतदान की प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं किया।

 सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 38 सिंदरी से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) श्री चंद्र देव महतो, 39 निरसा से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) के श्री अरूप चटर्जी, 40 धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के श्री राज सिन्हा, 41 झरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रागिनी सिंह, 42 टुंडी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के श्री मथुरा प्रसाद महतो तथा 43 बाघमारा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के श्री शत्रुघ्न महतो विजय घोषित हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य भी समय पर संपन्न हुआ। इसके लिए सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने कड़ी मेहनत की है। पत्रकार वार्ता में सिटी एसपी श्री अजीत कुमार भी मौजूद थे।

हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलकर सौंपा इस्तीफा, 28 नवंबर को नई सरकार की होगी शपथ ग्रहण

Image 2Image 3

झा. डेस्क 

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में आज 24 नवंबर को भेंट की। उन्‍होंने अपने पद से त्यागपत्र समर्पित किया। 

राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने के लिए कहा।

इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राज भवन में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सरकार गठन के लिए निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र समर्पित किया।

राज्यपाल ने हेमन्त सोरेन को झारखंड का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। 

मीडिया से बात करते हुए हेमन्‍त सोरेन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा। इसकी तैयारी में सभी जुट रहे हैं।

जयराम महतो की पार्टी ने आजसू का किया बेड़ा गर्क,मांडू सीट ने बचाई लाज


Image 2Image 3

झा.डेस्क

रांची :एनडीए में प्रमुख सहयोगी दल की भूमिका निभाने वाली आजसू पार्टी का झारखंड चुनाव में सूपड़ा साफ होने से बच गया। मांडू से निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने मात्र 231 मतों से जीत दर्ज कर पार्टी की इज्जत बचाई।

 यह पहला मौका होगा, जब झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी का महज एक विधायक होगा।

बड़े कुर्मी नेता के रूप में उभरे जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) आजसू की इस शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण बनी। आजसू को जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, उनमें अधिसंख्य में जयराम की पार्टी ने तीसरे स्थान पर रहते हुए भी अच्छे वोट हासिल किए।

 आजसू प्रत्याशियों की हार में यह प्रमुख फैक्टर रहा। इसी फैक्टर के कारण ही पार्टी को कुर्मी बहुल क्षेत्रों में भी जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा।

NDA गठबंधन के तहत 10 सीटों पर लड़ा चुनाव

आजसू पार्टी ने एनडीए गठबंधन के तहत 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें पार्टी की स्थिति यह रही कि स्वयं अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव हार गए। सुदेश सहित आजसू के तीनों विधायक भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। सिल्ली में जयराम की पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने तीसरे स्थान पर रहकर 41,129 वोट हासिल किए, जबकि सुदेश को 23,879 वोट से हार का सामना करना पड़ा। यहां से झामुमो के अमित कुमार हीरो रहे।

झामुमो गठबंधन की शानदार प्रदर्शन के साथ दूसरी बार सत्ता में वापसी के बावजूद हेमंत सोरेन सरकार के चार प्रमुख मंत्री हारे

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के बावजूद हेमंत सोरेन सरकार के चार प्रमुख मंत्रियों को शनिवार को करारी हार का सामना करना पड़ा. 

विधानसभा चुनाव में जो मंत्री हारे हैं उनमें कई विवाद खड़े करने वाले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं. अन्य दो मंत्रियों में शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी शामिल हैं. देवी के विभाग ने लोकलुभावन ‘मंईयां सम्मान योजना’ शुरू की थी जिसने राज्य में झामुमो नीत गठबंधन की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इस योजना के तहत 18-50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है और झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने का वादा किया है. वर्तमान में इस योजना से झारखंड में लगभग 57 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है.

कांग्रेस के बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम सीट से जनता

 दल-यूनाइटेड (जद-यू) के सरयू रॉय से 7,863 मतों से हार गए. झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर को गढ़वा में भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी ने 16,753 मतों से हराया. लातेहार से चुनाव लड़ रहे झामुमो के बैद्यनाथ राम भाजपा के प्रकाश राम से 434 मतों के मामूली अंतर से हार गए. डुमरी सीट पर झामुमो की बेबी देवी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जयराम कुमार महतो से 10,945 मतों के अंतर से हार गईं. देवी को अप्रैल 2023 में कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण उनके पति जगरनाथ महतो के निधन के बाद मंत्री के रूप में शामिल किया गया था.

झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीट से संतोष करना पड़ा. 

राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है. भाजपा ने 21 सीट जीतीं और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

इंडिया गठबंधन की नवनिर्वाचित विधायकों की सीएम आवास में बुलायी गयी बैठक,

Image 2Image 3

आज शाम को सरकार बनाने के लिए दावा पेश किये जाने की है उम्मीद

झारखंड डेस्क 

 झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद अब तय हो गया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार दोबारा बनेगी. नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. रविवार (24 नवंबर) की सुबह 11 बजे इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक सीएम आवास में हुई . इसमें हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए गए . इसके बाद आज शाम ही हेमंत सोरेन राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. उम्मीद है कि दावा पेश करते ही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय भी तय हो जाएगा. 

शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम भी आज ही तय होने के उम्मीद है. 

56 सीट जीता इंडिया गठबंधन

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी. झामुमो नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीतीं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीट से संतोष करना पड़ा. राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है. भाजपा ने 21 सीट जीतीं और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीट संख्या है. कांग्रेस को 16 सीट, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीट पर जीत मिली.

चुनाव विश्लेषकों के अनुसार हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना दोनों ही आदिवासी मतदाताओं के बीच सहानुभूति की लहर पैदा करने में कामयाब रहे और सत्ता विरोधी भावना के बावजूद भाजपा इसका फायदा उठाने में विफल रही.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद है.

शर्मा ने कहा, “झारखंड में हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में उपचुनावों में सभी पांच सीट जीत ली हो. राजद ने भी आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए छह सीट में से चार पर जीत हासिल की. भाकपा (माले) ने चार में से दो सीट हासिल कीं. लोजपा (रामविलास) ने अपनी एकमात्र सीट जीती और जद (यू) ने दो सीट में से एक पर जीत हासिल की.

ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी को मांडू में केवल 231 वोटों के मामूली अंतर से एक सीट मिली. सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय से 17,142 वोटों के अंतर से भाजपा की मुनिया देवी को हराया. भाजपा का झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार सीट पर 35,438 वोटों से जीत हासिल की और पूर्व मुख्यंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला में 20,447 वोटों से जीत हासिल की.

आइये जानते हैं झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के सभी 81 विधानसभा सीट का परिणाम


Image 2Image 3

1. बाघमारा सीट : शत्रुध्न महतो (BJP) जीत गए।

2. बगोदर सीट : नागेंद्र महतो (BJP) जीत गए।

3. बहरागोड़ा सीट: समीर कुमार मोहंती (JMM) जीत गए।

4. बरहेट सीट : हेमंत सोरेन (JMM) जीत गए।

5. बरही सीट : मनोज कुमार यादव (BJP) जीत गए।

6. बड़कागांव सीट : रोशन लाल चौधरी (BJP) जीत गए।

7. बरकट्ठा सीट : जानकी प्रसाद यादव (JMM) जीत की और आगे बढ़ रहे है।

8. बेरमो सीट : कुमार जयमंगल (कांग्रेस) जीत गए।

9. भवनाथपुर सीट : अनंत प्रताप देव (JMM) जीत गए।

10. बिश्रामपुर सीट : नरेश प्रसाद सिंह (राजद) से जीत गए।

11. बिशुनपुर सीट : चमरा लिंडा (JMM) जीत गए।

12. बोकारो सीट : श्वेता सिंह (कांग्रेस) जीत गई।

13. बोरियो सीट : धनंजय सोरेन (JMM) जीत की और बढ़ रहे है।

14. चाईबासा सीट : दीपक बिरुवा (JMM) जीत गए।

15. चक्रधरपुर सीट : सुखराम उड़ाव (JMM) जीत गए

16. चंदनकियारी सीट : उमा कांत रजक (JMM) जीत गए।

17. चतरा सीट : जनार्दन पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास पासवान) जीत गए।

18. छतरपुर सीट : राधा कृष्णा किशोर (कांग्रेस) जीत गए।

19. डाल्टनगंज सीट : आलोक कुमार चौरसिया (BJP) जीत रहे है।

20. देवघर सीट : सुरेश पासवान (राजद) जीत गए।

21. धनबाद : राज सिंहा (बीजेपी) जीत गए।

22. धनवार सीट : बाबूलाल मरांडी (BJP) से जीत रहे है।

23. दुमका सीट : बसंत सोरेन (JMM) जीत गए।

24. डुमरी सीट: जयराम कुमार महतो (JLKM) से जीत गए।

25. गांडेय सीट : कल्पना मुर्मू सोरेन(JMM) जीत गई।

26. गढ़वा सीट : सतेन्द्र नाथ तिवारी (BJP) जीत रहे है।

27. घाटशिला सीट : रामदास सोरेन (JMM) जीत गए।

28. गिरिडीह सीट : निर्भय कुमार शहाबादी (BJP) जीत रहे है।

29. गोड्डा सीट : संजय प्रसाद यादव (राजद) जीत गए।

30. गोमिया सीट : योगेंद्र प्रसाद (JMM) जीत गए।

31. गुमला सीट : भूषण तिर्की (JMM) जीत गए।

32. हटिया सीट : नवीन कुमार जायसवाल ( BJP) जीत रहे है।

33. हजारीबाग सीट : प्रदीप प्रसाद (BJP) जीत रहे है।

34. हुसैनाबाद सीट : संजय कुमार सिंह यादव (राजद) जीत गए।

35. इचागढ़ सीट : सबिता महतो (JMM) जीत रही है।

36. जगन्नाथपुर सीट : सोना राम सिंकू (कांग्रेस) जीत गए।

37. जामा सीट : लुईस मरांडी (JMM) जीत गई।

38. जमशेदपुर पूर्वी : पूर्णिमा साहू (BJP) जीत गई।

39. जमशेदपुर पश्चिमी: सरयू रॉय (जनता दल यूनाइटेड) जीत गए।

40. जामताड़ा सीट : इरफान अंसारी (कांग्रेस) जीत गए।

41. जमुआ सीट : मंजू कुमारी (BJP) जीत गई।

42. जरमुंडी सीट : देवेन्द्र कुंवर (बीजेपी) जीत गए।

43. झरिया सीट : रागिनी सिंह (बीजेपी) जीत गई।

44. जुगसलाई सीट : मंगल कालिंदी (JMM) जीत गए।

45. कांके सीट : सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस) जीत गए।

46. खरसांवा सीट : दशरथ गार्गेय (JMM) जीत गए।

47. खिजरी सीट : राजेश कच्छप (कांग्रेस) जीत गए।

48. खूंटी सीट : राम सूर्या मुंडा ( JMM) जीत गए।

49. कोडरमा सीट : डॉ नीरा यादव (BJP) जीत रही है।

50. कोलेबिरा सीट : नमन बिक्सल कांगड़ी (कांग्रेस) जीत गए।

51. लातेहार सीट : प्रकाश राम (बीजेपी) जीत रहे है।

52. लिटीपारा सीट : हेमलाल मुर्मू (JMM) जीत गए।

53. लोहरदगा सीट : डॉ रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) जीत गए।

54. मधुपुर सीट : हफ़ीज़ुल हसन (JMM) जीत रहे है।

55. महागामा सीट : दीपिका पाण्डेय सिंह (कांग्रेस) जीत गई।

56. महेशपुर सीट : स्टीफन मरांडी (JMM) जीत गए।

57. मझगांव सीट : निरल पूर्ति (JMM) जीत गए।

58. मांडर सीट : शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) जीत गई।

59. मांडू सीट : निर्मल महतो (आजसू) जीत गए।

60. मनिका सीट : रामचंद्र सिंह (कांग्रेस) जीत गए।

61. मनोहरपुर सीट : जगत मांझी (JMM) जीत गए।

62. नाला सीट : रविंद्र नाथ महतो (JMM) जीत गए।

63. निरसा सीट : अरूप चटर्जी (सीपीआई एम एल) जीत गए।

64. पाकुड़ सीट : निशत आलम (कांग्रेस) जीत गई।

65. पांकी सीट : कुशवाहा शशि भूषण मेहता (बीजेपी) जीत गए।

66. पोड़ैयाहाट सीट : प्रदीप यादव (कांग्रेस) जीत गए।

67. पोटका सीट : संजीव सरदार (JMM) जीत गए।

68. राजमहल सीट : मो. ताजुद्दीन (JMM) जीत गए।

69. रामगढ़ सीट : ममता देवी (कांग्रेस) जीत गई।

70. रांची : सी पी सिंह (बीजेपी) जीत गए।

71. सारठ सीट : उदय शंकर सिंह (JMM) जीत गए।

72. सरायकेला सीट : चंपई सोरेन (बीजेपी) जीत गए।

73. शिकारीपाड़ा सीट : आलोक कुमार सोरेन (JMM) जीत गए।

74. सिल्ली सीट : अमित कुमार (JMM) जीत गए।

75. सिमरिया सीट : कुमार उज्जवल (बीजेपी) जीत गए।

76. सिमडेगा सीट : भूषण बाड़ा (कांग्रेस) जीत रहे है।

77. सिंदरी सीट : चंद्रदेव महतो (सीपीआई एम एल एल) जीत गए।

78. सिसई सीट : जिगा सुसारन होरो (JMM) जीत गए।

79. तमाड़ सीट : विकास कुमार मुंडा (JMM) जीत गए।

80. तोरपा सीट : सुदीप गुडिया (JMM) जीत गए।

81. टुंडी सीट : मथुरा प्रसाद महतो (JMM) जीत गए। हलचल

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: झारखंड में महागठ बंधनबका चला सिक्का,भाजपा को मिली करारी हारl


Image 2Image 3

विनोद आनंद 

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद अहम रहा है क्योंकि आज चुनाव नतीजों के दिन झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस का सिक्का चला है। सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ पिछले 5 साल में जो कैंपेन बीजेपी ने चलाया था, वह कैंपेन आज चुनाव परिणाम के कारण फुस्स साबित हुआ है.

राज्य में मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच हुई है। NDA में जहां बीजेपी, आजसू, जेडीयू जैसे दल शामिल थे तो वहीं इंडिया गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी जैसी मुख्य पार्टियां हैं. अब यह 

राज्य की ने जनता हेमंत सोरेन की सरकार एक बार फिर मौका दिया है, पिछले चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस ने नतीजों के बाद सरकार बनाई थी और मुख्यमंत्री की कुर्सी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने संभाली थी। अब इस बाऱ भी वे सरकार बनायेंगे.

इंडिया गठबंधन ने इस बाऱ 2019 के रिजल्ट को भी पीछे धकेल दिया इस बाऱ JMM को 34 सीट मिली वहीं कांग्रेस को 16 राजद को 4 सीपीआई को 2

जबकि भाजपा 21सीट पर सिमट कर रह गयी. जबकि आजसू को और जदयू को एक सीट मिला.

इस बाऱ झामुमो फिर सरकार बनाएंगी.जनता ने जितना भरोसा झामुमो पर जताया है उसके अनुरूप हेमंत सोरेन राज्य के विकास के लिएक्या रोड मैप बनाएंगे यह तो समय बातयेगा लेकिन इस चुनाव ने भाजपा को आत्ममंथन करने के लिए मज़बूर कर दिया की उनसे चूक कहां हुई.

भाजपा ने झारखंड में पूरी ताकत झोंक दी थी. पीएम मोदी, अमित शाह समेत भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने कैम्प किया लेकिन झारखंड की जनता को प्रभावित नहीं कर पाए.

राज्य में हिमंत विस्व सरमा और शिवराज सिंह चौहान ने तो कैंप तक कर दिया था. परन्तु वे भी भाजपा को जीत नहीं दिला पाए. अब देखना है कि आगे भाजपा कि रणनीति क्या होती है, और इंडिया गठबंधन जनता कि कसौटी पर कितना खड़ा उतरते हैं.

झारखंड विंधानसभा चुनाव 2024; जानिए धनबाद के 6 विंधानसभा सीट से कौन जीते


Image 2Image 3

धनबाद से राज सिन्हा जीते,

 बाघमारा से शत्रुघ्न महतो

 जीते,

झरिया से रागिनी सिंह जीती ,

 निरसा से अरूप चटर्जी जीते,

टुंडी से मथुरा महतो और सिंदरी से चंद्रदेव उर्फ़ बबलू महतो चुनाव जीते..

जानिए झारखंड विधानसभा के इन सीटों से कौन कौन चुनाव जीते

Image 2Image 3

तोरपा से जेएमएम के सुदीप गुड़िया जीते

जय राम महतो डुमरी से चुनाव जीते

गिरिडीह विधानसभा सीट से सुदीब्य कुमार सोनू चुनाव जीते 

जमुआ विधानसभा सीट से मंजू कुमारी जीती 

कल्पना सोरेन गांडेय से चुनाव जीत चुकी हैं

कुमार जयमंगल बेरमों से चुनाव जीते

चंपाई सोरेन सरायकेला से चुनाव जीतें

 धनवार से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जीते।