देवघर- जिले के दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलट के जरिए आज और कल करेंगे मतदान:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर आज दिनांक 11 नवंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार सरार्फ स्कूल से सभी 26 टीमों को रवाना किया गया। साथ ही ये सभी टीमें देवघर जिला क्षेत्र में सभी दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं, जिन्होंने पोस्टल बैलट के लिए अपना निबंधन करवाया है। उनके घर-घर जाकर पोस्टल मतपत्र एकत्र करेंगे। यह कार्यक्रम आज से कल 12 नवंबर तक चलेगा। पोस्टल बैलट के लिए निबंधित 285 मतदाताओं से वोट दिलवाकर पोस्टल जमा कर लिया जायेगा। इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता हेतु सुरक्षा व्यवस्था के साथ वीडियो रिकाॅर्डिंग हेतु साथ मे टीम को भेजा गया है। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलट के माध्यम से अपना मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं को सुविधा हेतु होम वोटिंग की व्यवस्था। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि निर्वाचन द्वारा गठित टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कर पात्र व्यक्तियों से मतदान करवाया जा रहा है। ज्ञात हो कि 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांग मतदाताओं व 85 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे ही वोट देने की सुविधा हेतु उन्हें पोस्टल बैलट का विकल्प चुनाव आयोग ने दिया है। इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री गौतम कुमार, संबंधित कोषांग के अधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडिया बंधु आदि उपस्थित थे।
देवघर के मोहनपुर हटिया मैदान में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देवघर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में वोट की अपील की।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान होना है।चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी क्षेत्र में पूरा जी जान लगाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नेताओं द्वारा चुनावी सभा को भी संबोधित किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित हटिया मैदान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी सभा आयोजित हुई।यह सभा पार्टी प्रत्याशी नारायण दास के समर्थन में आयोजित हुई। इसमे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे,विधानसभा प्रभारी सहित एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।जनसभा को सुनने आयी जनता से मोहन यादव ने पार्टी प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में मतदान करने की अपील की। *भाजपा की सरकार झारखंड में बनते ही घुसपैठियों से लिया जाएगा बदला-मोहन यादव* मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में दानवों की सरकार है और इतिहास गवाह है कि देवताओं की लड़ाई हमेशा से दानवों के साथ हुई है और हमेशा देवताओं की जीत हुई है।ठीक उसी तरह झारखंड में भी दानवों की अत्याचार खत्म करके भाजपा सुशासन की शुरुआत करेगी।सरकार बनते ही घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मोहन यादव ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा जमीन पर कब्जा किया जा रहा है बहु बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
इनसे बचने के लिए भाजपा को आना है।मोहन यादव ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्री हथकड़ी पहनकर जेल गए हो उन्हें शर्म आनी चाहिए की वो किस मुँह से वोट मांग रहे है। *केंद्र सरकार की योजनाएं और भाजपा चुनावी घोषणा पत्र को बतलाया* मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के 142 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते है।यही कारण है कि हर वर्ग,समाज और आयु के लोगों को लाभकारी योजना का लाभ दे रहे है।इनके शासनकाल में देश के दुश्मनों को हिम्मत नही होती भारत को आंख दिखाने की।भाजपा चुनाव इसलिए लड़ती है कि देश को नंबर एक बनाना है।मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गो गो दीदी योजना के तहत 1250 रुपये दिए जा रहे हैं।झारखंड में सरकार बनते ही यहाँ भी 2100 दिए जायेंगे।मोहन यादव ने कहा कि युवाओं को 2000 रुपये दिए जाएंगे,रिक्त पदों पर बहाली जल्द होगी,प्राइवेट अस्पताल का भी 5 लाख तक का खर्चा भाजपा सरकार उठाएगी। इन्होंने कहाँ की भाजपा की सरकार बनने तक किसी को चैन से नही बैठना है।इसलिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन इतनी बटन कमल के निशान पर दबाना है जब तक मशीन टूट न जाये। देवघर विधानसभा क्षेत्र का मोहनपुर प्रखंड ऐसा क्षेत्र है जहां यादवों की संख्या सर्वाधिक है।ऐसे में मोहन यादव की सभा क्या रंग लाएगी यह 23 नवंबर को मतगणना के दिन ही मालूम चलेगा।लेकिन इतना तो तय है कि सभी प्रत्याशियों की नज़र मोहनपुर क्षेत्र पर टिका है।इस क्षेत्र से जो लीड लेता है उसकी जीत सुनिश्चित होती है।
देवघर-युवा कवि रवि शंकर साह को मिला विद्यावाचस्पति'* सारस्वत सम्मान
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के बलसरा गाँव निवासी युवा कवि रवि शंकर साह, जो कि अपने गाँव में सर्वोदय विद्यालय का संचालन कर शिक्षा का अलख जगाने के साथ - साथ साहित्य के क्षेत्र में काफी सक्रिय रूप से कार्य कर रहें हैं। इनके द्वारा किए जा रहे सुदीर्घ हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाॅं, शैक्षिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्य तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर आज ईशीपुर, भागलपुर में विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा आयोजित समारोह में रवि शंकर साह को 'विद्यावाचस्पति'* सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया । यह एक मानद उपाधि है। जो कि डॉक्टरेट के तुल्य हैं। ज्ञात हो कि श्री रवि शंकर साह जी पेशे से शिक्षक है। कई वर्षों तक विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में बतौर पत्रकार कार्य चुके हैं। कोरोना काल के बाद से साहित्य जगत में सक्रिय है। साहित्य समागम भारत संस्था के संस्थापक हैं । इनकी एक काव्य संग्रह धूल भरी चांदनी व पाँच - पाँच साझा काव्य संकलन का सम्पादन कर चूके हैं। इनके साहित्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पूर्व में ही महाकवि नीरज सम्मान वर्ष 2020 ( विश्व हिन्दी रचनाकार मंच) , रविन्द्र चन्द्र भौमिक स्मृति साहित्य भूषण प्रदान - आर सी भौमिक मेमोरियल ट्रस्ट (पश्चिम बंगाल) गुरु बृहस्पति सम्मान - साहित्य संगम संस्थान, नई दिल्ली भगवती देवी स्मृति प्रदान - खोरठा भाषा साहित्य सृजन मंच ,देवघर सविता देवी स्मृति सम्मान - बांका अंगिका महोत्सव से सम्मानित हैं। श्री साह को विद्यावाचस्पति सम्मान मिलने पर देवघर सहित संपूर्ण भारत से बधाईयां मिल रही हैं।
देवघर- गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर झारखंड प्रभारी लक्ष्मी कांत वाजपेई ने 13 नवंबर को प्रधानमंत्री आगमन की जानकारी दी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के सांसद निशिकांत दुबे की आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने जानकारी दी की 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुपुर आ रहे हैं। पहली मीटिंग मधुपुर में है। दूसरी मीटिंग गोड्डा में है। जबकि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार गोड्डा आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के निमित्त स्थान का चयन एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता एवं आम जनता कैसे पहुंचे इसी को लेकर झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई देवघर में रहकर लाइनअप कर रहे हैं। वही बताते चले की उन्होंने मौके पर कहा कि इस बार झारखंड में हम लोग फुल बहुमत में सरकार बना रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी सभी सीट से अपनी जीत सुनिश्चित करती है। दूसरे चरण के मतदान के लिए झारखंड के 38 विधानसभा सीट में जिसमें 18 विधानसभा सीट संथाल परगना में है। उसी के लिए आज गोड्डा में भी बैठक हुई। और शाम में देवघर में बैठक किया गया।
देवघर- डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति का उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने फीता काटकर किया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: छठ पूजा को लेकर आज डढबा नदी के छठ घाट का उद्घाटन करने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे। मौके पर उन्होंने सूर्य मंदिर के फीता काटकर छठ घाट का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में छठ पर्व की उत्साह देखी जा रही है। छठ पर्व शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक है इसके साथ-साथ सभी को छठ की शुभकामनाएं भी उन्होंने दी। और यह भी कहा कि देवघर इकलौता जगह है जहां सूर्य देव की प्रतिमा को स्थापित कर छठ पर्व मनाया जाता है। और उन्होंने कहा यह एक ऐसा पर्व है जहां अमीर गरीब सभी लोग सामान्य हैं और सभी लोग एक ही तरह से पूजा करते हैं। इसके लिए डढ़वा नदी छठ पूजा सेवा समिति को बधाई भी दी डढवा नदी में चारों तरफ छठ पूजा की उत्साह जा रही थी। शाम 5:00 बजे सभी छठ धारी एवं श्रद्धालु भगवान भास्कर को अरग देने में लग गए।
देवघर-निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले मतदाता सूचना पर्ची (VIS) का घर-घर किया जा रहा है वितरण।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  विशाल सागर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर जिले अंतर्गत 15-देवघर, 13-मधुपुर, 14-सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। इस कड़ी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्चियों (VIS) का वितरण मतदाताओं के बीच किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करते हुए बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान करने, 20 नवंबर मतदान की तिथि बताने, मतदान केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है, ताकि, अधिक से अधिक लोगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही शहर हो या सुदूर गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है, ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जानते हुए जागरुक हो सकें। साथ ही पंद्रह नवम्बर तक शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच भीआईएस का वितरण सुनिश्चित करने का निदेश अधिकारी व बीएलओ को दिया गया है। साथ ही अगर किन्हीं मतदाता को सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होता है तो वह अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते है या 1950 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
देवघर छठ पूजा को लेकर शाम मे खरना पूजा किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: में छठ महापर्व को लेकर खरना पूजा आयोजित किया गया। जिसे छठव्रतियों के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ रसिया और रोटी को बना कर छठी मैया की आराधना करते हुए पूजा किया गया। छठ व्रतियों ने बताया कि यह नेम निष्ठा के साथ शुद्धता पूर्वक मनाया जाने वाला छठ महापर्व है, यह 36 घंटे का निर्जला उपवास का पर्व है। जिसे हम सभी छठव्रती उपवास व्रत करते हुए छठी मैया का आराधना करते हैं।
और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य एवं उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस छठ महापर्व का समापन होता है।
देवघर-सिदो कान्हो के वंसज और हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल, एवं 14 विधायक के साथ की गई बैठक।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: सिदो कान्हो के वंसज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू आज भाजपा में शामिल हो गए।देवघर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की मौजूदगी में मंगल मुर्मू भाजपा में शामिल हुए।इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित संताल परगना के सभी भाजपा प्रत्याशी और विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने पर मंगल मुर्मू ने कहा कि संताल परगना की डेमोग्राफी बदलने के कारण भाजपा में शामिल ही नही हुए पूरे जोरशोर से चुनाव प्रचार प्रसार भी करेंगे।वही हिमंता बिस्वा शर्मा और शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इनके आने से पार्टी को और धार मिलेगी। वही बताते चले की संथाल  परगना के 14 प्रत्याशी के साथ मिलकर हेमंत विशवा शरमा एवं शिवराज सिंह चौहान रविंद्र राय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बैठक कर सभी प्रत्याशियों को चुनाव को जीतने की गुड रहस्य बताया। वही उन्होंने कहा हीरो के तरह नहीं एक कार्यकर्ता की तरह आम लोगों के पास जाना होगा। यह चुनाव किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जीतना होगा।
देवघर: आर्या हेल्थकेयर का उद्घाटन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आर्या हेल्थकेयर का उद्घाटन स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे व ऑल इंडिया मैक्स हॉस्पिटल के पेडिएट्रिक विभाग के हेड डॉ. अनुराग कृष्णा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया। मौके पर डॉ. रमन कुमार, डॉ. सौरभ सुल्तानिया व डॉ. सोनाली वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे। मौके पर डॉ. रमन कुमार ने बतलाया कि संपूर्ण रूप से इक्युप्ड 36 बेड का यह अस्पताल शहर के प्राइम लोकेशन पर स्थित है। अस्पताल में चौबीसों घंटे लैबोरेट्री सपोर्ट, एक्स-रे के अलावा डायग्नोस की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. रमन कुमार ने बतलाया कि खासकर न्यू बॉर्न चाइल्ड के केअर की विशेष सुविधा उपलब्ध है। डॉ. रमन ने यह भी कहा कि यह अस्पताल झारखंड का पहला अस्पताल है जहां वयस्क होने वाले बच्चे में हार्मोनल डिजीज का उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। ज्ञात हो कि इस अस्पताल के एमडी डॉ. रमन कुमार संथाल परगना के रेप्युटेड एंड वेल नोन पेडिएट्रिक हैं जिन्होंने चार दशक से देवघर में अपनी सेवा दे रहे हैं। डॉ. रमन ड्युटी के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण व सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। डॉ. सोनाली वर्मा, एमबीबीएस, एमडी (पेडिएट्रिक यूसीएमएस दिल्ली), पीडीसीसी (इंडोक्राइनोलॉजी, एसजीपीजीआई, लखनऊ) जो झारखंड का पहला पेडिएट्रिक एंड एडोलेसेन्ट इंडोक्राइनोलॉजिस्ट है। जिनकी सेवा यहां उपलब्ध है। इसके अलावे डॉ. सौरभ सुल्तानिया, एमबीबीएस (जेन. सर्जरी, आईजीएमसी) जो संथाल परगना का पहला पेडिएट्रिक नियोनेटाल सर्जन है, जो कि अपनी सिनसियरिटी, डेडिकेशन, इस सेवा में काफी नॉलेज रखते हैं। इनकी भी सेवा यहां उपलब्ध होगा।
देवघर- विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर उत्पाद विभाग की छापेमारी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला में आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देशानुसार अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में *सारवां* थाना अंतर्गत *बिशनपुर*,*सारठ थाना* अंतर्गत *जोगिया- टिकुर* व *देवीपुर थाना* अंतर्गत *बांदरचुवां* में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं अवैध शराब बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। छापामारी के क्रम में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त फरार व्यक्ति को चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी। जप्त प्रदर्श का विवरण निम्न है:- 1.जावा महुआ - 200.00 Kg 2.अवैध महुआ चुलाई शराब - 60.00 लीटर 3.विदेशी शराब - 03.750 लीटर 4.बियर- 07.500 लीटर किया गया।