Homeopathy Clinic in Hyderabad for Celiac Disease: Holistic Support for Long-Term Digestive Health

Looking for a reliable homeopathy clinic in Hyderabad for celiac disease? Spiritual Homeopathy offers personalized holistic care to support digestive wellness and overall health.

Celiac disease is more than a digestive disorder—it is an autoimmune condition that can influence overall health if not managed properly. When individuals with celiac disease consume gluten, the immune system attacks the lining of the small intestine, affecting the absorption of essential nutrients. Over time, this may lead to nutritional deficiencies, digestive discomfort, fatigue, and other health-related complications. Along with a medically prescribed gluten-free diet, many people seek holistic care from a trusted homeopathy clinic in Hyderabad to support their overall well-being.

The symptoms of celiac disease can vary widely. Some individuals experience frequent diarrhea, constipation, abdominal pain, bloating, and excessive gas, while others may notice tiredness, anemia, weight loss, skin irritation, headaches, or joint discomfort. Children may face growth delays, poor appetite, and difficulty gaining weight. Because these symptoms are often mistaken for other gastrointestinal conditions, obtaining an accurate diagnosis is essential for effective management.

Although the exact cause of celiac disease involves a complex interaction between genetics and the immune system, people with a family history of the condition or other autoimmune disorders are more likely to develop it. Following a lifelong gluten-free diet remains the foundation of treatment and helps prevent further intestinal damage.

Homeopathy emphasizes individualized care by considering the patient's overall health rather than focusing solely on digestive symptoms. Every treatment plan is based on a detailed understanding of the person's physical condition, emotional health, lifestyle, and medical history. This holistic approach aims to support digestive function, improve general wellness, strengthen the body's natural healing capacity, and enhance quality of life. Homeopathy is considered a complementary form of care and should always be used alongside medical advice and appropriate dietary management.

Spiritual Homeopathy is dedicated to delivering personalized care for individuals affected by celiac disease and other chronic digestive disorders. The clinic believes that every patient is unique and deserves a treatment approach tailored to their specific health needs. Through detailed consultations and compassionate guidance, the team strives to support long-term wellness and healthier living.

If you are looking for a trusted homeopathy clinic in Hyderabad, Spiritual Homeopathy offers professional, patient-focused care designed to help you manage celiac disease with confidence and improve your overall quality of life.

Call Spiritual Homeopathy at 9069176176 today to schedule your personalized consultation.

ई-रिक्शा बैटरी को हैक करने वाले एप पर एक्शन, 'बीएटी बीएमएस' को गूगल प्ले और एप्पल एप से हटाया

#erickshawsstopappbatbmsandotherremovedfromplay_store

केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा चालकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने ई-रिक्शा की बैटरी को दूर से कंट्रोल करने वाले एप को प्लेस्टोर से हटा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (आईटी मंत्रालय) ने मोबाइल एप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इनका कथित तौर पर दुरुपयोग कर चलते हुए ई-रिक्शा की बैटरी बंद करने में किया जा रहा था।

इन एप्स को हटाया गया

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को गलत तरीके से बंद करने में इस्तेमाल हो रहे एप्स को हटाने के लिए गूगल एंड्रॉयड और एप्पल आईओएस को नोटिस जारी किया है। इनमें BAT-BMS, SMART BMS और LOSSIGY जैसे एप शामिल हैं।

सरकार ने क्यों लिया एप्स को हटाने का फैसला?

सरकार के अनुसार, ये एप मूल रूप से बैटरी की जांच और सर्विसिंग के लिए बनाए गए थे, लेकिन कुछ लोग इनका दुरुपयोग कर रहे थे। ऐसे मामलों में ई-रिक्शा की बैटरी से बिना अनुमति कनेक्ट होकर वाहन की पावर सप्लाई बंद की जा सकती थी। इसी को देखते हुए केंद्र ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एप्स को हटाने का फैसला लिया है।

कैसे करता है काम?

ई-रिक्शा में लगी लिथियम-आयन बैटरी की निगरानी और सुरक्षा के लिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) लगाया जाता है। यह सिस्टम ब्लूटूथ के माध्यम से मोबाइल फोन से जुड़ जाता है, जिससे चालक बैटरी का चार्ज स्तर, वोल्टेज, तापमान, करंट और अन्य तकनीकी जानकारी देख सकते हैं। हालांकि, कम कीमत वाले अधिकांश ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाले चीनी बीएमएस में ब्लूटूथ कनेक्शन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ लोग अपने मोबाइल में 'बीएटी बीएमएस' ऐप डाउनलोड कर लेते हैं।

इतनी दूरी से भी ई-रिक्शा हो सकता है कंट्रोल

ऐप डाउनलोड करने वाला व्यक्ति किसी ई-रिक्शा के लगभग 10 से 15 मीटर के दायरे में पहुंचता है, तो यह ऐप बिना चालक की अनुमति के बीएमएस से कनेक्ट हो सकता है। इसके बाद ऐप के जरिए बैटरी के डिस्चार्ज स्विच को बंद कर दिया जाता है, जिससे मोटर तक बिजली की आपूर्ति रुक जाती है और ई-रिक्शा चलना बंद हो जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि इन चाइनीज एप के जरिए सड़क पर चलते ई-रिक्शा को अचानक रोकने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर वायरल वीडियो में देखा गया था कि लोग ब्लूटूथ के जरिए कम्पैटिबल ई-रिक्शा बैटरियों से जुड़कर उन्हें दूर से बंद कर रहे हैं। इन वीडियो के बाद चालकों, डीलरों और ईवी उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

मूसलाधार बारिश के बीच बांद्रा में सीमा सिंह ने श्रमिकों को बांटी छतरी
मुंबई। मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा बांद्रा पश्चिम के अलमेडा पार्क में बरसात से बचने के लिए सैकड़ों श्रमिकों को छतरी बांटकर एक पुनीत कार्य किया। बरसात में भीग रहे श्रमिक छतरी पाकर बेहद खुश नजर आए। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने अपने हाथों से उन्हें छतरी वितरित किया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बरसात में वर्षा से बचने के लिए छतरी एक महत्वपूर्ण साधन है। बहुत सारे गरीब मजदूर पैसे की तंगी के चलते चाह कर भी छतरी नहीं खरीद पाए। उनके बच्चों को भीगते हुए विद्यालय जाना पड़ता है। यही सोच कर संस्था ने भारी बरसात के बीच छतरी बांटने का निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की। भारी बरसात के चलते जहां एक तरफ लोग अपने घरों या सुरक्षित स्थानों में  रह रहे हैं, वहीं सीमा सिंह ने बारिश की परवाह न करते हुए श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें छतरी वितरित की।
मानसून की दोहरी तस्वीर: कहीं राहत तो कहीं आफत, पहाड़ों पर बारिश का कहर, कई राज्यों में अलर्ट
-  देश के 95% हिस्से तक पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, हिमाचल में बादल फटा, मुंबई जलमग्न, दिल्ली-एनसीआर अब भी अच्छी बारिश का इंतजार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के लगभग 95 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच चुका है, लेकिन इसकी चाल पूरे देश में एक जैसी नहीं है। कहीं मूसलाधार बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं, तो कहीं लोग अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई, जिसके बाद तेज बहाव के साथ आए मलबे में कई वाहन दब गए। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में भी मानसून ने रौद्र रूप दिखाया। महज पांच घंटे में करीब 70 मिमी बारिश दर्ज होने से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्वी भारत के ओडिशा और पश्चिमी भारत के गुजरात में भी भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके विपरीत, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के बावजूद अब तक व्यापक बारिश नहीं हुई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में मानसून और सक्रिय हो सकता है। विशेष रूप से पहाड़ी और तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी को वित्तीय लेनदेन में शुरुआती गड़बड़ियां, ऑडिट रिकॉर्ड खंगाल रही जांच टीम

गोपाल राव अयोध्या से बाहर, चंपत राय व अनिल मिश्रा से दोबारा पूछताछ; एसपी सुरक्षा का भी हुआ बदलाव

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को शुरुआती पड़ताल में वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई बिंदुओं पर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। फिलहाल जांच एजेंसी इन तथ्यों का सत्यापन कर रही है और उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने शुक्रवार को भी राम मंदिर परिसर पहुंचकर जांच जारी रखी। टीम ने एक बार फिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा से पूछताछ की तथा ऑडिट से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। ट्रस्ट के कर्मचारियों ने आवश्यक अभिलेख जांच टीम को सौंपे, जिनकी गहन छानबीन की जा रही है।

जांच के दौरान यह भी चर्चा है कि ट्रस्ट के कराए गए ऑडिट में कई बिंदुओं पर विसंगतियां सामने आई हैं। एसआईटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनका वित्तीय लेनदेन पर क्या प्रभाव पड़ा और कहीं ऑडिट प्रक्रिया में किसी प्रकार की हेरफेर या अनियमितता तो नहीं हुई। हालांकि, इन बिंदुओं पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच, एसआईटी की पूछताछ के बाद निर्माण सहायक गोपाल राव के अयोध्या से बाहर जाने की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, उनके कर्नाटक या दिल्ली बुलाए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन उनके दौरे के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एसआईटी ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से मंदिर प्रबंधन के वित्तीय लेनदेन तथा चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर विस्तृत पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े कुछ बिंदुओं पर भी सवाल-जवाब किए गए। हालांकि, आधिकारिक तौर पर एसआईटी की जांच फिलहाल चढ़ावा चोरी और वित्तीय लेनदेन तक सीमित बताई जा रही है।

इधर, सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। स्थानांतरित किए गए एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे शुक्रवार को कार्यमुक्त हो गए। उनका तबादला आदेश 25 मई को जारी हुआ था। उनकी जगह पीएसी में तैनात विजय शंकर मिश्रा शनिवार को एसपी सुरक्षा का कार्यभार संभालेंगे। वह शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंच गए।

दान में प्रतिदिन 6–8 लाख रुपये की संभावित अनियमितता की जांच

 राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, चोरी का मामला उजागर होने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खातों में प्रतिदिन औसतन 16 से 18 लाख रुपये दान के रूप में जमा हो रहे थे। वहीं, प्रकरण सामने आने के बाद यह राशि बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है। प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या पहले प्रतिदिन करीब 6 से 8 लाख रुपये की दानराशि में किसी प्रकार की अनियमितता हो रही थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच जारी है। इस बीच, चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। राम जन्मभूमि मंदिर के सिंह द्वार स्थित यात्री सहायता केंद्र के दान काउंटरों पर श्रद्धालु पहले की तरह बड़ी संख्या में नकद और यूपीआई के माध्यम से दान कर रहे हैं।

बैंक मैनेजर समेत 10 कर्मियों से एसआईटी की पूछताछ

 राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में एसआईटी ने बैंकिंग लेनदेन की पड़ताल तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक सहित 10 बैंक कर्मियों से लंबी पूछताछ की और दानराशि से जुड़े बैंक लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर दो से तीन लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पूछताछ के दौरान कई बैंक अधिकारी एसआईटी के सवालों के संतोषजनक जवाब देने में असहज नजर आए। अब जांच एजेंसी बैंक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों का मिलान कर संदिग्धों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

 - गोपाल राव के बाहर जाने पर उठे सवाल

 राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या पुलिस के साथ एसआईटी भी विभिन्न पहलुओं की गहन जांच में जुटी है। जांच टीम ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसी बीच, ट्रस्ट से जुड़े गोपाल राव के अचानक बाहर जाने की चर्चा तेज हो गई है, जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, उनके बाहर जाने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।सूत्रों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोपाल राव किसी संगठनात्मक बैठक या अन्य कार्य के सिलसिले में गए हैं अथवा उनकी यात्रा का इस जांच से कोई संबंध है। फिलहाल इस संबंध में न तो ट्रस्ट और न ही जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

आजमगढ़: अहरौला के फुलवरिया बाजार में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हुआ भव्य स्वागत
आजमगढ़ । अहरौला क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में आज दिन शुक्रवार को 3:30 बजे भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और फुलवरिया बाजार चौक पर उनके द्वारा पर्यावरण को बढ़ाने के लिए एक आम का पौधा लगाया गया अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं को आगे ले जाने का काम करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा इस मौके पर हनुमत सिंह बालमुकुंद सिंह अमित सिंह संजय गुप्ता राम अशीष बरनवाल गौरव प्रताप सिंह महेंद्र पाठक रिंकल सिंह अभिषेक सिंह प्रसिद्ध राय आशिस राय आदि लोग मौजूद रहें
आजमगढ़: अपराध पर होगा नियंत्रण मिलेगी पुलिस की तत्काल सुविधा - ग्रामीण एसपी चिराग जैन
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के दो जगहों पर पुलिस चौकी के लिए एसपी चिराग जैन ने गहजी बाजार में ब्राह्मणों के साथ मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन किया तो बस्ती भुजबल बाजार में बनकर तैयार हुए चौकी का फिता काटकर उद्घाटन भी किया ग्रामीण एसपी चिराग जैन ने कहां की अहरौला थाना क्षेत्र का दायरा काफी लंबा है जिससे बॉर्डर क्षेत्र के गांव तक लोगों को किसी भी घटना दुर्घटना के समय तात्कालिक सुविधा नहीं मिल पाती थी जिससे ग्रामीणों को 10 किलोमीटर की दूरी तय करके अहरौला थाने तक जाना पड़ता था जिससे पीड़ित परिवारों को रास्ते में कई तरीके की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इस चौकी के बन जाने से यहां 24 घंटे कांस्टेबल तैनात रहेंगे और इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनेगा और अगल-बगल के दर्जनों गांव में ग्रामीणों को उनके गांव के पास ही पुलिस की तात्कालिक सहायता मिलेगी जनता पुलिस के साथ सहयोग बनकर चले और हर छोटी बड़ी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दे जिससे अपराध पर पूरी तरीके से नियंत्रण लगाया जा सके दिन के करीब 1:30 बजे गहजी बाजार में पूरी चौकी के लिएभूमिपूजन करने के बाद ग्रामीण एसपी चिराग जैन बस्ती भुजबल बाजार पहुंचे जहां पहले से ही बनकर तैयार हुए पुलिस चौकी का फीता काटकर लोकार्पण किया उपस्थित सम्राट लोगों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह एस आई नितेश चौबे, विजय बहादुर सिंह पिंकू प्रधान राकेश सिंह अशोक सिंह सुरेंद्र चौबे काली प्रसाद सिंह, राजेश सिंह शंभूपुर, रणविजय चौहान लालू सिंह, हनुमान शर्मा राजेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
देवघर-के दीनबंधु उच्च विद्यालय के कार्यालय में पर्यावरण विद् रजत मुखर्जी को सम्मानित किया गया।
देवघर: आज 3 जूलाई दिन के शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे दीनबंधु उच्च विद्यालय के कार्यालय मैं पर्यावरणविद् एवं फिलाटेलिसट रजत मुखर्जी को प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने वन महोत्सव के शुभ अवसर वातावरण को स्वच्छ और सुगन्धित रखने हेतु एक पुष्प के पोधा भेंट किए। इस साप्ताहिक वन महोत्सव के शुभ अवसर पर रजत मुखर्जी ने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन में बहुत ही योगदान है। इसलिए हमलोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए मै प्रति वर्ष कम-से-कम एक पोधा जरूर लगाऊंगा। इस शुभ अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र,उदय कुमार मंडल, मनीषा घोष, भारती कुमारी, सुदिप्ता चक्रवर्ती, विकास कुमार दास उपस्थित थे।
देवघर-3 जुलाई 2026 घरेलू कामगारों के लिए कानून बनाने एवं कल्याण बोर्ड की स्थापना करने की राज्य सरकार से मांग।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की है की घरेलू कामगारों के लिए राज्य स्तर पर कानून बनाया जाए तथा घरेलू कामगारों के लिए कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए ताकि घरेलू कामगार और नियोजन दोनों सुरक्षित महसूस करें सकें। श्री कुमार एवं श्री मिश्रा ने कहा कि घरेलू कामगारों के बिना किसी भी घर का काम नहीं हो पाएगा, निश्चित रूप से इनका कार्य सराहनीय है इसलिए इन लोगों के लिए कानून बनाने एवं कल्याण बोर्ड की स्थापना करने की जरूरत है । अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
IGIMS पटना का होगा कायाकल्प: स्वास्थ्य सचिव ने 3 माह में 500 बेड अस्पताल पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

पटना । स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना का दौरा कर परिसर में चल रहे पुनर्विकास एवं विस्तार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन 500 बेड वाले टीचिंग अस्पताल, 1200 बेड वाले अस्पताल, हॉस्टल एवं आवासीय भवनों सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य सचिव ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें संस्थान परिसर में निर्माणाधीन 500 बेड वाले टीचिंग अस्पताल, 1200 बेड वाले अस्पताल, हॉस्टल एवं आवासीय भवनों सहित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान सचिव महोदय ने 500 बेड वाले टीचिंग अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य अगले तीन माह के भीतर पूर्ण किया जाए। मीटिंग के दौरान श्री कुमार रवि ने कहा कि हर सप्ताह निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

उन्होंने अस्पताल के आंतरिक एवं बाहरी एचवीएसी (HVAC) कार्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिया। इसके लिए 31 अगस्त 2026 की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य सचिव ने साइट पर चिलर प्लांट, कूलिंग टावर, पंप, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, पाइपिंग एवं डक्टिंग सहित सभी शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में निर्माणाधीन 1200 बेड वाले अस्पताल, हॉस्टल एवं आवासीय भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 59.24 प्रतिशत कार्य अब तक पूर्ण हो चुका है। स्वास्थ्य सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि राज्य की जनता को शीघ्र आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।