अजय कुमार दुबे ने विभिन्न स्थानोंप में चलाया जनसंपर्क अभियान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का किया आह्वान
धनबाद: सोमवार को धनबाद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने पुटकी बाजार,प्रभु चौक,मुनीडीह बाजार,भागाबांध,कोक प्लांट-पुटकी एवं बैंक मोड़ बिरसा चौक से जयप्रकाश चौक होते हुए धोवाटांड़ सहित विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के क्रम में ग्रामीण एकता मंच के संयोजक रणजीत सिंह जो पिछला चुनाव लड़े थे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन देने की घोषणा किया।मौके पर धनबाद विधानसभा के इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान धनबाद विधानसभा क्षेत्र की जनताओं के द्वारा अपार समर्थन व आशीर्वाद से अभिभूत हूं,आगे उन्होंने कहा कि धनबाद विधानसभा की सर्वांगीण विकास के साथ-साथ बेहतर धनबाद बनाने की पहली प्राथमिकता होगी,उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सभी समुदायों के लोगों का अपार समर्थन मिल रही है,धनबाद विधानसभा में विकास कार्य करने के मामले में पिछले 10 वर्षों में बीजेपी ने धनबाद को छलने का काम किया है,क्षेत्र की जनता भाजपा की गलत नीतियों के साथ-साथ इनके चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी हैं,भाजपा से लोगों का मोहभंग हुआ है और निश्चित रूप से इस चुनाव में धनबाद की जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगी,इस चुनाव में धनबाद की जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो निश्चित रूप से धनबाद की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ लोगों के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्रमुखता होगी लोगों के बेहतर शिक्षा,चिकित्सा,बिजली,पानी व सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास मेरी प्राथमिकता होगी।आगे उन्होंने कहा कि देश महंगाई,बेरोजगारी और आर्थिक संकटों से जूझ रही है,बीजेपी के गलत नीतियों के कारण युवा बेरोजगारों में बढ़ोतरी हुई है,लोग भाजपा के क्रियाकलाप से आक्रोशित एवं हतोत्साहित हैं,इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और निश्चित रूप से इस बार धनबाद विधानसभा की जनता इंडिया गठबंधन कांग्रेस के पक्ष में भारी मात्रा में मतदान कर भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी और निश्चित रूप से इस चुनाव में धनबाद विधानसभा से इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।मौके पर मुख्य रूप से धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, मदन महतो, मनोज यादव, राजेश्वर सिंह यादव, कयूम खान, लक्ष्मण तिवारी, योगेंद्र सिंह योगी, दिनेश यादव, मंटू दास, महेंद्र दुबे, गुड्डू खान, जितेश सिंह, दीपक सिंह, प्रभात सुरुलिया, पप्पु कुमार तिवारी, पप्पू पासवान, हुमायूं राजा, निवारण महतो, बबलू दास, मृत्युंजय सिंह, प्रीतम रवानी,साहिर खान, अरविंद सैनी, राजीव कुमार, रखाल दास, अजय पासवान, गुड़िया देवी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

धनबाद: सोमवार को भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद के कार्यकारिणी में चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में बैठक आहूत कि गई। जिसमें बैठक का संचालन संयुक्त सचिव दिलीप सिंह ने किया।इस दरम्यान वाईस चेयरमैन धनेश्वर महतो एवं चेयरमैन सलाहकार सह कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह,नोडल पदाधिकारी ब्लड बेनजीर परवीन नोडल पदाधिकारी वाहन देवेन्द्र कुमार एवं अनिल भगत नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य डाक्टर जिम्मी अभिषेक उपलब्ध रहें।बैठक में प्रमुखता से चर्चा कि गई कि मोक्ष वाहन की सेवा बहाल की जा रही है और उसमें सिविल सर्जन एवं अधीक्षक एसएनएमएमसीएच के लिखित पत्र पर लाल कार्ड धारकों को निःशुल्क मोक्ष वाहन धनबाद जिले के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी एवं अन्य को भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद के द्वारा देय राशि पर ही ली जाएगी।
धनबाद (राजगंज) : आजसू पार्टी का राजगंज में बैठक आयोजित की गई। जिसमें टुंडी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी विकास महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू नेता गिरिधारी महतो ने कहा कि पहली बार टुंडी से माटी पुत्र को एनडीए का प्रत्याशी बनाया गया है इसलिए सभी आजसू कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हुए घर घर जाकर विकास महतो के पक्ष में मतदान करने का प्रचार प्रसार करें।विकास महतो ने कहा कि टुंडी विधानसभा के हर गाँव मे भरपूर मात्रा में जनसमर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है जिससे यह स्पष्ट है कि टुंडी विधानसभा राज्य में सबसे ज्यादा मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।टुंडी प्रभारी रमेश कुमार राही ने कहा कि एनडीए जो कहती है उसे पूरा करती है लेकिन झामुमो की कहनी ओर कथनी में बहुत फर्क है जिसे जनता जान चुकी है इसलिए इसबार झामुमो को उखाड़ फेंकने का मन जनता बना चुकी है।मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह,करण महतो,गिरिजाशंकर उपाध्याय, गौतम साव,सूरज सोनी,टिंकू शर्मा,सन्तोष चौरसिया,रेखा देवी, कोलेशर महतो आदि मौजूद थे।
धनबाद के केंदुआ बाजार में खंड कार्यालय के उद्धघाटन समारोह के अवसर पर कांग्रेस नेता विकास रवानी अपने दर्जनों साथियों एवं समर्थकों के साथ भाजपा में सम्मिलित हुए। विधायक राज सिन्हा नें भाजपाई अंगवस्त्र के साथ फूल माला पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। विकास रवानी के साथ-साथ रौशन सिंह, आकाश कर्मकार, रंजीत वर्मा, पावन कर्मकार, संजय भुइयाँ, विक्रम कुमार, मनीष कर्मकार, बादल पासवान, रवि रवानी सहित कई युवाओं नें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
धनबाद जिले की गोविंदपुर क्षेत्र के फकीरडी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा घटना हुई
धनबाद: विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा से विश्वकर्मा लोहार समिति ने रविवार को अपना समर्थन दिया।विश्वकर्मा लोहार समिति के पदाधिकारी और सदस्य रविवार को राज सिन्हा के कार्यालय पहुंचकर माला और गुलदस्ता दिया। वही विश्वकर्मा लोहार समिति के जिलाध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा लोहार समिति ने यह निर्णय लिया है, कि भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को भारी मतों से विजई बना है। कहा कि भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना करते है कि राज सिन्हा रिकॉर्ड मतों से विजई हो। वही जिला सचिव विजय शर्मा,कोषाध्यक्ष सुरजवीर प्रसाद, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा,महिला मोर्चा के कमला देवी, देव शर्मा, रवि शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री रिंकू शर्मा, विश्वकर्मा लोहार युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा, मोती लाल विश्वकर्मा, आदि उपस्थित होकर सभी ने समर्थन देते हुए भारी मतों से जिताने के लिए संकल्प लिया।
धनबाद। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने माँ काली के पूजा अर्चना में शामिल होकर माँ काली का आशीर्वाद लिया। वही विभिन्न पंडालों के समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। पूजा अर्चना कर प्रशाद ग्रहण किया। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा की आप सबों का यह प्यार मेरे ऊपर ऐसे ही बना रहे। वहीं कहा की कोयलांचल वाशियो पर मां काली की कृपा दृष्टि बनी रहे।
धनबाद विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा प्रत्याशी माननीय राज सिन्हा जी का पूर्ण समर्थन और यथाशक्ति सहयोग किये जाने के निहितार्थ जगजीवन नगर स्थित उनके आवास पर आज दिनांक 29.10.24 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (कॉपीराइट) के दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए धनबाद जिला समिति के द्वारा आयोजित एक आवश्यक बैठक में संभावित रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम माननीय राज सिन्हा जी को महामंत्री, जिला समिति, चि. विकास कुमार के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त बैठक में रांची से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डा. सी. बी सहाय ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से जुड़े प्रत्याशी विशेष को एकजुट होकर विजय सुनिश्चित करना अब समय की मांग है। महासभा के चुनावी दौरा के क्रम में जामताड़ा से पहुंचे प्रदेश महामंत्री निकेश लाल ने वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास के लोगों के साथ मिल-बैठकर इसके माहौल बनाना होगा। बैठक में उपस्थित डा. पी.सी.एल. दास ने यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। चि. जितेन्द्र सिन्हा ने भी अपनी सहमति प्रदान की। राष्ट्रीय कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चि. प्रकाश कुमार सिन्हा ने मतदान तक अपनी सक्रियता को बनाये रखने का संकल्प लिया और उनके द्वारा शाल देकर ट्रस्ट की ओर से राज सिन्हा जी को सम्मानित किया गया। इसी बीच प्रधान संपादक चि. रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर ट्रस्ट की पत्रिका प्रतिध्वनि का वितरण किया गया। मंच संचालन चि. सुनील सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सहित शशिभूषण लाल, विकास सिन्हा, सभापति लाल कर्ण, पूनम श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, डी पी लाल, राज सहाय जी, चि. अजय कांत सिन्हा जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
धनबाद : मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन के अंतिम दिन सिंदरी विधानसभा से 6, निरसा से 5, धनबाद से 7, झरिया से 3, टुंडी से 12 एवं बाघमारा 7 विधानसभा से प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
39 निरसा विधानसभा के लिए समाजवादी पार्टी के विजय कुमार, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक कुमार मंडल, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बुद्धेय मुर्मू तथा निर्दलीय उम्मीदवार मोतीलाल सोरेन एवं मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
40 धनबाद विधानसभा के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अजय कुमार दुबे, लोकहित अधिकार पार्टी के मोहम्मद मुर्तजा आलम तथा निर्दलीय उम्मीदवार राम विनय सिंह, कैलाश कुमार बाउरी, उमेश पासवान, रूबीना नाज तथा मोहम्मद फैसल खान ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
41 झरिया विधानसभा के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के मोहम्मद रुस्तम अंसारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के अनिल बाउरी एवं निर्दलीय उम्मीदवार सद्दाम हुसैन ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
Nov 05 2024, 17:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k