पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान।
बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान।
लक्ष्य हमारा, हेमंत दोबारा--जानकी प्रसाद यादव। जयनगर प्रखण्ड संवाददाता राहुल कुमार दास। जयनगर (कोडरमा) बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव ने जयनगर प्रखंड के सांथ में दिनांक 27 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में मतदान कर फिर एक बार हेमंत सोरेन जी की सरकार बनाने को लेकर समाज के कई बुद्धिजीवियों के साथ रणनीति बनाई। वहीं प्रखंड जयनगर क्षेत्र के कई मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव की अग्रिम विजय को लेकर उन्हें बधाई दिए और कहा कि जिस तरह से बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में आपने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पानी, बिजली जैसे अनेक कार्य आपने जो इस क्षेत्र में करके दिखाएं हैं यह काबिले तारीफ है। लोगों ने यह भी बताया कि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा है और यह हमेशा लोगों के हक न्याय और अधिकार के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं और निश्चित तौर पर 2024 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनेगी यह हम सब भरोसा दिलाते हैं। वहीं इस जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौशाद आलम, महावीर यादव, गौतम सिंह, मोहम्मद इस्लाम, गोविंद प्रसाद बिहारी, अजीत चौधरी, नारायण यादव, मिस्वाउद्दीन खान, कौशर खान, सगीर अहमद, इरफान अंसारी, रेणु देवी, असगरी खातून, फुलवा देवी, सभी पंचायत पदाधिकारी एवं प्रखंड पदाधिकारी साथ ही साथ भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
Oct 30 2024, 07:23