*सोनभद्र: न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने राबर्ट्सगंज स्थित बालिका गृह का किया औचक निरीक्षण*
विकास कुमार अग्रहरी
सोनभद्र- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र यादव ने सोनभद्र ने राबर्ट्सगंज स्थित बाल गृह (बालिका), इन्द्रपुरी कालोनी सोनभद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल गृह की काउन्सलर रीना सिंह और समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। साथ ही 38 बालिकाएं भी मौजूद रहीं। जिसमें से सोनभद्र की 15, मिर्जापुर की 12, शाहजहांपुर की 1, भदोही 9 एवं 1 नवजात शिशु अपनी मां के साथ आवासित पाए गए।
निरीक्षण के समय बाल गृह (बालिका) में साफ-सफाई पायी गयी। साथ ही बालिकाओं के अनुसार नाश्ता एवं भोजन आदि की स्थिति संतोषजनक मिली।
सचिव न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने बालिकाओं सामुदायिक भाव से नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961- 26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि0 1956” की जानकारी दी एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।












सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत एक असिस्टेंट अफसर की पत्नी को एक अनजाने मोबाइल से आयी काल पर उन्हें 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट करते हुए उनसे 2,94,262 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है।
Oct 26 2024, 14:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k