घुरमुंडा में फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की जप्ती
घुरमुंडा में फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की जप्ती
घुरमुंडा में फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की जप्ती
जयनगर थाना क्षेत्र के घरौंजा पंचायत के ग्राम घुरमुंडा में हजारीबाग जिले के चलकुशा पुलिस ने जयनगर पुलिस के सहयोग से शनिवार को दो घरों में कुर्की जप्ती की कार्यवाही की है। चलकुशा पुलिस ने बताया कि घुरमुंडा निवासी आरोपी सूरज पासवान पिता राजेंद्र पासवान एवं पंकज पासवान पिता मूरत पासवान लगभग 4 वर्षों से फरार चल रहा है जिस पर थाना कांड संख्या 72/20 दर्ज है। मौके पर चालकुशा थाना एसआई मलिक मुर्मू, जयनगर थाना एसआई जयप्रकाश सिंह सहित कई पुलिस बल मौजूद रहे।