कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा शहर की बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस 4.20 किलोमीटर उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की आवश्यकता थी जिससे आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी है।
उ
प मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले सहित कवर्धा-पंडरिया का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद सभी विकास कार्य अब तेजी से किया जा रहा है, मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को भी पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी तक बनने वाली यह सड़क मार्ग शहर के विकास और यातायात व्यवस्था के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से न केवल यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे यातायात सुगम होने से समय की बचत होगी और यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के क्षेत्रों से शहर में आवागमन आसान होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा हाईटेक बस स्टैण्ड से जुड़ी सुविधाओं का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब सड़कें अच्छी और सुगम होंगी। इस परियोजना के पूरा होने से बस स्टैण्ड तक पहुंचने में लोगों को और अधिक सुगमता मिलेगी, साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का समाधान होगा। इससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों दोनों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आज इसके उन्नयन का भूमिपूजन किया गया है और जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

रायपुर- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा शहर की बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस 4.20 किलोमीटर उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की आवश्यकता थी जिससे आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी है।
उ
प मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले सहित कवर्धा-पंडरिया का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद सभी विकास कार्य अब तेजी से किया जा रहा है, मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को भी पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी तक बनने वाली यह सड़क मार्ग शहर के विकास और यातायात व्यवस्था के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से न केवल यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे यातायात सुगम होने से समय की बचत होगी और यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के क्षेत्रों से शहर में आवागमन आसान होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रायपुर- कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है। वे आज आज उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के विकासखण्ड कांकेर के ग्राम कन्हारपुरी में स्वर्गीय रामप्रसाद पोटाई की स्मृति में देव दशहरा एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता को सम्बोधित कर रहे थे। श्री नेताम ने इस दौरान उन्होंने देव दशहरा के भव्य आयोजन के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप ने की। इस अवसर पर आदिवासी समाज के देवी-देवताओं की पारंपरिक पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई।कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार आदिवासियों के विकास और हितों की रक्षा के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। किसानों के लिए 3100 रूपए में धान की खरीदी, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक योजना जैसी अनेक अभूतपूर्व योजनाएं हैं जिनसे आदिवासी समाज प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने केन्द्र सरकार पीएम जनमन योजना चला रही है। सभी वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले, इसके लिए भी सरकार लगातार काम कर ही है।



रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर स्थित महाकाली मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।




रायपुर- प्रदेश में आयुष्मान योजना इन दिनों चारागाह बन गया है, निजी हॉस्पिटल जब चाहे वहां से फर्जीवाड़ा कर राशि क्लेम कर रहे हैं, हैरानी की बात ये है कि करोड़ों का फर्जीवाड़ा के बाद भी सिर्फ कार्रवाई के नाम पर मान्यता कुछ महीनों के लिए रद्द कर दी जाती है.
रायपुर- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ निगम क्षेत्र में 4 करोड़ 95 लाख 91 हजार रुपए की लागत ने बनने वाली 10 डामरीकृत सड़क एवं एक सीसी सड़क निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां सड़क निर्माण के कार्य किए जा रहे है इससे जनसामान्य को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर निगम अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


रायपुर- वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं खैरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघौरी में जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों के द्वारा ज़िला में नवीन स्वीकृत 9520 आवासों का भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट का वितरण किया गया। साथ ही नन्हें बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।


रायपुर- केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की है। श्री साहू ने कहा कि मुंगेली जिले में 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को पक्का आवास मिलेगा। वे आज मुंगेली में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर आयोजित आवास मेला को सम्बोधित कर रहे थे।


रायपुर- शारदीय नवरात्र में आज अष्टमी-नवमी के दिन जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में आयोजित आवास मेले अंतर्गत कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने 125 कुंवारी कन्याओं को भोज कराया। उन्होंने सभी कन्याओं को अपने हाथों से खीर पूड़ी, हलवा सहित विभिन्न प्रकार का मिष्टान्न परोसा और उपहार भेंट किया। साथ ही कन्याओं की मां देवी के रूप में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रायपुर- छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले साय सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया है. 45 सहायक उपनिरीक्षकों (एसआई) को निरीक्षक (TI) के पद पर पदोन्नति मिली है.
Oct 12 2024, 08:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k