दर्जनो कार्यकताओं ने सपा, बसपा व कांग्रेस छोड़ दी रालोद की सदस्यता
लखनऊ। विभिन्न राजनैतिक दलों के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आज हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरेश शुक्ला की अगुवाई में सपा बसपा व काॅग्रेस छोड कर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व और स्व भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं स्व चौधरी अजित सिंह की नीतियों एवं विचारधारा में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

उपरोक्त सभी नेताओं को राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शिव करन सिंह की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कराई। श्री शुक्ल के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण करने वालों में सदस्यता लेने वालों में एसके त्रिपाठी, .के के तिवारी. पी के मिश्रा, सी पी निगम,. ए के अवस्थी. अमित शर्मा, विष्णु नारायण. चंद्रकांत मिश्रा,. नरविन्द यादव, मनोज दीक्षित. के एस वाजपेयी, अंजू यादव. स्वाती शुक्ला. स्मिता शुक्ला, प्रियंका शुक्ला. समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुहैल सिद्दीकी सहित लगभग दो सौ अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों की सराहना करते हुए सदस्यता ग्रहण की।


सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा एवं अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल उपस्थित थे। प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, के जी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आमिर साबिरी, प्रदेश सचिव अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, अशोक तिवारी, शहजाद आदि पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी अधिवक्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह ने सभी सदस्यता लेने वालों का स्वागत करते हुए  कहा कि आप लोगों के रालोद में आने से पार्टी मजबूत होगी और आप सभी लोगों को रालोद में उचित सम्मान मिलेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने श्री शुक्ला व उनके साथियों को सदस्यता ग्रहण कराते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयन्त चैधरी का कारवां पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड में तेजी से बढ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में स्व चौधरी चरण सिंह के समय का गौरव फिर से लौटेगा। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ला और उनके साथियों के आने से लखनऊ बाराबंकी, हरदोई में पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।  

वरिष्ठ अधिवक्ता राम नरेश शुक्ला ने कहा कि मै भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियाँ सर्व समाज एवं जनहित के लिए होती हैं। आज उसी मिशन को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चैधरी भी आगे बढ़ा रहे हैँ। दल की साफ सुथरी छवि एवं नीतियों से मै बहुत प्रभावित होकर आज रालोद की सदस्यता ले रहा हूँ। समारोह का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेन्द्र खजूरी के प्रथम आगमन पर रालोद ने किया स्वागत
लखनऊ। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेन्द्र खजूरी के प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र खजूरी ने भारत रत्न किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हित का कार्य करने एवं उनके साथ जहां भी अन्याय होगा वहां मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उनको न्याय दिलाने का कार्य करूंगा।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि जिस तरह से चौधरी जयन्त सिंह ने एक सामान्य कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति जनजाति का सदस्य बनाया है। उससे सभी सामान्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाती है। वह पूरी कर्मठता के साथ प्रदेश के किसानों, शोषितों वंचितों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बधाई देते हुए कहा कि खजूरी जी हमारे दल के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। इन्होंने आजीवन पार्टी संगठन में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। इन्होंने सदैव भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को आगे बढ़ाने में हर संभव कार्य किया है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, रामगोपाल चंदेल, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव डाॅ आरपी सिंह, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
लखनऊ में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी गई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देेश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रर्वतन अभियान के तहत लखनऊ जनपद में आबकारी टीम ने आज 40 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी है।

इसमें लिप्त 3 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किये गये हैं। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ राकेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि थाना मोहनलालगंज अंतर्गत ग्राम इंद्रजीत खेड़ा और थाना गोसाईगंज के तहत ग्राम कबीरपूर में संदिग्ध घरों, खेतों, बगीचों, तालाबों के किनारे संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई। दौरान दबिश मौक़े से लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और 450 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। लहन को मौक़े पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किये गये।
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित 'सातवें राष्ट्रीय पोषण माह' का हुआ बेहतरीन समापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में खाद्य एवं पोषण विभाग की ओर से 'पूरक आहार के माध्यम से बच्चों का स्वस्थ विकास सुनिश्चित करना ( Ensuring Healthy Growth in Children through Complementary Feeding)' विषय पर पिछले एक महीने से आयोजित 'सातवें राष्ट्रीय पोषण माह' का बेहतरीन समापन हुआ।

विश्वविद्यालय में दिनांक 1-30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया गया था, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन सत्र के दौरान मंच पर गृहविज्ञान विद्यापीठ की संकायाध्यक्ष प्रो. यू.वी. किरण, कार्यक्रम की चेयरपर्सन एवं खाद्य व पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका शंकर एवं आयोजन सचिव डॉ. माधवी डैनियल उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम प्रो. नीतू सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। इसके पश्चात डॉ. प्रियंका शंकर ने सभी के समक्ष राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।  

गृहविज्ञान विद्यापीठ की संकायाध्यक्ष प्रो. यू.वी. किरण ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण के हित में कार्य करना है, क्योंकि वह शिक्षा किसी उपयोग की नहीं जो मनुष्य को स्वार्थी बनाये। दूसरी ओर विद्यार्थियों को स्वयं में कौशल क्षमता का विकास करना चाहिए, जिससे समाज को सभी क्षेत्रों में प्रतिभावान युवा पीढ़ी मिल सके। समापन सत्र के दौरान राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंचासीन शिक्षकों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डॉ. माधवी डैनियल द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम के दौरान मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शालिनी अग्रवाल, डॉ. अनु राम कैलाश मिश्रा, डॉ. पद्मिनी पाण्डेय, विभिन्न शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ अयोध्या रोड चिनहट के रतन सिंह छोटू अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह महासचिव बने
लखनऊ । संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ अयोध्या रोड चिनहट की इकाई गठन शपथ समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी नए पदाधिकारियों को संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे की उपस्थिति में सर्वसम्मत से चुनाव कराकर संगठन की जिम्मेदारी दी गई l

संजय दीक्षित संरक्षक, मनोज खेतान संरक्षक, विनोद यादव संरक्षक, रतन सिंह छोटू अध्यक्ष, राजकुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह महासचिव, शिवनाथ उपाध्यक्ष, ब्राह्मश बाजपेई विधि सलाहकार, निर्भय सिंह सचिव, बृजेश यादव संगठन मंत्री, अजीत कुमार संयुक्त मंत्री और सैफ खान प्रचार मंत्री चुने गए। 

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारीगण महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेनू शर्मा, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, आलमबाग अध्यक्ष संदीप साहू इत्यादि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन के मुखिया अंजनी कुमार पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई। सभी को बधाई देते हुए कहा व्यापारियों को संगठित होकर रहने की जरूरत है। इस समय ऑनलाइन के कारण व्यापारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है फिर भी किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। व्यापार करने का तरीका थोड़ा आप सभी को बदलना पड़ेगा। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा पुलिस प्रशासन आपका सहयोग कर रहा है। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें यदि आपको उसमें भी कहीं कोई दिक्कत लगती है तो आप लोग संगठन को सूचित करें। हम सभी लोग जहां जिस विभाग से जुडी समस्या होगी चलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। व्यापारियों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा
किसानों ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का लिया संकल्प
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के कोने कोने से आये हजारों किसानों ने आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी द्वारा एनडीए में शामिल होकर किसान हितों के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए उनकी सराहना करते हुए उनके हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किसानों द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह तथा किसानों की आवाज बुलंद करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे का फूलमाला अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव शिव करण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के लिए शुरू से संघर्ष करता चला आ रहा है और अब सरकार में रहकर किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए रालोद के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना ही किसान हितों को लेकर करके हुयी है और राष्ट्रीय लोकदल ने किसान हितों व उनके मान सम्मान व स्वाभिमान के विपरीत न पहले कोई समझौता किया था और न अब करेगा। किसानों के लिए जब भी जरूरत पड़ी तो चौधरी परिवार हमेशा किसान के साथ खड़ा नजर आया। उन्होंने किसानों द्वारा किये स्वागत के लिए कहा कि फूल माला की एक एक पंखुड़ी उनके लिए कर्ज के समान है जिसका वह ऋण कभी चुका नहीं पायेगे।

इस अवसर किसानों के नेता रामचन्द्र सिंह, गजेन्द्र दुबे, अशोक कुमार यादव, जर्नादन गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, विष्णु कुमार मिश्रा, डाॅ वीपी सिंह आदि नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया जिसमें किसानों के समस्त कृषि ऋण माफ करने, गोमती नगर के किसानों की 35 वर्ष पूर्व अधिकृत की गयी भूमि का बकाया मुआवजा दिलाने, जनपद हरदोई की ग्राम सभा पुरवा देवरिया की चकबन्दी निरस्त करने, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में पटरी के समानान्तर रोड बनवाने आदि प्रमुख मांगे सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव डाॅ आरपी सिंह, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर मौजूद रहे।
मंत्री राकेश सचान ने गांधी जयंती पर खादी को अपनाने का किया आह्वान कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध: राकेश सचान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग भवन, डालीबाग, लखनऊ में आयोजित ‘कारीगर मेला’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह मेला फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) लखनऊ चैप्टर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के हस्तशिल्प और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
मंत्री राकेश सचान ने इस अवसर पर योगी सरकार की ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) योजना की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो ने प्रदेश के कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक पहचान दिलाई है। ओडीओपी जैसी योजनाओं के माध्यम से कारीगरों को रोजगार और बाजार दोनों में प्रगति के अवसर मिल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार कारीगरों और हस्तशिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम स्थानीय शिल्प और कारीगरी को प्रोत्साहन देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जनता से खादी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि खादी न केवल स्वदेशीता का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम की धरोहर भी है। खादी उत्पादों को अपनाने से हम कारीगरों की आजीविका को समर्थन देंगे और गांधी जी के स्वावलंबन के स्वप्न को साकार करेंगे। कारीगर मेले में पूरे प्रदेश से आए शिल्पकारों ने अपने हस्तशिल्प उत्पाद जैसे हथकरघा वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, जूट उत्पाद, धातु कला, सिरेमिक कला, चिकनकारी और खादी वस्त्रों का प्रदर्शन किया। मंत्री ने शिल्पकारों की कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे आयोजनों के माध्यम से कारीगरों को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे न केवल उनकी कला को पहचान मिलती है, बल्कि उन्हें व्यापक बाजार तक पहुंचने का अवसर भी मिलता है। इस आयोजन का उद्देश्य लखनऊ के हस्तशिल्प और हथकरघा प्रेमियों को जोड़ना और कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना था। मेले में कारीगरों को मुफ्त स्टॉल प्रदान किए गए थे, जिससे वे अपनी कला को प्रदर्शित कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। कारीगरों की पहचान और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी भागीदारों का सत्यापन किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय व्यंजनों और लाइव संगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। इस आयोजन के प्रमुख आयोजकों में एफएलओ लखनऊ की अध्यक्ष विभा अग्रवाल, राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प प्रमुख स्वाति वर्मा, सह-अध्यक्ष अदिति जग्गी और रिया पंजाबी शामिल थीं। इस मौके पर खादी और एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिरीक्षक (मध्य क्षेत्र) एन.के. सिंह, सिडबी के डीजीएम एस गणेश, एजीएम सनोज कुमार गुंजन जैसे प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मदिरा की तस्करी करने वालों पर चला अभियान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में पुलिस आयुक्त, लखनऊ एवं जिलाधिकारी, लखनऊ के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत देर रात्रि तक आबकारी टीम द्वारा मय स्टाफ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध भारी वाहनों तथा हल्के वाणिज्यिक वाहनो की सघन तलाशी ली गई।

राजमार्ग पर स्थित ढाबों पर अवैध मदिरा की बिक्री और सेवन की रोकथाम के लिए चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त दूसरी आबकारी टीम द्वारा मय स्टाफ थाना विभूतिखंड, गोमतीनगर में संचालित बारों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बारों में मदिरा का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया, ग्राहकों की आईडी कार्ड द्वारा उम्र वेरीफाई की गई। क्लब मोमेंट्ज़ बार पर “नो स्मोकिंग जोन” में धूम्रपान कराए जाने पर नियमानुसार कार्यवाई किया गया। सभी बार संचालकों को नियमानुसार बार चलाने, pos मशीन से शराब की बिक्री करने तथा समय सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये।
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में स्वच्छता अनुभाग की ओर से शनिवार को 'स्वच्छता ही सेवा -2024 (संभव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता)' कार्यक्रम के अन्तर्गत‌ स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के अतिथि गृह एवं  चिल्ड्रन पार्क व इसके आसपास के क्षेत्र  में सफाई अभियान चलाया गया और सभी को स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।  इस अभियान में विश्वविद्यालय प्रभारी सेनीटेशन डॉ रवि शंकर वर्मा, अन्य शिक्षकगण, अधिकारीगण, गैर शिक्षण कर्मचारी, सफाई सेवक एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।
राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के संयोजन में सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजित
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के संयोजन में सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी शिरकत की।

राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में रालोद की सदस्यता ग्रहण वाले महिलाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्रीय लोकदल को एक बार पुनः पुराने स्वरूप में वापस लाना है और चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाना है। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एन.डी.ए. घटक दल के रूप में उपचुनाव की सभी दसों सीटों पर तैयारी कर रहा है और दसों सीटे एन.डी.ए. के खाते में आयेंगी।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि सभी लोगों के आने से पार्टी को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे और अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार करेंगे। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापारी नेता विजय श्रीवास्तव, शरद वार्ष्णेय, शिरीष चन्द्र श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, विपिन सिंह, अभय गुप्ता, डाॅ विपिन पाठक, डा अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के अथक प्रयासों से प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जावेद हुसैन, पूर्व प्रधान मो शकील अहमद, पूर्व प्रधान मनोज कुमार पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम दोहरे, क्षेत्र पंचायत सदस्य नफीस खान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मो0 असलम सहित दर्जनों लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, रामलखन यादव, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, रमावती तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी, अफसर अली  मौजूद रहे।