डीएम ने विशेष संचारी रोग अभियान का किया शुभारंभ

अयोध्या। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के तृतीय चरण 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक शासन की मंशा के अनुरूप  चलाया जाएगा जिसका जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।

यह अभियान जनपद में संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, और अन्य जल जनित रोगों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यह अभियान जनपद, तहसील एवं ब्लाक स्तर के साथ साथ जनपद के प्रमुख स्थलों, चौराहा आदि में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को दो भागों में बांटा गया है जिसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा जिसमें सभी विभागों ने अपनी कार्य योजना बनाई है वे अपनी  कार्य योजना के आधार पर कार्य किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को जागरूकता फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जिसमें स्वच्छता और जागरूकता स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें जलभराव, कचरा निष्पादन और घरों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मच्छर नियंत्रण मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए एंटी-लार्वल छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, पानी के कंटेनरों की नियमित सफाई के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए।

टीकाकरण अभियान जापानी इंसेफेलाइटिस और अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान  चलाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। जनसंपर्क अभियान/सोशल मीडिया, रेडियो, और टेलीविजन के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। यह अभियान लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं हो जाता स्वच्छता साफ सफाई व बीमारी सम्बंधित किसी को कोई समस्या होती है तो वह अपने सम्बंधित नगर निकाय या ग्राम पंचायत में सूचित करें जो समस्या है उसका समाधान हो सकें।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट प्रांगण से जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी के द्वारा संचारी अभियान की शपथ दिलाकर एवं वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर ए0सी0एम0ओ डॉ0 डी0के0 शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डा0 मंजुला आनंद, नोडल अर्बन डॉ0 वी0पी0 त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी0पी0 सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ0 अरविंद श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीएमसी (यूनिसेफ), समस्त मलेरिया निरीक्षक व स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने फतेहगंज रेलवे सम्पार व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज फतेहगंज का स्थलीय निरीक्षण करते हुये फतेहगंज के पास स्थित सम्पार संख्या 118ए पर निमार्णाधीन सेतु के सर्विस रोड के किनारे बनी नाली पर ढक्कन लगाने, सर्विस रोड को दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत यथाशीघ्र पूर्ण कराने, आर0ई0 वाल के कार्यों में हॉनिकाम्बिंग को रिपेयर करने तथा निर्माण कार्य की प्रगति को बढ़ाते हुए ससमय पूर्ण कराने हेतु निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान जिन-जिन स्थानों पर जलभराव एवं पानी निकासी की व्यवस्था नही है वहां पर शीघ्र कार्यवाही करते हुये जल निकासी का प्रबन्ध करते हुये दूषित स्थानों पर एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रीराम नेत्र चिकित्सालय के पास खराब सड़क व बन रहे नाले के निर्माण की धीमी गति पर रोष व्यक्त करते हुये यथाशीघ्र ठीक करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने इसके साथ ही कारसेवकपुरम के पास चल रहे निर्माण कार्य, रामघाट चैराहे के पास नाले का निर्माण, काशीराम कालोनी के पास खुदाई व निर्माण के कार्य, दशरथ कुण्ड के पास चल रहे निर्माण कार्य को देखा तथा हलकारा का पुरवा के पास बन रहे ओवरब्रिज निर्माण का भी निरीक्षण कर जायजा लिया तथा जियनपुर के पास पानी की टंकी व सड़क निर्माण को देखा और जहां पर कमियां पायी गयी उसको यथाशीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर विकास धर दूबे, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एवं सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अयोध्या में गांधी जयंती पर होंगे विविध आयोजन

अयोध्या। शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर, 2024 को 155वें गांधी जयन्ती समारोह को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रात: 6 बजे से 7 बजे सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय परिसर की साफ सफाई/श्रमदान करेंगे। प्रात: 7 से 7:30 बजे तक नगर/विभिन्न कार्यालय परिसर में स्थापित महापुरूषों व देश के स्वतंत्रता के लिए शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जायेगा।

7 बजे से 9 बजे तक रेस/दौड़ प्रतियोगिता डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। प्रात: 8 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। प्रात: 8:05 बजे से 8:30 बजे तक समस्त कार्यालयों/विद्यालयों/संस्थाओं से सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष/ संस्थाध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा। प्रात: 9 बजे से 11:30 बजे तक अनुसूचित जाति की सभी मलिन बस्तियों एवं कुष्ठ आश्रम अयोध्या में सफाई कार्यक्रम आयोजित होगा। सफाई का निरीक्षण नामित अधिकारीगण करेंगे तथा डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु सायं मलिन बस्तियों में फागिंग/चूना छिड़काव कराया जायेगा।

पूर्वान्ह 11:30 बजे नयाघाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठाश्रम के रोगियों को फल/वस्त्र वितरण का कार्यक्रम है। *प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक विकास प्रदर्शनी गांधी पार्क (पुराने एसएसपी आफिस के सामने) में लगायी जायेगी, जिसका संयोजन मुख्य विकास अधिकारी को सौपा गया है। इसके बाद सायं 5:30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान चलाया जायेगा। सभी कार्यों के लिए संयोजक भी बनाये गये है।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के उपस्थिति में संपन्न हुई रामलीला

अयोध्या l अयोध्या की पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्वामी श्री भगवदाचार्य स्मारक सदन की रामलीला का शुभारंभ आज अयोध्या के गणमान्य संत/महंत एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमे प्रमुख रूप से जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ राघवाचार्य जी महाराज, लीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जन्मेजय शरण जीमहाराज , कोषाध्यक्ष भक्तमाल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास जी महाराज, महामंत्री पूज्य श्री संजय दास जी महाराज, उपाध्यक्ष नागा राम लखन दास जी महाराज, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी महाराज, महंत दामोदर दास जी महाराज, वरिष्ठ पुजारी श्री हेमंत दास जी महाराज, महंत जयराम दास जी महाराज, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष राजेश महाराज आदि साधु संत उपस्थित रहे ।

राजेंद्र निवास स्वर्ग द्वार प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ हुआ

अयोध्या ।अयोध्या की ऐतिहासिक अयोध्यास्थ श्री रामलीला महोत्सव समिति राजेंद्र निवास स्वर्ग द्वार अयोध्या रामलीला का शुभारंभ आज अयोध्या के गणमान्य संत/महंत एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमे प्रमुख रूप से हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण , जी द्वारा भगवान का पूजन अर्चन कर रामलीला का शुभारम्भ किया गया, समिति के महामंत्री महंत राम शरण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत राजीव लोचन शरण, महंत राम लखन शरण, कोषाध्यक्ष डा.प्रभाकर, महंत रवि शंकर शरण मिश्र, भाजपा नेता मिंटू पांडेय, रंगमंच व्यवस्थापक चंद्रकांत अवस्थी राजू अवस्थी महंत विनोद शरण , पुष्कर लोचन, राम किशोर तिवारी, चिंटू पांडेय,आदि साधु संत उपस्थित रहे ।

अशोक सिंघल को जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

अयोध्या। अयोध्या में अशोक सिंघल की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे पांच दिवसीय 27 सितंबर से आज 1 अक्टूबर चतुर्थ नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर कारसेवकपुरम में संपन्न हुआ। यह शिविर अशोक सिंघल फाउंडेशन एवं विश्व हिन्दू परिषद् के सौजन्य से तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तकनीकी सहयोग से हुआ।

लगभग सभी लोगों ने अपने पंजीकरण कराये थे तथा इस वर्ष रिकॉर्ड 750 पंजीकरण शिविर प्रारम्भ होने से पहले ही हो गए थे। टेलीफोन संपर्क से सभी को आने की तिथियां प्रदान की गयी थी। सबसे पहले कृत्रिम पैर और कृत्रिम हाथ लगने वाले दिव्यांगों को बुलाया गया था अनेक लोग बिना पंजीकरण के भी आते थे सर्वप्रथम आवश्यकतानुसार नाप लिया जाता था फिर उसका निर्माण करके दिव्यांग को उसका वंचित कृत्रिम अंग लगा दिया जाता था इस प्रक्रिया में लगभग 5 से 6 घंटे लगते थे।

दिव्यांग बंधुओं के अनुभव का वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया अनेकों ने अपने मन के भाव भी लिखे। दोपहर और रात्रि में जो भी दिव्यांग जन उपस्थित रहते थे उनके लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया गया। शिविर प्रबंधक मनोज तिवारी एवं शिखर अग्रवाल ने बताया की पांचो दिन के शिविर में जयपुर फूट (भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति) के माध्यम से कृत्रिम अंग 125, कैलिपर 50, ट्राईसाइकिल 50, व्हीलचेयर 35 सहित अन्य कुल 410 लोगों को सहायता प्रदान की गयी।

अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सा संस्थान के द्वारा 400 लोगों का नेत्र परीक्षण व 280 लोगों को मुफ्त नये चश्मे उपलब्ध कराये गये। इसके साथ ही 45 लोगों के रक्त की जांच व 80 लोगों को दवाईयां उपलब्ध करायी गयी। बाइक लैब के माध्यम से 311 बीएमआई टेस्ट व 61 ब्लड टेस्ट भी किये गये। इस प्रकार कुल 1587 नागरिकों की नि:शुल्क सहायता की गयी। उन्होंने बताया कि शिविर में निम्नलिखित संख्या में दिव्यांग बंधुओं को सहायता प्रदान की गयी स्त्री, पुरुष तथा 18 वर्ष से कम आयु के 15 बच्चों को पैर अथवा हाथ लगाए गए। दिव्यांगजन राज्य के विभिन्न हिस्सों से पधारे जिनमे मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, श्रावस्ती, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर तथा अयोध्या जनपद से दिव्यांग बंधु लाभान्वित हुए।

पाँच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा गया था। इस दौरान अनेक संत महात्माओं का आगमन भी हुआ महंत कमल नयन दास जी द्वारा आशीर्वचन दिए गए एवं पूर्व सांसद लल्लू सिंह अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, दिनांक 01 अक्टूबर को पांच दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम के दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय द्वारा शिविर के अंतिम दिन में दिव्यांगों को उपकरण वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर श्री राम जन्म भूमि न्यास के महासचिव चंपत राय अन्य सभी महानुभावों ने अशोक सिंघल फाउंडेशन को अपनी शुभकामनाएं प्रदान किया।

जाति,धर्म और आरक्षण, विकास,के बीच होने जा रहा मिल्कीपुर का उपचुनाव

अमानीगंज अयोध्या । अक्टूबर के अंतिम सप्ताह व नवंबर के पहले सप्ताह में चुनाव होने की उम्मीद के कयास लगाए जा रहे हैं। मिल्कीपुर निर्वाचन क्षेत्र में धर्म और जाति के बीच चुनाव सिमटता दिखाई पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव का घाव भूल नहीं पा रहा जैसे सूल की तरह पीड़ा दे रहा है। मिल्कीपुर की जनता अब वह दोबारा पुनरावृति नहीं दोहराना चाहती है जो समाज में देश में प्रदेश में जलालत न झेलना पड़े। जहां एक बार फिर मंडल और कमंडल के बीच निर्णायक लड़ाई देखने को मिलेगी ,मिल्कीपुर के उपचुनाव में जहां कांटों का मुकाबला है भाजपा के लिए आसान काम नहीं है। यह स्वर्गीय मित्र सेन यादव सांसद की धरती है और इतिहास गवाह है मिल्कीपुर सपा का गढ़ माना जाता है। यहां हमेशा लोकसभा और विधानसभा विपरीत के ही विधायक और सांसद रहे हैं। कभी सत्ता के सांसद ना रहे हैं ना विधायक रहे हैं यह मिल्कीपुर की जनता का दुर्भाग्य है।फैजाबाद लोकसभा की जनता जहां 14 भाषा के ज्ञाता आचार्य नरदेव कांगड़ी को निरहू के सामने हार का मुंह देखना पड़ा है।

2014 की मोदी लहर से लेकर अब तक दो चुनाव से लगातार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लल्लू सिंह अपने विजय श्री पताका फहराते चले आ रहे थे। लेकिन 2024 के चुनाव में ढऊअ के सयुंक्त प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने लल्लू सिंह के जीत की हैट्रिक के मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ओर जहां भाजपा पूरे देश में राम मंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही थी वहीं अयोध्या फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में राम मंदिर का मुद्दा हाबी होता नहीं दिखाई पड़ा।

वैसे इस बार मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में वोटो का ध्रुवीकरण होता दिख रहा है । जहां पर सपा से अजीत पासी,बसपा से रामगोपाल कोरी, आजाद समाज पार्टी से रणधीर कोरी और कम्युनिस्ट पार्टी से लल्लन कोरी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं पर अभी भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जहां पर देखा जाए तो मुख्य मुकाबला सपा, भाजपा,बसपा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है।

लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में सीट बँटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में दरार आ चुकी है लेकिन इस बार का मुकाबला सपा के लिए जीत पाना बहुत ही नामुमकिन है।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दलितों की अच्छी खासी संख्या है जिसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिलता दिखाई पड़ रहा था लेकिन अबकी बार वह नहीं दिखाई पड़ रहा है । इस चुनाव में राम लहर व राष्ट्रवाद का मुद्दा हाबी होता नहीं दिखाई पड़ रहा है लोग अपनी रोजी-रोटी,बच्चों की पढ़ाई, छुटटा पशुओं की समस्या,बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी आदि जैसी समस्याएं चुनाव में मुंह बाये खड़ी हैं इसका जवाब भाजपा कार्यकतार्ओं के पास नहीं है।

ऐसे में यदि चुनाव जातीय गणित पर उलझा तो भाजपा के लिए मिल्कीपुर की सीट बचा पाना आसान नहीं होगा। इन्हीं वजहों से भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां चुनाव के समय चार सभाएं की स्वयं मिल्कीपुर की उपचुनाव की कमान संभाली रखी है और विकास की गंगा बहा रहे हैं फिर भी चुनाव जितना आसान नहीं है। यादव और पासी व मुस्लिम यह सपा की खांटी मतदाता है इनको तोड़ना आसान काम नहीं है ये भाजपा के लिए चुनौती का विषय है। जहां पर भाजपा के पांच मंत्रियों ने मिल्कीपुर यूपी चुनाव में डेरा डाले हुए हैं रोज मीटिंग कर रहे हैं लेकिन वहीं पर ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा मवेशी जानवर को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है यही मुद्दा चुनाव में खेल कर सकता है।

एक ओर जहां बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रामगोपाल कोरी अपने कैडर वोटो को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं फैजाबाद की राजनीति में बड़ा नाम रहे स्वर्गीय मित्र सेन यादव के ज्येष्ठ पुत्र अरविंद सेन यादव अपनी पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से प्रत्याशी लल्लन कोरी को मैदान में उतार रहे हैं।

स्थानीय प्रकरणो से कटना समाजवादी पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकता है जैसे राय पट्टी कांड व भदरसा कांड वर्तमान में इस बार अवधेश प्रसाद को यह घातक साबित हो सकता है।

बारिश से नहर की पटरी में कटान, मरम्मत कार्य शुरू

अमानीगंज अयोध्या।तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच क्षेत्र के शारदा सहायक डबल नहर की दक्षिणी पटरी में रविवार शाम नरसड़ा गांव के पास कटान शुरू हो गई। भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी, जिसके बाद हरकत में आये सिंचाई विभाग ने सोमवार सुबह पटरी का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। तेज बारिश के चलते पटरी में कटान शुरू हो गई कटान से पक्की सड़क में भी दरार पड़ गई। जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर कुमार और भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई रमेश यादव ने बताया कि कटान को रोकने के लिए बांस एवं लकड़ी की बल्लियों से पाइलिंग कराई जाएगी। बाद में जहां जहां कटान अधिक होती है वहां प्रोजेक्ट तैयार कर बोल्डर लगवाया जायेगा। अधिकांश कटान वहीं होता है जहां नहर की धारा में मोड़ है ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है।

बारिश से नहर की पटरी में कटान, मरम्मत कार्य शुरू

अमानीगंज अयोध्या।तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच क्षेत्र के शारदा सहायक डबल नहर की दक्षिणी पटरी में रविवार शाम नरसड़ा गांव के पास कटान शुरू हो गई। भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी, जिसके बाद हरकत में आये सिंचाई विभाग ने सोमवार सुबह पटरी का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। तेज बारिश के चलते पटरी में कटान शुरू हो गई कटान से पक्की सड़क में भी दरार पड़ गई। जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर कुमार और भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई रमेश यादव ने बताया कि कटान को रोकने के लिए बांस एवं लकड़ी की बल्लियों से पाइलिंग कराई जाएगी। बाद में जहां जहां कटान अधिक होती है वहां प्रोजेक्ट तैयार कर बोल्डर लगवाया जायेगा। अधिकांश कटान वहीं होता है जहां नहर की धारा में मोड़ है ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने की कड़ी कार्यवाही

अयोध्या।दशस्थ कुण्ड के निकट, हैबतपुर अयोध्या में सूरज यादव व पूरन यादव तथा श्री रामजी वर्मा एवं अन्य द्वारा विकास प्राधिकरण से बिना अपेक्षित अनुमति के अवैध प्लाटिंग कराये जाने पर प्राधिकरण द्वारा उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओ के अन्र्तगत कार्यवाही की गयी परन्तु विपक्षीगण द्वारा उक्त अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सूचना के बावजूद नियमित कराने की कार्यवाही नहीं की गयी। मामला का संज्ञान लेते हुए उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी / सह प्रभारी प्रर्वतन के नेतृत्व में प्राधिकरण प्रर्वतन अभियन्तागण एवं कर्मचारियो के साथ आवश्यक पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध प्लाटिंग को दिनांक 30.09.2024 को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न कराई गयी। यह कार्यवाही अवैध प्लाटिंग्स के विरूद्ध निरन्तर जारी रहेगी।