sksingh988962

Sep 26 2024, 22:24

बलिया रेलवे-स्टेशन का गुम्बंद गिरने पर सपा ने सरकार पर साधा निशाना
संजीव सिंह बलिया  रेलवे स्टेशन का गुम्बद गिरने पर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला और सपा प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय"कान्हजी" ने कहा कि यह बलिया रेलवे स्टेशन का गुंबद नही बल्कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी और कागजी विकास का गुंबद गिरा है।

सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" उपाध्यक्ष/प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, बलिया

sksingh988962

Sep 26 2024, 21:13

बलिया:एनपीएस यूपीएस के विरोध में शिक्षक कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च, पुरानी पेंशन (OPS)की किया मांग
संजीव सिंह बलिया। अटेवा के राष्ट्रीय/अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान में NPS/UPS के विरोध एवम् पुरानी पेंशन बहाली(OPS ) की मांग के समर्थन में आज जनपद के शिक्षक/कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक पेंशन आक्रोश मार्च का संचालन किया गया। यह आक्रोश मार्च,बाईक जुलूस के रुप में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां NPS/UPS के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवम् मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया ,यह ज्ञापन बलिया जिले के साथ- साथ देश के समस्त जिलों में संचालित किया गया। इस जुलूस में शामिल शिक्षक/कर्मचारियों में सरकार द्वारा लागू पेंशन संबंधी NPS योजना एवम् प्रस्तावित UPS योजना के प्रति भयंकर आक्रोश देखा गया। अटेवा जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में सरकार से इन प्रायोगिक योजनाओं को तत्काल बंद कर हूबहू पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जिसका मार्च में उपस्थित सभी साथियों द्वारा सहर्ष अनुमोदन किया गया। इस आक्रोश मार्च में जनपद के कोने- कोने से हजारों शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित रहें।इस पेंशन आक्रोश मार्च को सफल बनाने में राकेश कुमार मौर्य(जिला महामंत्री), अखिलेश सिंह व लाल बहादुर शर्मा (दोनों जिला उपाध्यक्ष), संजय कुमार पाण्डेय (कोषाध्यक्ष), विनय राय(जिला प्रवक्ता),मलय कुमार पाण्डेय (संगठन मंत्री), पंकज कुमार सिंह एवम् संजीव कुमार सिंह(जिला मीडिया प्रभारी), गणेश कुमार सिंह(मंत्री), राजीव कुमार गुप्ता(कार्यकारिणी सदस्य), चित्रलेखा सिंह (महिला विंग संरक्षक), सरवत अफरोज जिला संयोजिका, बबिता तिवारी जिला मंत्री, सुनिधि राय, रंजिता सिंह, शर्मिला सिंह, लक्ष्मी पाठक, लक्ष्मी यादव, वैष्णवी, नीलम आदि मातृ शक्तियां और अटेवा की मूल जड़ सभी क्रांतिकारी ब्लॉक अध्यक्ष(विनोद यादव- मुरली छपरा, अजीत सिंह - बैरिया, अजय चौबे- बेलहरी, मुन्नू राम- रसड़ा, बीरेंद्र सिंह - गड़वार, रामजी वर्मा - बांसडीह, अंकुर त्रिपाठी- हनुमानगंज, मुकेश गुप्ता- पंदह, क्रांतिदेव सिंह- नवानगर, उमेश चंद्र यादव- सीयर, विनय विसेन- चिलकहर, राकेश सिंह- नगरा आदि), अमर जीत यादव, अवनीश राय, कुलभूषण त्रिपाठी, राम नारायण यादव(राज्य पुरस्कार प्राप्त) राजेश सिंह, हरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, संजय खरवार, राम प्रवेश यादव, राहुल पाल, रंजन दीक्षित, राजकुमार गुप्ता, खुर्शीद आलम आदि जिले के सभी क्रांतिकारी शिक्षक/कर्मचारियों/अधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई। बलिया अटेवा के आक्रोश मार्च को जिले के लगभग सभी कर्मचारी संगठनों द्वारा अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। जिसमे मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह अध्यक्ष जिला श्रमिक समन्वय समिति, अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वय समिति, राजेश पांडेय अध्यक्ष रा. क. महासंघ, योगेंद्र नाथ पांडेय अध्यक्ष रा क सं परिषद, निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष जिला राजस्व निरीक्षक संघ,चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ/महामंत्री रा. क. महासंघ, हेमंत सिंह मंत्री रा क सं परिषद, राजेश कुमार सिंह(RSM), डा सुशील तिवारी विकास भवन कर्मचारी संघ, निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष लेखपाल संघ, रामनाथ पासवान अध्यक्ष रा क सं परिषद, सतीश कुमार सिंह संयोजक TSCT, रंजय कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष रा. क. महासंघ, प्रशांत सिंह मंत्री विकास भवन संघ, लाल साहब यादव अध्यक्ष उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, अजय सिंह अध्यक्ष प्रा शि संघ, अरुण सिंह संरक्षक वि बी टी सी एसोसियेशन, राम निवास यादव अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी संघ, घनश्याम चौबे अध्यक्ष वि बी टी सी वे एशोशिएशन, मुकेश सिंह डिविजनल सेक्रेटरी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, तेज बहादुर पांडेय अध्यक्ष ARP संघ बलिया,  संजीव सिंह  मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षामित्र संघ , चंद्रदेव मिश्र अध्यक्ष सिंचाई संघ, प्रमोद कुमार सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, एच एन दुबे अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्स रे संघ, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष प्रयोगशाला सहायक संघ, अजीत प्रताप यादव जू हा शिक्षक संघ बलिया, पंकज सिंह अध्यक्ष शिक्षा मित्र वे ए संघ, सतेंद्र नाथ राय अध्यक्ष प्रा शि संघ पंजीकृत 1160, शमशाद अली अनुदेशक संघ के सदस्यों के साथ बलिया, रफीउल्ला जी कृषि संघ,जल निगम समेत जनपद के अन्य तमाम संगठनों व विभागों के साथियों का विशेष योगदान रहा।

sksingh988962

Sep 26 2024, 10:27

नगरा के अटेवा अध्यक्ष का 26सिंतबर के पुरानी पेंशन आक्रोश रैली के लिए शिक्षक शिक्षका के नाम संदेश
संजीव सिंह  बलिया। अटेवा नगरा के अध्यक्ष   राकेश कुमार सिंह का अपील सम्मानित साथियों ! मौके बार बार नहीं आते समय दुबारा लौटकर नहीं आता... Nps/Ups अच्छी नहीं है तो नहीं है, यह हमें अपनी जोरदार उपस्थिति से बताना होगा। बलिया ने हमेशा इतिहास में सभी आंदोलनों का दिशा निर्धारण किया है इस बार भी आपके और जनपद के सम्मानित संगठनों के सहयोग से हम इतिहास रचने जा रहे हैं। आज क्रांति दिवस है इतिहास में अपना नाम भी दर्ज जरूर होना चाहिए, निजी कार्यों से एक दिन की मुक्ति पाकर अपने हक पुरानी पेंशन व पूंजीवादी व्यवस्था के विरोध में पेंशन आक्रोश मार्च का हिस्सा जरूर बने। तो आइए मिलते है आक्रोश रैली में 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी अपनी बाइक  अवश्य लेकर आवें।

sksingh988962

Sep 26 2024, 09:42

बलिया के बेसिक शिक्षा में कार्यरत रसोईयो का मानदेय भुगतान के लिए BSA मनीष कुमार सिंह ने दी जानकारी

संजीव सिंह बलिया।जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन स्कूलों में कार्यरत रसोईयो के लिए अच्छी खबर है।शासन स्तर से रसोईया मानदेय माह अगस्त 2024 तक  जनपद को प्राप्त हो गया है, जिसका भुगतान एक सप्ताह के भीतर रसोइयों के निजी खाते में कर दिया जायेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रसोईयों के मानदेय भुगतान की पत्रावली तैयार कर ली गई है। एक सप्ताह के अंदर भुगतान रसोइयों के निजी खाते में कर दिया जायेगा। बीएसए ने बताया कि एक माह के मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त हो गया है, जिसे 26 सितम्बर को रसोईयों के खाते में अंतरण कर दिया जायेगा।

sksingh988962

Sep 26 2024, 06:43

नगरा नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ नौ सूत्रीय मांग पत्र को लेकर सभासदों के धरना प्रदर्शन को रसड़ा SDM के हस्तक्षेप समाप्त
नगरा कार्यालय पर ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।नगर नगरा पंचायत तर लगातार तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन कर रहे सभासदों के धरने को रसड़ा SDM संजय कुशवाहा के हस्तक्षेप से SDM ने कराये धरना समाप्त ।

sksingh988962

Sep 25 2024, 22:17

बलिया: गरीब सेवा संस्थान द्वारा दी गयी पर्यावरण की जानकारी ,डायट प्राचार्य रहे मुख्य अतिथि

संजीव सिंह बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय सोनापाली पर डायट प्राचार्य शिवम् पांडेय का खंड शिक्षा अधिकारी नगरा आर पी सिंह विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने माला पहनाकर अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।सामाजिक गरीब सेवा संस्थान विद्यालय द्वारा गठित इको क्लब में चयनित बच्चे नित्या, रोजी,सुहानी,मंठू ठाकुर को डायट प्राचार्य ने सम्मानित किया। इको क्लब के अध्यक्ष ओमदेव शर्मा को डायट प्राचार्य शिवम पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इको क्लब के कप्तान ओमदेव को पौधा दिये । विद्यालय के सभी बच्चों को कापी वितरण किया गया। इको क्लब के बारे में डायट प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण शिक्षा गतिविधियों का केंद्र होता है। जो ECO club के सदस्यों (छात्र-छात्रों ) में उनके समझ और कौशल को बढ़ाकर उन्हें अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाता है। इको क्लब भावी पीढ़ी के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इको क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताना और उन्हें जागरूक करना है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल में इको क्लब (ECO club in School) का गठन किया गया है। इसके तहत पेड़ लगाना , स्वच्छता अभियान , प्राकृतिक संरक्षण, बागवानी के प्रति बच्चों को जोड़ना ।पर्यावरण सुधार के लिए स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच पर्यावरण जागरूकता पैदा करना और उनमें पर्यावरण मित्रता और पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति विकसित करना। इस मौके पर डायट प्रवक्ता अविनाश सिंह , खण्ड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह, गरीब सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनुराग तिवारी , पर्यावरण विद् एआरपी शैलेन्द्र यादव ,एआरपी दयाशंकर ,आलोक कुमार, सिंह, वीरेन्द्र प्रताप यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा,बच्चा लाल संजीव कुमार सिंह ,राकेश कुमार सिंह , जमाल अख्तर, संजय चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।

sksingh988962

Sep 25 2024, 15:54

पोक्सो एक्ट के नफर अभियुक्त को 12 वर्ष का सश्रम कारावास*एवं ₹20000 जुर्माना*
संजीव सिंह बलिया। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप पाक्सो एक्ट के मामले में मा0 न्यायालय विशेष न्यायधीश (पास्को एक्ट) बलिया द्वारा दोषी करार देते हुए 01 नफर अभियुक्त को 12 वर्ष का सश्रम कारावास व 22,000/- रू0 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।* दिनांक 23.09.2024 को बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी से थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 232/2020 धारा 376,354क,506 भा0द0सं0 व 11(4)/12,3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में आरोपित 01 नफर अभियुक्त 1. अजय चौहान पुत्र स्व0 बैजनाथ चौहान निवासी छोटी हथौड़ी, थाना गड़वार जनपद बलिया को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश जनपद बलिया द्वारा- पास्को एक्ट धारा 4 में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को 12 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 20,000/-रू0 से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड न अदा करने पर 01 वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना पड़ेगा ।* *धारा 506 भा0दं0सं0 में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को 01 वर्ष सश्रम कारावास तथा 2,000/-रू0 से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड न अदा करने पर 01 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना पड़ेगा ।

sksingh988962

Sep 25 2024, 15:44

भारतीय स्टेट बैंक नगरा में बलिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को शाखा प्रबंधक ने स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से किए सम्मानित
भारतीय स्टेट बैंक नगरा में बलिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को शाखा प्रबंधक ने स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से किए सम्मानित

sksingh988962

Sep 25 2024, 11:41

जमालपुर की बिटिया राज्यपाल के हाथों सम्मानित; गांव में जश्न का माहौल
संजीव सिंह बलिया।जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चकिया पंचायत के जमालपुर निवासी खुशी वर्मा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।खुशी की इस उपलब्धि से उनके परिवार में जश्न का माहौल है. गांव के लोग बधाई देने के लिए खुशी के घर पर पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले गांव का नाम किसी ने इस तरह रोशन नहीं किया था. कुलाधिपति के हाथों गोल्ड मेडल पाने वाली खुशी ने कहा कि मेडल मिलना मेरे लिए एक सपने जैसा है, मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी. बताती है कि आगे पीएचडी करना है और असिस्टेंट प्रफेसर बनने का मेरा सपना है.। श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्ट पुरी की सत्र 2023-24 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की एम ए मनोविज्ञान की श्रेष्ठता सूची में जमालपुर निवासी खुशी वर्मा जिन्होंने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है खुशी आर्मी के रिटायर्ड विनोद वर्मा की बेटी हैं. उन्होंने बिना ट्यूशन या कोचिंग के विश्वविद्यालय में एम ए मनोविज्ञान में टॉप कर अपने माता-पिता, कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है. उनके इस उपलब्धि ने उन्हें अन्य लड़कियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बना दिया है.

sksingh988962

Sep 25 2024, 10:43

शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह गिरफ्तार, शिक्षकों के दबाब के आगे झुकी बैरिया पुलिस

संजीव सिंह  बलिया।बैरिया:उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संगठन बलिया के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह को बैरिया पुलिस ने राज्यपाल के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की आशंका में मंगलवार की सुबह हिरासत में ले लिया। हालांकि शिक्षकों के भारी दबाब के बाद पुलिस ने शाम को उन्हें छोड़ दिया।मंगलवार को चंद्रशेखर विश्विद्यालय का छठवां दीक्षान्त समारोह कलक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित हुआ।इसमे राज्यपाल और विवि की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुँची थी।जिला प्रशासन को आशंका था कि शिक्षा मित्र संघ कार्यक्रम में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न कर सकता है।एहतियात बरतने के लिए प्रशासन ने उन्हें घर के गिरफ्तार कर थाने पर बैठा दिया।थी।इसकी सूचना पर शिक्षक व शिक्षामित्र आक्रोशित हो गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह अपने साथ सैकड़ों शिक्षकों के साथ थाने में जम गए।उन्होंने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।हालांकि शिक्षकों के भारी दबाब को देखते हुए बैरिया पुलिस ने शाम तक पंकज सिंह को छोड़ दिया।थाने पर प्राशिसं के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, अखिलेश पांडे, भारत गुप्त, संजय कुमार, राजेश पांडे, सत्येंद्र सिंह, सुखदेव पांडे, धीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, वीरेंद्र, संतोष वर्मा, रंजीत वर्मा, अमरजीत सिंह, दीपू सिंह, मंटू मिश्रा,गुप्तेश्वर सिंह, रमेश पांडे, आनंद सिंह, अनिल यादव आदि थाने पहुंच गए। पंकज सिंह को हिरासत में लेने की वजह पूछी।