बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री,पद्मविभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का ब्रेन हेमरेज से निधन
![]()
दिल्ली:- पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। उनके बेटे अंशुमान ने इस बात की जानकारी दी।
ब्रज किशोर सिन्हा दो दिन पहले घर में गिर गए थे। उनके सिर में चोट आई थी। ब्रेन हेमरेज की वजह से पटना के साईं अस्पताल में उनका निधन रविवार को हो गया।
वे शिक्षा विभाग के रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त थे। अब पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
शारदा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में अपने पति के साथ अपने रिश्ते और संगीत के प्रति उनके प्रेम के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि 1970 में जब उनकी शादी बृज भूषण सिन्हा से हुई और वे बेगूसराय आईं, तो माहौल बिल्कुल अलग था. उनकी सास ने शुरुआत में घर से बाहर गाने की अनुमति नहीं दी थी.
सास का मानना था कि घर की बहू को गाना-बजाना नहीं करना चाहिए, खासकर बाहर. लेकिन उनके ससुर को भजन-कीर्तन सुनना बहुत पसंद था. एक दिन गांव के मुखिया ने उनके ससुर से कहा कि उनकी बहू बहुत अच्छा गाती हैं और ठाकुरबाड़ी में भजन गाने के लिए कहा. ससुर ने अनुमति दे दी, जिससे शारदा सिन्हा बहुत खुश हुईं. हालांकि, इस पर सास नाराज हो गईं, लेकिन ऐसे समय में उनके पति ने उनका साथ दिया और सास को मनाया.
शारदा सिन्हा ने 2020 में अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ मनाते हुए अपने पति के साथ बिताए समय को याद किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दांपत्य जीवन के धैर्य, स्नेह और दृढ़ता की मिसाल साझा की थी. उनके गीत 'कहे तो से सजना ये तोहरी सजनियां...' के साथ उन्होंने अपने जीवनसाथी के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया था।



Sep 23 2024, 16:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.1k