सोनभद्र:ओबरा में दुर्गा पूजा को लेकर  उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पूजा स्थल का किया निरीक्षण 

विकास कुमार अग्रहरी
सोनभद्र।ओबरा के स्थानीय क्षेत्र के गजराज नगर स्थित श्री श्री सिंह वाहिनी नवयुवक संघ दुर्गा प्रांगण में कल गुरुवार की दोपहर में 2:00 बजे दुर्गापूजा को लेकर बैठक भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष ओबरा सतीश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
इसमें सार्वजनिक श्री श्री सिंह वाहिनी नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विगत कई वर्ष से किया जाता हैं।सर्वसम्मति से इस वर्ष भी दुर्गापूजा समिति के सदस्यों के सहमति से निर्णय लिया गया।कि इस वर्ष पूजन पूर्व की तरह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। गुरुवार को ओबरा गजराज नगर में दुर्गा पूजा को लेकर नवयुवक समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  जिसके क्रम में आज ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय व प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को सख्त निर्देश दिया गया।कि  पूजा में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा  नहीं जायेगा।
इस मौके पर ओबरा  भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष व पुलिस बल उपस्थित रहे साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा होगी।
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश पटेल व समिति के संरक्षक पप्पू राय,संजय राय अध्यक्ष सतीश पांडे ,उपाध्यक्ष-श्री अंजनी तिवारी, मधु  सिंह,अमित चौबे,दीपू पडित
कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल , सहकोषाध्यक्ष राकेश मौर्य , सचिव ,आदित्य प्रताप सिंह, मीडिया दीपक जायसवाल, समिति के वालंटियर, विमल यादव, गोलू प्रजापति,अविनाश जयसवाल, प्रियांशु पांडे,शुभम मिश्रा, धनंजय गौतम,डॉ परशुराम केसरी,आदि मौजूद रहे।

 
Sep 23 2024, 12:27
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
20.4k