योगीराज में महिलाएं असुरक्षित, काननू व्यवस्था ठप: रीबू श्रीवास्तव
![]()
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव 2024 के दृष्टिगत समाजवादी महिला सभा का जिला सम्मेलन मझवां विधानसभा के जिगनौड़ी में समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सुभाष के आवास पर आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर एक महिला प्रभारी बनाई जाएगी। समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जगह मिलेगी। उन्होंने साथ ही साथ कहा कि योगीराज में महिलायें असुरक्षित व कानून व्यवस्था ठप हो गई है। भाजपा सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है।
विधानसभा उपचुनाव में महिलाएं एकजुट होकर सपा को चुनाव जिताकर महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार को सबक सिखाएं। संगठन में जमीनी स्तर की महिला कार्यकर्ताओं को पद सम्मानजनक दिया जाएगा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महिला सभा की सभी कार्यकर्ता विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में लग जाये। इस अवसर पर महिला सभा के सम्मेलन की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। महिला सभा के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, परवीन बानो, झल्लू यादव, राणा सिंह, विनय पटेल, कौशिक कन्नौजिया, इन्दू कुमारी, दामोदर प्रसाद मौर्या, कीर्ति कोल, वन्दना पटेल, सुनीता देवी, आरती पासवान, संगीता पटेल, विनीता कुशवाहा, रोहित शुक्ला, सुभाष आदि मौजूद रहे।

						










Sep 22 2024, 18:27
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
4.5k