SanatanDharm

Sep 14 2024, 08:36

आज का पंचांग- 14 सितंबर 2024,जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष एकादशी - 08:41 पी एम तक

नक्षत्र

उत्तराषाढा - 08:32 पी एम तक

योग

शोभन - 06:18 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:06 AM

सूर्यास्त - 6:27 PM

चन्द्रोदय - 4:03 PM

चन्द्रास्त - 2:37 AM

अशुभ काल

राहू - 09:11 ए एम से 10:44 ए एम

यम गण्ड - 01:49 पी एम से 03:22 पी एम

गुलिक - 06:06 ए एम से 07:38 ए एम

दुर्मुहूर्त - 06:06 ए एम से 06:55 ए एम, 06:55 ए एम से 07:44 ए एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM

अमृत काल -02:25 पी एम से 03:57 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:19 ए एम

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- 08:32 पी एम से 06:06 ए एम, सितम्बर 15

SanatanDharm

Sep 13 2024, 07:05

आज का राशिफ़ल,13 सितंबर 2024: जानिए राशिफ़ल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?


मेष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पिताजी से कुछ बिजनेस की बारीकियों को लेकर टिप्स ले सकते हैं। राजनीति में हाथ बढ़ाना अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में बदलाव थोड़ा सोच विचारकर करना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कार्यों में यदि कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होगी। आप किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर आपका भाइयों में कुछ खटपट रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका कोई संपति संबंधित मामला यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें जीत मिलेगी। आपके भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मामला आपको ध्यान रखना होगा। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो आपस उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कुछ सदस्य आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी नए घर, मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको खुशियां रहेगी। नौकरी को लेकर आप किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में आप नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको परिवार में किसी सरप्राइज गिफ्ट के मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी माताजी यदि आपसे कोई फरमाइश करें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी जल्दबाजी के कारण कामों मे आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नयापन रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके घर परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने घर की साज सज्जा पर अच्छा धन खर्च करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

 

तुला दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके आज कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी से यदि धन संबंधित कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको बिजनेस को लेकर कोई जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कुछ खटपट चल रही है, तो आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने सगे संबंधियों से कोई भी बात सोच विचारकर करनी होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रखने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी बात को लेकर वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप बिजनेस के कामों को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपके खानपान में बदलाव आने के कारण आपको कोई लीवर से संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल 

मकर राशि के जातकों को शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। संतान के व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं, जिनसे आप मिलने जा सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों की बातों का विरोध करने से बचना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल  

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचारकर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका धन से संबंधित मामले में आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को कल पर टालने से बचना होगा। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचने की आवश्यकता है।

 

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें और आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थियों को अपने कामों में यदि समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आप कोई वादा कर सकते हैं।

SanatanDharm

Sep 13 2024, 06:56

आज का पंचांग- 13 सितंबर 2024:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष दशमी- सितंबर 12 11:33 PM- सितंबर 13 10:30 PM

नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा - सितंबर 12 09:52 PM- सितंबर 13 09:35 PM

योग

सौभाग्य - सितंबर 12 10:40 PM- सितंबर 13 08:48 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:05 AM

सूर्यास्त - 6:29 PM

चन्द्रोदय - 3:13 PM

चन्द्रास्त - 1:28 AM

अशुभ काल

राहू - 10:44 AM- 12:17 PM

यम गण्ड - 3:22 PM- 4:55 PM

गुलिक - 7:28 AM- 9:511 AM

दुर्मुहूर्त - 08:34 AM- 09:23 AM, 12:41 PM- 01:31 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM

अमृत काल - 04:51 PM- 06:26 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

शुभ योग

रवि योग- पूरे दिन

SanatanDharm

Sep 12 2024, 09:57

हिंदू धर्म में क्यों रखा जाता है व्रत? जानें व्रत रखने के नियम


हिंदू धर्म में प्रमुख व्रत-त्योहारों के मौके पर व्रत रखने की परंपरा होती है. तीज-त्योहार पर हिंदू धर्म में व्रत रखना एक अभिन्न अंग माना जाता है. व्रत जिसे उपवास भी कहते हैं ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है. व्रत को धारण करने के लिए विशेष नियम होते हैं जिसका पालन करना बहुत जरूरी होता है।

हिंदू धर्म में हर एक पर्व पर व्रत का विशेष महत्व होता है और उसे रखने के अलग-अलग नियम होते है. व्रत के नियमों का अगर पालन सही तरीके से न किया जाए तो व्रती को व्रत का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। आइए जानते हैं व्रत का धार्मिक, वैज्ञानिक और व्रत रखने के नियम-

व्रत का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. व्रत रखने से व्यक्ति को मानसिक शांति, भगवान के नजदीक रहने के शक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में उपवास रखने का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि व्रत रखने पर सभी तरह के पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है. व्रत रखने से व्यक्ति का मन,दिमाग और आत्मा शुद्ध होती है. हिंदू धर्म में व्रत रखने से भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा,भाव, भक्ति और समर्पण का भाव आता है. इसी कारण से हर एक धार्मिक मौके पर किसी न किसी रूप में अलग-अलग तरीके से व्रत रखा जाता है।

व्रत का वैज्ञानिक महत्व

व्रत का जितना धार्मिक महत्व होता है उतना ही वैज्ञानिक महत्व होता है. विज्ञान के अनुसार व्रत धारण करने से व्यक्ति की सेहत अच्छी बनी रहती है. व्रत के दौरान भोजन नहीं किया जाता है कुछ अल्पाहार लेकर ही पूरा दिन बिताया जाता है इससे व्यक्ति का पाचन तंत्र ठीक बना रहता है और पाचन तंत्र की क्रियाएं मजबूत बनी रहती है. व्रत रखने व्यक्ति के शरीर में मोटापा और कोलेस्ट्ऱॉल का मात्रा काबू में रहती है जिससे व्यक्ति का शरीर सेहतमंद रहता है।

व्रत रखने के नियम

1- व्रत रखने वालों को साफ कपड़े पहनने चाहिए। व्रत का संकल्प लेने वाले व्यक्ति को व्रत के दिन सुबह जल्दी से उठकर दैनिक क्रियाओं को करते हुए स्नान करना चाहिए। उसके बाद साफ वस्त्र धारण करना चाहिए.

2- व्रत पर संबंधित देवी-देवता की करें पूजा-

जिस विशेष दिन पर व्रत रखें उस दिन उससे संबंध रखने वाले देवी-देवता की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए.

3- व्रत के दिन न सोएं-

जिस दिन विशेष पर व्रत रखने का संकल्प आपने लिया हुआ उस दिन व्रती को दिन के समय नहीं सोना चाहिए.

4- व्रत के दिन बार-बार खाने से बचें-

व्रती को व्रत के दिन बार-बार खाने से बचना चाहिए. व्रत पर अन्न का त्याग करना चाहिए और केवल जल और फलाहार ही ग्रहण करें. इस व्रत पूर्ण माना जाता है।

5- व्रत के दिन झूठ और गलत आदत से बचें-

व्रत रखने पर व्यक्ति को हमेशा सत्य ही बोलना चाहिए. किसी को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए. इसके अलावा व्रत पर चोरी आदि नहीं करनी चाहिए. व्रती को व्रत रखने के दौरान किसी सी निंदा या बुराई नहीं करनी चाहिए।

6- दान करना शुभ-

व्रत वाले दिन व्रती को गरीबों को दान अवश्य करना चाहिए और असहायों की हमेशा मदद करें. व्रत के दिन भगवान के मंत्रों का दिनभर जाप करते रहना चाहिए.

7- व्रत के बाद सात्विक भोजन ही करें-

व्यक्ति को व्रत की समाप्ति के बाद हमेशा सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. साथ ही व्रत के बाद हल्का ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

SanatanDharm

Sep 12 2024, 06:53

आज का पंचांग- 12 सितंबर 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष नवमी- सितंबर 11 11:46 PM- सितंबर 12 11:33 PM

शुक्ल पक्ष दशमी- सितंबर 12 11:33 PM- सितंबर 13 10:30 PM

नक्षत्र

मूल - सितंबर 11 09:22 PM- सितंबर 12 09:52 PM

पूर्वाषाढ़ा - सितंबर 12 09:52 PM- सितंबर 13 09:35 PM

योग

आयुष्मान - सितंबर 11 11:54 PM- सितंबर 12 10:40 PM

सौभाग्य - सितंबर 12 10:40 PM- सितंबर 13 08:48 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:16 AM

सूर्यास्त - 6:29 PM

चन्द्रोदय - सितंबर 12 2:08 PM

चन्द्रास्त - सितंबर 13 12:45 AM

अशुभ काल

राहू - 1:54 PM- 3:26 PM

यम गण्ड - 6:16 AM- 7:48 AM

गुलिक - 9:19 AM- 10:51 AM

दुर्मुहूर्त - 10:20 AM- 11:09 AM, 03:14 PM- 04:02 PM

वर्ज्यम् - 05:32 AM- 07:10 AM, 08:14 PM- 09:52 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM

अमृत काल - 03:24 PM- 05:02 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

SanatanDharm

Sep 12 2024, 06:52

आज का राशिफल 12 सितम्बर 2024 :जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध सिंह राशि में। शुक्र और केतु कन्या राशि में, जहां शुक्र नीच के हैं। चंद्रमा धनु राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन परेशानी भरा समय है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन दिख रहा है। कुटुंबों में वृद्धि। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन निवेश करने से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। एक अच्छी स्थिति दिख रही है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

SanatanDharm

Sep 11 2024, 07:50

आज का पंचांग- 11 सितंबर 2024:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष अष्टमी- सितंबर 10 11:12 PM- सितंबर 11 11:46 PM

शुक्ल पक्ष नवमी- सितंबर 11 11:46 PM- सितंबर 12 11:33 PM

नक्षत्र

ज्येष्ठा - सितंबर 10 08:04 PM- सितंबर 11 09:22 PM

योग

प्रीति - सितंबर 11 12:30 AM- सितंबर 11 11:54 PM

आयुष्मान - सितंबर 11 11:54 PM- सितंबर 12 10:40 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:16 AM

सूर्यास्त - 6:30 PM

चन्द्रोदय - सितंबर 11 1:10 PM

चन्द्रास्त - सितंबर 11 11:47 PM

अशुभ काल

राहू - 12:23 PM- 1:55 PM

यम गण्ड - 7:47 AM- 9:19 AM

कुलिक - 10:51 AM- 12:23 PM

दुर्मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM

वर्ज्यम् - 05:32 AM- 07:10 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - Nil

अमृत काल - 12:05 PM- 01:46 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

SanatanDharm

Sep 11 2024, 07:49

आज का राशिफल 11 सितंबर 2024 : जानिए आज के राशिफल के अनुसार अपना भविष्यफल

​मेष राशि के लिए सुखद रहेगा आज का दिन

मेष राशि के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपका पहले भाग से अधिक बेहतर होगा। आपको आज परिवार में सुखद अनुभव होगा। बड़ी रकम हाथ में आने से आप संतोष महसूस करेंगे। शाम के समय आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी और मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आपके रुके हुए काम आज बन सकते हैं। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगो को सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 87 % आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें

वृषभ राशि के सितारे बताते है कि आज आपको आर्थिक मामलों में किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी की बातों में आकर धन लगाने की गलती करने से बचें। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा और बाहर के खाने से परहेज करना होगा क्योंकि आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। शाम को आज आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते है जहाँ आपकी पहचान का दायरा बढेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में उलझने से बचना होगा नहीं तो पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​ ​मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा

आज का दिन मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। जमीन, जायदाद और दीर्घकालीन निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आर्थिक मामलों में पूर्व में किए परिश्रम और निवेश का भी आज लाभ पा सकते हैं। आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज आप अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना बनाकर काम करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद रहेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाना फायदेमंद रहेगा।

​कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज धनु राशि में आ रहे हैं ऐसे में आज आप कोई भी कार्य करें तो उसमें भाग्य का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को संवारने का मौका मिलेगा और आप शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​सिंह राशि वालों का सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा

आज सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाह रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आपका सुखद बीतेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रभाव और सम्मान बढेगा। पद लाभ भी मिल सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 1 दूर्वा चढ़ाएं।

​कन्या राशि वाले सुख साधनों पर खर्च करेंगे

कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि आज भौतिक सुख साधनों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा और इस मामले में आप धन भी खर्च करेगे। दिन वैसे आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सहयोगियों की मदद से किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन मे आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। माता पिता से अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि वाले आर्थिक लाभ पाएंगे

आज का दिन तुला राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी कमाई तो बनी रहेगी लेकिन इसी अनुपात में आपका खर्च भी आज बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज बिना मांगे किसी को कोई सलाह देने की गलती नहीं करें नहीं तो लोग आपकी बातों का सम्मान नहीं करेगे। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा और किसी परिचित के माध्यम से धन लाभ होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और संतुलित आहार लेना होगा। माता की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें, गाय को रोटी भी खिलाएं।

​वृश्चिक राशि वाले मानसिक उथल पुथल महसूस करेंगे

वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। दिन के पहले भाग में मानसिक उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। आपको आज घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। शिक्षा के मामले में आज वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिेलेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा का योग बना हुआ है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि वाले वाणी पर कंट्रोल रखें

धनु राशि के सितारे बताते है कि आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि जो भी बोलें सोच विचार कर बोलें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज व्यस्तता की बीच आज आप लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे आपकी लव लाइफ मे प्रेम बढेगा। आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते है। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका मौज मनोरंजन में बीतेगा। धर्म कर्म में भी रुचि लेगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

​मकर राशि के जातक जोखिम से बचें

मकर राशि के जातकों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि आलस्य के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज अटक सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। पावर सेक्टर में आज निवेश करने से आपको बचना चाहिए। आपके सितारे कहते है कि आपको आज जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम में सफलता मिलेगी। पिता से आपको आज सहयोग एवं लाभ मिल पाएगा। आयात निर्यात के काम मे आज मकर राशि के जातक लाभ पा सकेंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।

​कुंभ राशि वालों को पैतृक धन से लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का प्रतिफल मिल जाएगा। आपके अधिकारी भी आज आपके काम की सराहना करेंगे। वैसे सलाह है कि, नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए नहीं तो बनता काम भी खराब हो सकता है और साथ ही जल्दी के चक्कर में और देरी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी बातों पर गौर भी करें इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। और सरकारी क्षेत्र के आपके काम भी आज बन जाएंगे। जहां तक खर्च की बात है तो आज का दिन खर्चीला रहने वाला है इसलिए हाथ समेटकर चलना ही आपके हित में रहेगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

​मीन राशि के जातकों को सकारात्मक रहना चाहिए

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि अपनी सोच को सकारात्मक रखें इससे आपके स्वास्थ्य पर अनुकूल असर दिखेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेगा। आपको कुछ नया काम भी मिल सकता है जिसकी वजह से आप तनाव महसूस करेगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है। दर्शनशास्त्र, ज्योतिष और अध्यात्मिक विषयों की ओर आपका रुझान रह सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

SanatanDharm

Sep 10 2024, 06:54

आज का राशिफल, 10सितम्बर 2024:जानिए राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा आपका...?

राशिफल के अनुसार, आज यानी मंगलवार 10 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। वहीं, कुछ राशियों के जातकों का दिन खुशहाल रहने वाला है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई पड़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल 

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें।

मकर दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें। नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल 

 समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

SanatanDharm

Sep 10 2024, 06:53

आज का पंचांग- 10 सितंबर 2024:, जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष सप्तमी- सितंबर 09 09:53 PM – सितंबर 10 11:12 PM

शुक्ल पक्ष अष्टमी- सितंबर 10 11:12 PM – सितंबर 11 11:46 PM

नक्षत्र

अनुराधा - सितंबर 09 06:04 PM – सितंबर 10 08:04 PM

ज्येष्ठा - सितंबर 10 08:04 PM – सितंबर 11 09:22 PM

योग

विष्कुम्भ - सितंबर 10 12:32 AM – सितंबर 11 12:30 AM

प्रीति - सितंबर 11 12:30 AM – सितंबर 11 11:54 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:15 AM

सूर्यास्त - 6:31 PM

चन्द्रोदय - सितंबर 10 12:12 PM

चन्द्रास्त - सितंबर 10 10:55 PM

अशुभ काल

राहु - 3:27 PM – 4:59 PM

यम गण्ड - 9:19 AM – 10:51 AM

गुलिक - 12:23 PM – 1:55 PM

दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:32 AM, 11:13 PM – 12:00 AM

वर्ज्यम् - 01:58 AM – 03:39 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM

अमृत काल - 08:47 AM – 10:31 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 09 06:04 PM - सितंबर 10 06:15 AM