dinanath96

Sep 12 2024, 20:26

जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता, चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति
Dhanbad: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह  के अध्यक्षता  में धनबाद लुबी सर्कुलर रोड स्थित जिला उत्सव विवाह भवन में *झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश* जी का हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया और उनकी अगवाई में धनबाद जिला के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बीच जन संवाद आपके साथ कार्यक्रम किया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जी ने किया एवं सफल संचालन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी जी ने किया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश  ने कहा कांग्रेस पार्टी आम कार्यकताओ की पार्टी है ।मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को  अध्यक्ष बनाया गया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जब टिकट मिला तो सिली में था,जब अध्यक्ष बना तो रांची मे था। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने  धनबाद के कार्यकताओ को आह्वावान करते हुए कहा धनबाद की सभी विधान सभा सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है पार्टी सर्वे कार्य भी कर रही है निष्ठावान कार्यकताओ को  टिकट मिलेगा। उन्होने  कहा धनबाद में कार्यकताओ का जोश-उत्साह देखकर मन प्रसन्न है धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी संगठन को मजबूत किया हैं।संगठन सशक्तिकरण अभियान को और तेज करे लोक सभा चुनाव की गलतीयो को सुधार कर काम करें। सशक्त बुथ के बल पर कांग्रेस धनबाद में जरूर जितेगी। पुरे पांच साल में कितने कार्यक्रम में शामिल हुए हैं कांग्रेस के प्रती इमानदार हैं या नही। मुख्य रूप से झरिया की सम्मानित विधायक पूर्णिमा नीरज, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो जी प्रदेश के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, महासचिव मदन महतो, पंकज मिश्रा, वैभव सिंहा विजय सिंह रामगोपाल भूवानिया, अशोक सिंह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज धनबाद जिला के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सभी नगर व प्रखंड अध्यक्षों ने संबोधित किया
                      नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भरा उन्होंने कहा कि मुझे जैसे साधारण कार्यकर्ता को दामोदर पुल से लेकर धनबाद आने तक जगह-जगह सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जो स्वागत किया उनके इस प्यार और स्नेह से अभीभूत हूं। इसी समर्पण का परिणाम है की अचानक रात्रि फोन कर दिल्ली बुलाया गया जहां हम लोगों आदर्श नेता परम आदरणीय राहुल गांधी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी केसी वेणुगोपाल जी झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब ने मुझे झारखंड संभालने की जिम्मेदारी सौंपी मैं आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर अपने आला कमान से वादा कर चुका हूं की पूरी झारखंड प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार पुनः वापस होगी और जो वादा राहुल गांधी जी ने माता बहनों और युवाओं से किया उसे हम जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे जिस प्रकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार होते आया है यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना बंद की गई मगर संघर्ष की उपज मैं का हेमंत सोरेन जी ने अब वह आवास योजना शुरुआत किया मैया सम्मान योजना का हक हमारी बहनों को मिलना शुरू हो गया है और झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार वादा करती है की हर वर्ग हर समाज के लोगों का ख्याल रखा जाएगा विशेष कर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने का काम करेगी। और उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कहीं की इस बार विधानसभा चुनाव के लिए जितने लोगों ने भी आवेदन किया है उन सभी के नाम को में दिल्ली भेजने का काम करूंगा और हमारे और आपके बीच का प्रत्याशी संगठन से ही होगा,। कार्यक्रम में धनबाद कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और राशिद रजा अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड का मोमेंटम दिया और एकावन किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान तेलमोचो पुल, कपुरीया मोड, पुटकी, गोधर, बैंक मोड, रांगाटाड, सीटी सेंटर के पास कांग्रेस कार्यकताओ ने जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बाघमारा के रोहित यादव भी भारी संख्या में अपने समर्थक के साथ आए थें। मयूर शेखर झा के समर्थन मे भी जोरदार नारे लगाए गए।
झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह जी ने कहा कि संगठन में सबसे बड़ी शक्ति है और आज इस सभागार में हमें अनुशासन और समर्पण अगर किसी से सीखना है तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी से सीखना होगा उनके समर्पण और अनुशासन के बदौलत ही आज वह स्थान इस स्थान पर पहुंचे हैं की पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा ने कहा पार्टी हाईकमान को अपने हिस्से की सभी सीट को जिताकर भेजेंगे। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा मैने रात-दिन मेहनत कर धनबाद का संगठन मजबूत किया। हम विधान सभा चुनाव के लिए पुरी तरह तैयार हैं।
           इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिती के अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष अभिलाष साहू, गजेंद्र सिंह, शमशेर आलम, विजय सिंह, अभिजीत राज, शाहिदा कमर, रणविजय सिंह, इरफान खान चौधरी, बाबू अंसारी, कुमार गौरव उर्फ सोनू, गोपाल कृष्ण चौधरी, रवींद्र वर्मा, पंकज मिश्रा, वैभव सिंहा, मनोज यादव नवनीत नीरज, महेंद्र कुमार दुबे अशोक लाल, सुंदर यादव, राजेश राम, जावेद रजा,बकील बाउरी, कयूम खान,सरफराज आलम, कालीचरण यादव, बीके सिंह,रवी चौबे, रोहित यादव, योगेन्द्र सिंह योगी, सुरेंद्र यादव रामगोपाल भुवानिया, देवेंद्र कुमार, मयूर शेखर झा,शैलेलगनदेव यादव,अख्तर खान गुड्डू, मुख्तार खान, मनोज कुमार हाड़ी मृत्युंजय सिंह, इम्तियाज अली, महीला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिता राणा, रत्नेस यादव, राजू दास,माधव सिंह, सुरेश चंद्र झा सुधांशुशेखरझा, , जहीर अंसारी, किशोर कुमार, मंटू दास, पप्पु पासवान, डीएन यादव, जियाउल हुसैन,अछयवर प्रसाद, गैरूल हसन, रवी रंजन सिंह, शंकर प्रजापति, दिपक सिंह, बलराम महतो, इदु अंसारी,रामकृपाल गोस्वामी, आंनद मोदक, धनेशवर सिंह  संतोष मोदक  हरिश्चंद्र दुबे,रणधीर ठाकुर, रणजीत पांडेय, प्रदीप पांडेय, इंदल यादव, जयप्रकाश चौहान अवधेश पासवान, संजय जयसवाल, डीके सिंह, पिंटू तुरी, पूर्णेदु सिंह,अरविंद सैनी,

dinanath96

Sep 12 2024, 17:03

झारखंडी संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया करमा महोत्सव का आयोजन
धनबाद:टाटा सीजुआ शक्ति मेला मैदान में शक्ति सेना करम परब महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेबीकेएसएस के संस्थापक जयराम महतो, विशिष्ट अतिथि कन्हाई चौहान एवं प्रदीप महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम के संयोजक दीपक महतो ने कहा कि महोत्सव में बागड़ा की टीम को  प्रथम पुरुस्कार विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि जयराम महतो ने 5000 रुपया, साड़ी, कप एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार  विजेता बोकारो की टीम को कन्हाई चौहान ने 3000 रुपए, साड़ी, कप और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। तृतीय पुरस्कार विजेता डुमरी की टीम को प्रदीप महतो ने 2000 रुपया, साड़ी, कप एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रोनित महतो ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी जेबीकेएसएस के पदाधिकारियों को शक्ति सेना ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन कुमार, मनीष महतो, प्रेम महतो, राजेंद्र महतो, सुनील महतो, राजकुमार, विकास, आकाश, प्रदीप समेत अन्य शक्ति सेना के सदस्य सक्रिय थे।

dinanath96

Sep 12 2024, 07:44

भारी घहमा घहमी के बीच भाजपा की रायशुमारी हुई सम्पन्न
धनबाद: आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. आज भाजपा की तरफ से धनबाद जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए रायशुमारी करायी जा रही है.भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद विधानसभा से प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की जा रही है.धनबाद विस क्षेत्र के लिए किसलय तिवारी को प्रभारी बनाया गया है.इस रायशुमारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी. इस दौरान कार्यकर्ताओं का खूब हंगामा भी दिखा.दरअसल हर सदस्य को तीन-तीन नाम लिख कर देना है. जिसे लिख कर सीधे बंद बक्सा में डालेंगे.
विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मंडलों के अध्यक्ष के अलावा कार्यसमिति के सभी सदस्य रहेंगे,संबंधित क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को  अपनी राय देनी है. भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बॉबी पांडेय का आरोप है कि कुछ नए लोगों को भी रायशुमारी में शामिल कर उनसे पर्ची डलवाई गई और फिर यही हंगामे का कारण बना. प्रभारी किसलय तिवारी ने किसी भी तरह के हंगामे की बात से इंकार किया. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से रायशुमारी की परिक्रिया चल रही है.उन्होंने बताया इस रायशुमारी के बाद सील बंद बक्सा को रांची ले जाकर जमा किया जायेगा. धनबाद विधानसभा के लिए किसलय तिवारी,निवास मंडल
झरिया के लिए सत्य नारायण झा बाटुल एवं बलराम दुबे, बाघमारा के लिए शशांक राज एवं निर्भय शाहबादी, टुंडी के लिए लुईस मरांडी, निरसा के लिए प्रदेश महामंत्री सह सांसद प्रदीप वर्मा, सिंदरी के लिए सांसद कालीचरण सिंह को प्रभारी बनाया गया है.

dinanath96

Sep 12 2024, 07:26

रेलवे अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने किया उद्घाटन
धनबाद: बुधवार को मंडल कीड़ा संघ अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का  रेल्वे स्टेडियम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा  के द्वारा  उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर अपर रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अमित कुमार, अपर रेल प्रबंधक (ओपी)विनीत कुमार,मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) रामसूरत सिंह,वरिय मंडल  अभियंता प्रदीप कुमार, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंताचंद्रशेखर प्रसाद, वरिया मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार, मंडल अभियंता( ट्रैक) टी सोनेवाल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी सह सहायक मंडल वित्त प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह, समेत रेलवे के अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे उद्घाटन मैच कैरेज और वैगन एवं आरपीएफ के बीच खेला गया। इस मैच में कैरेज और वैगन 2–1गोल से  विजई हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीम हिस्सा ले रही है। मैच रेफरी चंटू हजरा सहायक सुरेश किस्कू व सुदान लाल सोरेन एवं बीरेंद्र यादव के द्वारा मैच का संचालन किया गया।

dinanath96

Sep 12 2024, 02:17

रेलवे अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का  डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने  किया उद्घाटन
धनबाद: बुधवार को मंडल कीड़ा संघ अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का  रेल्वे स्टेडियम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा  के द्वारा  उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर अपर रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अमित कुमार, अपर रेल प्रबंधक (ओपी)विनीत कुमार,मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) रामसूरत सिंह,वरिय मंडल  अभियंता प्रदीप कुमार, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंताचंद्रशेखर प्रसाद, वरिया मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार, मंडल अभियंता( ट्रैक) टी सोनेवाल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी सह सहायक मंडल वित्त प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह, समेत रेलवे के अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे उद्घाटन मैच कैरेज और वैगन एवं आरपीएफ के बीच खेला गया। इस मैच में कैरेज और वैगन 2–1गोल से  विजई हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीम हिस्सा ले रही है। मैच रेफरी चंटू हजरा सहायक सुरेश किस्कू व सुदान लाल सोरेन एवं बीरेंद्र यादव के द्वारा मैच का संचालन किया गया।

dinanath96

Sep 11 2024, 15:29

बांग्ला भाषियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं है:रीना मंडल
धनबाद: मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के बैनर तले एक दिवसीय महाधरना दिया गया।
राज्य में बांग्ला भाषा एवं संस्कृति की रक्षा एवं साजिश के तहत बांग्ला भाषा के अस्तित्व को मिटाने के प्रयास को विफल करने के लिए राज्य भर के बांग्ला भाषी अब आंदोलन पर उतर आए हैं। पिछले चौबीस बरसों से बांग्ला भाषा की उपेक्षा एवं अनदेखी के विरोध में झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के बैनर तले धनबाद जिला के सिंदरी, निरसा ,बोकारो के बांग्ला भाषी संगठनों ने रणधीर वर्मा चौक में एक दिवसीय महाधरना में धरना भाग लिया। महाधरना के पश्चात सभी बंगला भाषियों ने उपायुक्त (धनबाद) से मिलकर  मुख्यमंत्री  को मांग पत्र सौपा।महाधारणा को विभिन्न बांग्ला भाषी संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया और राज्य में बांग्ला भाषा के साथ हो रहे सौतेले कार्रवाई की निन्दा करते हुए सरकार एवं प्रशासन को इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा। नेताओं ने वर्तमान सरकार को आज तक बांग्ला भाषी टीचर की नियुक्ति न किए जाने,बांग्ला भाषा में पुस्तकों की छपाई न करने, बांग्ला अकादमी का गठन न करने, बांग्ला को द्वितीय राजभाषा घोषित कर उसकी अधिसूचना निर्गत नही किए जाने एवं उसका क्रियान्वयन नहीं किए जाने जैसे चिर लंबित मांगों की पूर्ति हेतु कोई भी पहल नहीं किए जाने को राज्य के बांग्ला भाषियों के भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। बार बार मांग किए जाने के बाबजूद राज्य अल्प संख्यक आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर किसी बांग्ला भाषी की नियुक्ति नहीं की गई और न ही दो सदस्यों की नियुक्ति ही की गई।चार वर्ष आठ माह के बाद मात्र एक सदस्य को नियुक्त कर बांग्ला भाषियों को लॉलीपॉप थमाने का काम किया गया।जिस राज्य के गठन में बांग्ला भाषियों की सक्रिय भागीदारी रही उस राज्य में बांग्ला भाषा का अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य के बांग्ला भाषियों को सड़क पर उतर कर आंदोलन करने पर विवश किया है,उसका परिणाम भुगतने के लिए भी उसे तैयार रहना होगा। इस राज्य के बांग्ला भाषियों का नारा है जो बांग्ला हित की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा,आज रणधीर वर्मा चौक पर भी एक दिवसीय महाधारणा आयोजित किया गया है, दूसरे चरण में रांची में रैली एवं प्रदर्शन कर राज्य की सत्तासीन पार्टी सहित अन्य सभी राजनैतिक दलों को भी यह साफ संकेत दिया जाएगा,की राज्य के बांग्ला भाषियों की उपेक्षा एवं अनदेखी अब किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा।महाधारणा के बाद राज्य के मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त, जमशेदपुर को समर्पित किया गया। चूंकि झारखंड विधानसभा में किसी भी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा बांग्ला भाषा के लिए मुखरता से आवाज नही उठाया गया,इसलिए बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के द्वारा सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बांग्ला बहुल विधानसभा क्षेत्र में बांग्ला भाषी उम्मीदवार देने की मांग की है।
इस महाधरणा को सफल बनाने में सभी बांग्ला भाषियों ने अहम भूमिका निभाई, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और बारी-बारी से सभी अपना वक्तव्य पेश किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किये। धरना में मौजूद रहे भवानी बनर्जी, रघुनाथ राय ,सुजीत रंजन, गोपाल चटर्जी, बबीता कुमारी मंडल, बेदाना बाउरी, लीला बाउरी, रंजन मंगल, आरती देवी, माया देवी यशोदा बाउरी ,बुला दास,प्रकाश कुमार, प्रभास कुमार दास, डी,जे सरकार, प्रिया बैनर्जी, शंकर मुखर्जी, पार्थो सेनगुप्ता, समीर मंडल, मनोज मंडल, बबलू दास, शंकर मंडल, देवाशीष चटर्जी, विश्वनाथ घोष, श्यामल राय, सुमंतो मुखर्जी, सविता कुमारी अनिल चंद्र कुम्भकर, दिलीप चौधरी, फनिंद्र गोराई, निमाई धीवर, शिशिर धीवर, मनोज रजवार, प्रदीप रजवार ,राहुल चट्टोपाध्याय, बहा चटर्जी, रिंकू सिंह, निवेदिता राय, चाइना राय, सीमा राय, प्रतिमा राय, सपन चटर्जी, बबलू दास, रेवती कुमारी सेन, कविता सेन, रीना देवी, दिलीप कुमार मंडल, प्रसन्ना कुमार मंडल, बुबई दत्ता, बप्पा सरकार और बहुत गण मान्य लोग मौजूद रहे।

dinanath96

Sep 09 2024, 14:20

ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल की झारखंड कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
धनबाद:ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल की झारखंड कार्यकारिणी की बैठक राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय सचिव के अध्यक्षता में सरायढेला स्थित विश्वनाथ होटल के सभागार में हुई।जिसमें  केंद्रीय समिति की ओर से पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुंदन मोहम्मद मिनाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा कानूनी सलाहकार शिवेंद्र कुमार सिन्हा की उपस्थिति में संगठन का चुनाव किया गया जिसमें सर्व समिति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुमार टाटा, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा मिश्रा बोकारो, मुकेश कुमार सिंह व बबन शुक्ला, प्रदेश महासचिव संजय चंद्रा, धनबाद सह सचिव शैलेश कुमार टाटा व नीतीश आनंद गिरिडीह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद कैश आलम,सूरज खन्ना रांची को पद पर चयन किया गया। साथ ही बैठक में 25 से 27 अक्टूबर को धनबाद में तीन दिवसीय नृत्य कार्यशाला,5 दिसंबर को नाट्य कार्यशाला  टाटा  में आयोजित किया जाएगा तथा एक स्क्रिप्ट राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद कैश एवं राष्ट्रीय नेत्र प्रभारी सरसी चंद्र ने किया। बैठक में राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद निजाम, सरसी चंद्र, सतीश कुंदन, शिवेंद्र सिंह शैलेंद्र  कुमार,सूरज खन्ना,बबलू शुक्ला, शिवेंद्र कुमार, कैश आलम, शिप्रा कुमारी, मुकेश सिन्हा एवं राममूर्ति पाठक उपस्थित थे।

dinanath96

Sep 09 2024, 13:43

धनबाद में समाजसेवी लालबाबू सिंह ने कई स्थानों का दौरा कर लोगों की समस्या को जाना
धनबाद : धनबाद में समाजसेवी लाल बाबू सिंह ने रविवार की देर शाम कई स्थानों का दौरा कर लोगों से मिले और उनकी समस्या को जाना। इस दौरान उन्होंने मनईटांड़, हावड़ा मोटर के समीप शक्ति प्लाजा अपार्टमेंट समेत पथराकुल्ही और धैया में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसके निदान का आश्वासन दिया। इसके अलाव उन्होंने कई स्थान पर गणेश पूजा पंडालों में भी गए और भगवान गणेश और माता की जगराता में धनबाद लोगो के सुख समृद्धि की कामना किए। लाल बाबु सिंह ने मीडिया से बाद करते हुए कहा कि वे जहां भी जा रहे है लोगों का काफी प्यार और स्नेह मिल रहा है। मैं हमेशा कोशिश करूंगा की लोगों में मुझसे जो उम्मीद जगी है मैं उसे पूरा करूंगा। इस दौरान भाई कुमनाथ सिंह, विवेक गुप्ता, विकास गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।

dinanath96

Sep 04 2024, 20:15

भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, मौके पर विधायक राज सिन्हा रहे मौजूद, चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
धनबाद विधानसभा अंतर्गत भाजपा धनबाद महानगर के बैंक मोड़ मंडल और बरटाँड मंडल की कार्यसमिति की बैठक को आयोजन किया गया।

बैंक मोड़ मंडल की बैठक का आयोजन मटकुरिया स्थित दुर्गा मंडप एवं बरटाँड मंडल की बैठक का आयोजन हॉउसिंग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव के निमित्त कमर कसना था। बैठक में बूथ समिति का पुर्ननिरीक्षण किया गया।
साथ ही सभी पुराने नये कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर एक सूत में पिरोने का प्रयास किया गया।

मौके पर विधायक राज सिन्हा नें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को उदाहरण देते हुए बताया की वर्ष 2009 के चूमाव में मात्र 800 कुछ वोटों से पीछे रह गए थे और उस वक्त सभी कार्यकर्ताओं की आँखों में आँशु डबडबा गए थे, उस वक्त को याद कराते हुए बताया की हम सबको पुनः पूरी मेहनत से घर-घर तक पहुँचना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य में भी भाजपा सरकार बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

भ्रष्टाचार और झूठे वादों से लोगों को ठगने वाली झारखण्ड की वर्तमान हेमंत सरकार जिसने झारखंड के हर वर्ग को ठगने का काम किया है, ऐसी सरकार को इस बार विधानसभा के चुनाव में उखाड़ फेंकना है और पुनः भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाकर विकास की गति को दोगुना करना है।

मौके पर भाजपा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष श्रावण राय, विधानसभा निमित्त धनबाद विधानसभा के चुनाव प्रभारी गिरिडीह के पूर्व महापौर सुनील पासवान जी, बोकारो विधानसभा के चुनाव प्रभारी धनबाद के पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल जी, जिला महामंत्री मानस प्रसून, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रामा सिन्हा, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष सन्नी रवानी, बरटाँड मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण राय, राजकुमार मंडल, रिंकू सिन्हा, अमित सिंह, अमरजीत कुमार, बेबी यादव, टुन्ना सिंह, शम्भू सिंह, जगबंधु मंडल, नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद अग्रवाल, मिथलेश सिंह, पुष्पा राय, सुजीत झा, डीके सिंह, सरोज प्रसाद, संजीत सिंह, अनिल प्रसाद, परशुराम पासवान, हुलास दास, टिंकू खत्री, भगीरथ दास, दिलीप सिंह, विजय ठाकुर, प्रकाश मंडल, पप्पू गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद, धर्मेंदर दोनकर, अनिल सींग, रेनू थापा, निर्मला गिरी, सुनीता केसरी, रिंकू सिंह, अजित पोद्दार सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित रहें।

dinanath96

Sep 04 2024, 13:41

*एसडीओ ने 400 घनफीट अवैध बालू लदे 4 टाटा 407 को किया जब्त*
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक के नेतृत्व में बुधवार की सुबह हीरापुर में औचक जांच अभियान चलाकर अवैध बालू लदे 4 टाटा 407 को पकड़ा गया। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह बालू के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाकर हीरापुर के विवेकानंद चौक, डीएस कॉलोनी, ज्ञान मुख़र्जी रोड तथा प्रेम गली में अवैध बालू लदे टाटा 407 संख्या जेएच 10 बी.एम. 2326, जेएच 10 ए.टी. 5872, जेएच 10 बी.जे. 7449 तथा जेएच 10 टी 8676 को जब्त किया गया। प्रत्येक वाहन पर लगभग 100 - 100 घनफीट अवैध बालू लदा हुआ था। जब्त किए गए वाहनों को धनबाद थाना को सुपुर्द कर वाहन के मालिक, चालक और उप चालकों पर प्राथमिकी दर्ज करने  की कार्रवाई की जा रही है