Sep 10 2024, 21:20
बोकारो में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मुआवजा के बाद ग्रामीण सड़क जाम हटाया
By - मनोज गर्ग
बोकारो - जिला के बेरमो स्टेशन के पास मंगलवार की शाम लगभग सड़क दुर्घटना में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत कानीडीह ग्राम निवासी लगभग 45 वर्षीय लाल कुमार मुरमू पिता स्व. जुगल मांझी की मौत हो गई। उनकी मौत जरीडीह बाजार से सिलाई सामग्री लेकर चलकरी लौट के क्रम में गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात मारुति वैन ओमनी द्वारा कुचल दिए जाने के कारण हो गई। अज्ञात ओमनी फरार हो गया है।
घटना के बाद चलकरी पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू कुमार महथा, बेरमो इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, कांग्रेस नेता प्रवेज अख्तर, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर उर्फ झगरू, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, चलकरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया दुर्गा मांझी, झामुमो के भोलू खान रंजीत महतो जेबीकेएसएस के कमलेश महतो, सोनाराम मुर्मू, प्रमोद शर्मा, अशोक मंडल, अरुण गिरी, मोहन माझी, सुरेश मांझी, राजेश शर्मा, निमाई मंडल, झामुमो के दीपक महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
घटना स्थल पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के विचार वार्ता हुई जिसमें फोन पर बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपने निजी मत से मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए भिजवाए इसके अलावा बेरमो सी ओ संजीत कुमार सिंह द्वारा प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार दिए। इसके अलावा उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर मृतक की पत्नी राजमती देवी को हिट एंड रन की 4 लाख मुआवजा, विधवा पेंशन, अबुआ आवास, मृतक के बच्चों को सरकारी स्तर पर मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए प्रॉसेस करने और ओमनी को पकड़ने का आश्वासन दिया। मृतक की दो पुत्री और एक पुत्र है। मुआवजा मिलने के बाद रात्रि 8:30 बजे अंतिम संस्कार के लिए सड़क से शव उठाया गया।
Sep 12 2024, 10:50