SanatanDharm

Sep 11 2024, 07:49

आज का राशिफल 11 सितंबर 2024 : जानिए आज के राशिफल के अनुसार अपना भविष्यफल

​मेष राशि के लिए सुखद रहेगा आज का दिन

मेष राशि के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपका पहले भाग से अधिक बेहतर होगा। आपको आज परिवार में सुखद अनुभव होगा। बड़ी रकम हाथ में आने से आप संतोष महसूस करेंगे। शाम के समय आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी और मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आपके रुके हुए काम आज बन सकते हैं। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगो को सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 87 % आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें

वृषभ राशि के सितारे बताते है कि आज आपको आर्थिक मामलों में किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी की बातों में आकर धन लगाने की गलती करने से बचें। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा और बाहर के खाने से परहेज करना होगा क्योंकि आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। शाम को आज आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते है जहाँ आपकी पहचान का दायरा बढेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में उलझने से बचना होगा नहीं तो पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​ ​मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा

आज का दिन मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। जमीन, जायदाद और दीर्घकालीन निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आर्थिक मामलों में पूर्व में किए परिश्रम और निवेश का भी आज लाभ पा सकते हैं। आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज आप अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना बनाकर काम करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद रहेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाना फायदेमंद रहेगा।

​कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज धनु राशि में आ रहे हैं ऐसे में आज आप कोई भी कार्य करें तो उसमें भाग्य का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को संवारने का मौका मिलेगा और आप शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​सिंह राशि वालों का सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा

आज सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाह रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आपका सुखद बीतेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रभाव और सम्मान बढेगा। पद लाभ भी मिल सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 1 दूर्वा चढ़ाएं।

​कन्या राशि वाले सुख साधनों पर खर्च करेंगे

कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि आज भौतिक सुख साधनों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा और इस मामले में आप धन भी खर्च करेगे। दिन वैसे आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सहयोगियों की मदद से किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन मे आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। माता पिता से अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि वाले आर्थिक लाभ पाएंगे

आज का दिन तुला राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी कमाई तो बनी रहेगी लेकिन इसी अनुपात में आपका खर्च भी आज बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज बिना मांगे किसी को कोई सलाह देने की गलती नहीं करें नहीं तो लोग आपकी बातों का सम्मान नहीं करेगे। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा और किसी परिचित के माध्यम से धन लाभ होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और संतुलित आहार लेना होगा। माता की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें, गाय को रोटी भी खिलाएं।

​वृश्चिक राशि वाले मानसिक उथल पुथल महसूस करेंगे

वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। दिन के पहले भाग में मानसिक उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। आपको आज घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। शिक्षा के मामले में आज वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिेलेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा का योग बना हुआ है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि वाले वाणी पर कंट्रोल रखें

धनु राशि के सितारे बताते है कि आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि जो भी बोलें सोच विचार कर बोलें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज व्यस्तता की बीच आज आप लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे आपकी लव लाइफ मे प्रेम बढेगा। आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते है। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका मौज मनोरंजन में बीतेगा। धर्म कर्म में भी रुचि लेगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

​मकर राशि के जातक जोखिम से बचें

मकर राशि के जातकों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि आलस्य के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज अटक सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। पावर सेक्टर में आज निवेश करने से आपको बचना चाहिए। आपके सितारे कहते है कि आपको आज जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम में सफलता मिलेगी। पिता से आपको आज सहयोग एवं लाभ मिल पाएगा। आयात निर्यात के काम मे आज मकर राशि के जातक लाभ पा सकेंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।

​कुंभ राशि वालों को पैतृक धन से लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का प्रतिफल मिल जाएगा। आपके अधिकारी भी आज आपके काम की सराहना करेंगे। वैसे सलाह है कि, नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए नहीं तो बनता काम भी खराब हो सकता है और साथ ही जल्दी के चक्कर में और देरी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी बातों पर गौर भी करें इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। और सरकारी क्षेत्र के आपके काम भी आज बन जाएंगे। जहां तक खर्च की बात है तो आज का दिन खर्चीला रहने वाला है इसलिए हाथ समेटकर चलना ही आपके हित में रहेगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

​मीन राशि के जातकों को सकारात्मक रहना चाहिए

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि अपनी सोच को सकारात्मक रखें इससे आपके स्वास्थ्य पर अनुकूल असर दिखेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेगा। आपको कुछ नया काम भी मिल सकता है जिसकी वजह से आप तनाव महसूस करेगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है। दर्शनशास्त्र, ज्योतिष और अध्यात्मिक विषयों की ओर आपका रुझान रह सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

SanatanDharm

Sep 10 2024, 06:54

आज का राशिफल, 10सितम्बर 2024:जानिए राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा आपका...?

राशिफल के अनुसार, आज यानी मंगलवार 10 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। वहीं, कुछ राशियों के जातकों का दिन खुशहाल रहने वाला है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई पड़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल 

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें।

मकर दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें। नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल 

 समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

SanatanDharm

Sep 10 2024, 06:53

आज का पंचांग- 10 सितंबर 2024:, जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष सप्तमी- सितंबर 09 09:53 PM – सितंबर 10 11:12 PM

शुक्ल पक्ष अष्टमी- सितंबर 10 11:12 PM – सितंबर 11 11:46 PM

नक्षत्र

अनुराधा - सितंबर 09 06:04 PM – सितंबर 10 08:04 PM

ज्येष्ठा - सितंबर 10 08:04 PM – सितंबर 11 09:22 PM

योग

विष्कुम्भ - सितंबर 10 12:32 AM – सितंबर 11 12:30 AM

प्रीति - सितंबर 11 12:30 AM – सितंबर 11 11:54 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:15 AM

सूर्यास्त - 6:31 PM

चन्द्रोदय - सितंबर 10 12:12 PM

चन्द्रास्त - सितंबर 10 10:55 PM

अशुभ काल

राहु - 3:27 PM – 4:59 PM

यम गण्ड - 9:19 AM – 10:51 AM

गुलिक - 12:23 PM – 1:55 PM

दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:32 AM, 11:13 PM – 12:00 AM

वर्ज्यम् - 01:58 AM – 03:39 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM

अमृत काल - 08:47 AM – 10:31 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 09 06:04 PM - सितंबर 10 06:15 AM

SanatanDharm

Sep 09 2024, 06:18

आज का राशिफल, 9 सितंबर 2024 : जानिए आज के राशि के अनुसार आप का भविष्यफल

मेष राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की बातों या संतान के कार्यों की वजह से दुखी हो सकते हैं। व्यवसाय की प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में कुछ सख्त व्यवहार अपनाना होगा, अन्यथा साथ काम करने वाले आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के आसार बन रहे हैं। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल : वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा

वृषभ राशि वाले आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी, जिससे लोग आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को आज शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल : प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान बढ़ेगी

मिथुन राशि वाले सोमवार के दिन परिवार के साथ शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और इसके लिए अधिकारियों को खुश रखना होगा। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपकी जान पहचान बढ़ेगी। आज आपको किसी जरूरी काम पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार करने वालों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

कर्क राशिफल : रुके हुए कार्य पूरे कर लेंगे

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे, जिससे किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आपको किसी भी बात से निराश होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, इस पर कुछ पैसे खर्च होंगे। दोपहर बाद आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी रुके हुए कार्य पूरे कर लेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

सिंह राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

सिंह राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित था तो वह आज पूरा हो सकता है और संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। अगर आज किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को आज शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर किसी रिश्तेदार को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर फैसला लें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

कन्या राशिफल : धन प्राप्ति के मार्ग मिलेंगे

कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के आपको मार्ग मिलेंगे और आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आज के दिन अगर आप कर्ज लेना चाहते हैं तो वह आसानी से मिल जाएगा। बिजनस के लिए कुछ निकट और दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं। अगर संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी, घर या दुकान आदित्य खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आज आपकी तरक्की देखकर आपके शत्रु ईर्ष्या महसूस करेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

तुला राशिफल : आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे

तुला राशि वालों को सोमवार के दिन अटके धन की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से सम्मान और धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। व्यापार कारोबार करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे और प्रॉपर्टी व वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों को पूरा साथ मिलेगा और संतान के विकास को देखकर मन प्रसन्न भी होगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं और पूरे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान भी बनाएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल : आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें

वृश्चिक राशि वाले आज खर्चों को नियंत्रण में रखें और अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। आज कुछ काम आपकी सोच के विपरीत हो सकते हैं, कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। विदेश में व्यापार करने वालों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप दान के काम में भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

धनु राशिफल : नई नौकरी की तलाश करेंगे

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपके किसी काम के असफल होने से आपकी निराशा बढ़ सकती है। अनावश्यक भय से आपका मन बेचैन रहेगा। अगर किसी काम में निवेश करना है तो सोच समझकर ही करें। नौकरीपेशा जातक आज कुछ तनाव महसूस करेंगे और नई नौकरी की तलाश करेंगे। दिनभर व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम के समय माता पिता की सलाह आपको मानसिक शांति देगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशिफल : बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी

मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कुछ ऐसी जानकारी प्राप्त करने का रहेगा, जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। किसी बड़े फायदे की उम्मीद में आज का दिन सार्थक नजर आएगा। राजकीय कार्यों में आज सक्रिय रूप से भाग लेंगे। भाई-बहन की शादी में आ रही बाधाएं आज किसी बड़े बुजुर्ग के माध्यम से दूर होंगी। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। शाम को आप परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल : सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन तरक्की के नए रास्ते खोलेगा और आपके कारोबार में कोई डील रुकी हुई थी तो वह आज पूरी हो सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आप राहत की सांस ले पाएंगे। परिवार में चल रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा और घर की साज सजावट या मरम्मत का कार्य शुरू हो सकता है। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा और लोगों का आना-जाना लगा रहता है। किसी सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, उस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

मीन राशिफल : माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा

मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। बच्चे को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागदौड़ करेंगे, जिससे थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। बिजनस के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं, जो आपके बिजनस के लिए बेस्ट रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनके सहयोग से कई काम बनेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

SanatanDharm

Sep 09 2024, 06:16

पंचांग- 9 सितंबर 2024:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष षष्ठी- सितंबर 08 07:58 PM- सितंबर 09 09:53 PM

शुक्ल पक्ष सप्तमी- सितंबर 09 09:53 PM- सितंबर 10 11:12 PM

नक्षत्र

विशाखा - सितंबर 08 03:31 PM- सितंबर 09 06:04 PM

अनुराधा - सितंबर 09 06:04 PM- सितंबर 10 08:04 PM

योग

वैधृति - सितंबर 09 12:04 AM- सितंबर 10 12:32 AM

विष्कुम्भ - सितंबर 10 12:32 AM- सितंबर 11 12:30 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:15 AM

सूर्यास्त - 6:32 PM

चन्द्रोदय - सितंबर 09 11:15 AM

चन्द्रास्त - सितंबर 09 10:11 PM

अशुभ काल

राहू - 7:47 AM- 9:19 AM

यम गण्ड - 10:51 AM- 12:24 PM

कुलिक - 1:56 PM- 3:28 PM

दुर्मुहूर्त - 12:48 PM- 01:37 PM, 03:16 PM- 04:05 PM

वर्ज्यम् - 10:24 PM- 12:08 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM- 12:48 PM

अमृत काल - 08:20 AM- 10:06 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM- 05:27 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 09 06:04 PM - सितंबर 10 06:15 AM (अनुराधा और सोमवार)

SanatanDharm

Sep 08 2024, 06:42

आज का राशिफल, 8 सितम्बर 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

आज रविवार 8 सिंतबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या क्या बदलाव लेकर आने वाला है, किस जातक को परेशानी का सामना करना होगा और किसके किस्मत का तारा चमकेगा, जानें आज का राशिफल

मेष राशि वाले कल तरोताजा महसूस करेंगे

मेष राशि: मेष राशि वाले जातकों को आज 8 सितंबर को आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है. आपके परिवार वालों को किसी बात से खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे

वृषभ राशि वालों की आज भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी

वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले जातकों की आज 8 सितंबर को भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. आज धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है.

 

मिथुन राशि वाले जातकों की निर्माण कार्य में प्रगति होगी

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों की आज 8 सितंबर की निर्माण कार्य में प्रगति होगी.समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें.

कर्क राशि वालों का आज विपरीत स्थितियों में सुधार होगा

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों का आज 8 सितंबर को विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. अपने पार्टनर को आज आप आपके क़ीमती तोहफे से भी जादू चलाने में विफल रहेंगे.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों का आज 8 सितंबर को विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. अपने पार्टनर को आज आप आपके कीमती तोहफे से भी जादू चलाने में विफल रहेंगे.

सिंह राशि के जातकों को आज शत्रुओं पर विजय मिल सकती है

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को आज 8 सितंबर शत्रुओं पर विजय मिलने वाली है. जीवनसाथी की ओर से भावनात्मक चोट मिल सकती है.

कन्या राशि वाले जातकों को लाभदायक समाचार मिल सकते हैं

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों की आज 8 सितंबर को चारों ओर से लाभदायक समाचार मिल सकते हैं. लोगों से जुड़ाव आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं.

तुला राशि के जातक कल प्यार में पड़ना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को आज 8 सितंबर को कल संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

वृश्चिक राशि वाले जो आपसे रूठे हैं उन्हें मना ले

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों का कल 8 सितंबर व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल बढ़ेगा. अपनी गलती का अहसास कर लें और जो आपसे रूठे हैं उन्हें मना लें.

धनु राशि वाले जातकों की स्थिति मजबूत होगी

धनु राशि: धनु राशि के जातकों सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आपके जीवनसाथी की तरफ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा.

मकर राशि वाले जातकों को बकाये रकम की प्राप्ति हो सकती है

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को आज 8 सितंबर को व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगा. आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है.

कुंभ राशि के जातकों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों में आज 8 सितंबर को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकते हैं.

मीन राशि के जातकों का जरूरी काम बीच में अटक सकता है

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं. घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है.

SanatanDharm

Sep 08 2024, 06:41

आज का पंचांग- 8 सितंबर 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष पंचमी- सितंबर 07 05:37 PM- सितंबर 08 07:58 PM

शुक्ल पक्ष षष्ठी- सितंबर 08 07:58 PM- सितंबर 09 09:53 PM

नक्षत्र

स्वाति - सितंबर 07 12:34 PM- सितंबर 08 03:31 PM

विशाखा - सितंबर 08 03:31 PM- सितंबर 09 06:04 PM

योग

इन्द्र - सितंबर 07 11:16 PM- सितंबर 09 12:04 AM

वैधृति - सितंबर 09 12:04 AM- सितंबर 10 12:32 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:15 AM

सूर्यास्त - 6:33 PM

चन्द्रोदय - सितंबर 08 10:21 AM

चन्द्रास्त - सितंबर 08 9:32 PM

अशुभ काल

राहू - 5:01 PM- 6:33 PM

यम गण्ड - 12:24 PM- 1:56 PM

कुलिक - 3:29 PM- 5:01 PM

दुर्मुहूर्त - 04:55 PM- 05:44 PM

वर्ज्यम् - 09:43 PM- 11:29 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM- 12:48 PM

अमृत काल - 05:37 AM- 07:25 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM- 05:27 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 07 12:34 PM - सितंबर 08 06:15 AM (स्वाति और शनिवार)

SanatanDharm

Sep 07 2024, 08:34

आज का राशिफल, 7 सितम्बर 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

मेष राशि आज का राशिफल 

मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आपकी ऊर्जा आज चरम पर होगी, और आप किसी भी चुनौती को सहजता से पार कर लेंगे। नए अवसर आपके करियर में सुधार ला सकते हैं, लेकिन आपको सही निर्णय लेने की जरूरत है। इससे आपकी वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जो आपको प्रेरित कर सकता है। लेकिन आर्थिक रूप से समय थोड़ा सतर्कता बरतने का है।

वृषभ राशि आज का राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आपका आत्मविश्वास और धैर्य आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा और आप अपने प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। धन संबंधी मामलों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।

मिथुन राशि आज का राशिफल

आपकी संचार कला आज आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है। नए संपर्कों से पेशेवर लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है, इसलिए खुद का ख्याल रखें। रोमांटिक रिश्तों में कुछ नई संभावनाएं उभर सकती हैं, जो आपको खुश रखेंगी।

कर्क राशि आज का राशिफल

आपका संवेदनशील स्वभाव आज आपको दूसरों की भावनाओं को समझने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सही समय है। घर में शांति का माहौल रहेगा, और आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा, और धन प्राप्ति के नए स्रोत खुल सकते हैं।

सिंह राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करेगा। आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को सहजता से संभालेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे। रोमांस के क्षेत्र में आज का दिन खास रहेगा, और आपका साथी आपको सरप्राइज दे सकता है।

कन्या राशि आज का राशिफल 

आपकी विश्लेषणात्मक क्षमता आज आपको किसी जटिल समस्या का समाधान करने में मदद करेगी। स्वास्थ्य में सुधार के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है, जो आपके करियर के लिए लाभदायक साबित होगा।

तुला राशि आज का राशिफल 

आज आप अपनी रचनात्मकता से सभी को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचारों के लिए मान्यता मिलेगी। वित्तीय मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें, और नए निवेश से बचें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, जिससे आपसी विश्वास और मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल 

आपकी दृढ़ता और समर्पण आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता दिला सकते हैं। रिश्तों में आज थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन खुलकर बात करने से समस्या हल हो जाएगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है, और किसी नए स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि आज का राशिफल 

आपका साहस और आत्मविश्वास आज आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि आज का राशिफल 

आपकी मेहनत और समर्पण आज आपको पुरस्कार दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा, और परिवार के साथ खुशहाल समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी रचनात्मक परियोजना में जुट सकते हैं, जो आपके करियर में सुधार ला सकती है। वित्तीय मामलों में सुधार होगा और आप भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। रोमांटिक रिश्तों में आज नई ऊर्जा महसूस होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन राशि आज का राशिफल 

आपकी कल्पनाशक्ति आज आपको कुछ नया और अनोखा करने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा और वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। ऐसे में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम करने से बचें। इससे आप तनाव में आ सकते हैं। रिश्तों में आपको अपने साथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

SanatanDharm

Sep 07 2024, 08:33

आज का पंचांग- 07 अगस्त 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल

शक सम्वत - 1946 क्रोधी 

भाद्रपद- पूर्णिमान्त

भाद्रपद- अमान्त

तिथि

चतुर्थी - 05:37 पी एम तक   

नक्षत्र

चित्रा - 12:34 पी एम तक

योग

ब्रह्म - 11:17 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 06:02 ए एम

सूर्यास्त - 06:36 पी एम

चन्द्रोदय - 08:37 ए एम

चन्द्रास्त - 08:16 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:54 ए एम से 12:44 पी एम

अमृत काल - 05:38 ए एम, सितम्बर 08 से 07:26 ए एम, सितम्बर 08

ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 ए एम से 05:16 ए एम

अशुभ काल

राहूकाल- 09:10 ए एम से 10:45 ए एम

यम गण्ड - 01:53 पी एम से 03:27 पी एम

गुलिक - 06:02 ए एम से 07:36 ए एम

दुर्मुहूर्त - 06:02 ए एम से 06:52 ए एम, 06:52 ए एम से 07:43 ए एम

वर्ज्य - 06:51 पी एम से 08:39 पी एम

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- 12:34 पी एम से 06:03 ए एम, सितम्बर 08

SanatanDharm

Sep 07 2024, 08:31

आज गणेश चतुर्थी,आज हीं विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म हुआ था,आइये जानते हैं इस साल गणेश पूजा का मुहूर्त

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बना है. गणेश चतुर्थी के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र, ब्रह्म योग, विष्टि करण, पूर्व का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. पौरा​णिक कथा के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल तृतीया को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि को गणेश चतुर्थी के नाम से जानते हैं.

 इस दिन गणपति बप्पा का जन्मदिन मनाते हैं. गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है. गणेश चतुर्थी पर लोग गणेश मूर्ति की स्थापना करके पूजा करते हैं. अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन होता है.

इस साल गणेश चतुर्थी पर पाताल की भद्रा है. गणेश पूजा का मुहूर्त दिन में 11:03 बजे से है. गणेश पूजा के समय गणपति महाराज को अक्षत्, फूल, फल, धूप, दीप, नैवेद्य, मोदक, सिंदूर, दूर्वा आदि ​अर्पित करें. ओम गणेशाय नम: या अन्य मंत्र का जाप करें. आरती करें और चंद्रमा न देखें. 

गणेश जी की कृपा से आपके सभी बिगड़े काम सफल होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. गणेश जी जहां पर होते हैं, वहां से सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं क्योंकि वे स्वयं शुभता के प्रतीक हैं और प्रथम पूज्य भी हैं.

गणेश चतुर्थी के अलावा शनिवार व्रत भी है. जो लोग साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं, वे शनि देव की पूजा करें और शमी के पेड़ की सेवा करें. गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें. शनि देव की कृपा से आपके सभी कष्ट जल्द ही दूर हो सकते हैं. पंचांग से जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल आदि के बारे में.

आज का पंचांग, 7 सितंबर 2024

आज की तिथि- चतुर्थी – 05:37 पी एम तक, फिर पंचमीआज का नक्षत्र- चित्रा – 12:34 पी एम तक, उसके बाद स्वातिआज का करण- विष्टि – 05:37 पी एम तक, फिर बव – पूर्ण रात्रि तकआज का योग- ब्रह्म – 11:17 पी एम तक, उसके बाद इन्द्रआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- शनिवारचंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:02 ए एमसूर्यास्त- 06:35 पी एमचन्द्रोदय- 09:30 ए एमचन्द्रास्त- 08:45 पी एम

गणेश चतुर्थी 2024 मुहूर्त और शुभ योग

गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त: दिन में 11:03 बजे से दोपहर 1:34 बजे तकब्रह्म मुहूर्त: 04:31 ए एम से 05:16 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:44 पी एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 12:34 पी एम से 06:03 ए एम, 08 सितम्बररवि योग: 06:02 ए एम से 12:34 पी एम

अशुभ समय

राहुकाल- 09:10 ए एम से 10:45 ए एमगुलिक काल- 06:02 ए एम से 07:36 ए एमभद्रा: 06:02 ए एम से 05:37 पी एमभद्रा का वास: पाताल – 05:37 पी एम तकदिशाशूल- पूर्व

रुद्राभिषेक के लिए शिववास

क्रीड़ा में – 05:37 पी एम तक, फिर कैलाश पर