सुनीता विलियम्स के बिना धरती पर लौटा स्पेसक्राफ्ट 'स्टारलाइन' रेगिस्तान में सफल लैंडिंग
![]()
एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेश स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लैंड हो गया है। 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इसकी लैंडिंग हुई। अमेरिकी अंतरीक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
हालांकि, यह अंतरिक्ष यान दोनों यात्रियों के बगैर धरती पर लौटा है। स्टारलाइनर के साथ जाने वाले सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अभी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर ही रहेंगे। स्पेसशिप में खतरे को देखते हुए नासा ने दोनों एस्ट्रोनॉट्स को स्टारलाइनर कैप्सूल से वापस न लाने का फैसला किया था।
आसानी से हुई लैंडिंग
नासा ने बताया कि अमेरिकी समयानुसार शनिवार सुबह तड़के 12 बजकर 1 मिनट पर कैप्सूल ने आधिकारिक रूप से लैंडिंग की। योजना के अनुसार इसके तीनों बड़े पैराशूट खुले, जिसने लैंडिंग को आसान बना दिया। अंतरिक्ष यान ने सुरक्षित रूप से रेगिस्तान की सतह पर उतरा।
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष यान को सुरक्षित रूप से घर वापस लाने के लिए ग्राउंड टीमों की तारीफ की। नासा ने ग्राउंड कंट्रोलर और स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों के बीच बातचीत को जारी किया है, जिसमें विलियम्स ने कहा, 'आप शानदार लोग हैं। आप सबसे अच्छे हैं।'
नासा के लाइवस्ट्रीम को समाप्त करते हुए बोइंग की लॉरेन ब्रेनके ने एक अंतिम संदेश दिया, 'स्टारलाइनर ने एक बार फिर खुद को अंतरिक्ष में सुरक्षित यात्रा के लिए साबित कर दिया है।'
समुद्र के बजाय जमीन पर लैडिंग
बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल अमेरिकी समय के अनुसार शुक्रवार शाम को 6:04 बजे स्पेस स्टेशन से अनडॉक होकर पृथ्वी की तरफ रवाना हुआ था। स्पेसशिप में कोई क्रू नहीं था, ऐसे में यह ऑटोनॉमस मोड पर धरती की तरफ बढ़ रहा था।
बोइंग की लैंडिंग की खास बात रही कि यह स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन और नासा के मर्करी कार्यक्रम से जुड़े कैप्सूल की तरह तरह समुद्र में नहीं उतरा। स्टारलाइनर ने सूखी जमीन पर लैंडिंग की। स्टारलाइन के लिए पांच संभावित लैंडिंग स्थल थे- दो न्यू मैक्सिको में, एक यूटा, एक एरिजोना और अंत में एक कैलिफोर्निया में। कैप्सूल ने न्यू मैक्सिको को वॉइट सैंड्स स्पेस हार्बर को चुना। यह क्षेत्र पहले नासा अंतरिक्ष शटल पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
छह घंटे में धरती पर पहुंचा
अंतरिक्ष से धरती तक पहुंचने में स्टारलाइनर को छह घंटे का समय लगा। पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के बाद इसकी गति को धीमा करने के लिए पैराशूट खोले गए थे। आखिर में तीन पैराशूट की मदद से सूखी धरती पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई। नासा के लाइव स्ट्रीम से पता चलता है कि इसने बिना किसी बाधा के धरती पर वापसी की। अंतरिक्ष यान ने लगभग 27,400 किमी प्रति घंटे की कक्षीय गति से लगभग अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया।
लगभग 45 मिनट बाद इसने अपनी गति को धीमा करने के लिए पैराशूट खोले। न्यू मैक्सिको के सूखे रेगिस्तान में मौजूद व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर पर उतरने से कुछ समय पहले इसने अपने एयरबैग के सेट को फुलाया।



Sep 08 2024, 16:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.7k