Hazaribagh

Sep 07 2024, 14:45

डीआईजी सुनील भास्कर ने "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" की घोषणा की

रिपोर्टर पिंटू कुमार 

डीआईजी सुनील भास्कर ने आज एक प्रेस वार्ता में "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" की शुरुआत की घोषणा की है। यह कार्यक्रम10 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर के पांच जिलों में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की पुलिस से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण करना और त्वरित समाधान प्रदान करना है। डीआईजी भास्कर ने बताया कि सभी जिलों में नागरिकों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल/WhatsApp नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई जाएंगी।

 इसके साथ ही, कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय अखबारों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें।डीआईजी ने उल्लेख किया कि कार्यक्रम के दौरान गुमशुदा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, मानव तस्करी, दिव्यांग व्यक्तियों, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम, और अन्य सामाजिक समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।भास्कर ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा, विशेषकर उनके लिए जो नक्सलियों या अपराधियों से संबंधित शिकायतें दर्ज करते हैं।

यह कार्यक्रम न केवल नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रदान करेगा, बल्कि पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता और सुधार लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। डीआईजी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को बिना किसी डर के पुलिस के सामने रखें।

Hazaribagh

Sep 07 2024, 12:47

प्रशासन को अवैध कोयला परिवहन की मिली गुप्त सूचना, खनन विभाग ने टोल प्लाजा पर चलाया सघन जांच अभियान


हज़ारीबाग : उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार 6 सितंबर को कोयले के अवैध परिवहन के सन्दर्भ में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में कोयला लदे वाहनों की सघन जांच के लिए खनन विभाग को आदेश दिया गया। 

उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग के द्वारा पूरी रात राँची-पटना मार्ग पर स्थित नगवां टोल प्लाजा सहित अन्य जगहों पर पुलिस लाइन के पुलिस बल के साथ सघन जाँच किया गया। जांच क्रम में 30 कोयले से लदे वाहनों की जाँच की गई जिसका ई-परिवहन चालान सही पाया गया। 

जाँच दल को देखते हुए NH पर कोयले लदे गाड़ियां संख्या आम दिनों की तुलना मे काफी कम देखी गई। उपायुक्त के आदेश के आलोक में जाँच अभियान जारी रहेगा एवं पूरी सक्रियता से बग़ैर इ-परिवहन चालान के पकड़े जाने पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hazaribagh

Sep 06 2024, 18:23

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में 5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बीते दो दिनों में दिल्ली यात्रा के बाद रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की आधारशिला रखी।

शुक्रवार को रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित अशेश्वर ब्रह्मऋषि धर्मशाला के उन्नयन कार्य का शिलान्यास करते हुए सांसद ने वार्ड संख्या08 में पटेल धर्मशाला में विवाह भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया। 

दोनों परियोजनाएं सांसद मद से10-10 लाख रुपये की राशि में पूरी की जाएंगी।इस मौके पर ब्रह्मऋषि परिषद् ट्रस्ट, रामगढ़ एवं पटेल सेवा संघ द्वारा सांसद का गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया गया।इसके बाद, सांसद जायसवाल बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु प्रखंड में ग्राम पंचायत कंडेर पहुंचे, जहां उन्होंने सामुदायिक भवन और चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी लागत10 लाख रुपये है।

 गाँववासियों ने उनका ढोल-ताशे के साथ स्वागत किया।स्वागत के इस सिलसिले के बाद सांसद मनीष जायसवाल मांडू विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर ग्राम में पहुंचे और जनहित में डीएमएफटी योजना अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय परिसर में13 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण का शिलान्यास किया। यह कार्य4 करोड़84 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।सांसद ने अपने संबोधन में कहा, "मैं सदैव क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्नशील रहूंगा। सांसद मद और डीएमएफटी की राशि से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

Hazaribagh

Sep 06 2024, 18:21

हजारीबाग में द्वितीय अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 का सफल आयोजन


रिपोर्टर पिंटू कुमार। 

हजारीबाग: केंद्रीय परीक्षा समिति, राजस्व परिषद झारखंड, रांची के तत्वाधान में 2 सितम्बर से जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की द्वितीय अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 एवं प्रथम अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया गया।

यह परीक्षा 6 सितम्बर को संपन्न हुई। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त, श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने परीक्षा के सफल और कदाचार मुक्त संचालन पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

द्वितीय अर्धवार्षिक विभागीय एवं जनजातीय परीक्षा2023 और प्रथम अर्धवार्षिक विभाग एवं जनजातीय भाषा2024 के सफल संचालन के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है। 

इस बोर्ड में सहायक केंद्र अधीक्षक-सह-आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद, अवर सचिव राकेश चौधरी और उप जनसंपर्क निर्देशक श्री आनन्द शामिल हैं।परीक्षा के सफल संचालन में प्रमंडलीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Hazaribagh

Sep 06 2024, 18:19

हजारीबाग में 9 सितम्बर को होगा कर्मा महोत्सव, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कैश पुरस्कार की घोषणा


रिपोर्टर पिंटू कुमार। 

हजारीबाग: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधानसभा हजारीबाग में कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

यह महोत्सव 9 सितम्बर, सोमवार को कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में सम्पन्न होगा, जहाँ झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिताओं के मुख्य आकर्षण:- सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता: - प्रथम स्थान: ₹21,000 - द्वितीय स्थान: ₹15,000 - तृतीय स्थान: ₹11,000 -10 समूहों को सांत्वना पुरस्कार: ₹2,100- सर्वश्रेष्ठ रील प्रतियोगिता: - प्रथम स्थान: ₹3,100 - द्वितीय स्थान: ₹2,100 - तृतीय स्थान: ₹1,100- वादन प्रतियोगिता: - प्रथम पुरस्कार: ₹3,100 - द्वितीय पुरस्कार: ₹2,100भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सभी सदर विधानसभा के निवासियों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है। 

उन्होंने कहा कि आयोजन9 सितम्बर को सुबह11 बजे कर्जन ग्राउंड में होगा। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है।

Hazaribagh

Sep 05 2024, 19:05

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
गुरू एक मोमबत्ती की तरह होते हैं, जो स्वयं अंधेरे में रहकर दूसरों को प्रकाश देते हैं: शशि भूषण प्रसाद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के मौके पर दारू प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद, किड्स गार्डन, महेशरा उच्च विद्यालय, अल्फा कॉर्नर,बी डी जेजे इंटर कॉलेज इत्यादि कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। वही जिनगा मे स्थित ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल मे भव्य तरीके से इस दिवश को मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के संचालक शशि भूषण प्रसाद एवं प्राचार्य डी के चंद्र ने संयुक्त रूप से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्या अर्पण एवम् दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके बाद बारी-बारी से शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित किया। श्री भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि गुरू एक मोमबत्ती की तरह होते हैं, जो स्वयं अंधेरे में रहकर दूसरों को प्रकाश देते हैं। साथ ही उन्होंने एक विद्यार्थी का राष्ट्र हित में योगदान के बारे में बताया। विधालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बच्चो ने नृत्य, नाटक, देशभक्ति गीत एवम् चुटकुले प्रस्तुत किए। क्षेत्र के कई विद्यालयों एवं महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरा क्षेत्र मे शांतिपूर्ण तरीके से शिक्षक दिवस मनाया गया।

Hazaribagh

Sep 05 2024, 19:04

lसर्वांगीण विकास के लिए अन्नदाता किसानो का कृषि उत्पादन अति आवश्यक : डॉ आरसी मेहता

हजारीबाग- सदर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता  ने कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा, कंचनपुर, हेदलाग, पकरार सलगावा इत्यादि गांव में जनसंपर्क  किया। इस दौरान पकरार के सभा में डॉ मेहता ने कहा की हजारीबाग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अन्नदाता किसानो का कृषि उत्पादन अति आवश्यक है।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी चरम पर है। देश के सैकड़ो सरकारी उपक्रम जैसे  रेल, बैंक, एलआईसी ,सीसीएल, बीसीसीएल बीएसएनल, यूनिवर्सिटी, हवाई जहाज इत्यादि सैकड़ो सरकारी संस्थान को देश के धनाढ्य व्यापारियों को केंद्र सरकार  ठेके पर दे रही हैं।

इस कारण सरकारी नौकरियों कमी हो गई। नौजवान बेरोजगार हो रहे  है। नौजवान बेरोजगारी के कारण पकोड़े तलने पर मजबूर हो रहे  हैं। आज देश में बेरोजगारी के कारण छात्र, किसान, मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं जबकि झारखंड सरकार अनेकों नौकरियां दे रही है ।  सरकार ने गरीब बहनों को मईया सम्मान योजना के तहत ₹1000 प्रत्येक महीना दे रही है जो झारखंड वासियों के लिए बड़ी तोहफा है इसलिए झारखंड में इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत बढ़ेगा और पुनः सरकार झारखंड में इंडिया गठबंधन का बनेगा।

उन्होंने आगे कहा की हजारीबाग का बेटा हूं  हजारीबाग का कल्याण हेतु आजीवन संघर्ष करता रहूंगा। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू कुशवाहा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजयरविदास  रामचंद्र भुइया राकेश गुप्ता-जितेंद्र कुशवाहा  राहुल सिंह इत्यादि सैकड़ो लोग कार्यक्रम में भाग लिए।

Hazaribagh

Sep 05 2024, 19:03

लोकनायक हाई स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

बतौर अतिथि के रूप में भाजपा नेता हर्ष अजमेरा हुए शामिल।

शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही देश का भविष्य उज्जवल बनता है :– हर्ष अजमेरा।

सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत स्थित लोकनायक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्ष अजमेरा मुख्य रूप से शामिल हुए। स्कूल के नन्हे बच्चों के द्वारा  नृत्य के बीच श्री अजमेरा का स्वागत व अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, इसके बाद विद्यालय के संस्थापक विनोद कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि श्री अजमेरा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया,जिसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों ने सामूहिक तस्वीर लेते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हर्ष अजमेरा के साथ तस्वीर लिया, इसके बाद श्री अजमेरा ने विद्यालय का भ्रमण कर भविष्य के विषय में विद्यालय के संस्थापक से कई विषयों पर वार्तालाप किया, बताया गया कि विद्यालय वर्ष 2004 में स्थापित हुआ था बेस पंचायत में प्राइवेट स्कूल के रूप में बच्चों को अपनी सेवा प्रदान कर रहा है। बच्चे यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश के विभिन्न हिस्सों में बेहतर कार्य कर रहे हैं।


मुख्य अतिथि हर्ष अजमेरा ने अपने संबोधन में कहा, शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही देश का भविष्य उज्जवल बनता है। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर हम सभी को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की, साथ ही उन्होंने कहा की आज के दिन हमें अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। शिक्षा के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता और शिक्षक इस यात्रा के केंद्र में होते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसे समर्पित शिक्षक हैं जो न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने यह भी कहा, मैं इस स्कूल के छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को देखकर बेहद प्रभावित हूं।

आप सभी का भविष्य उज्जवल है,और मुझे यकीन है कि इस विद्यालय से निकलने वाले विद्यार्थी समाज में बड़ा बदलाव लाएंगे।
विद्यालय के संस्थापक सदस्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है, और यह आयोजन हर वर्ष इसी उत्साह और भावना के साथ मनाया जाता रहेगा।

Hazaribagh

Sep 05 2024, 19:02

कुसुम्भा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ट्रान्सफार्मर का उद्धघाटन

विष्णुगढ़  प्रखण्ड अंतर्गत कुसुंभा पंचायत  शिव मंदिर के समीप लगे 100 केवीए का ट्रान्सफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना पाकर हज़ारीबाग साँसद मनीष जायसवाल ने तत्काल ट्रान्सफार्मर उपलब्ध कराया। कुसुम्भा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रान्सफार्मर का विधिवत पूजा अर्चना कर ट्रान्सफार्मर का उद्धघाटन किया।

बल्ब जलने के साथ ग्रामीणों के चेहरों में चमक आ गई। कुसुम्भा के ग्रामीणों ने साँसद मनीष जायसवाल का धन्यवाद कहा। इस मौके पर मुख्य रूप से भीम राम,विकास कुमार पांडेय,रंजीत कुमार पासवान,धानेश्वर पासवान,पवन कुमार पासवान, कालेश्वर सिंह,बिरसाही सिंह,अर्जुन राम,दिनेश सिंह,राजू महतो,डोलो राम समेत सैकड़ो की सँख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Hazaribagh

Sep 04 2024, 19:59

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की हड़ताल की चेतावनी:10 सितंबर से दुकानों में ताला बंद करने की तैयारी।

रिपोर्टर पिंटू कुमार 

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसियेशन, हजारीबाग का एक महत्वपूर्ण बैठक दीपुगढा मुकवधीर स्कूल के सामने आयोजित किया गया। 

इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुनिल कु सिहां ने किया। बैठक में जिला एसोसियेशन के सभी पदाधिकारियों सहित16 प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया।सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने एकजुटता से कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो 10 सितंबर2024 के बाद प्रदेश समिति के निर्देशानुसार वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर सकते हैं। 

30 जुलाई2024 को विभागीय सचिव अमिताभ कौशल और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के दौरान उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें शामिल थे:- अनुकंपा के तहत मृतक डीलरों के आश्रितों को नया लाइसेंस प्रदान करना।- अप्रैल2024 से50 पैसे बढ़ाकर कमिशन को150 रुपये की दर से लागू करना।- कोरोना काल से लेकर मार्च2024 तक के बकाए कमिशन का भुगतान।- ई-पॉस मशीन को2जी से4जी में अपडेट करना।- दुकानों को ऑनलाइन और पेपरलेस बनाना।- सरकार द्वारा दिए गए भारमापक यंत्र के नवीकरण शुल्क का भुगतान विभाग द्वारा किया जाना।हालांकि, इन सभी बातों पर वार्ता के बाद15 अगस्त2024 तक के लिए आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

डीलरों को अप्रैल और मई का कमिशन आधा-अधूरा दिया गया है, जिसमें राज्य का हिस्सा94.50 रुपये दिया गया है जबकि केंद्र का55.50 रुपये नहीं दिया गया है।इन सभी मुद्दों के खिलाफ झारखंड के25,000 डीलर10 सितंबर के बाद अपने दुकानों में ताला लगाने की योजना बना रहे हैं, जिसकी सूचना राज्य सरकार को पत्र द्वारा दे दी गई है।इस बैठक में टेकौचंद महतो, सुकुल राजक, अर्चना सिंहा, चंदन कुमार, श्याम सुंदर पांडे, सत्येंद्र गुप्ता, कुवर साव, शंभु नाथ पांडे, नंदलाल तिवारी, मो एकराम, केदार यादव, सुखदेव साव, खुर्शिद, कुमोद कु दास, सुनिल आनंद, सुरेन पासवान, रामेश्वर राम, राहुल गुप्ता सहित अन्य डीलर उपस्थित थे।