itsmemithleshkr123

Aug 31 2024, 17:43

मासिक लोक अदालत में 6मामलो का निष्पादन

पेटरवार(बोकारो)

मिथलेश कुमार

सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार 1 अगस्त को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत लगाया गया। आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 06 मामलों का निष्पादन और लगभग 5,25,000 हजार रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए। इस लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता उमेश प्रसाद एवं तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिव राज मिश्रा और अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर मौजूद थे।


itsmemithleshkr123

Aug 31 2024, 17:35

लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर तेनुघाट इंटर महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट इंटर महाविद्यालय में लेखापाल के पद पर कार्यरत सुरेश पासवान शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के द्वारा शॉल, वस्त्र एवं उपहार भेंट कर सेवानिवृत्त लेखापाल का सम्मान किया गया और सुखमय व स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्यामकिशोर सिंह ने कहा कि लेखापाल में सेवा के दौरान श्री पासवान ने महाविद्यालय के द्वारा सौंपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया गया है। महाविद्यालय परिवार उन्हें हमेशा याद रखेगा। प्रो0 गोविंद नायक ने कहा कि निवर्तमान लेखापाल ने अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सजग एवं अनुशासित रहे हैं। इनका कार्य व्यवहार अनुकरणीय है। वहीं निवर्तमान लेखापाल श्री पासवान ने कहा कि महाविद्यालय परिवार द्वारा मुझे जो सम्मान सेवाकाल में तथा अभी दिया गया है, वह आजीवन स्मृति में रहेगा। मौके पर प्रो0 बबलू कुमार सिंह, प्रो0 काजल राय,विशंभर लाल सिंह,निरंजन राम,रमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

itsmemithleshkr123

Aug 30 2024, 19:36

खेतको के युवक को पेटरवार एनएच पर हाइवा ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत। ग्रामीणों ने किया पेटरवार नेशनल हाइवे जाम,
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार पेटरवार थाना क्षेत्र से चंद मीटर की दूरी पर पेटरवार - बोकारो नेशनल हाइवे पर पेटरवार बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप खेतको बाइक सवार युवक को हाइवा ने जोरदार टक्कर मारा जिससे मौके पर ही बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही खेतको गांव के सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुच नेशनल हाइवे को पुरी तरह जाम कर दिया है। घटना लगभग 2:30 बजे के आसपास की बताई जाती है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पंचायत निवासी आजाद अंसारी का लगभग 19 वर्षीय एकलौता व अविवाहित पुत्र अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 02 जेड 6077 से पेटरवार किसी काम से जा रहा था इसी दौरान पेटरवार नेशनल हाइवे पेटरवार - बोकारो मुख्य मार्ग पर हाइवा संख्या जेएच 09 एजी 16 75 पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार वही मुख्य सड़क पर मुरझित हो कर गिर पड़ा और बाइक पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो सड़क पर बिखर गया। आनन फानन मे स्थानीय लोगो व राहगीरों द्वारा उक्त युवक को पेटरवार समुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत उस घायल युवक को मृत्य घोषित कर दिया। यह खबर जैसे ही खेतको गांव पहुची ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। दुसरी तरफ घटना की सूचना पाते ही पेटरवार पुलिस मौके पर पहुच उक्त हाइवा को जप्त कर थाने भेज दिया जबकि हाइवा चालक या उपचालक के बारे में कोई जानकारी नही मिली। पुलिस शांति बनाए रखने व लोगो को समझने बुझाने व जाम हटवाने की जद्दोजहद मे जुटी हैं मगर ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। सड़क के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। वही हाइवा कथारा के बोड़िया बस्ती निवासी प्रदीप यादव का बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातम के साथ साथ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मुआवजा के वार्ता से पूर्व जाम हटाने पर ग्रामीण किसी भी किमत पर राजी नही दिख रहे हैं। वहीं मौके पर भारी संख्या में पेटरवार पुलिस की तैनाती कर दी गई है। वहीं पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुँच कर परिजनों से बात कर जाम को हटवाया और जो भी प्रबधान है उसके तहत सभी मुआवजा मिलेगा।

itsmemithleshkr123

Aug 29 2024, 16:48

राजनीति एक सेवा है-मृणालकान्ति देव्
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही राजनीति का उद्देश्य है, उक्त बातें सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय सदस्य मृणालकान्ति देव् ने अपने 78 वें जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों से कही है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में लोग इस उद्देश्य से भटक गए हैं। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ लोहिया के टिकट पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। इसके लिए इंडिया महागठबंधन से सीटों के तालमेल के लिए वार्ता की जायेगी। वार्ता सकारात्मक नही होने पर उनकी पार्टी लगभग सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा है कि झारखंड में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झुमरा पहाड़ पर एक उच्चस्तरीय अस्पताल खोला जाएगा। कसमार और तेनुघाट में आईटीआई की पढ़ाई शुरू कराया जायेगा।तेनुघाट महाविद्यालय को अंगीभूत कराया जायेगा।होसिर मध्य विद्यालय को अपग्रेड कराया जायेगा। प्रत्येक गरीब बच्चियों के विवाह हेतु सरकारी मद से इक्यावन हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। तेनुघाट डैम से एक लाख एकड़ भूमि में सिंचाई की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन गरीबों के प्रति समर्पित है। मेरे घर के दरवाजे गरीबों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। बताते चले कि मृणालकान्ति देव् के 78 वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी है।

itsmemithleshkr123

Aug 29 2024, 15:51

तेनुघाट महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जयन्ती के शुभ अवसर पर तेनुघाट महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सुदामा तिवारी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ, खेलकूद भी हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि लाता है। एनएसएस पदाधिकारी प्रो0 रावण माझी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद्र को हॉकी का जादूगर कहा जाता था। उन्होंने लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित भी किया गया है। प्रो0 धनन्जय रविदास ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रति वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन भारत के लिए ओलंपिक में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में चार सौ से अधिक गोल किये। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमे संकल्प लेने की जरूरत है कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी हम अव्वल रहें, तभी हमारे लिए आगे बढ़ने के सभी विकल्प खुले रहेंगे। वहीं इस अवसर पर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मौके पर प्रो0 श्रीकांत प्रसाद,प्रो0 दिनेश्वर स्वर्णकार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें आदि मौजूद थे।

itsmemithleshkr123

Aug 23 2024, 18:48

तेनुघाट डैम का खुला सात फाटक
पेटरवार(बोकारो)
मिथलेश कुमार पिछले दो तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम पर अतिरिक्त दबाब के कारण स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद शुक्रवार को डैम का सात रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोला गया। मालूम हो कि पिछले दो तीन दिनों से पांच गेट खुला हुआ था, मगर डैम का जलस्तर बढ़ जाने के बाद डैम का दो गेट और खोला गया। इस तरह से डैम का सात गेट खोला गया।

itsmemithleshkr123

Aug 23 2024, 18:17

हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी कार्रवाई पर भाजपा युवा मोर्चा की रैली को असफल बनाने को लेकर पुलिस जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओ को रोका
पेटरवार(बोकारो)
मिथलेश कुमार
हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी कार्रवाई पर भाजपा युवा मोर्चा की रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है पुलिस की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, भाजपा कार्यकर्ता बोले- हेमंत सरकार की जड़ें हिल गई हैं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली को असफल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निर्देश पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के बसों को रोका जा रहा है। धनबाद-बोकारो से रांची जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पेटरवार चेक नाका के पास में पुलिस ने रोका है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा, भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी भ्रष्ट तानाशाह सरकार की जड़ें हिल गई हैं। युवाओं संग वादाखिलाफ़ी वर्तमान हेमंत सरकार को महंगी पड़ेगी और जल्द ही सत्ता से बेदखल कर दिये जायेंगे। पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए जमकर नारेबाजी किया।

itsmemithleshkr123

Aug 22 2024, 17:23

तेनुघाट उपकारा में बंद बंदी का ईलाज के दौरान मौत
पेटरवार(बोकारो)
मिथलेश कुमार
तेनुघाट जेल में धनबाद से आये बंदी मोहम्मद औरंगज़ेब की मृत्यु बोकारो सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस घटना के बारे में तेनुघाट उपकारा के जेलर नीरज कुमार ने बताया कि मोहम्मद औरंगज़ेब, जिसे धनबाद से प्रशासनिक आधार पर तेनुघाट उपकारा भेजा गया था, जबकि उसको आर्म्स एक्ट के एक मामले में 6 साल की सजा मिली थी और उसके खिलाफ अन्य मामले भी चल रहे थे। वहीं 16 अगस्त को अचानक उसके पेट में दर्द होने पर उसे जेल के अंदर अस्पताल में डॉक्टर शंभू कुमार द्वारा इलाज कराया गया और फिर उसे जेल के अस्पताल वार्ड में रखा गया। गुरुवार की सुबह अचानक उसकी छाती में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट भेजा गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मोहम्मद औरंगज़ेब 16 अगस्त से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह जब उसे अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट लाया गया तो वह उस समय बेहोश था, इसलिए उसे बेहतर ईलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं डॉक्टर प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह लगता है कि उसकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

itsmemithleshkr123

Aug 21 2024, 16:53

बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार एन एच मे दिखा भारत बंद का असर
पेटरवार(बोकारो) एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर भारत बंद का पुरजोर असर बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार एन एच 23 मे दिखा। भारत बंद के कारण कई संस्थान बंद रहे, जबकि वाहनों का परिचालन ठप रहा। वही सरकारी संस्था खुली रही। भारत बंद का समर्थन झामुमो, बसपा सहित कई दलित संगठनों ने भी किया। इसके अलावा बसपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। इस बंद के दौरान बाली रजवार ने कहा कि आरक्षण को खत्म करने, संबिधान के साथ छेड़छाड़ करने बिरोध कर रहे है। एससी,एसटी के नेताओं ने कहा कि इस फैसला से पूरा देश आहत है।

itsmemithleshkr123

Aug 20 2024, 18:26

भारत माता मंदिर के पास पोल और तार लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
तेनुघाट(बोकारो)
मितलेश कुमार  मंगलवार 20 अगस्त को तेनुघाट सिविर संख्या दो स्थित भारत माता न्यास परिषद के अध्यक्ष इंद्रेश्वरी चौबे ने कार्यपालक अभियंता तेनुघाट से मिलकर एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया गया कि भारत माता मंदिर के पास पोल लगाने एवं तार ठीक करने को कहा गया। साथ ही सरहचीया पंचायत में तार और पोल बदलने की भी बात कही गई। आगे तेनुघाट दो नंबर कॉलोनी और बाजार के ट्रांसफार्मर बदलने के भी बात कही गई। कार्यपालक अभियंता ने समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तुरंत ही कार्य करने हेतु नारायण प्रजापति को आदेश दिया। जिस पर नारायण प्रजापति ने जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया। ट्रांसफार्मर बदलने पर कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्दी ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।