Aug 07 2024, 08:38
होमियो आइकोनिक अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ अजय कुमार
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार
बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार प्रखंड के हेम्योपैथिक डॉ अजय कुमार को दुबई में चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मनित किया गया। वहीं डॉ कुमार ने सम्मान पाकर झारखण्ड के बोकारो का गौरव बढ़ाया। बताता चालू की दुबई में वैलसेन होमियोपेथ द्वारा आयोजित समारोह में पेटरवार के होमियोपैथिक चिकित्स्क डॉ अजय कुमार को होमियो आइकोनिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। दुबई के पांच सितारा होटल ग्रैंड एकसेलेसर में आयोजित होम्यो सबमिट में 250 चिकित्सक शामिल हुए। समरोह को संबोधित करते हुए डॉ अजय ने कहा कि होम्योपैथी दवा असरकारक है। होम्योपैथी को लेकर अब लोगों में जागरुकता आई है। आजकल कई जटिल बीमारियों का इलाज होम्योपैथी के जरिए किया जा रहा है। इसके कारण होम्योपैथी के प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ रहा है। होम्योपैथी से जहां कोई नुकसान नहीं होता है, वहीं कई बीमारियों को जड़ से इस पद्धति से मिटाया जा सकता है। होम्योपैथिक चिकित्सक अपने लगन मेहनत एवं क्षमता से होम्योपैथिक पद्धति को आगे बढ़ने का काम करें। डॉ अजय कुमार ने कहा कि यह सम्मान मिलना गौरव की बात है। इनके इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, ब्रजेश कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार सिन्हा, देवदुलाल बनर्जी, निपेन मिश्रा, शिव शंकर सहाय, श्यामसुंदर मंडल, रविशंकर जायसवाल, पंकज सिन्हा, स्वरूप सहाय, रितेश सिन्हा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
Aug 29 2024, 16:48