Begusarai

Aug 23 2024, 12:17

भतीजी से लव मैरिज करने वाले उप नगर आयुक्त सस्पेंड

बेगूसराय : नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने अपनी भतीजी से लव मैरिज की थी। इन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था। फिर इन पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ। अब इन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही निलंबन अवधि में मुख्यालय कटिहार निर्धारित किया गया है।

विभाग ने नगर निगम की मेयर पिंकी देवी के दिए गए सूचना और नगर निगम की जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की है। विभाग के अवर सचिव राशिद इकबाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शिव शक्ति कुमार के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

वैशाली के मनुआ निवासी प्रोफेसर विजय कुमार राय ने जानकारी दी थी। इसको लेकर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। विडियो फुटेज, प्रेम प्रसंग व उप नगर आयुक्त के काम को लेकर जांच हुई।

तीन सदस्यीय जांच समिति ने जांच में पाया है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने प्रेम प्रसंग संबंधी वीडियो फुटेज नगर निगम के कार्यालय में बनाया है। इसके साथ ही जांच में पाया गया है कि उप नगर आयुक्त, नियंत्री पदाधिकारी से बिना छुट्टी लिए और बगैर सूचना के मुख्यालय नहीं पहुंच रहे हैं।

जांच समिति के उपरोक्त प्रतिवेदन से ये स्पष्ट है कि शिव शक्ति कुमार ने अपने उप नगर आयुक्त पद का गलत उपयोग किया गया है। उनका यह कृत्य लोक सेवक के आचरण के प्रतिकूल और अशोभनीय है। ये बिहार सरकारी सेवक नियमावली के भी खिलाफ है। शिव शक्ति कुमार अपने कार्यालय से अनधिकृत रूप से गैर मौजूद व फरार चल रहे हैं।

शिव शक्ति कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सिर्फ जीवन चलाने के ही भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में मुख्यालय कटिहार नगर निगम के नगर आयुक्त का कार्यालय निर्धारित किया गया है।

दरअसल, दो महीने पहले उप नगर आयुक्त के ज्वाइन करने वाले शिव शक्ति कुमार ने 12 अगस्त को एक लड़की के साथ वीडियो जारी किया था। साथ ही कहा था कि वह लोग प्रेम करते हैं। इसके बाद लड़की के परिजनों ने 13 अगस्त को वैशाली के सदर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज कराने व मेयर की दी गई सूचना के आधार पर तीन वार्ड पार्षदों की समिति ने जांच की। इसमें कई खुलासे हुए। जिस पर कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच फरार चल रहे उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सजल सिंधु के साथ प्रेम विवाह किया है। लड़की ने भी कहा था कि संवैधानिक काम करते हुए प्रेम विवाह किया है, कोई गलती नहीं की है।

शिव शक्ति कुमार बीना सूचना के कार्यालय से लगातार गैर मौजूद भी चल रहे थे। गुरुवार को नगर निगम के सशक्त स्थायी कमेटी की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। नगर विकास और आवास विभाग बिहार सरकार को लिखा गया था। इन्हीं सब बिंदु को लेकर नगर विकास व आवास विभाग ने कार्रवाई की है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 23 2024, 12:16

बेगूसराय में 28 अगस्त को रोजगार कैंप को होगा आयोजन, इस सेक्टर मे मिल सकती है नौकरी

बेगूसराय : जिले में इंटर पास बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। बैंकिंग सेक्टर में रोजगार मिल सकता है। बिहार सरकार का श्रम संसाधन विभाग बेगूसराय जिला नियोजनालय में लगातार जॉब कैंप का आयोजन करता है। इसी कड़ी में 28 अगस्त (बुधवार) को एक बार फिर जॉब कैंप आयोजित होगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि 28 अगस्त को एक बार फिर जिला नियोजनालय में भारत फाइनेंशियल इंक्लुजन लिमिटेड जॉब कैंप का आयोजन कर रहा है। जिसमें लोन ऑफिसर के 60 पदों पर बहाली की जाएगी। 18 से 28 साल के कोई भी इंटर पास युवा इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

बिहार जॉब लोकेशन होगा। इस काम के लिए 13750 मंथली सैलरी मिलेगी। इसके अलावा पीएफ, इएसआईसी, ग्रेच्युटी, इंसेंटिव और इंश्योरेंस आदि की भी सुविधा मिलेगी। जॉब कैंप में भाग लेने के इच्छुक लोग अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक का पासबुक, डीएल, बाइक का पेपर व पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो के साथ सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक जिला नियोजनालय में आ सकते हैं। जॉब कैंप का आयोजन पनहांस चौक के समीप आईटीआई परिसर के श्रम संसाधन भवन में स्थित जिला नियोजनालय में होगा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 22 2024, 09:46

बेगूसराय में सिविल ड्रेस में थानाध्यक्ष का बीच बाजार सर्विस पिस्टल लहराते तस्वीर आई सामने, थानाध्यक्ष ने दी यह सफाई

बेगूसराय ; जिले में भारत बंद के दौरान राहगीर और बंद समर्थकों के बीच हल्की बहस हो गई। इसी दौरान गढ़पुरा थानाध्यक्ष और बंद समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच थानाध्यक्ष ने सिविल ड्रेस में कमर से पिस्टल निकाल ली और धमकाने लगे। जिसका फोटो सामने आया है।

इस मामले पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि एक घटना को लेकर गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान देखा उपद्रव किया जा रहा। मैं सिविल में था। अपनी पहचान बताने के लिए पिस्टल निकाली।

फोटो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि आखिर भारत बंद के दौरान ऑन ड्यूटी 12 बजे दिन में थानाध्यक्ष जिंस और कुर्ता पहनकर क्यों पहुंचे। ऐसा क्या हुआ कि समर्थक हाथापाई करने लगे। विधि-व्यवस्था बनाने की जवाबदेही थी, वे ड्यूटी के वक्त सिविल ड्रेस में इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 21 2024, 19:13

बेगूसराय में कट्टा लेकर क्लास में पहुंचा नौवीं का छात्र, दे रहा था यह धमकी

बेगूसराय : जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय में 9वीं का एक नाबालिग छात्र कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गया। किसी ने इसकी जानकारी शिक्षक को दे दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि करीब 15 वर्षीय छात्र रोज की तरह आज स्कूल गया और क्लास में बैठने के थोड़ी देर बाद ही अपने कमर से कट्टा निकाल कर आस-पास बैठे छात्रों को दिखाने लगा। क्लास में वह कह रहा था कि किसी में हिम्मत नहीं है कि मुझे कुछ करने से रोक ले, मैं जो चाहूंगा वह करूंगा।

पहली घंटी से पहले उसने कट्टा दिखाया तो आसपास बैठे बच्चे डर से चुप रहे। लेकिन दूसरी घंटी में जब फिर से उसने क्लास में कट्टा लहराना शुरू किया तो किसी बच्चे ने शिक्षक को इसकी सूचना दे दी। शिक्षक पूछताछ कर ही रहे थे कि पुलिस आई और उसे हिरासत में ले लिया। कहां से कट्टा लेकर और क्यों पहुंचा था, स्पष्ट नहीं हुआ।

मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया आज छौड़ाही थाना को सूचना मिली कि स्कूल में नाबालिग स्टूडेंट कट्टा लेकर पहुंचा है। सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नाबालिग को कट्टा के साथ थाना लाकर पूछताछ की जा रही। कट्टा कहां से लाया, स्कूल लेकर क्यों पहुंचा, इन सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। नाबालिग को बाल कल्याण समिति (CWC) के हवाले किया जाएगा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 21 2024, 19:10

बेगूसराय में पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर फर्नीचर बेचने के नाम पर लगाया चूना

बेगूसराय : जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद फर्नीचर बेचने के नाम पर बदमाशों ने सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार से एक लाख दस हजार रुपए ठग लिए। CRPF का अधिकारी बन कर 1,10000 की ठगी की गई है।

पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी है। उन्होंने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस छानबीन कर रही है। इस संबंध में पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि फेसबुक पर डॉ. दिलीप कुमार नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। उसके बाद मेरे मोबाइल पर एक फोन आया, फोन करने वाले ने अपने को सीआरपीएफ का असिस्टेंट कमांडेंट बताया।

बदमाश ने मुजफ्फरपुर से ट्रांसफर होने की बात कही। उसने कहा कि ट्रांसफर हो गया है, मुझे अपना फर्नीचर बेचना है। फर्नीचर खरीदने के लिए उसके झांसे में आकर गूगल पे से 2000 रुपए भेजा। उस नंबर पर रुपया नहीं जा रहा था, तब उसने एक क्यूआर कोड भेजा। जिस पर एक घंटा 12 मिनट के अंतराल पर 13 बार में हमने एक लाख दस हजार रुपए ट्रांसफर किया।

सामान डिलीवरी के नाम पर 41 हजार 500 रुपए डिमांड करते हुए एक नंबर दिया गया। जिस पर पैसा भेजना था, उसने अपने आप को सीआरपीएफ का ड्राइवर बताया। उसकी बात से जब शक हुआ, तो मैंने पैसा भेजना बंद किया। पहले फोन करने वाले व्यक्ति से बात करने की कोशिश की, तो उससे बात नहीं हुई।

पीड़ित ने बताया कि दिलीप कुमार का नकली फेसबुक बनाकर मुझसे दोस्ती कर पैसों की ठगी की गई है। मैं सहयोग करने और कम दाम पर फर्नीचर खरीदने के चक्कर में उसके झांसे में आ गया।

इस संबंध में बेगूसराय साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस निरीक्षक महानंद चौधरी को अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 19 2024, 11:09

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़, हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान हुआ वातावरण

बेगूसराय : जिले में सावन महीने की अंतिम सोमवारी के अवसर पर आज सुबह से शिवालय में लोगों की भीड़ लगी हुई है। बीती रात 12 बजे से ही भक्त मंदिर में पहुंचने लगे। हालांकि, पिछले साल की तुलना में भक्तों की संख्या कम है।

बाबा हरिगिरि धाम गढ़पुरा, जिला मुख्यालय के काली स्थान, कर्पूरी स्थान, भगवानपुर के बनखंडी स्थान सहित जिले भर के शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वही हर हर महादेव के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान है।

शहर के काली स्थान और कर्पूरी स्थान में जुटने वाली भीड़ के मद्दे नजर लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम के कार्यकर्ता तैनात हैं। वहीं, बाबा हरिगिरि धाम गढ़पुरा स्थित राजकीय मेला परिसर में बखरी एसडीओ और डीएसपी सहित अनुमंडल के सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्वयंसेवक भी तैनात हैं।

हालांकि, अंतिम सोमवारी के अवसर पर हरिगिरि धाम में पिछले चारों सोमवार की तुलना में बहुत ही कम श्रद्धालु जुटे हैं। रक्षा बंधन रहने के कारण भीड़ कम जुटी है। सिमरिया घाट से मंदिर परिसर तक लोगों की सुविधा के लिए सेवा शिविर के कार्यकर्ता पूरी रात तत्पर रहे।

मंदिर परिसर में रात 12 बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे, जिसके कारण 4 बजे से मंदिर का पट खोल कर क्रमबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराया जा रहा है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 19 2024, 10:09

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बेगूसराय : जिले में देर संध्या एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर की है। मृतका की पहचान मोहम्मद आलम की पत्नी निशा खातून (22) के रूप में की गई है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर घटना की छानबीन कर रही है। मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। 

मायके वालों का कहना है कि दनियालपुर निवासी मोहम्मद सत्तार ने अपने बेटी निशा खातून 2021 में गांव के ही वार्ड नंबर-21 निवासी मोहम्मद सरफुद्दीन के पुत्र मोहम्मद आलम के साथ की थी।शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। आज गले में फंदा लगाकर हत्या करने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं। 

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि पति, सास एवं ससुर सभी ने मिलकर बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दिया है।

इस संबंध में तेघड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 18 2024, 11:15

बेगूसराय उप नगर आयुक्त के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला

बेगूसराय : नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार (31) ने अपनी भतीजी सजल सिंधु (24) से लव मैरिज कर ली है। 14 अगस्त को खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में दोनों ने शादी की। शादी के तीन दिन बाद दोनों ने एक वीडियो जारी किया है।

वीडियो में सजल सिंधु ने कहा है कि 12वीं क्लास से हमारा अफेयर चल रहा था। हमने प्यार किया है कोई गुनाह नहीं। लड़की के घर वालों ने बेगूसराय के उप नगर आयुक्त पर लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

सजल ने कहा कि 'हम लोगों का पैतृक निवास एक ही जगह है। 2015 से हम दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। 2015 में मैट्रिक पास करने के बाद मैं बीएचयू बनारस के सेंट्रल हिंदू गर्ल स्कूल में इंटर की पढ़ाई करने के लिए गई।

शक्ति शिव शक्ति पीजी करने गए थे। हम दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे, वहीं मिले। पहले से विचार को समझते थे, वहां वक्त मिला तो एक-दूसरे की विचारधारा को गहराई से जाना-समझा। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ते गया। 14 अगस्त को हमने खगड़िया के चर्चित शक्तिपीठ मां कात्यायनी के समक्ष प्रेम विवाह कर लिया।'

निधन हो गया, डेढ़ साल में मैं मानसिक दबाव में रही, टूट रही थी। अब मां दुर्गा और भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से शिव शक्ति सहभागी बने हैं। 

शिव शक्ति के खिलाफ वैशाली में FIR दर्ज हुई है। जिसमें उनके जीजा, मां और पुणे में कार्यरत भाई के अलावा एक अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। केस कर हम दोनों के जीवन और शिव शक्ति के कार्य को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया गया है। मैं शिव शक्ति को 10 साल से जानती हूं, लेकिन परिवार को 24 सालों से जान रही हूं।

हमारे परिवार के लोग किताब में पढ़े चीज को जीवन में शामिल करें, हमारे रिश्ते को स्वीकारें। उप नगर आयुक्त से शादी करने के बाद सजल ने कहा कि अपहरण का आरोप झूठा है। सजल का कहना है कि शिव शक्ति ने BPSC क्लियर किया। मुझे शक था को अधिकारी बनने के बाद वो बदल जाएंगे लेकिन शिव ने हमेशा मेरा साथ दिया।'

सजल सिंधु के चाचा अरुण कुमार राय ने उप नगर आयुक्त शिव शक्ति के खिलाफ वैशाली में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही मेयर से भी शिकायत की है। लड़की के चाचा ने जो आवेदन दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि बेगूसराय नगर निगम में पोस्टेड शिव शक्ति कुमार रिश्ते में मेरा चचेरा भाई है।

उसने 12 अगस्त की सुबह मेरी भतीजी सजल सिंधु (24) का अपहरण किया और बेगूसराय नगर निगम कार्यालय ले आया। खोजबीन करते हुए बेगूसराय पहुंचे तो नगर निगम कार्यालय में रिकॉर्ड एक वीडियो मिला।

जिसमें अपहृत सजल सिंधु से जबरन बयान दिलाया गया है। वहीं मेयर का कहना है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति बिना छुट्टी अप्रूव हुए ही गायब हो गए हैं। जांच में पता चला है कि उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने उप नगर आयुक्त की तलाश में जुटी है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 17 2024, 20:17

बेगूसराय में दिनदहाड़े CSP संचालक से ढाई लाख की लूट

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों में आज दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 2 लाख 59 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने तीन राउंड गोली भी चलाई, हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना बखरी अनुमंडल कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर गजबोर गाछी जटबा बाबा स्थान के समीप की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सलौना निवासी मनोज कुमार चौरसिया बखरी अनुमंडल चौक के समीप भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) चलाता है। आज वह अपने दो स्टाफ के साथ घर से बैग में कैश और लैपटॉप लेकर सीएसपी जा रहा था‌। इसी दौरान सलौना-शकरपुरा सड़क पर जटबा बाबा स्थान के समीप अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक लिया और लूटपाट करने लगे, जिसका विरोध पर गोली चला दी। इसके बाद मनोज चौरसिया का मोबाइल और लैपटॉप वाला बैग ले लिया, जिसमें 2 लाख 59 हजार कैश, डायरी और सीएसपी की चाबी है।

बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठे एक स्टाफ का भी मोबाइल ले लिया, जबकि दूसरे स्टाफ ने चुपके से अपना मोबाइल जंगल में फेंक दिया। जाते समय बदमाशों ने मनोज चौरसिया के बाइक की चाबी भी ले ली। इसी दौरान आइसक्रीम बेचने जा रहे आनंद केसरी के ऊपर भी गोली चलाया गया, लेकिन वह भी किसी तरह बच गया। इसके बाद तीनों बदमाश बगैर नंबर के अपाची बाइक से बखरी अनुमंडल की ओर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों में एक काला एवं एक पीला गमछा लगाए हुए था, जबकि एक बिना चेहरा ढंके हुए ही था। घटना की सूचना ज्यों ही मिली कि डीएसपी कुंदन कुमार और थानाध्यक्ष विकास कुमार राय मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि ने बताया कि सीएसपी संचालक मनोज चौरसिया अपने घर से बैग में कैश, लैपटॉप, मोबाइल, डायरी एवं चाबी लेकर दो स्टाफ के साथ जा रहा था। इसी दौरान शकरपुरा हाई स्कूल के पीछे जटबा बाबा स्थान के समीप पहुंचते ही अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग करते हुए रोक लिया और बैग लेकर भाग गए। डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में बखरी थाना की टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का उद्वेदन कर दिया जाएगा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Aug 17 2024, 15:59

बेगूसराय में उप नगर आयुक्त भतीजी संग लापता

बेगूसराय नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार (31) अपनी भतीजी सजल सिंधु (24) संग लापता है। परिवार ने उप नगर आयुक्त पर अपहरण का आरोप लगाया है। इधर दोनों का एक वीडियो सामने आया है।

19 सेकेंड के इस वीडियो में रिश्ते में भतीजी लगने वाली लड़की कह रही है- 'हम दोनों 10 साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। ये मेरा अधिकार है कि मैं अपने पसंद के लड़के से शादी करूं।' वीडियो में वो अपना सजल सिंधु भी बता रही है।

इस वायरल वीडियो के पीछे भी एक कहानी है। लड़की के घर वालों का आरोप है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार रिश्ते में सजल के चाचा लगते हैं।12 अगस्त को सजल एक लड़के के साथ उप नगर आयुक्त के कार्यालय गई थी। लेकिन वो फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगा कर हाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की के चाचा अरुण कुमार राय ने मेयर और नगर आयुक्त को दिए आवेदन में कहा है कि बेगूसराय नगर निगम में पोस्टेड शिव शक्ति कुमार रिश्ते में मेरा चचेरा भाई है। उसने मेरी भतीजी का अपहरण किया है।

शिव शक्ति कुमार और सजल सिंधु हाजीपुर के एक गांव के रहने वाले हैं। शिव शक्ति ने BPSC क्लियर करने के बाद 2 महीने पहले ही बेगूसराय में बतौर उप नगर आयुक्त के पद पर जॉइन किया था।

परिजनों का कहना है कि उप नगर आयुक्त 10 अगस्त को गांव आए थे। 2 दिन रहने के बाद वो 12 अगस्त को बेगूसराय के लिए वापस लौट गए। लड़की भी 12 को ही बेगूसराय उप नगर आयुक्त से मिलने पहुंची और उसके बाद दोनों लापता हो गए।

परिजनों ने इसको लेकर बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी से 13 अगस्त को शिकायत की। जांच में यह बात सामने आई कि 12 अगस्त को सजल सिंधु, एक व्यक्ति के साथ उप नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंची थी। हालांकि उसने अपना नाम कौशिकी बताया था।

उपनगर आयुक्त ने इसके साथ कमरा बंद कर मुलाकात की। स्टाफ से कहा कि- 'किसी को अंदर नहीं आने देना।' लड़की के साथ आया लड़का काफी देर तक दफ्तर के बाहर खड़ा रहा। बाद में उसे भी उप नगर आयुक्त के चेंबर में बुला लिया गया। डेढ़ घंटे के बाद तीनों साथ निकल गए। तब से लड़की और उप नगर आयुक्त लापता हैं।

लड़की के चाचा अरुण कुमार राय ने मेयर और नगर आयुक्त को दिए आवेदन में कहा है कि बेगूसराय नगर निगम में पोस्टेड शिव शक्ति कुमार रिश्ते में मेरा चचेरा भाई है। उसने 12 अगस्त की सुबह मेरी भतीजी सजल सिंधु (24) का अपहरण किया और बेगूसराय नगर निगम कार्यालय ले आया। खोजबीन करते हुए बेगूसराय पहुंचे तो नगर निगम कार्यालय में रिकॉर्ड एक वीडियो मिला।

जिसमें अपहृत सजल सिंधु से जबरन बयान दिलाया गया है। वहीं मेयर का कहना है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति बिना छुट्टी अप्रूव हुए ही गायब हो गए हैं। जांच में पता चला है कि उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने उप नगर आयुक्त की तलाश में जुटी है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट