Aug 20 2024, 16:45
हजारीबाग:कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से दावेदारी पेश की।
रिपोर्टर पिंटू कुमार
आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, कांग्रेस के नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में सदर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी का आवेदन पत्र जमा किया।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव और अन्य जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।मुन्ना सिंह, जो क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। हजारीबाग सदर से चुनाव के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है क्षेत्र की जनता का उनका प्रति गहर विश्वास। दावेदारी पेश करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा, एक जनप्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र की सेवा करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने और हजारीबाग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय विकास, रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे जनहित के मुद्दों को हल करने पर रहेगी। बता दें कि जहां भाजपा की ओर से 10 से अधिक नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस की तरफ से केवल मुन्ना सिंह का नाम प्रमुखता से उभर रहा है।
शैलेंद्र यादव ने मुन्ना सिंह की दावेदारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में, मुन्ना सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, लोकसेवा हमारी परंपरा है, और इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।
Aug 22 2024, 17:41