उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन पर्चा, दोनो की जीत सुनिश्चित
डेस्क : बिहार के राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के नामांकन का आज अंतिम उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने नामांकन पर्चा भरा। एनडीए की ओर से जहां RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा की ओर से मनन मिश्रा अपना अपना नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
बता दें लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद की मीसा भारती को मिली जीत के बाद बिहार कोटे से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई थी। जिसपर उपचुनाव होने जा रहा है। दोनों सीटों के उपचुनाव में जहां उपेन्द्र कुशवाहा का नाम पहले ही घोषित कर दिया गया था, वहीं मनन मिश्रा के नाम पर बीते मंगलवार की शाम भाजपा हाई कमान की हुई बैठक में मुहर लगी थी।
दोनो की जीत है सुनिश्चित
उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा का निर्विरोध जीतना तय है। दरअसल, दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से दो अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। ऐसे में मतदान की स्थिति में बिहार विधानसभा के सदस्यों द्वारा दो अलग अलग मतपत्र पर दो बार वोटिंग करने का अवसर रहेगा। चूकि बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत है इसलिए विधायकों की अधिकतम संख्या के आधार पर एनडीए के दोनों उम्मीदवारों को ज्यादा वोट मिलेगा। इसी कारण विपक्ष की ओर से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। एनडीए के दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।










डेस्क : सात राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव चुनाव में बिहार के दो सीट शामिल है। इन दोनो सीटों के लिए एनडीए ने अपने एक प्रत्याशी का उपेन्द्र कुशवाहा के तौर पर नाम का एलान पहले ही कर दिया था। वहीं आज दूसरी सीट के लिए भी प्रत्याशी के नाम का एलान हो गया।
डेस्क : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और चिराग पासवान पर तीखा कटाक्ष किया है। साथ ही दोनो से इस्तीफे की मांग की है।
Aug 21 2024, 18:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
82.7k