MANOJ GARG

Aug 18 2024, 17:33

तीन दिन से लापता व्यक्ति का तालाब में तैरता मिला शव,पुलिस छानबीन में जुटी
By - मनोज गर्ग बोकारो - जिला के बेरमो स्थित बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के पास तालाब में 42 वर्षीय भुटका सिंह का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। भुटका सिंह वर्तमान में बोकारो थर्मल स्थित टीसी कॉलोनी रहते थे एवं मूल निवासी उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाले है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

    इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था। मृतक बोकारो थर्मल में बीते कई वर्षों से अकेले ही रहता था। रविवार को उसका शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा की मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मामला क्या है उसके बाद जांच किया जाएगा। मौके पर जीप सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम,मुखिया बीएन महतो, सुनील महतो, रूपेश सिंह सहित कई मौजूद थे।

MANOJ GARG

Aug 17 2024, 22:02

58 वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट साइंटिफिक एड टू इन्वेस्टिगेशन के फिंगर प्रिंट सब्जेक्ट में चास थाना प्रभारी को मिला था गोल्ड मेडल
By - मनोज गर्ग बोकारो - बोकारो जिला के चास थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम को 58 वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में साइंटिफिक एड टू इन्वेस्टिगेशन के फिंगर प्रिंट सब्जेक्ट में वर्ष 2015 में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था ,गोल्ड मेडल मिलने से खुर्शीद आलम ने अपने गृह जिला गिरिडीह सहित पूरे झारखंड राज्य का नाम रौशन किया था।
     उक्त प्रतियोगिता 24 मार्च 2015 से 29 मार्च 2015 तक विभिन्न विषयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे ऑल इण्डिया के सभी राज्यों के पारामिलिट्री फोर्स शामिल थे ,इस प्रतियोगिता में खुर्शीद आलम टॉप किए थे ,पंजाब पुलिस एकेडमी में इनको गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया । इसी के आधार पर इनको पुलिस प्रशासन में 2015 में इंस्पेक्टर के पद में पदोन्नति दी गई थी।

    खुर्शीद आलम को गोल्ड मेडल मिलने से पूरे देश में झारखंड पुलिस का नाम रौशन हुआ था ।बताते चले की खुर्शीद आलम वर्तमान में चास थाना में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित हैं। अपने ईमानदार कार्य तथा मेहनतकश होने के चलते हमेशा चर्चा में रहते है। ईमानदारी ही खुर्शीद आलम की पहचान है ।इस कारण ही आम जनता का काफी स्नेह प्यार मिलता रहता है ।

MANOJ GARG

Aug 17 2024, 21:54

वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
By - मनोज गर्ग
बोकारो- सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई, जिसका शुभारंभ निदेशक डीपीएलआर मेनका एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी एस. एम. ज़फरुल्लाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अभियान की शुरुआत करते हुए निदेशक डीपीएलआर मेनका ने कहा कि दुनियाभर में संक्रमण रोगों से होने वाली मौतों में टीबी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इस रोग से बचाव के लिए प्रभावी उपायों में से टीका एक ऐसा उपाय है, जिससे टीबी के नए मामलों और मृत्युदर को रोका जा सकता है। वयस्क नागरिकों को टीबी से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

    जिला यक्ष्मा पदाधिकारी एस. एम. ज़फरुल्लाह ने बताया कि घर-घर सर्वे के उपरांत चिन्हांकित किए गए सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमे आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर पात्र वयस्कों की जानकारी एकत्रित की गई है। वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों को पूर्व में टीबी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति और मधुमेह के मरीजों को उनकी सहमति उपरांत बीसीजी टीका लगाया जाएगा।

      अभियान का उद्देश्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। कार्यक्रम में डॉ सेलिना टुडु, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अनिल कुमार झा, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

MANOJ GARG

Aug 17 2024, 15:50

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए गलत काम एवं हत्या के विरोध में डॉक्टरों का प्रतिरोध
By - मनोज गर्ग बोकारो - कोलकाता में हुए जघन्य अपराध और अपने साथी डॉक्टर के निर्मम हत्या के विरोध में आज डॉक्टर 24 घंटे के हड़ताल पर है। इसी को लेकर फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा 24 घंटे के लिए हड़ताल है जिस कारण चिकित्सीय व्यवस्था भी चरमराई पड़ी है। इस निर्मम हत्या के विरोध में एवं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर डॉक्टर के द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया और इसका समर्थन विभिन्न संगठन के प्रबुद्ध लोग भी समर्थन किया।


    केंद्र ने की हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनेगा पैनल केंद्र सरकार ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव दिया है. इस समिति में राज्य सरकारों सहित सभी संबंधित हितधारकों के सुझाव शामिल होंगे. सरकार की तरफ से यह आश्वासन तब मिला है जब IMA के आह्वान पर देशभर के डॉक्टर कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की क्रूर हत्या और बलात्कार के विरोध में आज 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।

MANOJ GARG

Aug 17 2024, 15:45

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए गलत काम एवं हत्या के विरोध में डॉक्टरों का प्रतिरोध
कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए गलत काम एवं हत्या के विरोध में डॉक्टरों का प्रतिरोध

MANOJ GARG

Aug 16 2024, 22:20

उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग ने किया छापामारी, अवैध शराब बरामद
By - मनोज गर्ग बोकारो - उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं सहायक उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में जिला उत्पाद बल के सहयोग से तेतरयाडीह ग्राम बालीडीह थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान अवैध जावा महुआ 2500 किलो। अवैध, चुलाई शराब 100 लीटर बरामद किया गया।      साथ ही फरार अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया , छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की , अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा रवि रंजन उपस्थित थे।

MANOJ GARG

Aug 15 2024, 20:24

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पेटरवार प्रखंड स्थित ओरदाना पंचायत स्थित मनरेगा पार्क - कृषि बागवानी का किया निरीक्षण
By - मनोज गर्ग

बोकारो - झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को राज्य की उप राजधानी दुमका में ध्वजारोहण के उपरांत सड़क मार्ग से रांची जाने के क्रम में कुछ समय के लिए पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत में 56 एकड़ में फैले मनरेगा पार्क कृषि बागवानी का निरीक्षण किया। जहां पुलिस महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र डा. एस राज माइकल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा, उपायुक्त विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी,एसडीओ बेरमो अशोक कुमार,नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे पूर्व उपायुक्त विजया जाधव ने पौधा देकर महामहिम का स्वागत किया। महामहिम संतोष गंगवार ने मनरेगा पार्क कृषि बागवानी में लगे आम के पौधों का निरीक्षण किया। पार्क से जुड़ें महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदीओं लाभुकों से संवाद किया। मनरेगा पार्क में बने अमृत सरोवर का भी महामहिम राज्यपाल ने जायजा लिया। इस अवसर पर महामहिम ने सरोवर तट पर पौधारोपण किया।महामहिम राज्यपाल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यहाँ आकर अच्छा लगा।

  
    यहाँ वृहत स्तर पर विभिन्न प्रजाति के लगे आम को देखकर प्रसन्नता हुई।उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएं और उसका देखरेख करें। उन्होंने कहा कि सरोवर को और सुंदर बनाया जा सकता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आपके विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, आप लोग इन योजनाओं के प्रति जागरूक हों और लाभ उठायें। अपनी समस्याओं से अपने जन-प्रतिनिधियों को अवगत कराएं। महामहिम राज्यपाल ने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु संदेश दिया।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का द्वार है। समाज और देश के लिए अनुकरणीय कार्य करें और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर उपस्थित मनरेगा मेट एवं समूह के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल से अपने अनुभव को साझा किया। उधर,पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में भी महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण किया। मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

MANOJ GARG

Aug 15 2024, 10:36

समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी ने किया झंडोतोलन
By - मनोज गर्ग

बोकारो के पुलिस लाइन परेड मैदान में जिला का मुख्य समारोह आयोजित किया गया और झारखंड सरकार की मंत्री बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और मंत्री ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।
   मंत्री बेबी देवी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी हमें बहुत कठिनाई से मिली है और कितने लोगों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया है। आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन किया।

MANOJ GARG

Aug 14 2024, 15:49

पुलिस को लगातार मिल रही है कामयाबीचार मोटरसाइकिल चोर सहित सात मोटरसाइकिल को किया गया बरामद
By - मनोज गर्ग

बोकारो - बोकारो पुलिस को लगातार मिल रही है सफलता ,एक माह के अंदर बालीडीह थाना क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल की चोरी हो रही थी ,पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के निर्देशानुसार ,मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठन कर चार मोटरसाइकिल चोर को किया गया गिरफ्तार। सहित विभिन्न जगहों से चोरी की गई सात मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता मिली है।

   इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि बीते एक महीने से जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटना में वृद्धि हुई थी इसी आलोक में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद इनके निशान देही पर अलग-अलग जगह से कल साथ मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

MANOJ GARG

Aug 13 2024, 18:03

झारखंड में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, भाजपा लायेगी सुशासन - अमर बाउरी
By - मनोज गर्ग

बोकारो - जिला के बेरमो में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मंगलवार को फुसरो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर उसे लोकार्पित किया। यह प्रतिमा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर मे स्थापित की गई हैं। इस प्रतिमा का निर्माण भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने निजी मद से कराया हैं। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,16 वी लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय,जिलाध्यक्ष जयदेव राय,पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल की ये प्रतिमा अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी। आगे कहा एकात्म मानववाद दर्शन के साथ दुनिया को जिन्होंने परिचित कराने का काम किया, वैसे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ हैं। उन्होंने अपने चिंतन और कार्य कुशलता से भारत माता का मस्तक ऊंचा किया, उनके द्वारा दिए गए एकात्म मानव वाद का दर्शन आज पूरे विश्व को एकजुटता के सूत्र में बांध रहा है। कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट, घटिया और खराब सरकार है। उन्होंने जितने वायदे किये थे, एक भी नहीं निभाया। सरकारी नौकरियों के वायदे किये थे, लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। न नौकरी मिली और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। आज झारखंड में लूट हो रही है। भाजपा कुशासन की सरकार हटाकर सुशासन की सरकार लायेगी। उन्होंने प्रकाश सिंह के कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा किया। भाजपा नेता सह कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों से कहा कि ढ़ोरी खेल मैदान का सुंदरीकरण कर उसका नाम भगवान बिरसा के नाम पर रखा जाए। कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास होना चाहिए। उन्होने कहा कि युवाओ को पार्टी मे भागीदारी मिलनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ने किया। मौके पर पूर्व प्रमुख अनीता देवी, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, टीनू सिंह,अर्चना सिंह, देवतानंद दुबे, विक्रम पांडेय, अर्जुन सिंह, विनोद प्रजापति, सरिता देवी, दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, रमेश, अनिल गुप्ता, धीरज पांडे, सुमित सिंह, दिलीप शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।