स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि रेणुका सिंह ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रामानुज हायर सेकेण्ड्री स्कूल बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के मुख्य अतिथि रेणुका सिंह ने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सूरज परिहार के साथ परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा व शांति के प्रतीक कपोत खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक नितिष आर नायर व परेड टू आईसी निरीक्षक बिपिन्न लकड़ा ने परेड का नेतृत्व किया। जिसमें जिला पुलिस बल, महिला जिला पुलिस बल, नगर सेना, शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर राष्ट्रीय कैडेट कोर जुनियर एंव सीनियर, शासकीय कन्या उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर गाइड, शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के गाइड, जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा गाइड एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी विद्यालय बैकुण्ठपुर स्काउट की टुकड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया।
गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सास्कृतिक कार्यक्रम में ग्लोबल प्राईड स्कूल जमगहना, को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी विद्यालय महलपारा को द्वितीय स्थान और शासकीय कन्या आदर्ष उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड सीनियर में जिला पुलिस बल को प्रथम एवं जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार शालेय परेड जूनियर में शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर एनसीसी सीनियर को प्रथम स्थान, शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर एनसीसी जूनियर को द्वितीय स्थान एवं जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 45 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रेणुका सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरूण मरकाम, अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीएम दीपिका नेताम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।

रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रामानुज हायर सेकेण्ड्री स्कूल बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के मुख्य अतिथि रेणुका सिंह ने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सूरज परिहार के साथ परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।


रायपुर- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ नारायणपुर जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांसद देवेन्द्र प्रताप ने कलेक्टर बिपिन मांझी और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए।




रायपुर- मुंगेली जिले में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।


रायपुर- आज दंतेवाड़ा जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था। सांसद महेश कश्यप ने प्रातः 9 बजे दंतेवाड़ा जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के धुन के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाये गये। इसके साथ ही श्री कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।







रायपुर- बस्तर जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। उप मुख्यमंत्री ने बसतर की पहचान पारम्परिक धुरवा तुवाल का पगड़ी धारण कर ध्वजारोहण किया। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान आम जनता को हल्बी एवं गोण्डी में संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने परम्परा के अनुसार शहीद परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों से भेंट करने के उपरांत प्रोटोकॉल को तोड़कर मंच के दूसरे छोर पर स्थित दर्शक दीर्घा में बैठे आम नागरिकों से भी मुलाकात की, इस दौरान बच्चों से हाथ मिलाकर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाएं। इस दौरान कमिश्नर डोमनसिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा उपस्थित थे।
रायपुर- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा संविधान के जनक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा।

रायपुर- देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसव राजू एस., राहुल भगत, सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Aug 15 2024, 19:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k