स्कूली बच्चों से भरी एक मैजिक वैन को एक दूसरी वाहन ने मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

Image 2Image 3

झारखंड के हजारीबाग में स्कूली बच्चों से भरी एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा चौपारण में हुआ है। जीटी रोड स्थित बारा मोड़ के पास एक थार गाड़ी ने मैजिक वैन को टक्कर मार दी।

 मैजिक में डैफोडिल स्कूल के बच्चे सवाल थे। जानकारी के मुताबिक, इस सड़क दुर्घटना में करीब आधा दर्जन बच्चे चोटिल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब छह बच्चे घायल हो गए हैं। अन्य बच्चों को घर भेज दिया गया है। दरअसल, एक थार गाड़ी बच्चों के मैजिक वैन से टकरा गई। यह हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, हजारीबाग में हवलदार चोहन हेंब्रम की हत्या के बाद पुलिस रेस,कई जगहों पर मारे छापेमारी


Image 2Image 3

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, हजारीबाग में हवलदार चोहन हेंब्रम की हत्या के बाद पुलिस-प्रशासन रेस हो गया है। आरोपी जेपी कारा के कैदी शाहिद अंसारी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने मंगलवार को उसके धनबाद स्थित आवास समेत अन्य जगहों पर छापे मारे। एसपी अरविंद सिंह जेेपी कारा पहुंचे और कैदियों से पूछताछ की।

इधर, एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में हवलदार चोहन हेम्ब्रम के साथ अस्पताल में तैनात सिपाही बासुदेव महतो और बृजेन्द्र कुमार को निलबिंत कर दिया गया है। दोनों घटना के वक्त बैरक में सोते मिले। 

बता दें कि अस्पताल में भर्ती कैदी शाहीद ने रविवार की रात करीब 11.40 बजे हवलदार चोहन हेंब्रम की हत्या कर फरार हो गया था। आरोपी शाहीद धनबाद के पाथरडीह चासनाला का रहने वाला है और जेपी केंद्रीय कारा में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे धनबाद जेल से यहां शिफ्ट किया गया था।

हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार आरोपी शाहीद अंसारी की तलाश में पुलिस लगातार जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से शाहीद की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस शाहीद की मां मोमिना खातून से कड़ी पूछताछ की। 

मोमिना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हजारीबाग जेल से 24 जुलाई को मेरे मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारा पुत्र शाहीद की तबीयत ठीक नहीं है, वह अस्पताल में भर्ती है। 

25 जुलाई को हजारीबाग लोक नायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार पहुंची, जहां मुझे एक चिट्ठी मिली, जिससे पता चला कि मेरा बेटा शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती है। मोमिना ने बताया कि बेटा के साथ अस्पताल में दो से तीन दिन रह कर बेटा की सेवा किया। पुत्र को पेट में काफी दर्द था। वह कपड़े काफी गंदे पहने हुए थे, जिसे मैंने साफ कर दिया। जब पुत्र जेल में था तो फोन किया करता था। अब फोन नहीं आ रहा है।

पुलिस ने अपराधी शाहीद के ससुराल एवं शादीशुदा बहन मुमताज बेगम एवं शाहिदा खातून बहनों से फोन पर बात कर जानकारी मांगी है। मां ने बताया कि मेरे पति मरहूम अजीज मियां इस्को कंपनी के चासनाला में कार्य करते थे। चासनाला साउथ कॉलोनी शिव मंदिर के पास टायर मरम्मत की दुकान चलाते थे। पुत्र भी उसी दुकान में काम करता था। शाहिद कभी अपराधी चरित्र का नहीं था। बाद में किसी संगत में पड़कर उसने मेरे घर को बर्बाद कर दिया।

वहीं पाथरडीह थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने बताया कि हजारीबाग पुलिस के साथ चासनाला साउथ कॉलोनी अपराधी शाहिद अंसारी के घर में तलाशी किया गया, लेकिन शाहिद घर पर नहीं मिला। मां एवं घर में उसकी पुत्री अफसाना खातून 17 वर्ष से पूछताछ की गई। हजारीबाग पुलिस की एसआईटी टीम मामले की छानबीन कर रही है।

बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याएं रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए !

Image 2Image 3

धनबाद : बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के हिंसक रूप लेने के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। 

आरक्षण के मुद्दे पर शुरू हुआ आन्दोलन अब हिंदुओं के खिलाफ हो गया है। प्रदर्शनकारी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं और जानबूझकर हत्याएं की जा रही हैं। हिंदू घरों पर हमले, दुकानों की लूट, तोड़फोड़, मंदिरों में आगजनी और बलात्कार लगातार हो रहे हैं। इससे अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय में भय का माहौल पैदा हो गया है। भले ही बांग्लादेश की सेना ने हिंदुओं की रक्षा करने का वादा किया है, लेकिन भारत सरकार को इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए और वहां के हिंदू समुदाय और मंदिरों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। 

ऐसी मांग हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति ने आन्दोलन के माध्यम से की है। यह आन्दोलन धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर किया गया। 

इस आंदोलन में इस्कॉन, विश्व हिन्दू परिषद् , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, तरुण हिन्दू, आर्य समाज, हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था के साथ अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन भी सहभागी थे।

समन्वय समिति ने निम्न मुद्दों पर मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांगे की है -

सबसे पहले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, घरों की लूट, मंदिरों पर हमले, मूर्तियों की तोड़फोड़, महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए वहां की सेना को कठोर निर्देश दिए जाएं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को देखते हुए वहां के हिंदुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए और उन्हें तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए। अब तक वहां के हिंदुओं की जो जान या संपत्ति की हानि हुई है, उसकी तुरंत भरपाई की जाए। 

भारत सरकार को इस विषय को तुरंत ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ में उठाकर बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधिमंडल को भेजने की मांग करनी चाहिए। बांग्लादेश में हिंसा के कारण जो हिंदू विस्थापित होकर भारत में शरण मांग रहे हैं, उन्हें ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के माध्यम से भारत सरकार शरण दे। साथ ही पहले से ही लगभग 5 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में घुसे हुए हैं, इस घटना के बाद फिर से इस घुसपैठ की संभावना को देखते हुए भारतीय सीमा पर कड़ा बंदोबस्त किया जाए।

इन मांगों को लेकर धनबाद जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी दिया गया।

राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन


Image 2Image 3

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर पर्यटनकला-संस्कृति, 

खेलकूद एवं युवा विभाग द्वारा राँची में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 

जिला खेल पदाधिकारी, दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि विभागीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष स्पर्धा अंडर 19 में धनबाद जिला के शिवा हांसदा ने बाजी मारी। 

वहीं महिला अंडर 19 तीरंदाजी में धनबाद की बिमल सोरेन ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया।

19 वर्ष से ऊपर तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला की प्रियंका हांसदा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं इस प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का नाम राज्य स्तर पर रौशन करने पर विजेताओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने हुए शुभकामनाएं दी। तीरंदाजी कोच नामित कुमारी टुडू ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्पर्धा में धनबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति पर बाइक सवार दो हमलावर ने किया फायरिंग,घायल अवस्था में है सदर अस्पताल में इलाजरत

Image 2Image 3

झा.डेस्क

चाईबासा :  आज सुबह 9 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति पर फायरिंग कर दी. इस घटना में वह घायल हो गया. गोली उसके सिर को छूकर निकल गयी जिससे वह लहूलुहान हो गया. फिलहाल वह सदर अस्पताल में इलाजरत है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

हमला का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव का रहने वाला झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति के साथ हुई इस घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है. इस बारे में जब अस्पताल में इलाजरत मुन्ना से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव से स्कूटी पर सवार होकर घर करलाजोड़ी जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बाजार के गरीब कॉलोनी स्थित तालाब के पास बाइक से दो युवक आए और उस पर फायरिंग कर दी. 

इसके बाद वे दोनों गली की ओर से भाग निकल गये. घायल अवस्था में ही वह किसी तरह मुफस्सिल थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस की दी.

हमलाबर की हो गई है पहचान

घायल झामुमो कार्यकर्ता ने बताया कि उसने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है.उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल एक आरोपी का नाम मोहम्मद वसीम है. जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे आरोपी का नाम वह नहीं जानता है. 

हालांकि उन्होंने बताया कि वह उसे पहचानता है. पशु तस्करी मामले में उन दोनों से पूर्व में विवाद हो चुका है. संभावना जतायी जा रही है कि इसी कारण से उन दोनों ने गोली चलायी. इधर इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है. जल्द से जल्द दोनों की गिरफ्तारी हो जाएगी.

धनबाद में ईडी ने एनआरएचएम घोटाले की जांच के लिए फिर एक बार प्रमोद सिंह के ठिकाने पर की छापेमारी,


Image 2Image 3

एनआरएचएम के 6.97 करोड़ घोटाले मामले में ईडी ने धनबाद में दबिश दी है। ईडी की टीम ने प्रमोद सिंह के ठिकानों पर छानबीन कर रही है। रांची से ईडी की टीम चार इनोवा गाड़ियों में सुरक्षाबलों के साथ सवार हो कर धनबाद में प्रमोद सिंह के सहयोगी नगर के सेक्टर थ्री स्थित आवासों पर छानबीन की।

ईडी प्रमोद सिंह के आवास पर 2016 में हुए अरबों रुपये के घोटाले मामले में छानबीन करने गई है। इससे पहले भी ईडी कई बार कार्रवाई कर चुकी है।प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने 4 जुलाई को भी प्रमोद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी और तीन महंगी गाड़ियों को जब्त कर ली थी। इस छापेमारी के दौरान प्रमोद सिंह ने अपने तीन मोबाइल बाहर भी फेंक दिये थे।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रमोद सिंह एनआरएचएम में धनबाद के जोड़ा पोखर और झरिया ब्लॉक में अकाउंट मैनेजर था। 2008 में संविदा के आधार पर नियुक्त प्रमोद सिंह ने को मात्र 17 हजार रुपये मानदेय मिलता था। उसे एनआरएचएम के पैसे खर्च करने और कैश बुक लिखने की जिम्मेदारी थी। इसी क्रम में उसने सरकारी राशि गबन किया। जब मामले में जांच की गई तो पता चला कि वह धोखाधड़ी कर अपने परिजनों और करीबियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किया। बाद में उन लोगों से पैसे वापस ले लेता था। उसने घोटाले की रकम से अचल संपत्ति जमा की और अपने रिश्तेदार के नाम पर गाड़ी खरीदी, फिर उसे खुद इस्तेमाल करता था। इस गाड़ी को फिर बाद में इसे अपनी पत्नी प्रिया सिंह के नाम ट्रांसफर किया।

झारखंड का मौसम: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज हो सकती है दिनभर हल्की से मध्यम बारिश


Image 2Image 3

झा. डेस्क 

झारखंड में आज न्यूनतम तापमान 26.38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30.1 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

झारखंड में कल का न्यूनतम तापमान 26.59 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.85 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 70% दर्ज की गई। सूर्योदय 05:22:50 बजे हुआ है और सूर्यास्त 18:23:04 बजे होगा।

झारखंड में AQI 19.0 है।

वायु की गुणवत्ता अच्छी है और वायु प्रदूषण से कोई खतरा नहीं है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक का AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

झारखंड में पूरे हफ्ते के मौसम का ब्योरा नीचे है।

बुधवार : झारखंड में 14 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 31.85 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.59 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गुरुवार : झारखंड में 15 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 32.43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार : झारखंड में 16 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 32.31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.85 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शनिवार : झारखंड में 17 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 29.83 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.69 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रविवार : झारखंड में 18 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 29.22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.78 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार : झारखंड में 19 अगस्त 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 30.77 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

धनबाद: भाजपा ने धनबाद सांसद के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

Image 2Image 3

धनबाद :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं उनके बड़े भाई सह सांसद प्रतिनिधि शत्रुधन महतो के नेतृत्व में बाघमारा विधानसभा अंतर्गत कतरास छाताबाद पुल से कतरी नदी सूर्य मंदिर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बाघमारा विधानसभा अंतर्गत सभी पांचो मंडल के भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए l 

इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत आजादी के महानायकों के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं देशभक्ति गीतों के साथ किया गया l 

उपस्थित लोगो से हर घर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए एवं शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में हमारे देश के असंख्य वीरों ने शहादत दी तब जाकर आज हम सब आजाद भारत में जी रहे है। l

परिणय सूत्र में बंधे लोहरदगा के एसपी हरीश बिन जमां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई


Image 2Image 3

रांची रांची के यातायात एसपी के पद पर सिंघम के किरदार में नजर आ चुके और ग्रामीण एसपी रांची के पद पर रहते हुए बहुत कम समय में जंगलों में दहाड़ लगाने से लेकर वर्तमान में लोहरदगा जिला के एसपी पद पर पदस्थापित हरीश बिन जमां परिणय सूत्र में बंध गये हैं। 

हारीश बिन जमां की शादी बिहार के आइपीएस शैफुल हक की सुपुत्री नेहार आफरीन के साथ सात अगस्त को पटना में हुई और रिसेप्शन 10 अगस्त को रांची के स्वर्ण भूमि बैंक्विट हॉल में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। यहां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

 पहुंचकर न सिर्फ दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिये,बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने जन्मदिन का केक भी दूल्हा-दुल्हन के साथ काटा और सेलिब्रेट किये।

 इस मौके पर अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन,मुख्य सचिव एल ख्यांगते,डीजीपी अनुराग गुप्ता, आइजी अभियान वेनुकांत होमकर,डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम,आईजी अखिलेश झा,डीआईजी अनूप बिरथरे, एटीएस एसपी ऋषभ झा,गैंग्स ऑफ़ वासेपुर फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर एवं हिंदी फिल्म के निर्माता-निर्देशक जीशान कादरी, रांची एसएसपी चंद उपस्थित थे.

सीआईडी रिपोर्ट में धनबाद जेल में हुए गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा!

Image 2Image 3

धनबाद : झारखंड के धनबाद जेल में अमन सिंह को मारने के लिए मोबाइल पर कोड वर्ड में दो ब्रेटा पिस्टल जेल के बाहर से मंगाये गये थे। जेल सिपाही शिव स्नेही ने गेट पर पिस्टल को रिसीव किया था जबकि जेल जमादार जितेंद्र सिंह ने खाने के पैकेट में भरकर पिस्टल और गोलियों को विकास बजरंगी के वार्ड तक पहुंचाया था। 

वर्ष 2023 की तीन दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अमन सिंह को जेल में गोलियों से भून दिया था। मौके पर ही अमन की मौत हो गयी थी।

अमन सिंह मर्डर केस की जांच कर रही झारखंड सीआईडी की पूरक चार्जशीट से मामले में इस बात का खुलासा हुआ है।

 सीआईडी की पूरक चार्जशीट के अनुसार, यूपी जौनपुर निवासी राहुल सिंह राजपूत ने जांच एजेंसी को दिये गये बयान में उक्त अहम जानकारी दी है। सीआईडी ने धारा 164 के तहत राहुल सिंह का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है।

 इस मामले में अब तक रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो, विकास कुमार उर्फ विकाश बजरंगी, सतीश कुमार उर्फ गांधी, चंदन यादव उर्फ ब्रजेश यादव, सहजाद कुरैशी, बंटी उर्फ धनु वर्मा, पिंटू सिंह उर्फ जयनेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है।

जेल में विकास बजरंगी और अमन सिंह के बीच हुआ था विवाद

राहुल ने सीआईडी को बताया कि एक माह पहले कतरास के कोयला कारोबारी मनोज यादव की हत्या में धनबाद जेल में बंद विकास बजरंगी और अमन सिंह के बीच विवाद हुआ था। अमन सिंह ने विकास के घरवालों को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं विकास ने भी अमन को मारने की चेतावनी दे डाली थी।

 मर्डर से कुछ ही दिन पहले अमन सिंह का करीबी राहुल सिंह अपने गैंग के वैभव यादव से मिलने विकास बजरंगी के वार्ड में गया था। उस दिन उसने विकास को किसी से फोन पर बातचीत करते सुना था। विकास किसी से कोड वर्ड में कह रहा था कि दो सेट और 40 चना भेज देना। 

खाने के पैकेट में डाल कर गेट पर सिपाही स्नेही को देने का निर्देश दिया था। एक घंटे बाद जमादार जितेंद्र सिंह वहां पर थैला में खाने का पैकेट लेकर पहुंचा था।

 सीआईडी जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि स्टोर रूम में सब्जी के झोले में छिपा कर पिस्टल रखे गये थे।

सेवक सुंदर महतो ने ही अमन सिंह को भून डाला

गैंगस्टर अमन सिंह को अपनी जान का खतरा था। इसलिए वह अपने आसपास किसी को भटकने तक नहीं देता था। जेल में गिने-चुने ही लोग थे, जो उसके वार्ड से बाहर आने के बाद उससे मिलते व बात करते थे। लेकिन रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो जेल के अंदर आते ही उसका करीबी बन गया। सोर्सेज का कहना है कि 25 नवंबर को रितेश जेल में आया। जेल आने के दो दिन के बाद ही रीतेश अमन सिंह का सेवक बन गया। 

वह अमन सिंह का पैर दबाने का काम करता था। लेकिन अमन को कहां पता था जो उसका पैर दबा रहा है, वही उसका कातिल बन जायेगा। सुंदर ने अमन को गोलियों से भून डाला था।वह जानबूझकर बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ जेल के अंदर आया था। 

पकड़ाने के दौरान सुंदर ने अपने नाम के आगे महतो लगाकर खुद को स्थानीय बताया था। शातिराना अंदाज में वह जेल पहुंचा और काम तमाम कर दिया। गहन जांच में खुलासा हुआ था कि वह कोई अदना सुंदर महतो नहीं बल्कि रितेश यादव है।

इस रिपोर्ट के खुलासे के साथ धनबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हुआ है कि कैसे एक एक साजिश के तहत गैंगेस्टर अमन सिंह की हत्याकांड को अंजाम दिया गया …हालांकि अमन की मौत के बाद धनबाद में रंगदारी और दहशत के कारोबार में कमी आई है..धनबाद को अपराध से मुक्त करने के लिए अभी भी झारखंड पुलिस लगी हुई है..खासकर भगौड़े गैंगेस्टर की गिरफ़्तारी के लिए एक विशेष अभियान में लगी हुई है..धनबाद में अमन की शांति की लिए अब बहुत कुछ किया जाना बाकी है..