*भाकियू ने 12 अगस्त को आंदोलन का लिया निर्णय*
संभल- भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक की आवश्यक बैठक सम्भल तहसील के असमोली ब्लाक की ग्राम पंचायत हैदरपुर में वीरेंद्र सैनी के आवास पर हुई। जिसमें 12 अगस्त को सम्भल मुख्य बिजलीघर पर आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने 12 अगस्त को अधिक से अधिक किसानो के पहुंचने की अपील की। साथ ही 1 सितंबर 2024 को जुनावई में किसान महासम्मेलन में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर रवि चौधरी को युवा तहसील अध्यक्ष, और वीरेंद्र सैनी को असमोली ब्लॉक अध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से मास्टर जयवीर यादव चौधरी संजीव गान्धी चौधरी अर्जुन सिंह निक्सम चौधरी अरूण सिंह जिया उल हक चौधरी सत्यवीर सिंह दीपक चौधरी सोमपाल सिंह मां छन्नू इरफान इमरान राहिद संचालन अमरसिंह देवल ने किया अध्यक्षता चौधरी लाखनसिंह ने की।













Aug 11 2024, 16:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.5k