नालंदा में बड़ा पुलिस फेरबदल, 25 अधिकारियों के तबादले, बिहार थाना के थानाध्यक्ष बनाए गए,
नालंदा में बड़ा पुलिस फेरबदल, 25 अधिकारियों के तबादले, बिहार थाना के थानाध्यक्ष बनाए गए सम्राट दीपक,प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए फेर बदल, 24 घंटे में नए पदस्थापना पर योगदान करने का निर्देश। नालंदा जिले में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में दर्जन भर से अधिक थानाध्यक्षों सहित कई इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक मिश्रा द्वारा पटना के पुलिस महानिरीक्षक के मौखिक अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल में पुलिस निरीक्षक से लेकर पुलिस अवर निरीक्षक तक के रैंक के अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख स्थानांतरणों में, पुलिस निरीक्षक मनोरंजन भारती को अंचल निरीक्षक नूरसराय से पुलिस केंद्र भेजा गया है। बिहार थाना के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह को अंचल निरीक्षक हिलसा बनाया गया है। जबकि पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम को अंचल निरीक्षक हिलसा से दीपनगर थाना का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में कई विशेष इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को राजगीर थाना अध्यक्ष से हटाकर अनुसंधान इकाई साइबर थाना भेजा गया है। वहीं, पुलिस निरीक्षक अभिनव कुमार दुबे को डीआईयू शाखा से साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है। यातायात विभाग में भी फेरबदल हुआ है, जहां पुलिस निरीक्षक रमन कुमार को यातायात थाना अध्यक्ष से राजगीर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार राहुल को साइबर थाना से यातायात थाना अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। *वर्तमान पदस्थापना से कहाँ गए पदाधिकारी* मनोरंजन भारती अंचल निरीक्षक नूरसराय से पुलिस केंद्र, बिहार थाना अध्यक्ष रामाशंकर सिंह अंचल निरीक्षक हिलसा, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम अंचल निरीक्षक हिलसा से दीपनगर थाना अध्यक्ष, सम्राट दीपक अंचल निरीक्षक इस्लामपुर से बिहार थाना अध्यक्ष, मुकेश कुमार तिवारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र नालंदा से अंचल निरीक्षक इस्लामपुर,चंद्रभानु राजगीर थाना अध्यक्ष से अनुसंधान इकाई साइबर थाना,अभिनव कुमार दुबे डीआईयू शाखा से अनुसंधान इकाई साइबर थाना,साकेंद्र कुमार बिंद साइबर थाना नालंदा से गिरियक थाना अध्यक्ष,लालमणि दुबे साइबर थाना नालंदा से अस्थावां थाना अध्यक्ष, अनिल कुमार पांडे साइबर थाना नालंदा से अंचल निरीक्षक नूरसराय, रमन कुमार यातायात थाना अध्यक्ष से राजगीर थाना अध्यक्ष,सुशील कुमार राहुल साइबर थाना से यातायात थाना अध्यक्ष,जितेंद्र कुमार बिहार थाना से थाना अध्यक्ष एससी एसटी बनाए गए, राजीव रंजन कुमार गिरियक थाना अध्यक्ष से बेन थाना अध्यक्ष, पुलिस,सुषमा कुमारी थाना अध्यक्ष औंगारी थाना से थाना अध्यक्ष कल्याण बिगहा,नारद मुनि सिंह थाना अध्यक्ष दीपनगर से थाना अध्यक्ष पावापुरी,शैलेश कुमार झा थाना अध्यक्ष नगरनौसा थाना से थाना अध्यक्ष भागन बीघा,मिथिलेश कुमार पंडित थाना अध्यक्ष चेरो से बिहार थाना अनुसंधान इकाई,पंकज कुमार पवन थाना अध्यक्ष भागन बीघा थाना से थाना अध्यक्ष नगरनौसा,विकास कुमार थाना अध्यक्ष कल्याण बिगहा थाना से अनुसंधान इकाई साइबर थाना,शशि कुमार थाना अध्यक्ष अस्थावां थाना से अनुसंधान इकाई साइबर,विकेश कुमार थाना अध्यक्ष बेन थाना से थाना अध्यक्ष चेरो थाना, रवि कुमार गुप्ता थाना अध्यक्ष पावापुरी थाना से अनुसंधान इकाई बिहार थाना, रविंद्र कुमार ततमा थाना अध्यक्ष एससी/एसटी से थाना अध्यक्ष औंगारी।

नालंदा में बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े हुई गोलीबारी,एक गुट ने दूसरे गुट पर किया हमला। बिहार शरीफ के नीमगंज महादेवा इलाके में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दर्जनों नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर अंधाधुंध गोलीबारी की और एक वाहन का शीशा तोड़कर दहशत फैला दी। बताया जाता है कि दो दिन पहले महलपर चौक पर हुए विवाद के बाद आज एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। हथियार लेकर आए इन बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। नीमगंज के रहने वाले पप्पू कुमार और तकिया के वार्ड सदस्य सोनू कुमार के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। आपसी वर्चस्व को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, अभी तक किसी भी घायल की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लोकेशन, एंकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह लंबे अरसे के बाद नालंदा जिले में दिखाई दिए। दरअसल, आरसीपी सिंह जेडीयू के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजीव रंजन के श्राद्यक्रम में शिरकत करने के लिए एकंगरसराय पहुंचे थे। इस दौरान आरसीपी सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व होने के कारण वे पिछले कई महीनों से लगातार दिल्ली में थे। इसका मतलब यह नहीं कि वे अपने इलाके से बिल्कुल गायब थे। अब वे फिर से बिहार में आए हैं और अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए 24 जिलों का दौरा कर चुके हैं। उनका दायित्व सिर्फ एनडीए को सत्ता में लाना है और इसके लिए वे पूरी तरह से जुट गए हैं ताकि एनडीए को विधानसभा चुनाव में सफलता मिले। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़वाते हैं, खुद चुनाव नहीं लड़ते। बाइट:- आरसीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री
नालंदा:- सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू बिहार के नालंदा जिले में आज से सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए 18,110 से अधिक युवाओं ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिहार शरीफ में 25 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की नकल या धांधली को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला, लेकिन पेपर लीक को लेकर परीक्षार्थियों में डर का माहौल भी देखा गया। समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। उन्होंने बताया कि वे इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि वे इसमें सफल होंगे।
नालंदा रक्षाबंधन को लेकर प्रधान डाकघर में महिला स्पेशल काउंटर रक्षाबंधन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी बीच डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है जिससे जिले की बेटियों को अपने भाइयों के पास राखी भेजने में सहूलियत मिल सके। इसके लिए प्रधान डाकघर बिहार शरीफ में विशेष रूप से एक महिला काउंटर खोला गया है, जिसके तहत सिर्फ महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए राखी बुकिंग की व्यवस्था की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर भारतीय डाक विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जिले के सभी डाकियों एवं सभी डाकपालों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्री कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था डाकघर में की गई है। साथ ही श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को जिले के अलग-अलग शिवालयों में गंगाजल बिक्री काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। जिले के सभी डाकघर के काउंटर पर भी गंगाजल उपलब्ध है। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए डाक विभाग प्रयत्नशील है एवं विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ से लोगों को निजात मिल सके और उनका कार्य जल्द से जल्द हो सके। डाक विभाग का प्रयास है कि रक्षाबंधन के पहले सभी राखियों का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर प्रधान डाकघर के डाकपाल श्री राजीव रंजन कुमार, शैलेंद्र कुमार, नरोत्तम कुमार, मिथलेश कुमार, आयुष राज सहित सभी डाक कर्मी मौजूद थे।
रोटरी क्लब तथागत द्वारा संचालित सिग्नेचर प्रोजेक्ट ‘चलो गांव चले’ ग्रामीण इलाकों में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत क्लब के सदस्यों ने मोकामा के पास स्थित करारा गांव का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य गांव के विकास और वहां के निवासियों की सहायता करना था। क्लब के सदस्यों ने गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के अभिभावकों को 100 आम के नमूने वितरित किए। इसके साथ ही, अभिभावकों का बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर टेस्ट भी किया गया। छात्रों के लिए क्लब ने विजन टेस्ट की भी व्यवस्था की, जिसमें 300 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने, पर्यावरण की सुरक्षा करने और जीवन में अपनी मंजिल प्राप्त करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह प्रोजेक्ट न केवल छोटे बच्चों के जीवन में सुधार ला रहा है, बल्कि गांव के पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। रोटरी क्लब तथागत के इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीण समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद की जा रही है।
Aug 08 2024, 21:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.5k