एकजुट होकर पौधे लगाकर उसका नियमित संरक्षण करना चाहिए: प्राचार्य
संभल एमजीएम कॉलेज,संभल में शासन के निर्देशानुसार 35 करोड़ पेड़ लगाओ,पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डा योगेंद्र सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य ने कहा कि इस जन अभियान द्वारा पर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी को एकजुट होकर पौधे लगाकर उसका नियमित संरक्षण करना चाहिए।
अभियान प्रभारी डॉ फहीम अहमद ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण जन जीवन के लिए आवश्यक है।अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।पौधारोपण में डा आबिद हुसैन,डॉ निरंकार सिंह, डॉ रियाज अनवर , डॉ मोहम्मद इमरान खान, डॉक्टर दिलदार हुसैन ,डॉक्टर मीनाक्षी गोयंका ,दुष्यंत मिश्रा ,अमृतेश अवस्थी,डॉक्टर मोहम्मद अहमद , डा भानु भास्कर प्रजापति,डॉ राजेश कुमार, डॉ नवीन यादव, डा संजय बाबू दुबे,नेमपाल सिंह,गौरव दुबे, डा निलेश कुमार, डा शशिकांत गोयल,डा धीरेंद्र कुमार सिंह, डा अजय कुमार,मनोज कुमार श्रोत्रिय ,अनुज कुमार, अमित कुमार ,सौरभ सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।








(संभल): उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शामिल होकर शनिवार की रात साढ़े 10 बजे चंदौसी आते समय भाजपा एससी मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेमपाल को मंझावली-चंदौसी मार्ग स्थित सैनिक चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल भाजपा नेता को चंदौसी सीएचसी लेकर पहुंची। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।
Jul 29 2024, 16:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.8k