Chandauli

Jul 26 2024, 17:46

भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की जितनी सराहना किया जाय वह कम-रमेश

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर।कारगिल विजय दिवस की पचीसवी वर्षगांठ की देर रात्रि पर

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी से काली मन्दिर तक मशाल जुलूस निकाला गया।

मशाल जुलूस के पूर्व सब्जी मंडी मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देश भक्ति गीत का कार्यक्रम किया गया।इस दौरान शहीदों के परिवार का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की जितनी सराहना किया जाय वह कम है। कहा कि भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस के बल पर कारगिल जैसे दुर्गम स्थान पर अभुतपूर्ण विजय हासिल कर देशवासियों का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ,कुंदन सिंह, आशीष रघुवंशी, अशोक सोनकर "तिलक" सौरभ चंद्रा, भरत चौहान, मनोज जायसवाल, सौरभ जायसवॉल, कमलाकर दुबे, सतीश चौहान, जय सिंह, शुभम् गुप्ता, रंजन शाह, सुधीर घोष, सुनील श्रीवास्तव, विकाश सिंह, मालती गुप्ता, दीपक दुबे , विशाल तिवारी, राजेश चौहान, भारत चौहान , कुंदन , आलोक वरुण , राजेश जायसवाल ,भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा, रामसुन्दर चौहान,विजय गुप्ता, कुमुद बिहारी सिंह, भानु चौहान, दीपक सिंह, अमित सैनी, दिनेश गोंड,मोनू पाण्डेय, मंजीत यादव

जिले महामंत्री सुजीत जायसवाल जी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष रघुवंशी जी जिले के मंत्री श्रीमती किरण शर्मा , मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह , दिलीप सोनकर , अनुराग कुशवाहा , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandauli

Jul 26 2024, 17:44

अराजकतत्वों ने अम्बेडकर जी की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया

अशोक कुमार जायसवाल।चंदौली इलिया थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया।

अराजकतत्वों ने अम्बेडकर जी की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया, जिससे खखड़ा और आस-पास के दलित समाज के लोग आक्रोशित हो उठे।

घटना की सूचना मिलते ही महिलाओं समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और इलिया मार्ग को जाम कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर (भीम आर्मी)आजाद समाज पार्टी के लोगों ने भी घटना की जानकारी होते हैं मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों के साथ खड़े हो गए स्थिति को संभालने के लिए सीओ चकिया, इलिया थाना अध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और धरनारत लोगों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि बाबा साहब की नई प्रतिमा जल्द ही स्थापित की जाएगी। इसके बावजूद, ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब प्रतिमा तोड़ी गई है। ग्रामीणों ने मांग की कि नई प्रतिमा के साथ परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए और एक पुलिस कर्मी को प्रतिमा की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाए।

क्षेत्राधिकारी चकिया के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया। इस घटना ने एक बार फिर से दलित समाज के प्रति हो रहे अत्याचारों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं।

Chandauli

Jul 26 2024, 11:56

चंदौली में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलटी,तीन की मौत


चंदौली।यूपी के चंदौली जिले में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां के कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी कस्बे के समीप तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बोलेरो वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद शवों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान भानपुर थाना दुर्गावती बिहार निवासी धनंजय यादव (27) पुत्र ओमप्रकाश, मोहम्मदपुर थाना सैयदराजा चंदौली निवासी गुड्डू यादव (24) पुत्र भीम यादव, भानपुर थाना दुर्गावती बिहार निवासी सोनू यादव (32) पुत्र केशव यादव के रूप में हुईं। घायलों में नरमा थाना दुर्गावती बिहार निवासी सुशील यादव और राहुल यादव हैं। घटना की जानकारी पाते ही मृत युवकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

बाबा कीनाराम स्थली से दर्शन कर घर लौट रहे थे श्रद्धालु

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बाेलेराे सवार युवक बाबा कीनाराम स्थली से दर्शन पूजन कर रात में घर लौट रहे थे। माना जा रहा है कि थकावट के चलते बाेलेराे चला रहे। युवक काे झपकी आने पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते गांव में कोहराम मच गया और गांव के लोग भी परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्हाेंने बताया गया कि मृतक धनंजय उर्फ भोला यादव अपने पिता ओम प्रकाश का इकलाैता बेटा था।

Chandauli

Jul 25 2024, 17:26

सपा कार्यालय निर्माण स्थल से सरिया गायब होने का मामला गरमाया

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी जिला इकाई में कार्यालय निर्माण स्थल से सरिया गायब होने का मामला इस दिनों सुर्खियों में है। पार्टी के महासचिव इसे लेकर विवादों में घिर गए हैं। मामला दो से तीन दिन पुराना है।

बताते चलें कि रेमा में पार्टी के नगर कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पार्टी फंड से अन्य निर्माण सामग्री के साथ ही 70 क्विंटल सरिया खरीदकर मौके पर रखी गई थी। कुछ दिन पहले सरिया गायब होने की सूचना मिली तो स्थानीय नेताओं के कान खड़े हो गए। दूसरे दिन फिर से दो वाहनों पर सरिया लदी होने की सूचना पर दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर धमक गए और वाहन चालक को पकड़ लिया।

कड़ाई से पूछने पर चालक ने बताया कि महासचिव के कहने पर वह सरिया ढो रहा है। कुछ वरिष्ठ नेताओं ने महासचिव को फोन कर मामले से अवगत कराया। महासचिव मौके पर पहुंचे और गोलमटोल जवाब देने लगे। मौजूद नेताओं ने महासचिव को आड़े हाथ लेते हुए सरिया गायब करने का आरोप लगाया। महासचिव ने बताया कि बरसात के कारण जंग न लगे इसलिए सरिया को सुरक्षित स्थान पर रखवाया जा रहा था। इसी बात को लेकर महासचिव और कार्यकर्ताओं के बीच लंबी बहस भी हुई।

नेताओं ने कहा कि बगैर किसी को सूचित किए सरिया कैसे ले जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और जिलाध्यक्ष तक भी यह बात पहुंचा दी। विवाद सामने आने के बाद पार्टी के बड़े नेता भी असहज हो गए। बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष का फोन दो दिन तक बंद रहा।

इस मामले को लेकर पार्टी के नेता दो फाड़ हो गए हैं। आपसी पंचायत के जरिए मामले का समाधान निकालने की योजना बनाई जा रही है।

Chandauli

Jul 25 2024, 17:23

कांग्रेसजानों ने दुकानदारों को संविधान की प्रस्तावना का प्रारूप वितरण किया

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत नगर के दुकानदारों को संविधान की प्रस्तावना का प्रारूप वितरण किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम के निर्देश पर चलाये जा रहे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनो ने दुकानों पर संविधान की प्रस्तावना चिपकाया।

इस दौरान कांग्रेसजनो ने कहा कि कुछ कतिपय लोग देश में भाईचारा तोड़ने का कार्य कर रहे है, एकता और सदभावना के बीच नफरत का जहर घोलने का कार्य कर संविधान का उलंघन कर रहे हैँ, दुनिया भर में प्रसिद्ध भारत की गंगा जमुनी तहजीब पर हम कांग्रेसजन किसी भी तरह का आंच नहीं आने देंगे, देश की एकता और भाईचारा बनाये रखने के लिए कांग्रेसजन जन -जन तक जायेंगे, और देश की पहचान और एकता, अस्मिता की रक्षा के लिए हम सब दृढ़ संकल्पित हैँ।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा की आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्र्ष्टाचार सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैँ, वहीँ कुछ संगठन के लोग देश में बार बार नफरती बीज बोने का कार्य कर रहे हैँ जो देश हित में नहीं है। कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ़, मुहम्मद आफताब, असद इक़बाल, रमजान अली, भोला प्रसाद, मुहम्मद नेसार रब्बानी शाह, एहतशामूल, हक़ आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Chandauli

Jul 25 2024, 17:22

सुरक्षा सम्मेलन में डीआईजी ने जवानों को कर्तव्य परायणता का पढ़ाया पाठ

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर। हाजीपुर जोन के रेलवे सुरक्षा बल के डीआईजी एसएल अमूथन ने गुरुवार को आरपीएफ डीडीयू पोस्ट, सीआईबी और डॉग स्क्वायड का निरीक्षण किया। बाद में पोस्ट पर आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में जवानों को कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने सावन माह में रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ जांच पड़ताल करने, यात्रियों की सहायता करने को कहा।

दोपहर बाद डीआईजी स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज के साथ डीआईजी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पोस्ट, सीआईबी, डॉग स्क्वायड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सबकुछ ओके मिला। यहां साफ सफाई की स्थिति पर संतोष जताया। बाद में पोस्ट पर सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ जवानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने को कहा।

सराहनीय कार्य करने वाले बल सदस्यों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान कुछ बल सदस्यों की प्रशंसा की गई और पुरस्कृत करने की बात कही। इस दौरान स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, सीआईबी प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव, क्वार्टर मास्टर ब्रजेश कुमार, यार्ड पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी पंकज प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

Chandauli

Jul 25 2024, 17:20

दुलहीपुर- मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

अशोक कुमार जायसवाल,मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने अपने बैनर तले महाबलपुर स्तिथ भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया था,जिसमे जिन छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।संगठन के अध्यक्ष कमरुल ने बताया की प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे, जो संस्कृति, धर्म और राजनीति से संबंधित थे। 15 स्कूलों से करीब 300 छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया था।

स्कूल केआर्यन सिंह,सैक रफ़ी,ख़ुशी यादव,सूर्यांश सिंह,समां,दीपक,साइमा को पुरस्कार मिला है।सम्मान समारोह में उपाध्यक्ष नीरज पटेल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन की तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया,जा रहा हैं,जिससे उनका मनोबल बढे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष -कमरुल इस्लाम,उपाध्यक्ष-नीरज पटेल,युवाप्रमुख-शिवम गुप्ता,स्वेता पटेल के साथ महेंद्र यादव,हमीदुल्लाह अंसारी मौजूद रहे।

Chandauli

Jul 25 2024, 17:19

चंदौली मझवार, व्यास नगर को अमृत स्टेशन के रूप में किया जाएगा विकसित

अशोक कुमार जायसवाल ,डीडीयू नगर। इस बार के रेलवे बजट में उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशन विकास का खाका तैयार किया गया। चंदौली जिले में चंदौली मझवार और व्यास नगर स्टेशन का विकास अमृत भारत स्टेशन के रूप में किया जाएगा। बुधवार को पीडीडीयू मंडल रेल कार्यालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बजट की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में रेल के विकास के लिए कुल 92,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल 2004 से 2014 में उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए 1109 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बढ़ाकर 19 हजार 848 करोड़ रूपये कर दिया गया है। जो कि पिछली सरकार की तुलना में 18 गुना ज्यादा है।

रेल मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों में 1490 फ्लाईओवर , अंडरपास का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा की अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर में 1309 स्टेशनों का रीडेवलमेंट करना है। इसके तहत स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाकर यात्रियों के सफर को सुहाना बनाना है। यह इसके तहत स्टेशन भवनों के डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के साथ स्थानीय मीडियाकर्मी वीडियो लिंक के माध्यम से रेल मंत्री जी की प्रेस वार्ता से जुड़े रहे। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता कैरिज एंड वैगन नितिन कुमार उपस्थित रहे।

Chandauli

Jul 25 2024, 17:14

सांसद दर्शना सिंह ने कहा संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट देशहित में विकसित भारत की नींव रखेगा


अशोक कुमार जायसवाल,चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे संसद में पेश किया जो उनका बतौर वित्त मंत्री लगातार सातवां बजट है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया इस बजट को देश को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट बताया है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला बजट में सरकार ने देश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के हिसाब से स्थान दिया है।
देश में गरीब, महिलाएं, युवा और किसान वो चार जातियां हैं। जिनकी सेवा करने पर यह सरकार ध्यान केंद्रित कर रही है। वित्तमंत्री सीतारमण ने इस साल के बजट में रोजगार, कौशल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और मध्यम वर्ग पर विशेष जोर दिया है।

इस प्रयास के एक भाग के रूप में, दो लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ पांच साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से पांच योजनाओं एवं पहलों के एक पैकेज का प्रस्ताव किया गया है।


यह भी बताया कि हर साल 20 लाख युवाओं को इंटर्नशिप, एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज सरकार देगी। शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले बजट से 32% ज्यादा है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने नौकरियों और स्किल ट्रेनिंग से जुड़ी 5 स्कीम्स का ऐलान किया है। 1 करोड़ युवाओं को 5 साल में स्किल्ड किया जाएगा। सरकार 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देगी।

इंटर्नशिप के दौरान 5 हजार रुपए हर महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि अपने राज्य के लोगों की तरफ से मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री को इस बजट के लिए धन्यवाद देती हूं।

Chandauli

Jul 24 2024, 19:43

बेलवानी गांव के समीप नहर में किशोरी का मिला शव

अशोक कुमार जायसवाल

अलीनगर थाना क्षेत्र के धनिका गांव निवासीनी किशोरी बिगेस्ट सोमवार कीबोर्ड में घर से अचानक गायब हो गई।

पिता की तारीफ पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुटी ही थी कि मंगलवार को बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के समीप नहर में किशोरी का शव पुलिस ने बरामद कर साईनाथ नहीं होने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

जिसकी साईनाथ पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने गुमशुदा श्रेया तिवारी के रूप मेंकिया।

अलीनगर थाना क्षेत्र के धनिका गांव निवासिनी कक्षा 8 की छात्रा श्रेया तिवारी की सराय पकवान गांव निवासी राहुल कुमार से प्रेम प्रसंग फेसबुक के माध्यम से चल रहा था। अचानक दोनों सोमवार को घर से भागने का फैसला किया।

सोमवार की भोर करीब तीन बजे दोनों घर से निकलकर पैदल तारापुर चौराहे पहुंचे और यहां से राहुल अपनी मौसा के गांव बबुरी पहुंच गए। इधर घर से गायब पुत्री की काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर पिता दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कार्यवाही में जुट गई। पुलिस ने राहुल सहित पिता सुरेंद्र व मौसे को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।

पूछताछ के आधार पर पता चला कि मौसा के घर पहुंचने के बाद मौसा दोनों को साथ लेकर भूपौली पुलिस चौकी से आगे श्रेया को घर जाने की बात कह कर छोड़ दिया। 100 मीटर आगे जाने के बाद श्रेया एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर चली गई। जबकि मंगलवार को एक अज्ञात शव बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के समीप नहर में मिली। जिसको पुलिस ने पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया। जहां परिजन ने पहुंचकर शव की पहचान श्रेया के रूप में किया। इस संबंध में पूछे जाने पर तारा जीवनपुर चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।