sksingh988962

Jul 26 2024, 14:33

शिक्षामित्रों ने धरना देकर दिवंगत शिक्षामित्रों को दी श्रद्धांजलि
संजीव सिंह बलिया ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ -मऊ एवं शिक्षक, शिक्षा मित्र,अनुदेशक,कर्मचारी संयुक्त मोर्चा-मऊ के बैनर तले जनपद के सैकड़ो शिक्षक,शिक्षामित्रों ने अपराह्न तीन बजे से धरना देकर अपनी मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया और 25 जुलाई 2017 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दिवंगत हुए शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षक एवं शिक्षामित्रों ने कतारबद्ध होकर कलेक्ट्रेट मे कैंडल मार्च निकालकर , स्वतंत्रता सेनानी भूतपूर्व सांसद आदरणीय का.जयबहदुर सिंह तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भूतपूर्व सांसद आदरणीय का.झारख्डेय राय के प्रतिमा स्थल पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।साथ ही संकल्प लिया कि अब हताशा व निराशा को छोड़कर इस लड़ाई को आर पार लड़ेंगे।_ शिक्षामित्रों के धरना, श्रद्धांजलि को शिक्षक , शिक्षा मित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के समस्त पदाधिकारी साथियों ने उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला संरक्षक राम कवल यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष)ने कहा कि शिक्षा मित्र पिछले 23 वर्षों से अपनी मांगों व अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है, इसी उदासीनता और संवेदनहीनता के चलते प्रदेश में अब तक लगभग 10 हजार से अधिक शिक्षा मित्रों की असामयिक मौतें हो चुकी हैं। जिला अध्यक्ष जंगशेर बहादुर राणा ने कहा कि आज हम पुनः इस धरने के माध्यम से मांग करते है कि शिक्षा मित्रों का स्थाईकरण किया जाए, स्थाईकरण की प्रकिया पूरी होने तक समान कार्य समान वेतन का सिध्दांत तत्काल लागू किया जाए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव ने कहा यदि इस बार आप सभी की मांग नहीं मानी गई तो पूरा शिक्षक संघ आपके साथ आर पार का संघर्ष करने के लिए तैयार रहेगा। श्रद्धांजलि/ज्ञापन कार्यक्रम को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ रामविलास भारती,अटेवा के जिलाध्यक्ष नीरज राय, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री ओमप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द सिंह,ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम शिक्षक, शिक्षा मित्र एक ही परिवार के सदस्य हैं और शिक्षा मित्रों की मांगों के पूरे होने तक हर तरह के संघर्ष में हम उनके साथ हैं। इस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष आदरणीय रामाश्रय यादव, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, समाजवादी चिंतक, लेखक एवं प्रखर वक्ता आदरणीय अरविंद मूर्ति ने विशेष रूप से उपस्थित होकर हमारी मांगों का समर्थन किया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के सुनील कुमार सिंह, अरविंद सिंह,हरिहर यादव, दिलीप सिंह,अरूणोदय जी, लोकतंत्र सेनानी राम अवध राव, लवकुश विश्वकर्मा, बृजभूषण मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, अम्बुज विश्वकर्मा, जूनियर शिक्षक संघ के सच्चिदानंद यादव, जीवनधन यादव,आदर्श शिक्षा मित्र एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष बलिरामचंद्र सिंह प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलामहामंत्री विद्यासागर जी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रभान यादव ने किया। *इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों, पदाधिकारियों व खासकर नारी शक्ति को ह्रदय से बहुत बहुत आभार, जो प्रतिकूल परिस्थिति व मौसम में भी अपना अमूल्य समय निकालकर संगठित होने का पैगाम दिया

* *जे. बी. राणा* *जिला अध्यक्ष* उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मऊ

sksingh988962

Jul 25 2024, 22:43

बलिया बीएसए मनीष कुमार सिंह से सात सूत्रीय मांग पत्र को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मिला बीएसए ने दिया आश्वासन
संजीव सिंह  बलिया । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बलिया का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक  राजेश सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर निम्न समस्याओं से अवगत कराया,जिसके क्रम में बीएसए महोदय द्वारा जल्द ही आदेश निर्गत करने का आश्वासन दिया। 1- अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण से जनपद में आए शिक्षको का वेतन जारी करने के संबंध में 2- एक दिन वेतन कटौती को बहाल करने के संबंध में 3- जनपद में पेन कार्ड से प्रभावित शिक्षको का मामला दुबारा परियोजना को भेजने पर वार्ता हुई। 4- वार्षिक वेतन वृद्धि से प्रभावित शिक्षको का शीघ्र ही वेतन वृद्धि जारी की जाएगी। 5 -शिक्षा मित्रों का बकाया मानदेय जारी करने पर वार्ता हुई। 6- मृतक आश्रित शिक्षक साथियों के पुरानी पेंशन प्त्रावली पर वार्ता हुई। 7- अनुदेशक साथियों एवम् रसोइयों के मानदेय जारी करने पर वार्ता हुई। इस अवसर पर  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक प्रमोद सिंह,बेरुआरबारी अध्यक्ष ओमकार नाथ सिंह जी,बांसडीह अध्यक्ष राजेश सिंह एवम् महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, शशिभान सिंह, अवनीश  कुमार  आदि उपस्थित थे।

sksingh988962

Jul 25 2024, 22:08

दिवंगत साथियों की याद में शिक्षा मित्रों ने श्रद्धांजलि सभा कर बलिया जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
संजीव सिंह बलिया ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आह्वान पर आज जनपद के शिक्षा मित्रों ने अपने विद्यालयों पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया और दोपहर बाद 2:30 बजे बलिया कलेक्ट्रेट स्थित माडल तहसील में उपस्थित होकर अपने दिवंगत साथियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया ।तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित मानदेय वृद्धि समेत सात सूत्रीय मांग पत्र श्रीमान जिलाधिकारी को सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक संयुक्त संघर्ष मोर्चा घटक दल के ही शिक्षामित्रो का आज के कार्यक्रम मे शामिल होकर शिक्षामित्रो से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले बलिया जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ ने बताया कि 25 जुलाई 2017 के बाद से शिक्षा मित्रों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र आज आर्थिक तंगी और मानसिक रूप से परेशान होकर अवसाद ग्रस्त जीवन जी रहा है एवम आए दिन आत्म हत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा रहा है। प्राथमिक  शिक्षामित्र  संघ के अमृत सिंह जिला महामंत्री ने कहा कि जबकि श्रीमान निदेशक महोदय जी की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2023 को गठित कमेटी के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने अब तक कोई विचार नहीं किया है, ये सरकार कभी भी सरकारी कर्मचारियों के पक्षधर नहीं रही इतिहास गवाह हैं कि इनकी मंशा गरीबों और मुजलिमो को और गरीब करना हैं प्रावेटलाइजैशन इनकी मानसिकता है। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए काला दिन हैं, क्योंकि 25 जुलाई को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किया गया था। वह काला दिवस शिक्षा मित्रों के लिए आज भी काला बना हुआ है। सरकार ने कई बार वादा किया, लेकिन आज तक उनका समायोजन शिक्षक पद पर नहीं किया गया। जबकि विद्यालयों पर शिक्षण कार्य में शिक्षामित्र सबसे आगे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मंडलीय प्रवक्ता श्यामनंदन नंदन मिश्र 'मन्टू'ने कहा कि वर्ष 2017 में शिक्षामित्रों का समायोजन जब से निरस्त किया गया, तब से शिक्षामित्र आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं। जबकि अब तक कई शिक्षामित्रों का निधन हो चुका है। इसमें कुछ बीमार होने पर अपना इलाज भी नहीं करा सके थे। उन्होंने कहा कि सरकार से वेतन बढ़ाने के साथ ही समायोजन प्रक्रिया को बहाल करने की मांग की है। आजमगढ़ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह व मंडलीय कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि कहा कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो क्रन्तिकारी धरती से ही शंखनाद किया जाएगा जिससे ईट से ईट बजाकर रख देंगे । पिछले सात वर्षों से संगठन शिक्षा मित्रों की समस्याओं को लेकर सरकार से लगातार गुहार लगा रहा है परंतु शिक्षा मित्रों को आज तक सरकार द्वारा आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह  , राष्ट्रीय शैक्षिक महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, अटेवा के जिलाध्यक्ष समीर   पांडेय,   प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,मंत्री- राजेश  पाण्डेय,  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  के ही प्रमोद सिंह,  ओमकार  सिंह,शशिभान सिंह, अवनीश  कुमार,

नगरा प्राथमिक शिक्षक  संघ  के मंत्री- राजीव नयन पाण्डेय,  प्राथमिक  शिक्षामित्र  संघ मंडल  आजमगढ़   के मंडलीय  पदाधिकारी श्यामनंदन नंदन मिश्र,  संजीव सिंह, दिलीप प्रसाद  व जिलाकार्यकारिणी से जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिलामहामंत्री अमृत सिंह, जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिलाप्रवक्ता निर्भय राय, मिडिया प्रभारी परवेज अहमद, उपाध्यक्ष सूर्यनाथ राम व वसुंधरा राय, जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव, डिम्पल सिंह, हरेराम यादव, संगठन मंत्री राजीव मिश्र, सह संगठन मंत्री सत्येंद्र मौर्या, पुष्टम राय,फैजल अजीज नवानगर, अभय सिंह सियर, शिव कुमार सिंह हनुमानगंज,शशि प्रभा नगरा, मंजूर हुसैन बेलहरी, बांसडीह  से धर्मनाथ  सिंह, तेज नरायण सिंह रसडा,रणवीर सिंह नगरा सेअरविंद, रामप्रसाद वर्मा,कुदुश असारी,राधेश्याम, मिंटू यादव, भवानी प्रसाद, उपेंद्र  तिवारी,शिवकुमार,प्रेमशंकर  यादव,  हरीश शुक्ल आनंद पाण्डेय बेरुआरबारी, अवधेश भारती गड़वार, जय प्रकाश तिवारी,राघवेन्द्र  सिंह,मनोज शर्मा, चिलकहर, मनीष सिंह बैरिया, अजय सिंह मनियर, विनोद चौबे मुरलीछपरा, इन्द्रेश चौहान पंदह, लालजी वर्मा दुबहर, रीमा चौधरी, विजयलक्ष्मी सिंह, ममता रानी,कुमकुम सिंह, रीना चौहान, प्रिया पाण्डेय, उषा यादव, दुर्गावती चौहान, रिंकू सिंह, चिंता देवी, कंचन यादव, पूनम तिवारी,  विनय कुमार, रीता सिंह, सीमा रानी, सावित्री सिंह, गीता सिंह, ममता पाठक, इंदु पाठक, शोभा देवी, आशा देवी, श्वेता तिवारी, माला यादव, उर्मिला रावत, रिंकू सिंह, रुवी श्रीवास्तव, सुमन सिंह, गुड़िया देवी, विद्यावती देवी, प्रभावती यादव, मीरा देवी, मुन्नी देवी, रीना वर्मा, गीता सिंह, लता शर्मा, अंजू गुप्ता, संजीव सिंह सोलंकी, अरशद रजा, बच्चालाल, विनय निगम, अमित चेला, अनिल मिश्र, विनोद वर्मा, आदि लोग सम्मिलित रहे।

sksingh988962

Jul 25 2024, 10:54

वाराणसी एडीजी का बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर छापा
संजीव  सिंह  बलिया ।बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर एडीजी का छापा, तीन पुलिसकर्मी समेत कई हिरासत मे बलिया के नरही थाना के चर्चित वसूली केन्द्र यूपी बिहार की सीमा स्थित भरौली चौराहा पर एडीजी वाराणसी का छापा तीन पुलिसकर्मी समेत 20 हिरासत में शराब, पशु तस्करी, लाल बालू तस्करी आदि का मामला मौक से 50 से अधिक मोबाइल, कई बाईक भी पुलिस के कब्जे में नरही थाना मे एडीजी, आईजी, एसपी, एएसपी मौजूद थानाध्यक्ष का कमरा सील, पुलिसकर्मियों के खंगाले गए बॉक्स बड़ी कार्रवाई के संकेत...

sksingh988962

Jul 23 2024, 12:53

*सत्ता के दबाव में भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही पुलिस----मु रिजवी*
संजीव सिंह बलिया। बलिया पुलिस सत्ता के दबाव में भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहीं हैं और थाने भाजपा कार्यालय बन गए हैं। यही कारण हैं कि अपराधियों का हौसला बुलन्द हैं जिसके कारण थाने के गेट पर हत्या हो रही हैं। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री सिकंदरपुर विधायक मु.जियाउदिन रिजवी ने सोमवार को जारी अपने बयान में कही। सिकंदरपुर विधायक मु.रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं तहसीलों पर दलालों का बोलबाला हैं am आदमी का सुनने वाला कोई नहीं हैं गरीब परेशान हैं।शासन प्रशासन का सारा जोर बस सपा कार्यकर्ताओं पर चल रहा हैं। समाजवादी पार्टी के लोगो को फर्जी मुकदमें में फसा कर डराने धमकाने का काम सरकारी मशीनरी कर रही हैं। मु. रिजवी ने बासडीह में युवक की हत्या पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि यह पुलिस की नाकामी हैं कि कोतवाली गेट पर किसी की हत्या हो जाय। इस पूरे प्रकरण में बासडीह पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है।सत्ताधारी दल और बासडीह पुलिस के रिश्ते की जांच होनी चहिए। सिंकदरपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओ पर फर्जी मुकदमें भाजपा के इशारे पर किए जा रहे हैं जिसका विरोध सड़क से सदन तक किया जाएगा। विधायक ने प्रदेश के पुलिस प्रमुख से जनपद बलिया जनपद के कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पहल करने की मांग किया।

sksingh988962

Jul 23 2024, 10:49

*शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर सीएम के नाम का सौंपा ज्ञापन*
संजीव सिंह  बलिया । प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जनपद बलिया के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता एवं महामंत्री शशिकांत चौबे के नेतृत्व में सोमवार को बलिया जनपद के विकास खण्डों में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने अपने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा । जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं जिला महामंत्री शशिकांत चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय में लगभग 148000 शिक्षामित्र 23 वर्षों से निरंतर निष्ठा पूर्वक शिक्षण कार्य कर रहा है।25 जुलाई 2017 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के उपरांत शिक्षा मित्र के समक्ष उनके परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।इन्हीं परिस्थितियों के चलते लगभग 8000 शिक्षामित्र की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है ₹10000 अल्प मानदेय में निरंतर अपनी सेवा प्राथमिक विद्यालय में दे रहे हैं। हमारी प्रमुख मांगे हैं- अध्यादेश के माध्यम से शिक्षामित्र को सहायक अध्यापक के पद पर स्थापित किया जाए।प्रक्रिया पूर्ण होने तक समान कार्य का 12 मा का समान वेतन दिया जाए। शिक्षामित्र को उनके मूल विद्यालय में वापस होने का अवसर प्रदान किया जाए। चिकित्सी अवकाश, 14 आकस्मिक अवकाश किये जाए। सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष की जाए। इस मौके पर नगर क्षेत्र में अनिल मिश्रा राजेश गुप्ता प्रतिमा पाण्डेय अनीता वर्मा ममता सिंह हनुमानगंज में अशोक यादव अखिलेश सिंह श्यामसुंदर तिवारी प्रियंका त्रिपाठी कुमकुम सिंह,नीतू यादव, सुनिता दुबहर - शालू सिंह,रीना सिंह,विनय कुमार ,चन्द्रभान सिंह जी,शशिकान्त चौबे रणजीत सिंह ,मनीष कुमार बेलहरी - दीपक उपाध्याय ,दीप नारायण मिश्रा नीतू उपाध्याय गोल्डी सिंह सरिता दुबे बैरिया-पवन सिंह चन्द्रशेखर सिंह गुप्तेश्वर सिंह ,अमरजीत सिंह इंदु मिश्रा नेहा गुप्ता , चन्दन पाण्डेय मुरली छपरा- सुशील सिंह अशोक सिंह,गायत्री राय सोहांव-में शशि कान्त उपाध्याय आनन्द कुमार सिंह , विजय शंकर तिवारी पूनम सिंह बब्बन यादव मनियर- अजयशक्ति ,संगीता गिरी नगरा- सुनील चौहान रामप्रसाद रसड़ा-अनूप तिवारी राजेश सिंह दिनेश सिंह ,हरेराम यादव,रूबी सिंह -पंदह-अनुज सिंह ,श्याम कुमार शर्मा,समरशेन सिंह नीलम सिंह आरती श्रीवास्तव नवानगर- अंजनी उपाध्याय -सीयर - विजय लक्ष्मी यादव ,प्रेमचंद मौर्य रजिया खातून आशा वर्मा आदि की सक्रियता रही।

sksingh988962

Jul 22 2024, 22:31

बलिया बीएसए मनीष कुमार सिंह की बड़ी कार्रवाई औचक निरीक्षण में बंद मिले कई विद्यालय
संजीव सिंह बलिया ।बीएसए ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा विद्याभवन लखनऊ द्वारा विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की प्रगति के अनुश्रवण को लेकर आदेश निर्गत है। इसके अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक तथा जनपद व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बेलहरी ब्लाक का उप्रावि बेलहरी 19 जुलाई व उप्रावि रोहुआ 18 जुलाई को बंद मिला था। वहीं, नगर क्षेत्र का कम्पोजिट विद्यालय भृगुआश्रम नम्बर एक व दो 26 जून को बंद पाया गया। हनुमानगंज ब्लाक का प्रावि हसनपुरा व अंजोरपुर 12 जुलाई को बंद मिला था। इसके अलावा नगरा ब्लाक का प्रावि पांडेयपुरा 28 जून तथा रसड़ा ब्लाक का प्रावि महाबीर अखाड़ा 8 जुलाई को बंद पाया गया था। बीएसए ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय का स्कूल समय में बंद पाया जाना, कार्यरत अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं समस्त कर्मचारियों की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारी के आदेशों/निर्देशों की अवहलेना तथा सौपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। इनके इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है। उपरोक्त के फलस्वरूप विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों का वेतन/मानदेय की कटौती 'नो वर्क नो पे" के आधार पर की गई है। साथ ही सम्बन्धित कार्मिकों को अपने स्पष्टीकरण के साथ 24.07.2024 को अपरान्ह 03:00 बजे सुसंगत साक्ष्यों सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि को अपने स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित नहीं होने की स्थिति में सम्बंधितों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा विद्याभवन लखनऊ द्वारा विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की प्रगति के अनुश्रवण को लेकर आदेश निर्गत है। इसके अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक तथा जनपद व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बेलहरी ब्लाक का उप्रावि बेलहरी 19 जुलाई व उप्रावि रोहुआ 18 जुलाई को बंद मिला था। वहीं, नगर क्षेत्र का कम्पोजिट विद्यालय भृगुआश्रम नम्बर एक व दो 26 जून को बंद पाया गया। हनुमानगंज ब्लाक का प्रावि हसनपुरा व अंजोरपुर 12 जुलाई को बंद मिला था। इसके अलावा नगरा ब्लाक का प्रावि पांडेयपुरा 28 जून तथा रसड़ा ब्लाक का प्रावि महाबीर अखाड़ा 8 जुलाई को बंद पाया गया था। बीएसए ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय का स्कूल समय में बंद पाया जाना, कार्यरत अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं समस्त कर्मचारियों की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारी के आदेशों/निर्देशों की अवहलेना तथा सौपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। इनके इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है। उपरोक्त के फलस्वरूप विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों का वेतन/मानदेय की कटौती 'नो वर्क नो पे" के आधार पर की गई है। साथ ही सम्बन्धित कार्मिकों को अपने स्पष्टीकरण के साथ 24.07.2024 को अपरान्ह 03:00 बजे सुसंगत साक्ष्यों सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि को अपने स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित नहीं होने की स्थिति में सम्बंधितों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। बीएसए ने बताया कि, सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्राविधानानुसार विद्यालय बंद तिथि का वेतन/मानदेय काटौती के सम्बन्ध में मानव सम्पदा के सर्विस बुक पर अनिवार्य रूप से अंकित करें। वहीं, सूची में शामिल ऐसे विद्यालय जो 02 या 02 से अधिक बार अनाधिकृत रूप से बंद पाये गये है, उनके विरुद्ध कार्यवाही की आख्या एक सप्ताह के भीतर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

sksingh988962

Jul 22 2024, 22:26

बीआरसी खेजुरी पर शिक्षामित्रों ने विभिन्न अपने मांगो के समर्थन में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को दिये ज्ञापन
संजीव सिंह बलिया ।पंदह:आज दिनांक 22/07/2024 को शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ब्लॉक संसाधन केंद्र बी आर सी खेजुरी पर ब्लॉक् पंदह के अध्यक्ष व शिक्षा मित्र संगठन के सरंक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा मित्रों की एक बैठक आहूत हुई जिसमें ब्लॉक के सभी शिक्षा मित्र व प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की और संचालन राम प्रवेश यादव ने की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री सैफूदीन व अध्यक्ष द्वारा शिक्षा मित्रों के संघर्ष में हमेशा आगे रहने व संरक्षण प्रदान करते रहने का आश्वासन दिया गया । इसके लिए शिक्षा मित्र संगठन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह द्वारा संरक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्ता , सैफूदीन , रामप्रवेश यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को धन्यबाद ज्ञापित किया गया जो हमारी समस्याओं को अपनी समस्या समझ हमेशा हमारे साथ खड़े होने का काम करते हैं। तत्पश्चात संरक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में शिक्षा मित्र के द्वय अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व इन्द्रकेश चौहान द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी व शिक्षा मित्र समरसेन बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष, विद्यासागर यादव महामंत्री, अजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष व तमाम शिक्षा मित्र साथी उपस्थित रहे। पुनः इस कार्यक्रम में साथ देने के लिए अपने संरक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्ता व शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को शिक्षा मित्र संगठन बहुत बहुत आभार व्यक्त करता है साथ गार्जियन स्वरूप अपने खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार का भी बहुत बहुत आभार व धन्यवाद ज्ञापित करता है जो अपने व्यस्तम समय मे से समय निकालकर हमारे लिए उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षा मित्र संगठन पंदह - अनुज कुमार सिंह

sksingh988962

Jul 22 2024, 10:34

रसड़ा के काली माता मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित गुर दक्षिणा कार्यक्रम सम्पन्न
संजीव सिंह  बलिया।रसड़ा :रसड़ा  के काली माता मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा  आयोजित गुर दक्षिणा में बौद्धिक दिए , किसान संघ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संगठन मंत्री श्रीमान अरविंद स्थान काली माता मंदिर रसडा कोटवारी मार्ग, गुरू दक्षिणा का आयोजन स्वयंसेवक व भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा ठाकुर मंगल सिंह सेंगर, सम्मानित स्वयंसेवक मंहत कौशलेंद्र गिरी, राम जी सिंह, नित्यानंद सिंह, वेद प्रकाश सिंह, सुशील त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, धंजीत चौहान, मनिश यादव, मोहन राजभर, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, भानू सिंह, पवन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विजेंद्र चौहान सैकड़ो स्वयंसेवक रहे

sksingh988962

Jul 21 2024, 22:49

बलिया SP ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को किया लाईन हाजिर
संजीव सिंह बलिया।पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को तात्कालिक प्रभाव से पुलिस लाइन में स्थानान्तरित किया है। पुलिस अधीक्षक ने आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सूत्रों की माने तो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पर कई तरह के आरोप थे, जिसको संज्ञान में लेते हुए उन्हें पैदल किया गया है।