Ranchi

Jul 21 2024, 15:49

सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर में अधिकारियों संग की श्रावणी मेला तैयारी की समीक्षा


कहा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कर सकेंगे सुलभ जलार्पण लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क: विश्व प्रसिद्ध देवघर के श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देवघर श्रावणी मेले की तैयारी की जानकारी ली और मौजूद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। हेमंत सोरेन ने कहा देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका खास ख्याल रखे।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुलभ जलार्पण के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। श्रावणी मेला के दौरान लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाबा नगरी देवघर आगमन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सपत्नी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। बाबा मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया गया। इसके बाद में मुख्यमंत्री ने सपत्नी बाबा मंदिर के गर्भगृह पहुंचकर पवित्र द्वादश ज्यातिर्लिंग का जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की।

Ranchi

Jul 21 2024, 14:32

अमित शाह के चुनावी शंखनाद के बाद झारखंड के नेताओ ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

जानिए 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? 

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र दिया। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। अमित शाह रांची में विधानसभा चुनावी शंखनाद के साथ ही दावा किया कि तीन महीने बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

अमित शाह के दिए गुरु मंत्र के साथ ही झारखंड में भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम की सरकार झूठ और फरेब की बुनियाद पर बनी है। हेमंत सरकार आदिवासियों की चिंता करने की बजाय आदिवासियों के क्षेत्र में लैंड जिहाद, लव जिहाद कर भूमि का संतुलन भी बिगाड़ रहे हैं। 

बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण झारखंड में लगातार आदिवासियों की जनसंख्या घटी है।

2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? पूछे गए सवाल पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा कोई परिवार की पार्टी नहीं है जो एक चेहरा खड़ा कर दे। भारतीय जनता पार्टी सामूहिक व्यक्तित्व से चुनाव लड़ती है।

Ranchi

Jul 20 2024, 20:28

भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक के मंच से गरजे अमित शाह, झारखंड विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल

लोकसभा चुनाव हार के बाद भी कांग्रेस-झामुमो ने दिखाया अहंकार - अमित शाह

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक मैं शामिल होने रांची पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। मुख्य मंच पर पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र, भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सह प्रभारी हेमंता बिस्वा सारमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता मौजूद रहे। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही मंच का संचालन कर रहे थे। करीब 25 हजार पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभी का अभिवादन किया।

अमित शाह मंच पर हेमंत सोरेन सरकार बदलने के संकल्प के साथ संबोधन शुरू किया। साथ ही लोकसभा चुनाव में 14 में से 9 सीट पर कमल खिलाने के लिए अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारी और राज्य की जनता के प्रति आभार जताया।भाजपा कोई भी चुनाव जीतता है तो वह मंच पर बैठे नेता नहीं बल्कि बूथ पर बैठे कार्यकर्ता जीतता है। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों को बताते हुए कहा कि झारखंड का विकास किसी ने किया तो भाजपा ने किया। कांग्रेस ने दस वर्षों में 84 हजार करोड़ दिया। नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों में तीन लाख 84 हजार करोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी ने झारखंड बिहार को दस साल में नक्सलमुक्त राज्य बनाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है। ऐसे में चुनाव हारकर भी कांग्रेस-झामुमो ने अहंकार दिखाया है। संसद में राहुल गांधी का अहंकार पिछले दिनों हार के बाबजूद देखने को मिला है। ये ऐसे नेता हैं जो हार के बाबजूद मानने को तैयार नहीं हैं।अमित शाह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा झामुमो की सरकार देश में सबसे करप्ट सरकार है। अमित शाह ने हेमंत सोरेन को ललकारा, विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने वाली है लिखकर रख लो।

Ranchi

Jul 20 2024, 20:23

रांची में अमित शाह के सुरक्षा में हुई चूक,काफिले में घुस आए दो शराबी, फिर जो हुआ...


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने रांची आए भाजपा के दिग्गज नेता वह देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। वहीं रांची एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल जाने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक की बात सामने आई है।  

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया। एयरपोर्ट से जब अमित शाह का काफिला आयोजन स्थल जा रहा था इसी बीच बिरसा चौक के पास बाइक सवार उनके काफिले के बीच में घुस गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ये सभी नशे में थे। इस मामले पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोपी गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में नहीं घुस पाए थे। हालांकि, वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उनके काफिले का पीछा कर रहा था। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया। वह नशे में धुत है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का आयोजन रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में किया गया था। जहां गृह मंत्री अमित शाह,आसाम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी के अलावा कई लोग मौजूद थे। फिलहाल गृह मंत्री अमित शाह पार्टी कार्यालय में सभी नेताओं के साथ कोर कमिटी कि बैठक में हिस्सा ले रहे।

Ranchi

Jul 20 2024, 10:57

JAC ने जारी की JTET के लिए निकली विज्ञप्ति, झारखंड में आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET), जाने कब से कर सकते है आवेदन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में करीब 8 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने पूरी कर ली है। इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JAC की ओर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी 23 जुलाई से 22 अगस्त तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। जिसमें प्राथमिक कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 के लिए दो घंटे 30 मिनट की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य होगा। 

वही अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए 55% और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 50% अंक लाना अनिवार्य होगा। 

गौरतलब है कि राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 में आयोजित की गई थी। 2016 के बाद झारखंड सरकार 2024 में 8 वर्षों के बाद परीक्षा ले रही है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में राज्य सरकार द्वारा उल्लेखित 15 भाषाओं में से किसी एक में परीक्षा देना अनिवार्य होगा। वहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग अति पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए ₹1300 आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि दिव्यांग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 700 रुपए निर्धारित किया गया है।

Ranchi

Jul 19 2024, 20:49

पुलिस ने सीएम आवास घेराव कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर किया लाठीचार्ज।


18 दिनों से मोराबादी मैदान में दे रहे थे धरना, जाने रांची डीसी राहुल सिन्हा ने क्या कहा*

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में अपनी सेवा नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर सहायक पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से मोराबादी मैदान में धरना दे रहे थे। इसी क्रम में प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा तोड़ कर शुक्रवार को सीएम आवास तक आ पहुंचे। जिसके कारण प्रशासन को उनके ऊपर लाठी चार्ज करना पड़ा। इससे कोई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दरअसल आज सुबह में सहायक पुलिस कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के वरीय अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए गया था। जहां 1 साल अनुबंध बढ़ाने और वेतन बढ़ोतरी पर सहमित बनी। वहां से वापस लौटने के बाद वे सभी उठकर सीएम आवास का घेराव करने पहुंच गये। इस दौरान रांची पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारियों के द्वारा सहायक पुलिसकर्मियों को रोकने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन वह सुरक्षा घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने लगे थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज कर दिया और भगदड़ से कई सहायक पुलिसकर्मी के साथ-साथ पुलिस वाले भी घायल हो गए।

सीएम आवास घेराव व सहायक पुलिस कर्मियों पर हुई लाठी चार्ज की घटना को लेकर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज सहायक पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें इन्हें 1 साल अनुबंध बढ़ाने व वेतन में 25% बढ़ोतरी के साथ ही आने वाले पुलिस की बहालियों में इन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाएगी , इसके साथ उनकी जो अन्य मांगे थी उस पर भी विचार किया जा रहा था। इसी बीच इनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास के घेराव किया गया। बैरिकेडिंग तोड़कर ये लोग सीएम आवास तक पहुंचे। इस दौरान भी पुलिस के वरीय पदाधिकारी के द्वारा उन्हें समझाया गया। अभी वर्तमान में सभी सहायक पुलिसकर्मी सीएम आवास से वापस लौट कर मोरहाबादी चले गए है , उनके धरने को खत्म करने के लिए उनसे वार्ता की जा रही है।

Ranchi

Jul 19 2024, 19:03

अमित शाह के रांची दौरे कोलेकर JMM ने कहा भरष्ट्राचार में लिप्त लोगो का सम्मान कैसे किया जाता है , यह बीजेपी में देखने को मिला

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार 20 जुलाई को रांची आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल राँची आ रहे है, उनका राज्य में स्वागत है .....

उन्होंने कहा कि झारखंड में जांच एजेंसियों की कारवाई जारी है , लेकिन यह करवाई केवल विपक्ष के नेताओ पर ही हो रही है, बाकी लोगो को ऐसा लगता है राहत देने का काम किया जा रहा है। सुप्रियो ने फोटो जारी करते हुए कहा पिछले दिनों जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राँची आयी थी तब बाबूलाल मरांडी के द्वारा एक जमानत पर चल रहे व्यक्ति विष्णु अग्रवाल को उनसे मिलाया गया था। इतना ही नही एक कमलेश कुमार नमक व्यक्ति जो ईडी की रडार पर होने के बाउजूद फरार है। वह भी बाबूलाल के साथ एक तस्वीर में दिख गया है।

अब कल गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है , कल कौन कौन से दागी लोगो को मिलवाया जाएगा , यही हम आज जानना चाहते है। भाजपा में भ्रष्टाचार से लिप्त लोगो को सम्मान कैसे किया जाता है यह हम जानते है। केंद्रीय गृह मंत्री अपने कार्यकर्ताओ को राजनीतिक टिप्स देंगे या कैसे राज्य में नफरत औऱ भ्रम की स्थिति उतपन्न हो ये सिखाएंगे।

Ranchi

Jul 19 2024, 15:54

Big breaking/सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता विफल, तोड़ा बैरिकेडिंग, सीएम आवास का किया घेराव


 रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन दो जुलाई से जारी है. आज शुक्रवार को सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई.

 लेकिन यह विफल हो गया. आंदोलन पर बैठे सहायक पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग तोड़ सीएम आवास घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान सहायक पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और पलट दिया. 

मौके पर दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं.

Ranchi

Jul 19 2024, 14:36

अमित शाह कल 20 जुलाई को रांची पहुंचेंगे, उनके आगमन पर पक्ष विपक्ष में बयान बाजी तेज

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची ; देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार 20 जुलाई को रांची आ रहे हैं। जहां भाजपा कार्यकारिणी समिति के बैठक को संबोधित करेंगे और वह झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी शंखनाद भी करेंगे।

रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रदेश की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होंगे वहीं कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारी को संबोधित भी करेंगे। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के 25 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

 इस बैठक के जरिए भाजपा राज्य में अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे को दिखाने की योजना बना रही है। गृह मंत्री का दौरा विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने की पार्टी की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह रांची आकर अपने कार्यकर्ताओं को कितना राजनीतिक गुण सीख पाते हैं यह तो देखने वाली बात होगी। 

अमित शाह के रांची आगमन को लेकर झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के मनोज पांडे ने कहा कि गृह मंत्री के नाते उनका झारखंड में स्वागत है, लेकिन वह राजनीतिक कारणों से यहां आ रहे हैं ऐसे में झारखंड की जनता भाजपा की मनसा समझ गई है। उनके झांसे में आने वाली नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी और दिल्ली में अमित शाह का राजनीतिक मंत्र काम नहीं आया। झारखंड की जनता भी गोल बंद है और उन्हें सिरे से नाकार देगी।

Ranchi

Jul 19 2024, 11:47

NEET पेपर लीक मामला : CBI ने रांची के रिम्स से एक और पटना के एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को किया गिरफ्तार


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : NEET पेपर लीक मामले सीबीआई जांच पहुंची रांची। सीबाआइ ने गुरुवार को देर शाम रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामला अब पहुंचा प्रश्न पत्र सॉल्व करने वालों तक।

सीबीआई का पेपर लीक गिरोह की जांच सॉल्वर्स कनेक्शन तक पहुंच गई है और इस मामले में पटना एम्स के चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। बुधवार को सीबीआई ने पटना एम्स के चार मेडिकल स्टूडेंट को हिरासत में लिया था। इनमें से तीन को पहले हिरासत में लिया गया था। एक मेडिकल स्टूडेंट आज खुद सीबीआई के सवालों का जवाब देने पहुंचा है। 

पूछताछ के बाद सीबीआई ने चारों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया और सभी को रिमांड पर ले लिया है। सीबीआई जिन चारों डॉक्टरों को ले गई है, इनमें तीन डॉक्टर चंदन सिंह, कुमार शानू और राहुल आनंद 2021 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स हैं, जबकि 1 डॉक्टर करण जैन सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। सीबीआई ने इन तीनों डॉक्टरों का कमरा भी सील कर दिया है और इनका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। इन चारों छात्रों के ईमेल एकाउंट और सोशल मीडिया एकाउंट को भी खंगाला जा रही है।

नीट की जांच अब रिम्स तक पहुंची, एक छात्रा को किया गिरफ्तार

रिम्स के हॉस्टल नंबर-3 में छात्रा सुरभि कुमारी तक सीबीआई की जांच पहुंची। गुरुवार की सुबह से ही लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुरभि कुमारी को हिरासत में लिये जाने की जानकारी रिम्स प्रबंधन के जरिये उसके अभिभावकों को दी गयी। गुरुवार को उसके अभिभावक सीधे सीबीआइ के कार्यालय पहुंचे थे। बता दें कि नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में झारखंड के किसी मेडिकल कॉलेज से यह पहली गिरफ्तारी है।

नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया तक सीबीआई पहुंचने की कोशिश कर रही है। धीरे-धीरे यह तार जुटता नजर आ रहा है। सीबीआई मेडिकल के छात्र और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पटना एम्स से पहले जोधपुर एम्स के तीसरे वर्ष के छात्र हुकमा राम का नाम भी इस मामले में सामने आया है। हालांकि वह फिलहाल फरार है।