narsingh481

Jul 16 2024, 19:38

अमृत बिसारिया की धूप का बादल पुस्तक का हुआ विमोचन मुख्य अतिथि उप लोकायुक्त दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित करके आयोजन का किया शुभारंभ

लखनऊ। दुबई की प्रख्यात साहित्यकार/लेखिका अमृत बिसारिया की पुस्तक (धूप का बादल) का हिंदी संस्थान में उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में विमोचन हुआ। जब मन भटके तो किताबों से दोस्ती कर लो,जब दिल बेचैन हो तो किताबों से दोस्ती कर लो,जीवन अंधकारमय हो तो किताबों से दोस्ती कर लो। किताब वो चीज़ है जो, अंधेरों को दूर करती है।ये बात दिल की गहराई से महसूस कर लो।हिन्दी संस्थान में मुंशी प्रेमचंद सभागार में ज्ञान की वर्षा हो रही थी।

मौक़ा था प्रख्यात साहित्यकार दुबई में रहने वाली अमृत बिसारिया की लिखी किताब (धूप का बादल) के विमोचन का। जहां कई वरिष्ठ साहित्यकार समाजसेवी व राजनैतिक गलियारे के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का जमावड़ा रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि मशहूर साहित्यकार डॉक्टर सुल्तान शाकिर हाशमी,प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीकी, मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन के महामंत्री अब्दुल वहीद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

इसके उपरान्त अति विशिष्ट अतिथि एमएलसी व एस.आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान व उपरोक्त मेहमानों द्वारा अमृत बिसारिया की लिखी पुस्तक (धूप का बादल) का विमोचन किया गया।पुस्तक में लिखी बातों पर रोशनी डालते हुए, डॉक्टर सुलतान शाकिर हाशमी ने कहा कि यकीनन इस किताब में लिखी बातें समाज को एक रोशनी देंगी, साथ ही लेखिका अमृत बिसारिया को मुबारकबाद देते हुए ये भी कहा कि दुबई में रहते हुए भी, इन्होंने हिंदुस्तान के कई मामलों के साथ लखनऊ की नज़ाकत का भी जिक्र किया है।अति विशिष्ट अतिथि पवन सिंह चौहान ने अपने वक्तत्व से सभागार में मौजूद लोगों में एक उर्जा को भर दिया, बेहतरीन अंदाज़ में किताब के महत्व को समझाते हुए, कई सामाजिक मुद्दों पर बात कही, जिसको सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। डॉक्टर उमंग खन्ना ने अपने अभिभाषण में कहा कि आज के माहौल को देखते हुए आज का आदमी कालरा टीबी से नहीं मर रहा है वो टेंशन और बेवजह की उलझनों से मर रहा है, ऐसे में किताब मन को सुकून देने और सही रास्ता दिखाने का बेहतरीन माध्यम होती हैं,इनसे लोगों को ज़रूर वास्ता रखना चाहिए। मशहूर एंकर एंड वक्ता आसिम काकोरवी के बेहतरीन मंच संचालन में कार्यक्रम में उपस्थित कई मशहूर कवि कवित्रियों व शायरा ने खूबसूरत अंदाज़ में किताबों की अहमियत के बारे में बताया, और अमृत बिसारिया की लिखी किताब की भूरि भूरि प्रशंसा की।किताबों में गहन रुचि रखने और ज्ञान बांटने के लिए प्रख्यात,20 हज़ार बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने में प्रयासरत एस.आर ग्लोबल के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने अपनी उपस्थिति से तथा लेखिका अमृत बिसारिया को एक बेहद खूबसूरत स्मृति चिन्ह भेंट करके, साथ ही सभागार में उपस्थित सभी लोगों को तोहफ़े की शक्ल में बैग वितरित करके प्रोग्राम में चार चांद लगा दिया।

इस ज्ञान वर्धक कार्यक्रम में उपलोकायुक्त दिनेश सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, डॉक्टर उमंग खन्ना, डॉक्टर सुलतान शाकिर हाशमी, डॉक्टर रीमा सिन्हा, अजीज़ सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, ज़ुबैर अहमद, डॉ विभा प्रकाश, डॉ मीरा कनौजिया, श्री मिश्रा, डॉ उमेश प्रकाश, सीमा श्रीवास्तव और तथा विशिष्ठ अतिथि मुकुल महान अनवर आलम, मुश्ताक बेग,रुबीना अयाज़,अख़्तर अंसारी, एन.आलम, नौशाद बिलगिरामी, आरिफ़ मुकीम, मोहम्मद इकराम, जमील मलिक, आलोक राजा, व अदीबा ख़ान तथा गिन्नी सहगल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभा के अन्त में साहित्यकार अमृत बिसारिया ने अपनी लिखी एक कविता सुनाई, और कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

narsingh481

Jul 16 2024, 18:13

पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आन्दोलन का आगाज
लखनऊ। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के चलाये जा रहे आन्दोलन के क्रम में आज प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों सहित राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री जी भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपेने के लिए कर्मचारी प्रेरणा स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी एंव शिक्षक एकत्र हुए। इस मौके पर न लखनऊ में कर्मचारी प्रेरणा स्थल स्व बाबू बीएन सिंह प्रतिमा स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष इं हरि किशोर तिवारी, का अध्यक्ष इं एनडी द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, प्रान्तीय महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, इं एके मिश्र, इं दिवाकर राय, विवेक कुमार, इं एचएन मिश्रा, इं राजर्षि त्रिपाठी, इं प्रकाश चन्द्र, इं श्रवण कुमार, इं डीबी सिंह, धर्मेन्द सिंह, फहीम अख्तर, अविनाश चन्द्र श्रीवास्वत, अरूण कुमार सिंह, आलोक सिंह, जितेन्द्र,अमरजीत मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री भारत सरकार तथा मुख्यमंत्री उप्र सरकार को कर्मचारियों/शिक्षकों के लिए बुढापे का सहारा देने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए ज्ञापन एसीपी हजरतगंज अरविन्द कुमार वर्मा के माध्यम से इस अनुरोध के साथ प्रेषित किया गया कि सरकार प्रकरण पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए 01.01.2004 से केन्द्रीय एवं 01.04.2005 से उप्र के राजकीय कर्मचारियों/शिक्षकों को नई पेंशन व्यवस्था के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा करने का कष्ट करें जिससे आजीवन समाज को सब कुछ न्योछावर करने वाला कर्मचारी/शिक्षक समाज बुढ़ापे के समय किसी पर बोझ न बन सके। सरकार यदि प्रकरण को गम्भीरता से नही लेती है तो इस आन्दोलन को और भी बृहद रुप दिया जायेगा। लखनऊ में कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अमिता त्रिपाठी एवं संचालन महामंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी के द्वारा किया गया।

narsingh481

Jul 16 2024, 17:31

21वीं पशुगणना की तैयारी के तहत उप्र, मध्य प्रदेश एवं उत्तराखण्ड एवं जिला स्तर पर  प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने  पं दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान बक्शी का तालाब लखनऊ में 21वीं पशुगणना की तैयारी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में देश के 3 राज्यों यथा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के राज्य एवं जनपदीय नोडल अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रदान कर मास्टर्स ट्रेनर तैयार किये जायेगें।

इस कार्यक्रम में कुल 175 पशुचिकित्साविदों, संख्याधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों ने भारत सरकार, मत्स्य, पशुपालन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधि पशुगणना की तकनीक को अपनाते हुए पशुगणना अभियान को सफल एवं उपयोगी बनायें। भारत कृषि प्रधान देश है। पशु पालन अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पशुपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलती है, जो किसान व पशुपालको के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद भी करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ होने पर प्रदेश की अर्थव्यव्स्था को 1 ट्रिलियन डालर बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान होगा। पशुधन विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की 75 प्रतिशत जनसंख्या खेती पर निर्भर है। 70 प्रतिशत आबादी खेती, पशुपालन व मज़दूरी करती है। पशुपालन मे विशेष रूप से मत्स्य, बकरी, सूअर व भेड़ पालन करते है। दूध अन्डा मनुष्य की भोजन की पूर्ति के साथ-साथ नियमित आय के साधन है तथा यह ग्रामीण अर्थव्यव्था को मजबूती प्रदान कर लोगों को आत्मनिभर बनाते है। उन्होंने बताया कि वास्तविक आकड़े प्राप्त होने पर पशुओं के लिए नीतियांे एवं कार्यक्रम बनाने मे सुविधा होगी।

प्रमुख सचिव पशुधन रविंद्र ने कहा कि 20वीं पशुगणना की भांति इस बार भी पशुगणना  विक्सित एंड्रोइड एप पर कराई जानी है, जिसके अनुसार नस्लवार पशुगणना की जाएगी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पूर्ण देश में एक साथ माह सितम्बर से दिसंबर 2024 के मध्य पशुगणना का कार्य किया जाना है। भारत सरकार के सलाहकार (सांख्यकीय) जगत हजारिका ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद पशुगणना प्रारम्भ की जायेगी। प्राप्त डाटा को देश के साथ-साथ इसका ग्लोबल उपयोग भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम मे विशेष सचिव देवेन्द्र पांण्डेय, निदेशक पशुपालन सांख्यकीय भारत सरकार वीपी सिंह, निदेशक प्रशासन एवं विकास डा आयएन सिंह रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, उप्र डा पीएन सिंह एवं तीनों प्रदेशों के प्रतिभागी उपस्थित थे।

narsingh481

Jul 16 2024, 17:10

उत्तर प्रदेश वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सभी मदरसो में भी चलाया जायेगा एक पेड़ मा के नाम अभियानः दानिश आजाद अंसारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री, (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने आगामी 20 जुलाई 2024 को प्रदेश में 36.46 करोड़ पौधारोपण का संकल्प लिया है।

इसके तहत अल्पसंख्यक विभाग के अधीन आने वाले मदरसों में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए वृक्षारोपण किया जाना है । राज्य मंत्री ने 16 जुलाई 2024 को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को निर्देश दिए हैं कि 20 जुलाई 2024 को बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी मदरसों में पौधारोपण किया जाए।

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी मदरसा हर संभव प्रयास करें। साथ ही कार्यक्रम का आयोजन करके देसी प्रजातियां जैसे पाकड़, पीपल, नंआम,महुआ आदि का रोपण कराएं। श्री अंसारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही है। इसके प्रभाव से कहीं सूखा तो कहीं अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएं उत्पन्न हो रही हैं। जंगलों के अंधाधुंध कटान से पारिस्थितिक तंत्र प्रभावित हो रहा है। भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण जरूरी है।

narsingh481

Jul 14 2024, 18:25

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने क्रांति सिंह
लखनऊ| रविवार को प्रेरणा सदन गवर्नर हाउस के सामने लखनऊ में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें क्रांति सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर अपने प्रतिद्वंदी जयपाल से 40 वोट से विजई हुए। वहीं अशोक कुमार प्रदेश महामंत्री पद पर, अरविंद कुमार से 32 वोट से, धर्मपाल प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार से 47 वोट से विजय हुए। संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव, चुनाव अधिकारी सुशील कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ | चुनाव में प्रत्येक जनपद से तीन पदाधिकारी मतदान के लिए आमंत्रित किये गए थे, टोटल 168 पदाधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया | तीनों विजयी प्रत्याशियों ने संघ हित में संघर्ष करने के लिए आवाहन किया | शीघ्र ही उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रदेश की बैठक भुलाकर प्रदेश कमेटी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही मांगों के निराकरण पर चर्चा कर आगे के संघर्ष व आंदोलन की घोषणा की जाएगी

narsingh481

Jul 06 2024, 18:44

टैक्स फाइलिंग में आया बड़ा बदलाव: मायआइटीरिटर्न ने भारत का पहला अनूठा मोबाइल ऐप लॉन्च किया
लखनऊ। स्कोरिडोव ने अपना नया मायआईटीरिटर्न मोबाइल ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस ऐप को भारतीयों के इनकम टैक्स रिटर्न भरने के तरीके को सरल व आसान बनाने और इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अभिनव ऐप भारत में अपनी तरह का पहला ऐप है, जो यूजर्स को किसी भी दस्तावेज को अपलोड किए बिना सीधे अपने स्मार्टफोन से अपना टैक्स रिटर्न फाइल करने की सुविधा देता है और रिटर्न फाइल करने की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करके इसे पहले की तुलना में तेज और अधिक कुशल बनाता है।

स्कोरिडोव के फाउंडर साकार यादव ने नए ऐप के बारे में बताते हुए कहा, “भारत में हमें इस गेम-चेंजिंग ऐप को पेश करते हुए खुशी हो रही है। मायआईटीरिटर्न में, हमारा मिशन हमेशा टैक्स फाइलिंग को आसान, सुरक्षित और कुशल बनाना रहा है। यह ऐप उस मिशन का प्रमाण है, जो एक अनूठा सॉल्यूशंस मुहैया कराते हुए यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखता है और उन्हें अधिकतम संभव रिफंड सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया को सरल बनाता है। हमारा मानना है कि यह ऐप आने वाले दिनों में भारतीयों के टैक्‍स भरने के तरीके में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।'' टैक्स फाइलिंग में एक गेम-चेंजर मायआईटीरिटर्न ऐप टैक्स रिटर्न भरने के तरीकों में बदलाव ला रहा है। मायआईटीरिटर्न ऐप को उपभोक्ता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कागजी जरूरतों को खत्म करते हुए टैक्स फाइलिंग को सभी के लिए सुलभ बनाता है। स्मार्टफोन पर बस कुछ ही टैप से कोई भी व्यक्ति अपने घर या ऑफिस से आराम से टैक्स रिटर्न पूरा कर सकता है।

मायआईटीरिटर्न ऐप की मुख्य विशेषताएं ऐप यूजर्स के अनुकूल है और स्पष्ट, नियमों के पालन में आसान निर्देशों के साथ प्रत्येक चरण में यूजर्स की मदद करता है। चाहे व्यक्ति वेतनभोगी कर्मचारी हो या अपने व्यवसाय वाले, उन सभी के लिए यह प्रक्रिया आसान और सरल है। इसके साथ सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए किसी तरह के डॉक्यूमेंट्स या दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। ऐप सुरक्षित रूप से सभी आवश्यक जानकारी सीधे सरकारी डेटाबेस से प्राप्त करता है, जिससे टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया में किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है और इससे समय और कोशिशों दोनों की बचत होती है।मायआईटीरिटर्न का बैकएंड यह सुनिश्चित करता है कि सभी योग्य कटौतियों और छूट की पहचान कर करदाता को उसका पूरा रिफंड वापस मिले। यह उनके लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिन्हें उनके लिए उपलब्ध टैक्स फायदों के बारे में जानकारी नहीं है। अन्य विशेषताओं में फॉर्म-16 विवरण, शेयर (पूंजीगत लाभ), एडवांस्ड एन्क्रिप्शन तकनीकें शामिल हैं जो व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखते हुए बुनियादी आयकर रिटर्न से लेकर अधिक जटिल फाइलिंग तक विभिन्न टैक्स जरूरतों को पूरा करती है।

narsingh481

Jul 06 2024, 18:11

पैमाइश/मेड़बंदी संबंधित मामले में अनावश्यक रूप से विलंब करने व कार्य में लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारीः मंडलायुक्त
लखनऊ। मण्डलायुक्त डा रोशन जैकब की अध्यक्षता में आज तहसील मोहनलालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर फरियादियों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण, जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

फरीयादियों की समस्या सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त को शिकायत कर्ता राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि कानूनगो अशोक पांडेय को एसडीएम बंटवारा आदेश का क्रियान्वयन के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी तक इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने संबंधित कानूनगो को कार्य में हिला हवाली व शिथिलता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। साथ ही 10 जुलाई तक एसडीएम बंटवारा आदेश का क्रियान्वयन शतप्रतिशत कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं व संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाये। दिव्यांग महिला पिंकी ग्राम सभा-कपेरा मदारपुर द्वारा प्रार्थना पत्र मिलने पर मंडलायुक्त तत्काल दिव्यांग महिला के पास जाकर उसकी समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना और खंड विकास अधिकारी को समस्या के समाधान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सभी अधिकारीगण जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्णढंग से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाये, जिससे कि आम जनमानस को वास्तविक न्याय मिल सके।इसके बाद मंडलायुक्त को शिकायतकर्ता चंद्रपाल द्वारा बताया गया कि ग्राम देवती (गोसाईगंज) में धारा 24 के आदेश के बावजूद 1 वर्ष से प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई सुनवाई न होने के संबंध में बताया। लेखपाल, कानूनगो द्वारा अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है। संबंधित प्रकरण के संबंध में मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पैमाइश/मेड़बंदी संबंधित प्रकरणो में अनावश्यक रूप से विलंब करने व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नायब तहसीलदार के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारीगण मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।  इसके बाद मंडलायुक्त द्वारा तहसील परिसर (वेयरहाउस) स्थित स्थान पर हरि शंकरी थीम पर पौधा रोपड़ किया गया।

narsingh481

Jul 03 2024, 19:22

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग का होगा महत्वपूर्ण योगदानः नगर विकास मंत्री एके शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगामी वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। किसी भी प्रदेश के औद्योगिक विकास में वहां की बेहतरीन विद्युत व्यवस्था और आदर्श नगरीय जीवन का बहुत बड़ा रोल रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिले, इसके लिए मांग के अनुरूप विद्युत का ढांचागत विकास करना होगा। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर तेजी से इस पर कार्य करना होगा।

औद्योगिक विकास में गति लाने के लिए अर्बन सेक्टर को भी रिफार्म करना होगा। सभी अधिकारी इस दृष्टि से कार्ययोजना बनाकर तेजी से इस पर कार्य करें। जिससे कि प्रधानमंत्री के देश की 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प में प्रदेश के 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के योगदान को पूरा किया जा सके।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बुधवार को जल निगम के फील्ड हास्टल संगम में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में नगर विकास और ऊर्जा विभाग के योगदान को लेकर अपने दोनों विभागों और योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की और प्रजेन्टेसन देखा। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में संभावित औद्योगिक विकास के दृष्टिगत बढ़ी हुई मांग के अनुरूप विद्युत व्यवस्था का ढांचागत विकास किया जाए। सभी डिस्कॉम में उद्योगों की मांग के अनुरूप विद्युत तंत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधी उपकरणों को बनाने वाली कम्पनियों को प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए। जिससे कि इन उपकरणों का प्रदेश में ही उत्पादन हो सके। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए अन्य प्रदेशों की भांति विद्युत उपभोग को बढ़ाना होगा। प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। आने वाले समय में विद्युत के घरेलू उपभोग को इससे पूरा किया जा सकेगा। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए उन्होंने लाइनलास को कम करने तथा राजस्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को अर्बन सेक्टर की व्यवस्था में भी तेजी से सुधार करने के निर्देश दिये। अर्बन सेक्टर में रिफार्म से और नगरीय जीवन बेहतर होने से औद्योगिक विकास में तेजी आयेगी। इसके लिए नगरों को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाना होगा। प्रदेश की डीजीपी में अर्बन सेक्टर का 65 प्रतिशत योगदान है। जिसको प्राप्त करने के लिए नगरों के वातावरण, वैज्ञानिक, तकनीकी और शैक्षणिक गतिविधियों के विकास में तेजी से कार्य करना होगा। ऐसी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना होगा, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने अपने दोनों विभागों के अधिकारियों को औद्योगिक विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर दिये गये लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा नरेन्द्र भूषण, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन आलोक कुमार, चेयरमैन यूपीपीसीएल आशीष गोयल, सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, निदेशक नेडा श्री अनुपम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

narsingh481

Jul 02 2024, 19:55

पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव की 96 जयंती मनाई गई
लखनऊ। रामनरेश यादव फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय सी -1/706 विशाल खण्ड गोमती नगर लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश स्वर्गीय रामनरेश यादव की 96वी जयंती विचार गोष्ठी के रूप में मनाई गई।

इस मौके पर स्वर्गीय बाबूजी से प्रेम स्नेह रखने वाले समाज के तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लिया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन कमलेश यादव ने की जो कि पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के जेष्ठ पुत्र हैं इन्होंने अपने संबोधन में बाबू जी द्वारा किए गए कार्यो पर विस्तार से चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से हिंडालको की बिजली काटकर किसानों को देना, पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृति देना,पिछड़े वर्ग के लोगो को सरकारी नौकरी व पदोन्नति में 15 प्रतिशत आरक्षण देना तथा अंत्योदय योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में बाबूजी द्वारा ही किया गया था।मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता व जिला पंचायत सदस्य निवाड़ी श्रीमती रोशनी यादव ने बाबू जी के सरल व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राजनीति में आज चरित्रो एवं मूल्यो पर आधारित राजनीति करने की आवश्यकता है तथा सर्वधर्म सम्भाव के साथ चलने में ही मानवता और संपूर्ण समाज का कल्याण है इस मौके पर ज़ुबैर अहमद पत्रकार ने बोलते हुए कहा कि बाबू जी बहुत ही सरल व्यक्तित्व के मालिक थे उन्होंने गरीबों और वंचित तबके के कल्याण और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बहुत सारे कदम उठाए थे।संगोष्ठी में सिद्धांत यादव (कोषाध्यक्ष), श्री आई पी सिंह सीनियर एडवोकेट हाईकोर्ट, अजीत यादव एडवोकेट, जुबेर अहमद सचिव पत्रकार एसोसिएशन, विजय कुमार बंधु इटावा,विपिन मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता, संजय यादव एटा, लालजीत अहीर प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय एवं तमाम गणमान्य लोगों ने अपने विचार रक्खे और बाबू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

narsingh481

Jul 02 2024, 18:57

रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल,  प्रणजीव सक्सेना ने किया नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त तीसरी रेल लाइन खण्ड का संरक्षा परीक्षण
लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता के लिए 3 एवं 4 जुलाई 2024 को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के तीसरी रेल लाइन निर्माण के प्रथम चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड (23.65 किमी.) का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त तीसरी रेल लाइन खण्ड का संरक्षा परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल,  प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्यालय के संबंधित प्रमुख विभागाध्यक्ष, मण्डल रेल प्रबन्धक, लखनऊ, श्री आदित्य कुमार एवं शाखाधिकारी उपस्थित रहेंगें।
इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा गोंडा कचहरी-करनैलगंज खण्ड के मध्य आने वाले कर्व, आर.यू.बी., पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक तथा पैनल रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के पश््चात गोंडा कचहरी-करनैलगंज खण्ड के मध्य स्पेशल टे्न द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा। सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान वह रेलवे लाइन पर गाड़ियों के संचालन के प्रति सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें।