Ranchi

Jul 16 2024, 13:52

NEET पेपर लीक मामला : सीबीआई ने हजारीबाग के राज गेस्ट हाउस से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पटना गई

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम हजारीबाग में फिर से अपनी दबिश दी। सीबीआई की टीम 2 दिनों से हजारीबाग आना-जाना कर रही थी। सीबीआई की टीम सोमवार के शाम लगभग 6.30 बजे शहर के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस में छापा मारा। जहां से 7 बजे के आसपास वापस राजकुमार उर्फ राजू को लेकर निकल पड़ी। 

सीबीआई पेपर लीक मामले में हजारीबाग के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस के मालिक की भी संदिग्ध भूमिका की जानकारी मिली थी। इसके बाद राज गेस्ट हाउस में छापा मारा गया। सीबीआई टीम ने गेस्ट हाउस को घंटों खंगाला। जहां से कई संदिग्ध दस्तावेज टीम के हाथ लगने की खबर है। गौरतलाप है कि सीबीआई की पांच सदस्य टीम एक इनोवा और एक अर्टिगा कार से पहुंची थी। पिछले दो दिनों से हजारीबाग में सीबीआई की टीम बेहद गोपनीय ढंग से इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ छात्र या अभिभावक का गेस्ट हाउस में आकर रहने की सूचना CBI को हाथ लगी है। इस आधार पर राजू से पूछताछ चल रही है।

बता दे कि हजारीबाग नीट पेपर लीक मामले में केंद्र बिंदु बना हुआ है। सीबीआई अहम सबूत के साथ तीन लोग जिसमें ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल, इम्तियाज आलम और जमालुद्दीन को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई थी। वहीं कुछ दिनों के बाद स्कूल के दो शिक्षकों को भी समन भेज कर पटना बुलाया था। जिन्हें बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार राजू का हजारीबाग से गिरफ्तार पत्रकार जमालुद्दीन के साथ संबंध बताए जा रहे हैं।

Ranchi

Jul 16 2024, 12:34

TATA और BSNL की बड़ी डील,अब लगेगी Jio और Airtel की वाट! हर गांव में मिलेगा सुपर फास्ट इन्टरनेट

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : प्राइवेट टेलीकॉम जियो और एयरटेल ने जबसे अपने-अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं, इंटरनेट जगत पर बीएसएनल का बोलबाला फिर से शुरू हो चुका है। हाल के दिनों में देखा जा रहा है कि एयरटेल और जियो यूजर्स काफी तेजी से बीएसएनएल में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करा रहे हैं। वजह है प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने कॉलिंग, टैरिफ प्रीपेड जैसे सभी प्लानो में बढ़ोतरी कर दी है। टेलीकॉम कंपनी अपने प्लान में 12 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। जो नई दरें जुलाई से ही लागू हो चुका है। 

नई दरों के लागू होते ही लोगों का झुकाव एक बार फिर से बीएसएनएल की ओर झुकाओ हो गया है। इंटरनेट जगत की सोशल मीडिया में भी लोग जियो और एयरटेल को लेकर तरह-तरह की बाते कर रहे है और बीएसएनएल में पोर्ट करने की वकालत करते नजर आ रहे है। इसे लेकर खूब ट्रेंड्स चलाए जा रहे हैं।

सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL, भारत में अभी 4G नेटवर्क ही प्रदान कर रही है। लेकिन इसे दुरुस्त करने के लिए टाटा और बीएसएनल के बीच 15 हजार करोड़ रुपये की डील हुई है। टाटा कंपनी के टाटा कंसल्टेसी सर्विस (टीसीएस) और बीएसएनएल दोनो मिलकर भारत के 1000 गांव तक 4G इंटरनेट सर्विस को रोलआउट करेंगी, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को फास्ट स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी।

टाटा भारत के करीब चार रीजन में डेटा सेंटर बना रहा है, जो कि भारत के 4G इंफ्रॉस्ट्राक्चर को बनाने में मदद करेगा। बीएसएनल की ओर से देशभर में 9000 से ज्यादा 4G नेटवर्क को लगाया गया है, जिसे एक लाख करने का लक्ष्य है। इससे आने वाले दिनों में भारत में फास्ट स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी।

मौजूदा समय की बात करें तो अभी 4जी इंटरनेट सर्विस में जियो और एयरटेल का दबदबा बना हुआ है, लेकिन अगर बीएसएनएल मजबूत हो गया तो ये जियो और एयरटेल की टेंशन बढ़ा सकता है।

Ranchi

Jul 15 2024, 19:03

राजभवन घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मी को मोराबादी मैदान में ही रोका गया, अपनी मांगों को लेकर वे लोग मोराबादी मैदान में डटे थे


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में अपनी मांगों को लेकर सहायक पुलिस कर्मी पिछले 14 दिनों से आंदोलनरत है। सहायक पुलिसकर्मियों का आज सोमवार को राजभवन घेराव करने की योजना से निकले, लेकिन मोरहाबादी मैदान से आगे बढ़े ही थे कि पुलिस बैरिकेडिंग में ही रोक दिया गया।

 बेरीकेटिंग के पास ही राज्य सरकार के खिलाफ घंटो प्रदर्शन करते रहे। आंदोलन में महिला पुलिस कर्मियों के साथ छोटे छोटे बच्चे भी थे। 

राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों से राजधानी रांची में 14 दिन से डेरा डाले सहायक पुलिसकर्मी आंदोलनरत है। वर्ष 2020 और 2021 में भी पुलिस कर्मियों ने आंदोलन किया था। इसके बाद उनके अनुबंध को बढ़ा दिया गया। इस पर पुलिस कर्मी विवेकानंद का कहना है कि बार-बार सरकार अनुबंध को बढ़ा रही है लेकिन हमारी मानदेय को नहीं बढ़ा रही है। अब हम सभी सहायक पुलिसकर्मी अपनी सेवा को स्थायी करने की मांग पर अड़ गये हैं।

 गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नक्सल प्रभावित जिलों में लोगों को सुरक्षा देने के लिए 2,350 सहायक पुलिस कर्मियों की नियुक्ति हुई थी। उस वक्त 10 हजार रुपये इनका वेतन तय किया गया था। इन्हें आश्वासन दिया गया था कि जब भी पुलिस में बहाली होगी, इन्हें प्राथमिका दी जायेगी। 31 अगस्त को इनका अनुबंध समाप्त हो गया। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि अब सरकार उनके लिए क्या करती है।

Ranchi

Jul 15 2024, 14:49

भ्रष्टाचार को लेकर भाजयुमो ने हेहल अंचल कार्यालय का किया घेराव, तालाबंदी की


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्‍यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चहेहल अंचल कार्यालय का घेराव 15 जुलाई को किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में मेन गेट पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इसमें भाजपा के जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यताओं ने जूलूस निकाल कर अंचल कार्यालय पहुंचे। इसमें शामिल सदस्‍य हेमंत सरकार मुर्दाबाद, बीडीओ सीओ होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी इत्यादि नारे लगाते हुए मेन गेट में तालाबंदी कर दी।

मौके पर उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड में आंचल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार फैला हुआ है। हेमंत सरकार में प्रशासनिक पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। इन कार्यालयो में सभी चीज का रेट तय है चाहे आपको मोटेशन करना हो, रसीद कटवाना हो या फिर जाति आवासीय बनाना हो। भ्रष्टाचार चरम पर है। मोटा कमीशन लेकर पदाधिकारी भोले भाले लोगों को कम करते है। 

भाजपा के पूर्व रांची जिला अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि अंचल कार्यालय में एक जमीन का दो दो मोटेशन किया जा रहा है लोग सुधार के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। जहां एक और अपनी जमीन का मालिकाना हक पाने के लिए लाखों रुपए खर्च करना पर रहा है तो दूसरी ओर बिना जमीन का लाखों काम रहे है।

इस मुद्दे पर जब हेहल अंचल के सीईओ से बात की तो उन्होंने यहां आए इन लोगों का कहना है कि कुछ लोगों का काम नहीं हो पा रहा है लेकिन मैं अपना काम बखूबी निभा रहा हूं।

Ranchi

Jul 15 2024, 14:05

डीपी ज्वेलर्स लूट कांड: जेवर दुकानदार ने सब इंस्पेक्टर अशोक प्रसाद को किया सम्मानित, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची: राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का खुलासा होने के बाद जेवर कारोबारी बेहद खुश हैं। रांची, बिरसा चौक के जेवर कारोबारियों ने जगन्नाथपुर थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक प्रसाद का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बता दे की लूट कांड के उद्भेदन में अशोक प्रसाद की अहम भूमिका थी।

रांची के बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आठ अपराधी गिरफ्तार करने के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी टीम में शामिल अशोक प्रसाद भी शामिल थे। अगर लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वे और कई जेवर दुकानों को अपना निशाना बनाते। 

लेकिन रांची पुलिस की टीम ने दिन रात मेहनत कर लूट में शामिल आठों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और लुट के सामान भी बरामत किए। रांची पुलिस के इस कामयाबी को लेकर स्वर्ण व्यवसायी संघ ने रांची, जगन्नाथपुर थाना के अशोक प्रसाद को धन्यवाद दिया और उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

Ranchi

Jul 14 2024, 20:44

जगन्नाथपुर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची: मोहर्रम को लेकर जगन्नाथपुर थाना परिसर में आज रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर अशोक प्रसाद ने किया। अशोक प्रसाद ने मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने वाले अखाड़ा धारियों से आपसी भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की। 

मोहर्रम में निकल जाने वाले ताजिया जुलूस के रूटों की जानकारी ली। और कहा प्रशासन हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा अन्य धार्मिक समुदाय को ध्यान में रखकर मोहर्रम का जुलूस निकाले।ताजिया जुलूस के लिए किन किन अखाड़ों के पास लाइसेंस है इसकी भी जानकारी अशोक प्रसाद ने ली।

 जगन्नाथपुर थाना में इस शांति समिति की बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगो ने भी अपने सुझाव दिए। हटिया क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि हेसाग और हटिया में निकलने वाला ताजिया हमेशा से शांतिपूर्ण रहा है। त्योहार के दिन शांतिपूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण करने वाले लोगों और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रखने की बात शांति समिति ने रखा। प्रशासन ने भी मोहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए आस्वस्त किया.

Ranchi

Jul 14 2024, 17:14

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का आज आखिरी दिन, कई विषयों पर हुई चर्चा; लिया गया ये अहम फैसला

रिपोर्टर जयंत कुमार 

 रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक की तीन दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन था। प्रांत प्रचारक की बैठक के आखरी दिन कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में चल रही आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के अंतिम दिन सेवा, संपर्क व बौद्धिक कार्यविभाग सहित कई विषयों को लेकर चर्चा की गई। संघ एवं समविचारी संगठनों की ओर से अभी पूरे देश में एक लाख 35 हजार से अधिक सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं।

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि संघ के दृष्टिकोण से पूरे देश भर में 46 प्रांत हैं। देश की युवा शक्ति काफी संख्या में संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही है, और जुड़ भी रहे हैं। संघ ने वर्ष 2012 में ज्वाइन आरएसएस के तहत ऑनलाइन माध्यम प्रारंभ किया था। इसके अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्रतिवर्ष एक से सवा लाख लोग संघ के साथ विविध गतिविधियों में जुड़ रहे हैं। इस वर्ष भी जून के अंत तक 66529 लोगों ने संपर्क कर संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

Ranchi

Jul 14 2024, 17:22

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे बनारस, पत्नी कल्पना सोरेन संग बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना किए

रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनारस पहुंचे। पत्नी कल्पना सोरेन के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी दिखे उनके साथ। वाराणसी के एयरपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला फूल के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। 

बता दे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम मैं सम्मिलित होने शनिवार रात को पहुंचे थे। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात राज्यों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर कहा कि इसमें कहने की बहुत आवश्यकता नहीं है। अब यह प्रतिस्पर्धा है इस लोकतंत्र की। इसमें आम लोगों से यह बात पूछनी चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। उन्होंने बनारस से पुराना लगाओ बताते हुए कहा कि मैं बनारस में हमेशा आता रहता हूं। इस शहर को लेकर मेरी आस्था और भक्ति है। यह शहर मुझे काफी पसंद है।

आज रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ काल भैरव और अन्नपूर्णा माता के मंदिर में भी मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दर्शन और पूजा अर्चना की। इन दौरान हेमंत सोरेन ने वाराणसी की गलियों का भी मजा लिया। वाराणसी की गलियों में घूमते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

Ranchi

Jul 14 2024, 14:19

नगर निकाय चुनाव नहीं कराने पर झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार कहा- यह लोकतंत्र की हत्या


रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट नाराजगी जताते हुए तल्ख टिप्पणी की। साथ ही सरकार को दो सप्ताह में चुनाव कराने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है। अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा निकाय चुनाव नहीं कराया जाना भी लोकतंत्र की हत्या ही है।

बता दे कि पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो व अन्य ने यह याचिका दायर की थी। उनके वकील विनोद सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि झारखंड में चार साल से नगर निकाय चुनाव लंबित है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव न होने से आम लोगों को अपना काम कराने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके बाद कोर्ट ने दो सप्ताह में चुनाव पर फैसला लेने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि राज्य के 48 नगर निकायों में से 14 में वर्ष 2020 से चुनाव लंबित है। वहीं 34 निकायों का कार्यकाल अप्रैल 2023 में पूरा हो गया है।

Ranchi

Jul 13 2024, 12:59

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, रांची के धुर्वा में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची : बेंगलुरु जा रहे एक हेलीकॉप्टर की रांची के धुर्वा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ से रांची में एक बड़ा हादसा टल गया। 

दरअसल रांची एयरपोर्ट से एक हेलीकॉप्टर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरा लेकिन तेज बारिश और हवा के कारण हेलीकॉप्टर ऐसी जगह उतरना पड़ा जो असुरक्षित था। पायलट ने अपनी सूझ बूझ दिखते हुए रांची के स्मार्ट सिटी स्थित एक मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग की। इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा था। रांची में ईंधन भरने के बाद वह उड़ान भाड़ा और झारसुगुड़ा में खराब मौसम के कारण रांची लाना पड़ा। लेकिन रांची एयरपोर्ट पहुंचने में असमर्थ होने के कारण पायलट ने अपनी सूझबूझ से रांची के धुर्वा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।