Azamgarh

Jul 15 2024, 18:10

आजमगढ़:-घर से स्कूल गयी छात्रा एक हप्ते बाद भी नहीं पहुँची घर, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वी कुमार यदुवंशी,फूलपुर(आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर जोखू निवासी एक लड़की एक हप्ते से घर से गायब है। खाफी खोजबीन के बाद पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि लड़की बरामद हो गयी है। उसका 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

फूलपुर कोतवाली के रसूलपुर जोखू गांव निवासी धीरज कुमार कश्यप की पुत्री अनु कश्यप 17 विगत 9 जुलाई को सुबह 7:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह भगवंती देवी स्मारक राजकीय बालिका इंटर कालेज अंबारी की छात्रा थी। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों द्वारा 112 पर फोन किया गया।

लकड़ी जिस नम्बर से प्रतिदिन बात करती थी उस पर पुलिस द्वारा संपर्क किया गया। लेकिन उसने अपना नाम नहीं बताया। पता भी कभी माहुल तो कभी शाहगंज बता रहा। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी शशिचन्द चौधरी का कहना है कि लड़की बरामद हो गयी है। उसका 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

Azamgarh

Jul 13 2024, 19:21

*आजमगढ़: फूलपुर ब्लॉक परिसर में प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों की दी गयी जानकारी, मोटे अनाज के बीज का निःशुल्क वितरण*

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़- राजकीय कृषि बीज भंडार फूलपुर के द्वारा विकास खंड फूलपुर में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में किसानो को विशेष जानकारी दी गयी। इस दौरान किसानों को कृषि रक्षा इकाई केंद्र फूलपुर के तरफ से किसानों को निःशुल्क मोटा अनाज का वितरण किया गया।

प्रगतिशील किसान महेन्द्र कुमार सिंह ने बीजामृत, जीवामृत‌, घनजीवा मृत आछादन, वाफसा मिश्रित फसल, कीट नियंत्रण में दशपणी अर्क, सोठात्र निमास्त्र ,आग्नेयास्त्र, ब्रम्हास्त्र के बारे में जानकारी दी तथा सुभाष पालेकर विधि से कृषि में 90 प्रतिशत पानी की बचत के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया।

किसानों को एक देशी गाय के गोबर और मूत्र से खेती करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। कृषि अधिकारी चन्द्र केश यादव ने किसानों को मिलेट की जानकारी दी तथा किसानों को सावां, अरहर, मडुआ, बाजरा आदि बीज का वितरण दिया गया। सहायक कृषि अधिकारी फूलपुर चंद्रकेश यादव ने संचालन किया। इस अवसर पर अवनीत सिंह, दया राम यादव, बेलाल अहमद, सुरेन्द्र यादव, निशाकांत पांडेय, मो आजम, राजेन्द्र, शशिकांत, अमित वीरेन्द्र, आदि रहे।

Azamgarh

Jul 13 2024, 18:19

*आजमगढ़:गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला महाविद्यालय में 214 छात्राओं को दिया गया टैबलेट*

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़- गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी में प्राचार्य डॉ जय सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया।

डॉ जय सिंह द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए डिजिटल सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए युवाओं को नए-नए तकनीकी और कौशल से परिचित होने हेतु उत्साहित किया गया।प्राचार्य प्रोफेसर जय सिंह ने स्मार्ट डिवाइस की उपयोगिता पर बहुत विस्तार से प्रकाश डाला।

महाविद्यालय को कुल 231 टैबलेट डिवाइस प्राप्त हुई थी जिसमें 214 छात्राएं उपस्थित होकर अपने नाम से मैप्ड डिवाइस को प्राप्त किया। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं टैबलेट प्राप्त करने के बाद उनमें उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण प्रताप यादव द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डीजी शक्ति प्रभारी डॉ सुशील त्रिपाठी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Azamgarh

Jul 13 2024, 18:17

*आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार*

आजमगढ़- सरायमीर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि में मु0अ0सं0 386/2024 धारा 2(ख)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण खरेवा मोड़ पर खड़े कही जाने के फिराक में साधन का इऩ्तजार कर रहे हैं।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः गुफरान अहमद, अहमद व प्रदीप प्रजापति बताये। नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 13.07.24 समय करीब 10.22 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार करके चालान कर दिया।

Azamgarh

Jul 13 2024, 18:17

*आजमगढ़:भाजपा के जिला अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर की कार्यक्रम की शुरुआत*

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी लालगंज के लालगंज विधान सभा के पल्हना मंडल में विधान सभा लालगंज में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे।

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि और गौरव का विषय है कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए की सरकार बनी है।मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देश व प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन एवम् विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों और ऋषि मुनि ने संकल्प लिया था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का, सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने का, जो आज पूरा हो रहा है।जिस प्रकार से हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके पार्टी को वोट दिलाने का कार्य किया है निश्चित ही वो अभिनंदन के पात्र हैं।

मैं अपने सम्मानित कार्यकर्ता साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ताओं की बात प्रशासन स्तर पे सुनी जाएगी तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता की सेवा होती रहेगी ।

पूर्व सांसद संगीता आजाद ने कहा कि 2024 के चुनाव में विपक्षियों द्वारा भ्रामक प्रचार किया गया कि भाजपा के लोग संविधान बदल देंगे, जबकि संविधान को इन्ही कांग्रेस के लोगों द्वारा कई बार बदला गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन,नरेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,रामनयन सिंह,मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह,रजनीकांत त्रिपाठी,राजेश सिंह,उमाकांत तिवारी,बृजेश राय,मयंक श्रीवास्तव,आदर्श राय,रजनीश जायसवाल,सौरभ कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

Azamgarh

Jul 13 2024, 17:44

*आजमगढ़:आचार्य भूपेंद्रानंद महाराज के शिष्य ने पेड़ लगाकर मनाया गुरु का जन्मदिन*

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़: 13 जुलाई और तिथि के अनुसार गुरु पुर्णिमा को गुरु भूपेन्द्रानन्द महाराज आप सब से अपने जन्म दिवस पर पेड़ लगाने की अपील करता हू। 13 से 21 जुलाई गुरु पुर्णिमा को, हम आपको श्री भूपेन्द्रानन्द जी महाराज के जन्मदिन के शुभ अवसर को एक अनोखे और प्रभावशाली तरीके से सम्मानित करने के लिए आमंत्रित करते हैं। हमारा लक्ष्य 1लाख से अधिक पेड़ लगाना है, और इस दृष्टि को साकार करने के लिए हमें आपकी सहायता की आवश्यकता है!

कैसे भाग लें:

1. एक पेड़ लगाएं: अपने घर, कार्यालय या अपनी पसंद के किसी भी स्थान पर एक पेड़ लगाएं।

2. ध्यान रखे कि आप जहां भी पेड़ लगाये , वहाँ जल की उचित व्यस्था हो जिससे उसका निरीक्षण व सरंक्षण हो सके।

3. पल को कैद करें: अपना पेड़ लगाते समय एक सेल्फी लें।

पेड़ क्यों लगाएं? •

जलवायु परिवर्तन: पेड़ CO2 को अवशोषित करते हैं, जिससे ग्रीनहाउस प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

जैव विविधता बढ़ाएँ: पेड़ अनगिनत चश्मे के लिए आवास प्रदान करते हैं।

⁠वायु गुणवत्ता में सुधार: पेड़ प्रदूषकों को फ़िल्टर करते हैं और ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।

⁠हमारे समुदायों को सुशोभित करें: हरे भरे स्थान मानसिक कल्याण और सामुदायिक गौरव को बढ़ावा देते हैं।

इस आंदोलन में शामिल हों: यह पहल सिर्फ पेड़ लगाने से कहीं ज्यादा है; यह हमारे ग्रह के पोषण के लिए श्री भूपेन्द्रानन्द जी महाराज की प्रतिबद्धता को पक्का करती है।

आप सब भाग लेकर, आप उनकी शिक्षाओं का सम्मान कर रहे हैं और एक हरियाली, स्वस्थ दुनिया में योगदान दे रहे हैं।

इस का प्रसार करें:

मित्रों और परिवार को आमंत्रित करें: अपने प्रियजनों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।

सोशल मीडिया पर साझा करें:

आइए 13जुलाई से21 जुलाई गुरुपुर्णिमा तक एक साथ हरे रंग की एक स्थायी विरासत बनाने के लिए एक साथ आएं। लगाया गया प्रत्येक पेड़ एक उज्जवल भविष्य की दिशा में एक कदम है। हमारे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए श्री भूपेन्द्रानन्द जी महाराज के उल्लेखनीय जीवन का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों।

Azamgarh

Jul 13 2024, 17:37

*भाजपा जनों ने आपात काल को काला दिवस के रूप में मनाया*

सिद्धेश्वर पाण्डेय

आजमगढ़- फूलपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र नाथ ने कहा कि हमारे जैसे हजारों लोगों के साथ आपातकाल के दौरान अत्याचार हुआ, हमें बिना किसी दोष के जेलों में डाल दिया गया। आपात काल के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। आम नागरिकों के मौलिक अधिकार को खत्म कर दिया गया, देश के संविधान की आत्मा के साथ छेड़छाड़ की। आपातकाल के दौरान देश के सभी नागरिकों के अधिकारों को सीज कर दिया गया। 1975 की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनता की आवाज दबाने के लिए हमारे हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने बर्बरता पूर्वक अत्याचार सहे, जेल यात्रा, नसबंदी ऐसी यातनाओं को सहा है।

मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान ने कहा कि आपातकाल देश के लिए एक काला अध्याय है। आपातकाल के कारण आम नागरिकों की जानमाल की हानियां हुईं। संचालन रत्नेश बिंद ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानु चौहान, नगर अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, इंद्राज सिंह, विवेक विश्वकर्मा, रामबली यादव, अरुण कुमार सिंह, रामप्यारे, सुभाष, जितेंद्र प्रजापति ,अखिलेश बरनवाल थे।

Azamgarh

Jul 13 2024, 17:24

*आजमगढ़:शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति*

के एम उपाध्याय

निजामाबाद- शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र तहबरपुुुुर में हुई। जिसमें शिक्षकों की ऑन लाइन हाजिर के विरोध में 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं जाने की रणनीति तय की गयी।

शासन ने 8 जुलाई से शिक्षको की आन लाइन हाजिर लगाने का फरमान जारी किया है।जिसका शिक्षक विरोध विरोध कर रहे हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए रामआशीष राय ने कहा कि यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है है। सारे गुटीय मतभेद को भुलाकर हमें एकजुट होकर संघर्ष को तेज करने की जरूरत है।

महिला मोर्चा की तहबरपुर ब्लाक अध्यक्ष ममता राय ने कहा कि सरकार पदोन्नति, समायोजन, अन्य शिक्षक हित से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए नया नया हथकंडा अपना रही है। किन्तु शिक्षक अडिग है। ऐलान किया कि मात्रृ शक्ति आंदोलन में सदैव आगे रहेंगी।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय ने शिक्षा मित्रों से ,अटेवा से दिनेश कुमार यादव, अनुदेशक संघ आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने 15 सितंबर को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का ऐलान किया।

Azamgarh

Jul 13 2024, 15:46

आजमगढ़: पुण्यतिथि पर याद किए गए वरिष्ठ पत्रकार मिठाई लाल यादव

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़- संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पूर्व महामन्त्री और जिले में चार दशक तक आंचलिक पत्रकारिता के प्रखर पत्रकार स्व मिठाई लाल यादव की 11वीं पूण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक निवास फूलपुर तहसील के तिघरा गांव में सादगी पूर्ण ढंग से मनायी गयी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा किया।

इस अवसर पर संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के महामंत्री श्याम लाल यादव के साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग व पत्रकारिता जगत के लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर समिति के महामंत्री श्याम लाल यादव एवं मंत्री विरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि स्व मिठाई लाल शिक्षक रहते हुए पत्रकारिता जगत के पुरोधा रहे। उन्होंने दूरदर्शी पत्रकारिता के बल पर संयुक्त पत्रकार समिति की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो हम लोगों के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

उसी क्रम में सिद्धेश्वर पांडे ने कहा कि उनका सपना था कि पत्रकार समितियों के सम्मान एवं पत्रकारों के कल्याण के लिए संयुक्त पत्रकार समिति की स्थापना कर आजमगढ़ जिले में पत्रकारों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। इस दौरान डॉ पृथ्वीराज सिंह, डॉ राजकुमार यादव, डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, राम फेर यादव, विजय यादव, सन्दीप यादव, रविन्द्र यादव, राम अवध यादव, अरुण कुमार, वैभव यादव, विशाल आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में स्व मिठाई लाल यादव के छोटे बेटे डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता पृथ्वीराज सिंह एवं संचालन सत्येंद्र कुमार यादव ने किया।

Azamgarh

Jul 12 2024, 16:19

आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक ने सरायमीर थाने का किया औचक निरीक्षण , दिया आवश्यक दिशा- निर्देश‌

के एम उपाध्याय ,निजामाबाद ( आजमगढ़ )। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने सरायमीर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कै दौरान पुलिस प्रमुख ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सरायमीर थाना कार्यालय के रजिस्टरों के बारे में जानकारी न होने पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर को फटकार लगायी गयी।

थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा रजिस्टर पूर्ण न करने वाले कर्मियों के ओ0आर0 किये गये ।थाना परिसर की साफ सफाई संतोषजनक पाया गया ।

पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे।पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

थाना परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की स्थिती परखी।

पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले, सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।