ईचागढ़ विधानसभा में राजनीतिक के साथ जनता की सेवा करने का प्रयास : सुदेश महतो
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के भादूडीह कैंपस में आजसु पार्टी के ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चुल्हा प्रमुख सम्मेलन में आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा की विधानसभा में स्वाभिमान की रक्षा हेतु चुल्हा प्रमुख का गठन किया गया।
यह संगठन राजनीति चुनाव तक समिति नहीं है यह दल जनता की सेवा के लिए किया गया। ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है। मेरा राजनीति से नहीं जन सेवा से जुड़ाव है। ईचागढ़ विधानसभा इस आजसु के पाले में है।
ईचागढ़ विधानसभा हमेशा भाजपा के पाले में रहता था। पांच साल से स्थानीय नेता हरेलाल महतो इस क्षेत्र में अपनी तन मन धन से जनता की सेवा कर रहे हैं। चारों प्रखंड में निशुल्क एम्बुलेंस, शिक्षा सेवा गांव के हर सुख दुःख में भुमिका निभाते हैं। ईचागढ़ विधानसभा में एक इतिहास रचेगा।
40 साल से ईचागढ़ विधानसभा के प्रतिनिधित्व ईचागढ़ विधान सभा के बाहर के लोग कर रहे हैं। चांडिल में डेम की मामले मृत हो चुकी थी जिसे पुनः जीवित किया गया। राजनीति के एक पटकथा के तौयरी शुरू किया जायेगा। राजनीति केवल वोट की राजनीति छोड़ जनता की सेवा की राजनीति करने तथा सामाजिक दायित्व निभाना मेरा काम है। आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुआ।
बेरोजगार को रोजगार मुहैया तथा बेरोजगार भत्ता भी नहीं दिया गया। जेएमएम सरकार की चुनावी वादे अभी तक पुरा नही हुआ। ईचागढ़ विधान सभा में एक मात्र महाविद्यालय है, जिसमें भवन का अभाव है। पुर्व मंत्री राम चंद्र सहिस ने चूल्हा प्रमुख के माध्यम से जनता की सेवा करना और चुनाव जीतने का उद्देश्य से किया गया। ईचागढ़ विधानसभा में लगभग 8500 चुल्हा प्रमुख बनाया गया। चुल्हा प्रमुख व ग्राम प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र की जनता की सेवा हेतु संकल्प लिया। इस सम्मेलन में सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड,पंचायत, ग्राम के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।












चाईबासा : कोल्हान के सेल की गुवा खदान में संयुक्त यूनियन, सेलकर्मी व ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालिन स्लो डाउन आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़ के नेतृत्व में 11 जुलाई को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा।
सरायकेला : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला परिसर में विश्व परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारतियार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि, सरायकेला विधानसभा श्री सनंद कु. आचार्य के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त नें कहा कि हर साल 11 जुलाई को पूरे विश्व में जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति बढ़ती जनसंख्या की ओर ध्यान दें और जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान भी अवश्य दें। उन्होंने कहा कि भारत में जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण उच्च जन्म दर, अशिक्षा एवं अज्ञानता, बाल विवाह, अंधविश्वास आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए कार्य योजना के तहत जनसख्या नियंत्रण की क्षेत्र में कार्य करें। वही जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा नें आम लोगों से अपील की और कहा कि लोग जनसंख्या नियंत्रण करने में सहयोग करें तथा स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाकर परिवार नियोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतिम योग्य दंपति तक गर्भनिरोधक की पहुंच को सुनिश्चित किया जाना है , जिससे मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा के द्वारा परिवार नियोजन की विधियों इसके लाभ इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को घटाया जा सकता है परिवार नियोजन में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि परिवार स्वास्थ्य मेला 11 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2024 तक चलेगा जिसमें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जाँच के साथ महिला वाजीकरण पुरुष नसबंदी, कंडोम एवं माला-डी का वितरण किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सक, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मंचाशीन अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही नव विवाहित जोड़ो को परिवार नियोजन तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से "नई पहल किट" प्रदान किया गया।
Jul 15 2024, 16:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.3k