Ranchi

Jul 14 2024, 20:44

जगन्नाथपुर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची: मोहर्रम को लेकर जगन्नाथपुर थाना परिसर में आज रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर अशोक प्रसाद ने किया। अशोक प्रसाद ने मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने वाले अखाड़ा धारियों से आपसी भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की। 

मोहर्रम में निकल जाने वाले ताजिया जुलूस के रूटों की जानकारी ली। और कहा प्रशासन हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा अन्य धार्मिक समुदाय को ध्यान में रखकर मोहर्रम का जुलूस निकाले।ताजिया जुलूस के लिए किन किन अखाड़ों के पास लाइसेंस है इसकी भी जानकारी अशोक प्रसाद ने ली।

 जगन्नाथपुर थाना में इस शांति समिति की बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगो ने भी अपने सुझाव दिए। हटिया क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि हेसाग और हटिया में निकलने वाला ताजिया हमेशा से शांतिपूर्ण रहा है। त्योहार के दिन शांतिपूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण करने वाले लोगों और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रखने की बात शांति समिति ने रखा। प्रशासन ने भी मोहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए आस्वस्त किया.

Ranchi

Jul 14 2024, 17:14

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का आज आखिरी दिन, कई विषयों पर हुई चर्चा; लिया गया ये अहम फैसला

रिपोर्टर जयंत कुमार 

 रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक की तीन दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन था। प्रांत प्रचारक की बैठक के आखरी दिन कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में चल रही आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के अंतिम दिन सेवा, संपर्क व बौद्धिक कार्यविभाग सहित कई विषयों को लेकर चर्चा की गई। संघ एवं समविचारी संगठनों की ओर से अभी पूरे देश में एक लाख 35 हजार से अधिक सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं।

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि संघ के दृष्टिकोण से पूरे देश भर में 46 प्रांत हैं। देश की युवा शक्ति काफी संख्या में संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही है, और जुड़ भी रहे हैं। संघ ने वर्ष 2012 में ज्वाइन आरएसएस के तहत ऑनलाइन माध्यम प्रारंभ किया था। इसके अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्रतिवर्ष एक से सवा लाख लोग संघ के साथ विविध गतिविधियों में जुड़ रहे हैं। इस वर्ष भी जून के अंत तक 66529 लोगों ने संपर्क कर संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

Ranchi

Jul 14 2024, 17:22

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे बनारस, पत्नी कल्पना सोरेन संग बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना किए

रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनारस पहुंचे। पत्नी कल्पना सोरेन के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी दिखे उनके साथ। वाराणसी के एयरपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला फूल के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। 

बता दे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम मैं सम्मिलित होने शनिवार रात को पहुंचे थे। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात राज्यों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर कहा कि इसमें कहने की बहुत आवश्यकता नहीं है। अब यह प्रतिस्पर्धा है इस लोकतंत्र की। इसमें आम लोगों से यह बात पूछनी चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। उन्होंने बनारस से पुराना लगाओ बताते हुए कहा कि मैं बनारस में हमेशा आता रहता हूं। इस शहर को लेकर मेरी आस्था और भक्ति है। यह शहर मुझे काफी पसंद है।

आज रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ काल भैरव और अन्नपूर्णा माता के मंदिर में भी मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दर्शन और पूजा अर्चना की। इन दौरान हेमंत सोरेन ने वाराणसी की गलियों का भी मजा लिया। वाराणसी की गलियों में घूमते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

Ranchi

Jul 14 2024, 14:19

नगर निकाय चुनाव नहीं कराने पर झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार कहा- यह लोकतंत्र की हत्या


रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट नाराजगी जताते हुए तल्ख टिप्पणी की। साथ ही सरकार को दो सप्ताह में चुनाव कराने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है। अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा निकाय चुनाव नहीं कराया जाना भी लोकतंत्र की हत्या ही है।

बता दे कि पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो व अन्य ने यह याचिका दायर की थी। उनके वकील विनोद सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि झारखंड में चार साल से नगर निकाय चुनाव लंबित है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव न होने से आम लोगों को अपना काम कराने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके बाद कोर्ट ने दो सप्ताह में चुनाव पर फैसला लेने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि राज्य के 48 नगर निकायों में से 14 में वर्ष 2020 से चुनाव लंबित है। वहीं 34 निकायों का कार्यकाल अप्रैल 2023 में पूरा हो गया है।

Ranchi

Jul 13 2024, 12:59

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, रांची के धुर्वा में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची : बेंगलुरु जा रहे एक हेलीकॉप्टर की रांची के धुर्वा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ से रांची में एक बड़ा हादसा टल गया। 

दरअसल रांची एयरपोर्ट से एक हेलीकॉप्टर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरा लेकिन तेज बारिश और हवा के कारण हेलीकॉप्टर ऐसी जगह उतरना पड़ा जो असुरक्षित था। पायलट ने अपनी सूझ बूझ दिखते हुए रांची के स्मार्ट सिटी स्थित एक मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग की। इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा था। रांची में ईंधन भरने के बाद वह उड़ान भाड़ा और झारसुगुड़ा में खराब मौसम के कारण रांची लाना पड़ा। लेकिन रांची एयरपोर्ट पहुंचने में असमर्थ होने के कारण पायलट ने अपनी सूझबूझ से रांची के धुर्वा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

Ranchi

Jul 13 2024, 12:31

CM हेमंत सोरेन ने HEC के खराब स्थिति का जिम्मेवार केंद्र को ठहराया, कहा केंद्र एचईसी को झारखंड सरकार को सौंप दे तो हम इसे संवारेंगे


रिपोर्टर जयंत कुमार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद आम जनता को जब संबोधित कर रहे थे तो इस दौरान वह केंद्र सरकार पर काफी आक्रामक नजर आए। हेमंत सोरेन ने जहां भाजपा पर षड्यंत्र रच कर उन्हें जेल भेजने का आरोप लगाते नजर आए। वहीं HEC के खराब स्थिति पर भी केंद्र सरकार को घेरा। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मृतप्राय है HEC कारखाना। जब HEC बना होगा, उस समय 35 से 30 हजार लोग इस कंपनी में काम करते रहे होंगे। आज 10से11 हजार लोग भी यहां नहीं होंगे। इस उद्योग को बचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की नहीं है। राज्य सरकार की क्षमता भी नहीं है कि इतने बड़े उद्योग को चला सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अगर राज्य सरकार को एचईसी सौंप दे, तो हम फिर से इसे संवार लेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के नीतियों पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा उनकी नीतियों की वजह से कई छोटे-मंझोले उद्योग कोरोना में बंद हो गए। मोदी सरकार के कार्यकाल में एयरपोर्ट बिक गया, रेल बिक गया, बंदरगाह बिक गये, कई उद्योगों को बेचने की तैयारी चल रही है। विनिवेश का कार्यक्रम चल रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चाणक्य के उसे वाक्य को दोहराया कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा, उस देश की प्रजा हमेशा भिखारी होगी। आज देश की स्थित कमोबेश यही है। ऐसे-ऐसे कानून बन रहे हैं, जिससे आदिवासी, गरीब, दलित परेशान हैं। नौजवान सड़क पर आए दिन नौकरी के लिए धरना-प्रदर्शन करते हैं। लेकिन, इनके कान पर जूं नहीं रेंगती।

Ranchi

Jul 12 2024, 22:45

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीजीटी शिक्षको को दिया नियुक्ति पत्र,नवनियुक्त शिक्षको ने जताया आभार


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची :- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार 12 जुलाई को प्रभात तारा मैदान में 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल में इस कार्यक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले यह कार्यक्रम 3 जुलाई को होना था, लेकिन राजनीतिक बदलाव के कारण अब नई सरकार में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। 

पीजीटी अभ्यर्थियों ने भी इसके पीछे काफी संघर्ष किया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह अभ्यर्थी खुशी से गदगद है। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देने के बाद वहां मौजूद भीड़ को संबोधित किया। कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब हमने नियुक्ति पत्र दिया है। इसके पहले भी हमने नियुक्ति पत्र का वितरण किया है।हमने अब तक 20 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र दिए हैं। कुल मिलाकर 60 हजार से अधिक नौजवानों को हमने नियुक्ति पत्र दिए हैं।

2022 में 3120 पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें से पहले चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने यह नियुक्ति पत्र दिया था। चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच हो गयी है। आज शुक्रवार को 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सीएम हेमंत सोरेन ने दे दिया। इससे शिक्षकों में उत्साह काफी था। 

वही इस नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसा। उन्होंने कहा कि हमारे विपक्ष पार्टी अलग-अलग संस्थाओं की मदद से षड्यंत्र रचते है। हमें काम करने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन हम रुके नहीं. चलते रहे. चलते रहे। हमें तो अपनी मंजिल तक पहुंचना था। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे विरोधी सुनियोजित तरीके से घात लगाकर षड्यंत्र रचते हैं। हम झारखंड के लोग इनके षड्यंत्र को कभी-कभी समझ नहीं पाते। इसका नतीजा हुआ कि मुझे 5 महीने जेल में रहना पड़ा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के नीतियों पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा उनकी नीतियों की वजह से कई छोटे-मंझोले उद्योग कोरोना में बंद हो गए। सरकार की नीतियों की वजह से वे फिर से नहीं खुल सके। उसमें काम करने वाले लोग एक बार बेरोजगार हुए, तो आज तक दर-दर भटक रहे हैं।

Ranchi

Jul 12 2024, 18:02

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 अग्निशमन वाहनों को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के प्रभात तारा मैदान से आज 13 अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रामेश्वर उरांव श्रम मंत्री सत्यानंद गुप्ता भोक्ता शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम राज्यसभा सांसद महुआ मांझी खिजरी विधायक राजेश कश्यप मौजूद थे

 13 अग्निशमन वाहनों की लागत की बात करें तो इन को वाहन 15 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए हैं। जो आज राज्य को समर्पित किया गया है। 

इन वाहनों से अब राज्य में होने वाले आगजनी की घटना को बुझाने में कहीं ना कहीं सहूलियत जरूर मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित पीजीटी शिक्षक नियुक्ति कार्यक्रम से पहले इन वाहनों को रवाना किया।

Ranchi

Jul 11 2024, 19:32

पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन में दिखे मंत्री बना गुप्ता, औचक निरीक्षण में पहुंचे एफसीआई गोदाम


पाया कई अनियमितताएं,स्टॉक रजिस्टर में मिली गड़बड़ी
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता कल बुधवार को ही खाद्य आपूर्ति विभाग का पदभार ग्रहण किया और आज निकल पड़े एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण करने। ऐसे में कह सकते हैं कि मंत्री बना गुप्ता फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं।

मंत्री बना गुप्ता के औचक निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे। जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे। इतना ही नहीं आसपास में गंदगी देख बन्ना गुप्ता भड़क गए।

वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अनाज की बोरियों का वजन कराया गया. जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Ranchi

Jul 11 2024, 18:17

झारखंड का दूसरा ग्राम न्यायालय का होगा उद्घाटन, ग्रामीणों को न्याय के लिए नहीं लगाना होगा शहर का चक्कर

रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : ग्रामीणों को न्याय के लिए शहरों में न भटकना पड़े इसके लिए झारखंड में ग्राम न्यायालय खोली जा रहीं हैं। यह झारखंड में दूसरा ग्राम न्यायालय होगा जो मांडर में खुलने वाला है। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. विद्युत रंजन सारंगी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

रांची के इस ग्राम में ग्राम न्यायालय खुलने से मांडर के साथ ही चान्हो, बुढ़मू, खलारी, बेडो, लापुंग, इटकी, रातू और ठाकुरगांव के लोगों को राहत मिलेगी।साथ ही अन्य अदालतों पर भी भार कम होगा। ग्राम न्यायालय खुलने से इन क्षेत्र के थानों को भी किसी भी मामले के तुरंत निपटारे में काफी सहूलियत और समय की बचत होगी।

मांडर के इस ग्राम न्यायालय में जुडिशल मजिस्ट्रेट बैठेंगे, वकील भी रहेंगे। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग हाजत, नजारत, अभिलेख कक्ष, मध्यस्थता कक्ष और पीएलवी कक्ष भी होगा। मांडर का ग्राम न्यायालय का भवन पूरी तरह से तैयार है। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई 13 या 14 तारीख को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी इसका उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर रांची के डिस्ट्रिक्ट जज दिवाकर पांडेय औऱ डालसा सेक्रेटरी कमलेश बेहरा ने भी भवन का निरीक्षण किया है।